करोड़ों की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, कठुआ में 3 बड़े नशा तस्करों के मकान ध्वस्त कठुआ, 11 मई: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में “नशा मुक्त अभियान” के तहत जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजबाग के कोरेपुन्नू क्षेत्र में तीन बड़े नशा तस्करों के मकानों को ध्वस्त कर दिया। प्रशासन के अनुसार ये मकान सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बनाए गए थे। यह कार्रवाई कुख्यात ड्रग तस्करों लियाकत अली उर्फ “लियाकातू”, गग्गू दीन और शाम दीन पुत्र शरीफ मोहम्मद, निवासी कोरेपुन्नू, तहसील मढ़ीन, जिला कठुआ के खिलाफ की गई। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक इन आरोपियों के खिलाफ नशा तस्करी और अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े कुल 16 एफआईआर दर्ज हैं। ध्वस्त की गई संपत्तियों की कीमत करोड़ों रुपये बताई जा रही है। प्रशासन ने कहा कि नशे के कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और “नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर” अभियान को पूरी मजबूती के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

- उधमपुर के प्रसिद्ध शेषनाग बाबा मानसर के पावन दर्शन अब श्रद्धालु घर बैठे कर सकेंगे। लाइव दरबार के माध्यम से भक्तों की आस्था को और मजबूती मिलेगी।1
- हिमाचल प्रदेश के चंबा-नूरपुर हाईवे पर एक इनोवा कार 300 फीट गहरी खाई में गिरने से भीषण हादसा हो गया। इस दर्दनाक दुर्घटना में गुजरात के 6 टूरिस्ट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल हैं। यह हादसा मनाली से डलहौजी जाते समय भारी बारिश के दौरान हुआ।2
- उधमपुर नगर पालिका के सलोरा और झज्जरकोटली इलाकों में कचरे की समस्या गहरा गई है। चारों ओर फैले कचरे के कारण स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।2
- चम्बा पांगी सच्चे जोत मार्ग को ले कर भड़के भाजपा नेता भानी चंद1
- ऊना के टक्का वार्ड-7 से कांग्रेस समर्पित सुमित शर्मा 11 सूत्रीय विजन के साथ चुनावी मैदान में उतर गए हैं। उनके इस विजन ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है और मतदाताओं में उत्सुकता बढ़ा दी है।1
- हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में अपने घर का बिजली-पानी कनेक्शन काटे जाने से परेशान एक परिवार ने आत्मदाह की चेतावनी दी है। महिला का आरोप है कि जेठ और सास ने जबरन कनेक्शन काटे, जिससे बच्चे स्ट्रीट लाइट में पढ़ने को मजबूर हैं। कई बार डीसी कार्यालय में गुहार लगाने के बावजूद समाधान न मिलने पर परिवार ने प्रशासन को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी है।1
- सुजानपुर के आजाद उम्मीदवार मुनीश कुमार गुप्ता ने वार्ड नंबर 2 में श्मशान घाट की सुरक्षा दीवार में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। उन्होंने दावा किया कि ₹8.85 लाख के टेंडर में ठेकेदार ने सिर्फ ₹1.5 लाख का काम किया, जिसका खुलासा RTI से हुआ। गुप्ता ने चुनाव के बाद पूरी जांच करवाने की बात कही है, जो स्थानीय कांग्रेस नेता से ठेकेदार के संबंध पर सवाल उठाती है।2
- सोमवार के पावन दिन घर बैठे ही भगवान महादेव के दिव्य दर्शन करें। भोलेनाथ की कृपा से आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।1