Shuru
Apke Nagar Ki App…
*घर से दोस्त की बहिन की शादी में शामिल होने मोटरसाइकिल से निकले सगे भाई रजवाहा बम्बा में पड़े मिले।*
आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
*घर से दोस्त की बहिन की शादी में शामिल होने मोटरसाइकिल से निकले सगे भाई रजवाहा बम्बा में पड़े मिले।*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7 मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा बिग ब्रेकिंग न्यूज 24 × 7 मनरेगा मजदूरों के हक पर चला जेसीबी का पंजा, सादुल्लापुर में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा औरैया जनपद के विकास खंड भाग्यनगर की ग्राम पंचायत फतेहपुरबैनी के मजरा सादुल्लापुर में मनरेगा कार्य को लेकर बड़ा विवाद सामने आया है। गांव में तालाब खुदाई के कार्य में मजदूरों की जगह जेसीबी मशीन लगाए जाने का आरोप लगने के बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार की महत्वाकांक्षी मनरेगा योजना का उद्देश्य गांव के गरीब और बेरोजगार मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यहां नियमों को ताक पर रखकर मशीनों से काम कराया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार तालाब खुदाई जैसे कार्य मनरेगा मजदूरों से कराए जाने चाहिए थे, जिससे गांव के जरूरतमंद परिवारों को मजदूरी मिलती और उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती। लेकिन मौके पर जेसीबी मशीन चलने से मजदूरों के सामने रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। लोगों का आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित लोगों की मिलीभगत से मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कई मजदूर काम मिलने की उम्मीद में पहुंचे थे, लेकिन मशीनों को देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इससे गांव में असंतोष बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि मनरेगा कार्यों में इसी तरह मशीनों का इस्तेमाल होता रहा तो गरीब मजदूरों का हक पूरी तरह खत्म हो जाएगा। मामले को लेकर ग्रामीणों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मजदूरों के अधिकारों का हनन न हो सके। फिलहाल गांव में इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर जारी है और लोग प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।1
- औरैया में धूमधाम से मनाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जयंती औरैया में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा द्वारा जालौन रोड स्थित महाराणा प्रताप भवन में आयोजित कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष अनूप गुप्ता ने महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया। इस दौरान महाराणा प्रताप अमर रहें के जयघोष से सभागार गूंज उठा। कार्यक्रम में कुँवर रविन्द्र सिंह कुशवाह और राजेश सिंह कुशवाह ने महाराणा प्रताप के जीवन को त्याग, संघर्ष और स्वाभिमान की मिसाल बताया। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने दिबियापुर तिराहा पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित करने, तिराहे व मार्ग का नामकरण करने तथा मरकरी लाइट लगवाने की घोषणा की। इसके अलावा कोतवाली के समीप आयोजित कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी महाराणा प्रताप के आदर्शों को याद किया। इस दौरान विशाल शुक्ला, अवधेश भदौरिया, रजनीश पांडेय, राहुल गुप्ता समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।2
- *घर से दोस्त की बहिन की शादी में शामिल होने मोटरसाइकिल से निकले सगे भाई रजवाहा बम्बा में पड़े मिले।*1
- औरैया महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा कोतवाली के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई औरैया महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा कोतवाली के समीप स्थित एक गेस्ट हाउस में कार्यक्रम आयोजित कर महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर उनके जीवन और संघर्षों को याद किया।1
- *02 मोटरसाईकिल चोरों को चोरी की हुई मोटरसाईकिलों व कलपुर्जों सहित किया गया गिरफ्तार* दिनांक 09.05.2026 को थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा थाना अजीतमल पर मोटरसाईकिल चोरी के सम्बन्ध में पंजीकृत मु0अ0सं0 192/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 193/2026 धारा 303(2) बीएनएस का सफल अनावरण करते हुए 02 अभियुक्तों को मय चोरी की मोटरसाईकिलों व मोटरसाईकिलों के कलपुर्जों सहित गिरफ्तार किया गया । दिनांक 08.05.2026 को मोटरसाईकिल चोरी होने के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीरों के आधार पर थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 192/2026 धारा 303(2) बीएनएस व मु0अ0स0 193/2026 धारा 303(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था । तथा उच्चाधिकारियों द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण हेतु थाने पर 03 टीमों का गठन किया गया था। जिसके क्रम में थाना अजीतमल पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर मुरादगंज हसुलिया रोड पर काली माता मन्दिर के पास से समय करीब 01.10 बजे 02 अभियुक्त शाहबुद्दीन उर्फ बुब्बा पुत्र मोहम्मद बारिस निवासी ग्राम अकबरपुर थाना अयाना जनपद औरैया उम्र 24 वर्ष एवं बबलू पुत्र हफीज खान निवासी विद्यानगर अम्बेडकर स्कूल के सामने बाबरपुर थाना कोतवाली अजीतमल जनपद औरैया उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार किया गया तथा जिनके कब्जे से (मु0अ0स0 193/26 से सम्बन्धित मो0सा0 हीरो स्पलेण्डर के चेचिस व कलपुर्जे , मु0अ0स0 192/26 से सम्बन्धित मो0सा0 बजाज प्लैटीना UP 79 V 1514 के कलपुर्जे बेचकर अर्जित कुल 2350 रूपये , दो बजाज डिस्कवर मोटर साइकिल , एक हीरो स्पेण्डर मोटर साइकिल,एक अदद मोटर साइकिल अपाचे UP92M4487 ( घटना में प्रयुक्त मो0सा0) बरामद किये गये पूछताछ एवं बरामदगी के आधार पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी कर कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।2
- उत्तर प्रदेश के औरैया में 9 मई 2026 को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसमें पुराने विवादों, चालानों और पारिवारिक मामलों से जुड़े कई मुकदमों का निस्तारण किया गया, जिससे लोगों को त्वरित न्याय मिला।1
- औरैया जिले के अजीतमल क्षेत्र में 85 वर्षीय वृद्ध राजबहादुर मिश्रा की कुएं में गिरने से मौत हो गई। खाना खाने के बाद मंदिर गए बुजुर्ग का संतुलन कुएं में झांकते समय बिगड़ गया, जिससे वे अंदर गिर गए। घंटों की मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी, जिससे पूरे गांव में शोक है।1
- संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली। संतकबीरनगर के थाना दुधारा के अंतर्गत ग्राम सिसई माफी में 9 मई 2026 को 11 बकरियों की मौत की सूचना मिली। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक जांच शुरू की है। क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई है और इस मामले में गहन जांच जारी है।1