logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झाँसी जीआरपी पुलिस का उपहार : 360 लोगों के खोए मोबाइल लौटाए

6 hrs ago
user_Hemant Kumar Gupta
Hemant Kumar Gupta
पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

झाँसी जीआरपी पुलिस का उपहार : 360 लोगों के खोए मोबाइल लौटाए

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • स्कूल के बाहर ऑटो की फिटनेस और चालकों के लाइसेंस की जांच, थाना प्रभारी ने छात्रों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ झांसी, 1 सितंबर 2026। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर मंगलवार दोपहर स्कूल छुट्टी के समय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी, थाना प्रेमनगर के बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया। शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल में लगे सभी ऑटो की फिटनेस और ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच में सभी ऑटो की फिटनेस और चालकों के लाइसेंस सही पाए गए। इस दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को हेलमेट की स्ट्रिप सही तरीके से बांधने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने समझाया कि केवल हेलमेट पहनना पर्याप्त नहीं है, उसकी स्ट्रिप को भी टाइट करके बांधना जरूरी है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय यदि हेलमेट की स्ट्रिप ठीक से बंधी नहीं होगी तो हेलमेट सिर से निकलकर अलग गिर सकता है, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सुरक्षित यातायात और सड़क नियमों का पालन करने की अपील की।
    4
    स्कूल के बाहर ऑटो की फिटनेस और चालकों के लाइसेंस की जांच, थाना प्रभारी ने छात्रों को यातायात नियमों का पढ़ाया पाठ

झांसी, 1 सितंबर 2026। स्कूलों में बच्चों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर मंगलवार दोपहर स्कूल छुट्टी के समय पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय रेलवे कॉलोनी, थाना प्रेमनगर के बाहर चेकिंग अभियान चलाया गया। शासन की मंशा के अनुरूप स्कूल में लगे सभी ऑटो की फिटनेस और ऑटो चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस की जांच की गई। जांच में सभी ऑटो की फिटनेस और चालकों के लाइसेंस सही पाए गए।

