logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सरकार के कानों तक आवाज़ जाए, बेमौसम बारिश से भारी नुक्सान।

12 hrs ago
user_Bku lokshakti master sheoraj singh
Bku lokshakti master sheoraj singh
जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
12 hrs ago

अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सरकार के कानों तक आवाज़ जाए, बेमौसम बारिश से भारी नुक्सान।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सरकार के कानों तक आवाज़ जाए, बेमौसम बारिश से भारी नुक्सान।
    1
    अधिक से अधिक शेयर करें ताकि सरकार के कानों तक आवाज़ जाए, बेमौसम बारिश से भारी नुक्सान।
    user_Bku lokshakti master sheoraj singh
    Bku lokshakti master sheoraj singh
    जेवर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • आज पलवल के D C डॉ जयेंद्र छिल्लर पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय। खेल मंत्री गौरव गौतम पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय, मंत्री ने अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान उनके साथ DC डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंडी में व्यवस्थाओं और किसानों से जुड़े विषयों का जायजा लिया गया।
    1
    आज पलवल के D C डॉ जयेंद्र छिल्लर पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय।
खेल मंत्री गौरव गौतम पहुंचे मार्केट कमेटी कार्यालय, मंत्री ने अनाज मंडी का किया दौरा। इस दौरान उनके साथ DC डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और मार्केट कमेटी अध्यक्ष पंकज विरमानी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। मंडी में व्यवस्थाओं और किसानों से जुड़े विषयों का जायजा लिया गया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    2 hrs ago
  • प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ पलवल पहुंची। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही है। वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है। गौरव गौतम ने कहा कि इस अवसर पर सेवा मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और पौधारोपण किया गया है। इस वाटिका का नाम नमो वाटिका रखा गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए और पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए किया गया है। यह नेक एवं सुंदर कार्य है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए पौधे लगाना जरूरी है।
    2
    प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही ‘वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ पलवल पहुंची। खेल एवं युवा अधिकारिता राज्य मंत्री गौरव गौतम ने यात्रा का स्वागत किया। इस अवसर पर खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सफाई अभियान चलाया और पौधारोपण  कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

पलवल खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुजरात के वडनगर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक निकाली जा रही है। वडनगर-वाराणसी सेवा यात्रा’ का उद्देश्य प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों की सेवा यात्रा तथा सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण के संकल्प का संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है।
गौरव गौतम ने कहा कि इस अवसर पर सेवा मित्रों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया गया है और पौधारोपण किया गया है। इस वाटिका का नाम नमो वाटिका रखा गया है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण एक व्यक्ति के लिए नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए और पर्यावरण को साफ व स्वच्छ बनाने के लिए किया गया है। यह नेक एवं सुंदर कार्य है। आने वाली पीढ़ियों के भविष्य के लिए पौधे लगाना जरूरी है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist Palwal, Haryana•
    5 hrs ago
  • कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    1
    कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला

सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
कन्नौज: वर्दी का फर्ज निभाया, 5 जिंदगियां बचाईं-
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर पलटी कार में फंसी थीं 5 जिंदगियां। तभी सिपाही अमित तेवतिया और पत्नी अर्चना सिंह ने रुककर राइफल से कार के शीशे तोड़े और सभी को सुरक्षित बाहर निकाला
सिपाही दंपति की बहादुरी और सूझबूझ को सलाम
    user_Subodh kumar
    Subodh kumar
    Agricultural service गौतम बुद्ध नगर, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • 'सेवा संकल्प यात्रा' का खुर्जा में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन,उमड़ी समर्थकों की भीड़ ​खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा आयोजित 'सेवा संकल्प यात्रा' का जेवर अड्डा चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। ​नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जेवर अड्डा चौराहे पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद और भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में यह सेवा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन, जन कल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में यात्रा का शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। ​इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजौरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, सर्वेंद्र पंडित, सुनील गौतम तथा कार्यक्रम संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। ​साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, शंभू सिंह राघव, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, भगवानदास सिंगल, सतीश वाल्मीकि, आकाश अरोड़ा, उषा शर्मा, छोटू चौधरी, सी पी चौधरी, देव दीपक राणा, पारुल बंसल, अजय वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि, राकेश प्रजापति, शेखर पंडित, अरुण वाल्मीकि, बनवारी लाल बाल्मीकि, शशांक अग्रवाल, रेखा शर्मा, चंद्रभान रजक, अनुपम माथुर, पूरन चंद शर्मा, सतीश चंद्र दिवाकर, सत्येंद्र जादौन, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    4
    'सेवा संकल्प यात्रा' का खुर्जा में पुष्प वर्षा से भव्य स्वागत, भाजपा नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व मे कार्यक्रम का आयोजन,उमड़ी समर्थकों की भीड़
​खुर्जा। भारतीय जनता पार्टी खुर्जा नगर द्वारा आयोजित 'सेवा संकल्प यात्रा' का जेवर अड्डा चौराहे पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता ने पुष्प वर्षा कर भव्य अभिनंदन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मभूमि वडनगर (गुजरात) से उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी तक निकाली जा रही यह यात्रा उनके सार्वजनिक जीवन व सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है।
​नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह में भारी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय लोग एकत्रित हुए। जेवर अड्डा चौराहे पर कार्यकर्ताओं के भारी उत्साह के बीच पूरी यात्रा का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। ​कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सांसद और भाजपा नेताओं ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं सुशासन के 25 वर्ष पूर्ण होने तथा उनके जन्मदिन (17 सितंबर) के उपलक्ष्य में यह सेवा यात्रा निकाली जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री मोदी जी के सुशासन, जन कल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है साथ ही भाजपा नेता एवं बॉलीवुड लेखक मुकेश कुमार मासूम ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नगर अध्यक्ष सचिन शर्मा के कुशल नेतृत्व में यात्रा का शानदार आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सुशासन, जनकल्याणकारी योजनाओं और 'सबका साथ, सबका विकास' के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। ​इस अवसर पर नगर महामंत्री नवीन माहौर, नगर मीडिया प्रभारी प्रांशु बंसल, नगर उपाध्यक्ष राकेश वाल्मीकि, सोनू पंडित, त्रिवेंद्र राजौरा, नगर मंत्री मनीष गोयल, सर्वेंद्र पंडित, सुनील गौतम तथा कार्यक्रम संयोजक व सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप कुमार मौजूद रहे। ​साथ ही पूर्व विधायक विजेंद्र सिंह, शंभू सिंह राघव, अभिषेक अग्रवाल, दिनेश चौधरी, भगवानदास सिंगल, सतीश वाल्मीकि, आकाश अरोड़ा, उषा शर्मा, छोटू चौधरी, सी पी चौधरी, देव दीपक राणा, पारुल बंसल, अजय वाल्मीकि, ब्रह्म प्रकाश वाल्मीकि, राकेश प्रजापति, शेखर पंडित, अरुण वाल्मीकि, बनवारी लाल बाल्मीकि, शशांक अग्रवाल, रेखा शर्मा, चंद्रभान रजक, अनुपम माथुर, पूरन चंद शर्मा, सतीश चंद्र दिवाकर, सत्येंद्र जादौन, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, सुरेश शर्मा और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष दीपक गर्ग सहित कई गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे
    user_Sachin Pandeyपत्रकार
    Sachin Pandeyपत्रकार
    Local News Reporter Khurja, Bulandshahr•
    52 min ago
  • यूजीसी नीतियों और एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ बुलंदशहर में गूंजी आवाज: क्षत्रिय महासभा ने तहसीलदार को सौंपा पीएम के नाम ज्ञापन बादशाहपुर (बुलंदशहर), 29 सितम्बर 2026: ग्राम बादशाहपुर में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (पंजी०) के बैनर तले विभिन्न क्षत्रिय संगठनों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक विशाल और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज, युवाओं और किसानों से जुड़े नीतिगत विषयों पर गहन मंथन किया गया, जिसके उपरांत देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक सामूहिक मांग पत्र (ज्ञापन) मौके पर पहुंचे तहसीलदार को सौंपा गया। सैकड़ों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ (CO) साहब और ककोड़ कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पंडित दिनेश शास्त्री, डॉ. राजवीर शर्मा, जयराज शास्त्री, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेश प्रताप सिंह, ठाकुर उदयपाल सिंह, राकेश भाटी (पूर्व प्रधान) और सतवीर सोलंकी (पूर्व प्रधान) ने मुख्य भूमिका निभाई और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला। यूजीसी की नीतियां और एससी-एसटी एक्ट 'काला कानून': बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की वर्तमान नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे 'काला कानून' बताते हुए कहा कि ये जटिल नीतियां शोधार्थियों और उच्च शिक्षा की रीढ़ को कमजोर कर रही हैं। इसमें तुरंत बदलाव की जरूरत है। वहीं, सहदेव उमराला ने समाज में बढ़ते फर्जी मुकदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट को 'काला कानून' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग आपसी रंजिश निकालने के लिए हो रहा है और मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि एक वर्ग को फर्जी मुकदमे दर्ज करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ रही है। इसमें निष्पक्ष जांच का प्रावधान जोड़ना बेहद जरूरी है। जाति नहीं, 'आर्थिक स्थिति' हो आरक्षण का आधार: श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी ने आरक्षण के मुद्दे पर बेबाकी से बात रखते हुए कहा कि "गरीबी किसी एक वर्ग में नहीं, बल्कि प्रत्येक जाति में है।" उन्होंने मांग की कि आरक्षण का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए, इसलिए इसका आधार जाति न होकर केवल व्यक्ति की 'आर्थिक स्थिति' होनी चाहिए। इन प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने किया नेतृत्व: इस राष्ट्रव्यापी और सामाजिक महत्व के अभियान का नेतृत्व और समर्थन मुख्य रूप से ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी, सहदेव उमराला, महेंद्र प्रधान, कुंवर रॉबिन सिंह राणा, केपी सिंह, नेपाल सिंह, हेम सिंह, राजपाल सिंह, हरपाल सिंह, रिंकू शर्मा, पंडित दिनेश (बीडीसी), प्रिंस यादव सहित अरविंद, अरुण भाटी, आदेश, ओमकल सिंह, गौरव भाटी, पवन भाटी, पुष्प भाटी, बॉबी भाटी, राजीव भाटी, राहुल भाटी, विकास, विवेक सिंह, शुभम भाटी व सुमित भाटी आदि सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने किया। संयुक्त संचालन और संकल्प: कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से रामराज सिंह, लक्ष्मण सैनी (पूर्व प्रधान) और मनवीर सिंह (पूर्व प्रधान) द्वारा किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों, संयोजकों और सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए कहा कि वे जनसामान्य के हित में इन सुधारों के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेंगे।
    4
    यूजीसी नीतियों और एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ बुलंदशहर में गूंजी आवाज: क्षत्रिय महासभा ने तहसीलदार को सौंपा पीएम के नाम ज्ञापन


