logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया, वाहनों को विधि विधान से की गई पूजा अर्चना भोजपुर। सहार प्रखंड के बरुही गांव में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। बरुही स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न वाहनों की पूजा की गई। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदित्य मैरिज हॉल के संचालक सुनील साह के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। Dharmendra Kumar ki report

2 hrs ago
user_Dharmendra Kumar Chaudhari
Dharmendra Kumar Chaudhari
Sahar, Bhojpur•
2 hrs ago

17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया, वाहनों को विधि विधान से की गई पूजा अर्चना भोजपुर। सहार प्रखंड के बरुही गांव में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। बरुही स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न वाहनों की पूजा की गई। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदित्य मैरिज हॉल के संचालक सुनील साह के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। Dharmendra Kumar ki report

More news from Bhojpur and nearby areas
  • 17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया, वाहनों को विधि विधान से की गई पूजा अर्चना भोजपुर। सहार प्रखंड के बरुही गांव में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। बरुही स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न वाहनों की पूजा की गई। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदित्य मैरिज हॉल के संचालक सुनील साह के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा। Dharmendra Kumar ki report
    1
    17 सितंबर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम से मनाया गया, वाहनों को विधि विधान से की गई पूजा अर्चना
भोजपुर। सहार प्रखंड के बरुही गांव में विश्वकर्मा पूजा हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। बरुही स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ विभिन्न वाहनों की पूजा की गई। इस अवसर पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए, जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
वहीं, विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर आदित्य मैरिज हॉल के संचालक सुनील साह के द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कराया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से लोगों का मनोरंजन किया। पूरे गांव में पूजा को लेकर उत्सव और उल्लास का माहौल बना रहा।
Dharmendra Kumar ki  report
    user_Dharmendra Kumar Chaudhari
    Dharmendra Kumar Chaudhari
    Sahar, Bhojpur•
    2 hrs ago
  • अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान संवाददाता:सुमित कुमार गौतम अरवल जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक दिव्यांगजनों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई तथा हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य चलन दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वैसे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके चलंत दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्हें आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड रहा है, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुरूप बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।पात्र दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग के संबंधित पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है, जिससे पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के क्रम में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यूडीआईडी (UDID), आवासीय प्रमाण-पत्र, निर्धारित आय सीमा अधिकतम ₹200000 के अनुरूप आय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध -दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अतिरिक्त भी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत श्रवण यंत्र, चश्मा, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन सहित निर्धारित सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप ये सुविधाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अरवल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, अरवल से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवाओं एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक माला कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, अरवल दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    1
    अरवल में 20 दिव्यांगजनों को मिली बैटरी चालित ट्राई साइकिल, आवागमन होगा आसान
संवाददाता:सुमित कुमार गौतम अरवल जिला पदाधिकारी ने दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का किया वितरण आज दिनांक 17 सितम्बर, 2026 को जिला पदाधिकारी, अरवल श्रीमती अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर, अरवल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पात्र दिव्यांगजनों के बीच 20 बैटरी चालित ट्राई साइकिल का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी द्वारा लाभुक दिव्यांगजनों को सांकेतिक रूप से चाबी प्रदान की गई तथा हरी झंडी दिखाकर बैटरी चालित ट्राई साइकिल के साथ रवाना किया गया। इस पहल का उद्देश्य चलन दिव्यांगजनों की आवागमन संबंधी कठिनाइयों को कम करते हुए उन्हें अधिक आत्मनिर्भर, सशक्त एवं स्वावलंबी बनाना है। कार्यक्रम के अवसर पर दिव्यांगजनों, वृद्धजनों एवं विधवाओं के कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराने हेतु विशेष स्टॉल भी लगाया गया। स्टॉल के माध्यम से उपस्थित लाभुकों एवं आमजनों को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक सुरक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं, पात्रता, आवेदन प्रक्रिया तथा योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभों के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा मुख्यमंत्री दिव्यांगजन सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत वैसे 18 वर्ष पूर्ण कर चुके चलंत दिव्यांगजन, जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत या उससे अधिक है तथा जिन्हें आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड रहा है, निर्धारित पात्रता एवं शर्तों के अनुरूप बैटरी चालित ट्राई साइकिल के लिए आवेदन कर सकते हैं।