इस दौरान प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडे ने छात्र-छात्राओं से बातचीत कर उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने बच्चों को हेलमेट की स्ट्रिप सही तरीके से बांधने की हिदायत दी। थाना प्रभारी ने समझाया कि केवल हेलमेट पहनना पर्याप्त नहीं है, उसकी स्ट्रिप को भी टाइट करके बांधना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि दुर्घटना के समय यदि हेलमेट की स्ट्रिप ठीक से बंधी नहीं होगी तो हेलमेट सिर से निकलकर अलग गिर सकता है, जिससे सिर में गंभीर चोट लगने का खतरा रहता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सुरक्षित यातायात और सड़क नियमों का पालन करने की अपील की।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • झाँसी जीआरपी पुलिस का उपहार : 360 लोगों के खोए मोबाइल लौटाए
    1
    झाँसी जीआरपी पुलिस का उपहार : 360 लोगों के खोए मोबाइल लौटाए
    user_Hemant Kumar Gupta
    Hemant Kumar Gupta
    पत्रकार झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • झांसी में जीआरपी ने बरामद किए 54 लाख रुपये के 360 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान झांसी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) झांसी ने यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए उनके खोए हुए 360 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है, जिससे यात्रियों के चेहरों पर खुशी लौट आई।पुलिस की सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलताजीआरपी प्रभारी के मुताबिक, ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाइल फोन गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी की सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया था। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी मदद से देश के अलग-अलग हिस्सों से इन 360 मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद करने में सफलता हासिल की।स्वामियों को बुलाकर सौंपे गए मोबाइलजीआरपी लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया और उनके खोए हुए फोन उनके सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ कीमती फोन और उसमें मौजूद जरूरी डेटा वापस पाकर यात्रियों ने झांसी जीआरपी पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और उनका आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों से सफर के दौरान अपने सामान और मोबाइल के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की।
    3
    झांसी में जीआरपी ने बरामद किए 54 लाख रुपये के 360 गुमशुदा मोबाइल फोन, मालिकों के चेहरों पर लौटी मुस्कान
झांसी। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) झांसी ने यात्रियों को एक बड़ी राहत देते हुए उनके खोए हुए 360 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 54 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिया है, जिससे यात्रियों के चेहरों पर खुशी लौट आई।पुलिस की सर्विलांस टीम को मिली बड़ी सफलताजीआरपी प्रभारी के मुताबिक, ट्रेनों और रेलवे स्टेशन परिसर में यात्रा के दौरान यात्रियों के मोबाइल फोन गुम होने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जीआरपी की सर्विलांस टीम को सक्रिय किया गया था। टीम ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और तकनीकी मदद से देश के अलग-अलग हिस्सों से इन 360 मोबाइल फोनों को ट्रैक कर बरामद करने में सफलता हासिल की।स्वामियों को बुलाकर सौंपे गए मोबाइलजीआरपी लाइन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने सभी मोबाइल स्वामियों को बुलाया और उनके खोए हुए फोन उनके सुपुर्द किए। अपना खोया हुआ कीमती फोन और उसमें मौजूद जरूरी डेटा वापस पाकर यात्रियों ने झांसी जीआरपी पुलिस की कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की और उनका आभार जताया। पुलिस अधिकारियों ने इस दौरान यात्रियों से सफर के दौरान अपने सामान और मोबाइल के प्रति सतर्क रहने की भी अपील की।
    user_Amir Sohail
    Amir Sohail
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 1001 बहनों से पूर्व विधायक ने बंधवाई राखी, दिया भाईचारे और समरसता का संदेश 1001 बहनों से पूर्व विधायक ने बंधवाई राखी, दिया भाईचारे और समरसता का संदेश रक्षाबंधन पर 22 वर्षों से निभाई जा रही अनूठी परंपरा, बोले तेरा दुख मेरा, मेरा सुख तेरा ओरछा मध्य प्रदेश। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला स्थित एक विवाह पैलेस में भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म भाईचारे का अनूठा उत्सव देखने को मिला। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव एवं दीपांकर यादव ‘मून’ ने 1001 बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर इस अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों की बहनों ने अपने भाई को राखी बांधकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने बहनों से वादा करते हुए कहा “तेरा दुख मेरा, मेरा सुख तेरा।” उन्होंने कहा कि किसी बहन की आंखों में कभी आंसू न आए और भाई-बहन का यह स्नेह हमेशा कायम रहे, यही इस आयोजन का उद्देश्य है। बताया गया कि पिछले 22 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर 1001 बहनों से राखी बंधवाने की यह अनूठी परंपरा निरंतर चली आ रही है। आयोजन का उद्देश्य धर्म और जाति की दीवारों को तोड़कर सामाजिक समरसता को मजबूत करना, जातिगत भेदभाव को समाप्त करना तथा विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है।हर वर्ष विभिन्न धर्म एवं जाति की बहनें अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधती हैं। इस दौरान पूरा आयोजन भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम में धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक रतनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक सतीश चंद्र जतरिया, वरिष्ठ सपा नेता अस्फान सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सीताराम यादव, दीपांकर यादव ‘मून’, यादवेंद्र यादव, अंकित यादव, दीपाली रैकवार, मनीषा करोसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।आयोजन ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखकर सामाजिक एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का संदेश देने वाले उत्सव का रूप प्रदान किया।
    1
    1001 बहनों से पूर्व विधायक ने बंधवाई राखी, दिया भाईचारे और समरसता का संदेश
1001 बहनों से पूर्व विधायक ने बंधवाई राखी, दिया भाईचारे और समरसता का संदेश रक्षाबंधन पर 22 वर्षों से निभाई जा रही अनूठी परंपरा, बोले तेरा दुख मेरा, मेरा सुख तेरा ओरछा मध्य प्रदेश। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर मध्य प्रदेश के ओरछा तिगैला स्थित एक विवाह पैलेस में भाई-बहन के स्नेह, सामाजिक समरसता और सर्वधर्म भाईचारे का अनूठा उत्सव देखने को मिला। पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव एवं दीपांकर यादव ‘मून’ ने 1001 बहनों से रक्षा सूत्र बंधवाकर इस अनूठी परंपरा को आगे बढ़ाया।कार्यक्रम में विभिन्न धर्मों, जातियों और समुदायों की बहनों ने अपने भाई को राखी बांधकर भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश दिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह यादव ने बहनों से वादा करते हुए कहा “तेरा दुख मेरा, मेरा सुख तेरा।” उन्होंने कहा कि किसी बहन की आंखों में कभी आंसू न आए और भाई-बहन का यह स्नेह हमेशा कायम रहे, यही इस आयोजन का उद्देश्य है।
बताया गया कि पिछले 22 वर्षों से रक्षाबंधन पर्व पर 1001 बहनों से राखी बंधवाने की यह अनूठी परंपरा निरंतर चली आ रही है। आयोजन का उद्देश्य धर्म और जाति की दीवारों को तोड़कर सामाजिक समरसता को मजबूत करना, जातिगत भेदभाव को समाप्त करना तथा विश्व बंधुत्व की भावना को बढ़ावा देना है।हर वर्ष विभिन्न धर्म एवं जाति की बहनें अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचकर रक्षा सूत्र बांधती हैं। इस दौरान पूरा आयोजन भाई-बहन के आत्मीय रिश्ते और सामाजिक एकता के रंग में रंगा नजर आया।कार्यक्रम में धर्माचार्य पंडित हरिओम पाठक, पूर्व सांसद डॉ. चंद्रपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक रतनलाल अहिरवार, पूर्व विधायक सतीश चंद्र जतरिया, वरिष्ठ सपा नेता अस्फान सिद्दीकी, चंद्र प्रकाश मिश्रा, सीताराम यादव, दीपांकर यादव ‘मून’, यादवेंद्र यादव, अंकित यादव, दीपाली रैकवार, मनीषा करोसिया सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।आयोजन ने रक्षाबंधन के पर्व को केवल भाई-बहन के रिश्ते तक सीमित न रखकर सामाजिक एकता, सद्भाव, समरसता और भाईचारे का संदेश देने वाले उत्सव का रूप प्रदान किया।
    user_Khabar Today Bharat
    Khabar Today Bharat
    Photographer झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • कॉकरोच तब तक रहेगा जब तक गंदगी रहेगी: उमा भारती
    1
    कॉकरोच तब तक रहेगा जब तक गंदगी रहेगी: उमा भारती
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एएसपी ने सुनीं शिकायतें दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में जमीन विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई में पहुंचे फरियादी, एएसपी ने सुनीं शिकायतें
दतिया में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों की शिकायतें सुनीं।
जनसुनवाई में जमीन विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड से जुड़ी शिकायतें सामने आईं। एएसपी ने संबंधित थाना प्रभारियों से मामलों की जानकारी ली और शिकायतों के त्वरित एवं निष्पक्ष निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीओपी सहित विभिन्न थानों के थाना प्रभारी मौजूद रहे।
    user_Vikas Sen
    Vikas Sen
    Photographer दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    37 min ago
  • झांसी के बबीना थाना क्षेत्र का मामला रोशनदान से शराब की दुकान में घुसा चोर, 1.20 लाख रुपये पार* सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आया आरोपी बबीना। स्टेशन रोड स्थित देशी शराब की दुकान में रविवार देर रात अज्ञात चोर रोशनदान के रास्ते घुस गया और करीब दो दिन की बिक्री के 1.20 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। जानकारी के अनुसार हंसारी निवासी चंद्रकांत राय शराब की दुकान पर मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन की बिक्री का करीब 1.20 लाख रुपये दुकान में रखा था। देर रात चोर रोशनदान के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुआ और रकम लेकर फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही एसआई पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के साथ ही स्टेशन रोड से मेन मार्केट और गुरुद्वारे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधे दुकान में घुसते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। दुकान के मैनेजर चंद्रकांत राय ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    2
    झांसी के बबीना थाना क्षेत्र का मामला