पात्र दिव्यांगजन समाज कल्याण विभाग के संबंधित पोर्टल/वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन समर्पित कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया को सुगम बनाया गया है, जिससे पात्र आवेदक आवश्यक दस्तावेजों के साथ घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के क्रम में पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी के माध्यम से सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन के लिए आवेदकों को मुख्य रूप से दिव्यांगता प्रमाण-पत्र / यूडीआईडी (UDID), आवासीय प्रमाण-पत्र, निर्धारित आय सीमा अधिकतम ₹200000 के अनुरूप आय प्रमाण-पत्र तथा आधार कार्ड सहित अन्य निर्धारित दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे। दिव्यांगजनों को आवश्यकता के अनुरूप अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध -दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने के उद्देश्य से बैटरी चालित ट्राई साइकिल के अतिरिक्त भी पात्र दिव्यांगजनों को उनकी दिव्यांगता एवं आवश्यकता के अनुरूप विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाते हैं। इसके अंतर्गत श्रवण यंत्र, चश्मा, बैसाखी, ट्राई साइकिल, कृत्रिम अंग सहित अन्य आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जा सकते हैं। इसके अतिरिक्त पात्र दृष्टिबाधित दिव्यांगजनों को स्मार्टफोन सहित निर्धारित सहायक उपकरण उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। पात्रता एवं आवश्यकता के अनुरूप ये सुविधाएं जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, अरवल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाती हैं।इच्छुक एवं पात्र दिव्यांगजन ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ आवेदन एवं योजना से संबंधित आवश्यक जानकारी और सहयोग के लिए संबंधित प्रखंड कार्यालय अथवा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कार्यालय, अरवल से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों, वृद्धजनों, विधवाओं एवं अन्य जरूरतमंद वर्गों के लिए संचालित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिकाधिक पात्र लाभुक इन योजनाओं से जुड़कर लाभान्वित हो सकें। उन्होंने पात्र दिव्यांगजनों को आवेदन प्रक्रिया में आवश्यक सहयोग प्रदान करने का भी निर्देश दिया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, अपर समाहर्ता बालेश्वर प्रसाद, बीस सूत्री उपाध्यक्ष  धर्मेन्द्र तिवारी, सहायक निदेशक माला कुमारी सहित संबंधित विभागों के अन्य पदाधिकारी, कर्मी एवं लाभुक उपस्थित रहे। जिला प्रशासन, अरवल दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं सम्मानजनक जीवन प्रदान करने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
    user_सुमित कुमार गौतम
    सुमित कुमार गौतम
    Photographer अरवल, अरवल, बिहार•
    6 hrs ago
  • ग्राम बाजना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा अन्वी न्यूज़ बाजना ग्राम बाजना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा अन्वी न्यूज़ बाजना
    1
    ग्राम बाजना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा अन्वी न्यूज़ बाजना
ग्राम बाजना में धूमधाम से मनाई गई विश्वकर्मा जयंती, डीजे के साथ निकली भव्य शोभायात्रा अन्वी न्यूज़  बाजना
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    35 min ago
  • मधुश्रवां शिव मंदिर घाट पर दीप प्रज्ज्वलन से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश कलेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अरवल जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मधुश्रवां शिव मंदिर घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से घाट का वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्सवी नजर आया। कार्यक्रम को लेकर कलेर प्रखंड क्षेत्र विशेष रूप से चर्चा में रहा। आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सामाजिक सहभागिता तथा जनकल्याण के संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई। मधुश्रवां शिव मंदिर घाट जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया। घाट पर एक साथ जलते दीप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सहयोग और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से लोगों को अपने आसपास जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामुदायिक हित के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद घाट का दृश्य काफी आकर्षक नजर आया और लोगों ने इसे सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
    1
    मधुश्रवां शिव मंदिर घाट पर दीप प्रज्ज्वलन से गूंजा सेवा संकल्प का संदेश
कलेर। सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को अरवल जिले के ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल मधुश्रवां शिव मंदिर घाट पर दीप प्रज्ज्वलित कार्यक्रम आयोजित किया गया। दीपों की रोशनी से घाट का वातावरण आध्यात्मिक एवं उत्सवी नजर आया। कार्यक्रम को लेकर कलेर प्रखंड क्षेत्र विशेष रूप से चर्चा में रहा।
आयोजन में जनप्रतिनिधियों के साथ प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों ने भाग लिया और दीप प्रज्ज्वलित कर सेवा, सामाजिक सहभागिता तथा जनकल्याण के संकल्प का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लोगों से अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाजहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गई।
मधुश्रवां शिव मंदिर घाट जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों में शामिल है। यहां आयोजित दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक जागरूकता का भी संदेश दिया। घाट पर एक साथ जलते दीप लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे।
आयोजकों ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज में सेवा भावना, सहयोग और सकारात्मक सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है। अभियान के माध्यम से लोगों को अपने आसपास जरूरतमंदों की सहायता करने तथा सामुदायिक हित के कार्यों में आगे आने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने में सामूहिक सहभागिता की आवश्यकता पर जोर दिया। स्थानीय लोगों ने भी आयोजन में उत्साहपूर्वक भाग लिया। दीप प्रज्ज्वलन के बाद घाट का दृश्य काफी आकर्षक नजर आया और लोगों ने इसे सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बताया।
    user_अभिषेक कुमार
    अभिषेक कुमार
    Newspaper advertising department कलेर, अरवल, बिहार•
    2 hrs ago
  • Bipasha mitr ke pass pardhanmanti yojna ke that ki gaya Karjat Karam haa
    1
    Bipasha mitr ke pass pardhanmanti yojna ke that ki gaya Karjat Karam 
haa
    user_Birendraram
    Birendraram
    पीरो, भोजपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र के मकबुलपुर गांव में पिछले सप्ताह चोरी हो गया था।
    1
    हसपुरा औरंगाबाद हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार
हसपुरा बाजार में चोरी के बर्तन के साथ दुकानदार गिरफ्तार किया गया है।थाना क्षेत्र के मकबुलपुर गांव में पिछले सप्ताह चोरी हो गया था।
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    6 hrs ago
  • bin Mausam barsat ke today breaking news video original aap log kahan se hain please comment kijiega
    1
    bin Mausam barsat ke today breaking news video original
aap log kahan se hain please comment kijiega
    user_Vijay kumar
    Vijay kumar
    Graphic designer Kaler, Arwal•
    7 hrs ago
  • पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: अरवल में LSDG प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर हुए उपस्थित अरवल जिले में पंचायती राज विभाग और बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI), पटना के निदेशानुसार सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (LSDG) के तहत एक दिवसीय गैर - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15/09/2026 से 23/09/2026 तक जिला पंचायत संसाधन केंद्र , मनरेगा भवन परिसर अरवल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अरवल जिले के पाँचों प्रखंड के पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रखंड कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, लेखपाल सह आई टी सहायक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।15 सितंबर 2026 को LSDG Theme–2: स्वस्थ गाँव,16 सितंबर 2026 LSDG Theme–4: जल पर्याप्त गाँव,18 सितंबर 2026 LSDG Theme–4 जल पर्याप्त गाँव एवं Theme–5 स्वच्छ और हरित गाँव,19 सितंबर 2026 LSDG Theme–6: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव,21 सितंबर 2026 LSDG Theme–6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव एवं Theme–8 सुशासन युक्त गाँव,22 सितंबर 2026 LSDG Theme–3: बाल हितैषी गाँव,23 सितंबर 2026 LSDG Theme–3 बाल हितैषी गाँव एवं Theme–9 महिला हितैषी गाँव है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, कार्यपालक सहायकों व लेखापालों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ससमय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी राकेश कुमार,प्रशिक्षणकर्ता डॉ०अमरेश प्रसाद, निशांत प्रकाश, विजय कुमार दे रहे हैं ।जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरवल श्री विनोद कुमार के निरीक्षण में सफल संचालन किया जा रहा है।
    1
    पंचायतों को सशक्त बनाने की पहल: अरवल में LSDG प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर हुए उपस्थित

अरवल जिले में पंचायती राज विभाग और बिहार राज्य पंचायत संसाधन संस्था (BSPRI), पटना के निदेशानुसार सतत् विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण (LSDG) के तहत एक दिवसीय गैर - आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम दिनांक 15/09/2026 से 23/09/2026 तक  जिला पंचायत संसाधन केंद्र , मनरेगा भवन परिसर अरवल में आयोजन किया जा रहा है। जिसमें अरवल जिले के पाँचों प्रखंड के पंचायत डाटा एंट्री ऑपरेटर,प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी ,प्रखंड कार्यपालक सहायक,पंचायत सचिव, लेखपाल सह आई टी सहायक को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।15 सितंबर 2026 को LSDG Theme–2: स्वस्थ गाँव,16 सितंबर 2026 LSDG Theme–4: जल पर्याप्त गाँव,18 सितंबर 2026 LSDG Theme–4 जल पर्याप्त गाँव एवं Theme–5 स्वच्छ और हरित गाँव,19 सितंबर 2026 LSDG Theme–6: आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव,21 सितंबर 2026 LSDG Theme–6 आत्मनिर्भर बुनियादी ढाँचायुक्त गाँव एवं Theme–8 सुशासन युक्त गाँव,22 सितंबर 2026 LSDG Theme–3: बाल हितैषी गाँव,23 सितंबर 2026 LSDG Theme–3 बाल हितैषी गाँव एवं Theme–9 महिला हितैषी गाँव है।सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) एवं प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी (BPRO), अरवल को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने प्रखंडों से संबंधित पंचायत सचिवों, डाटा एंट्री ऑपरेटरों, कार्यपालक सहायकों व लेखापालों को निर्धारित तिथियों के अनुसार ससमय प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु निर्देशित करना सुनिश्चित करें। प्रशिक्षण में नोडल अधिकारी राकेश कुमार,प्रशिक्षणकर्ता डॉ०अमरेश प्रसाद, निशांत प्रकाश, विजय कुमार दे रहे हैं ।जिला पंचायत राज पदाधिकारी अरवल श्री विनोद कुमार के निरीक्षण में सफल संचालन किया जा रहा है।
    user_सुमित कुमार गौतम
    सुमित कुमार गौतम
    Photographer अरवल, अरवल, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.