रोशनदान से शराब की दुकान में घुसा चोर, 1.20 लाख रुपये पार*

सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई वारदात, चेहरे पर कपड़ा बांधे नजर आया आरोपी

बबीना। स्टेशन रोड स्थित देशी शराब की दुकान में रविवार देर रात अज्ञात चोर रोशनदान के रास्ते घुस गया और करीब दो दिन की बिक्री के 1.20 लाख रुपये चोरी कर फरार हो गया। वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

जानकारी के अनुसार हंसारी निवासी चंद्रकांत राय शराब की दुकान पर मैनेजर हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन की बिक्री का करीब 1.20 लाख रुपये दुकान में रखा था। देर रात चोर रोशनदान के रास्ते दुकान के अंदर दाखिल हुआ और रकम लेकर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसआई पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने दुकान के साथ ही स्टेशन रोड से मेन मार्केट और गुरुद्वारे तक लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में आरोपी चेहरे पर कपड़ा बांधे दुकान में घुसते और बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस आसपास के अन्य कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी की पहचान की जा सके। दुकान के मैनेजर चंद्रकांत राय ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
    user_Mohammad Irshad
    Mohammad Irshad
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *झाँसी–मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के तहत बेतवा नदी पर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण रेल पुल का डीआरएम ने किया निरीक्षण* उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को गति देने के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण रेल पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की अधिसंरचना, निर्माण कार्य की प्रगति तथा गर्डर लॉन्चिंग की प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने पुल के विभिन्न निर्माण स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता, निर्माण की गति तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बेतवा नदी पर निर्माणाधीन यह पुल झाँसी–मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुल की अधिसंरचना एवं गर्डर लॉन्चिंग का कार्य रेल लाइन के दोहरीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण चरण है। डीआरएम ने कार्यस्थल पर संरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण से इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग की क्षमता में वृद्धि होगी तथा ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुगम एवं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्री एवं माल परिवहन को भी लाभ मिलेगा।
    1
    *झाँसी–मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना के तहत बेतवा नदी पर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण रेल पुल का डीआरएम ने किया निरीक्षण*


उत्तर मध्य रेलवे के झाँसी मंडल में झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण कार्य को गति देने के क्रम में मंडल रेल प्रबंधक श्री अनिरुद्ध कुमार ने बेतवा नदी पर निर्माणाधीन महत्वपूर्ण रेल पुल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुल की अधिसंरचना, निर्माण कार्य की प्रगति तथा गर्डर लॉन्चिंग की प्रक्रिया का विस्तृत जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने पुल के विभिन्न निर्माण स्थलों का अवलोकन करते हुए कार्य की गुणवत्ता, निर्माण की गति तथा निर्धारित मानकों के अनुपालन की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बेतवा नदी पर निर्माणाधीन यह पुल झाँसी–मानिकपुर दोहरीकरण परियोजना का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। पुल की अधिसंरचना एवं गर्डर लॉन्चिंग का कार्य रेल लाइन के दोहरीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण चरण है। डीआरएम ने कार्यस्थल पर संरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।

झाँसी–मानिकपुर रेलखंड के दोहरीकरण से इस महत्वपूर्ण रेल मार्ग की क्षमता में वृद्धि होगी तथा ट्रेनों के परिचालन को अधिक सुगम एवं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्री एवं माल परिवहन को भी लाभ मिलेगा।
    user_Abhishek Jain
    Abhishek Jain
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ की संदिग्ध करेंसी! बैंक अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
    1
    सहारनपुर PNB करेंसी चेस्ट में 7.40 करोड़ की संदिग्ध करेंसी! बैंक अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
    user_बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    बुंदेलखण्ड न्यूज नेटवर्क
    झांसी, झांसी, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.