बादशाहपुर (बुलंदशहर), 29 सितम्बर 2026: ग्राम बादशाहपुर में श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा (पंजी०) के बैनर तले विभिन्न क्षत्रिय संगठनों, समाजसेवियों और क्षेत्र के सैकड़ों गणमान्य लोगों की उपस्थिति में एक विशाल और महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में समाज, युवाओं और किसानों से जुड़े नीतिगत विषयों पर गहन मंथन किया गया, जिसके उपरांत देश के माननीय प्रधानमंत्री को संबोधित एक सामूहिक मांग पत्र (ज्ञापन) मौके पर पहुंचे तहसीलदार को सौंपा गया। सैकड़ों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सीओ (CO) साहब और ककोड़ कोतवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद रहे।
इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम के संयोजक के रूप में पंडित दिनेश शास्त्री, डॉ. राजवीर शर्मा, जयराज शास्त्री, नरेंद्र प्रताप सिंह, वीरेश प्रताप सिंह, ठाकुर उदयपाल सिंह, राकेश भाटी (पूर्व प्रधान) और सतवीर सोलंकी (पूर्व प्रधान) ने मुख्य भूमिका निभाई और व्यवस्था को सुचारू रूप से संभाला।
यूजीसी की नीतियां और एससी-एसटी एक्ट 'काला कानून':
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता भारतीय महाशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की वर्तमान नीतियों पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इसे 'काला कानून' बताते हुए कहा कि ये जटिल नीतियां शोधार्थियों और उच्च शिक्षा की रीढ़ को कमजोर कर रही हैं। इसमें तुरंत बदलाव की जरूरत है। वहीं, सहदेव उमराला ने समाज में बढ़ते फर्जी मुकदमों पर चिंता व्यक्त करते हुए एससी-एसटी (SC/ST) एक्ट को 'काला कानून' करार दिया। उन्होंने कहा कि इस कानून का दुरुपयोग आपसी रंजिश निकालने के लिए हो रहा है और मिलने वाली सरकारी मुआवजा राशि एक वर्ग को फर्जी मुकदमे दर्ज करने के लिए प्रेरित कर रही है, जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ रही है। इसमें निष्पक्ष जांच का प्रावधान जोड़ना बेहद जरूरी है।
जाति नहीं, 'आर्थिक स्थिति' हो आरक्षण का आधार:
श्री राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी ने आरक्षण के मुद्दे पर बेबाकी से बात रखते हुए कहा कि "गरीबी किसी एक वर्ग में नहीं, बल्कि प्रत्येक जाति में है।" उन्होंने मांग की कि आरक्षण का वास्तविक लाभ समाज के अंतिम छोर पर बैठे हर जरूरतमंद को मिलना चाहिए, इसलिए इसका आधार जाति न होकर केवल व्यक्ति की 'आर्थिक स्थिति' होनी चाहिए।
इन प्रमुख समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने किया नेतृत्व:
इस राष्ट्रव्यापी और सामाजिक महत्व के अभियान का नेतृत्व और समर्थन मुख्य रूप से ठाकुर धर्मेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष ठाकुर जगवीर भाटी, सहदेव उमराला, महेंद्र प्रधान, कुंवर रॉबिन सिंह राणा, केपी सिंह, नेपाल सिंह, हेम सिंह, राजपाल सिंह, हरपाल सिंह, रिंकू शर्मा, पंडित दिनेश (बीडीसी), प्रिंस यादव सहित अरविंद, अरुण भाटी, आदेश, ओमकल सिंह, गौरव भाटी, पवन भाटी, पुष्प भाटी, बॉबी भाटी, राजीव भाटी, राहुल भाटी, विकास, विवेक सिंह, शुभम भाटी व सुमित भाटी आदि सैकड़ों प्रबुद्ध नागरिकों ने किया।
संयुक्त संचालन और संकल्प:
कार्यक्रम का सफल संचालन संयुक्त रूप से रामराज सिंह, लक्ष्मण सैनी (पूर्व प्रधान) और मनवीर सिंह (पूर्व प्रधान) द्वारा किया गया। उपस्थित सभी पदाधिकारियों, संयोजकों और सैकड़ों संभ्रांत नागरिकों ने एक सुर में हुंकार भरते हुए कहा कि वे जनसामान्य के हित में इन सुधारों के लिए अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेंगे।
    user_जगवीर भाटी
    जगवीर भाटी
    Car and Motor Insurance Agency सिकंदराबाद, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    54 min ago
  • ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है। कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक सहित लैपटॉप एवं टैबलेट प्रदान किए जाएंगे। 🗓️ पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2026 #EnergyConservation #PaintingCompetition
    1
    ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026

भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय द्वारा स्कूली विद्यार्थियों में ऊर्जा संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय चित्रकला प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया जा रहा है।

कक्षा 5वीं से 10वीं तक के विद्यार्थी दो श्रेणियों में भाग ले सकते हैं। राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर विजेताओं को नकद पुरस्कार, पदक सहित लैपटॉप एवं टैबलेट प्रदान किए जाएंगे।

🗓️ पेंटिंग जमा करने की अंतिम तिथि: 15 अक्टूबर, 2026

#EnergyConservation #PaintingCompetition
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    4 hrs ago
  • आज पलवल में वडनगर से चलकर वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में पहुंची। इस अवसर पर गौरव गौतम उद्यमिता खेल कूद मंत्री ने मंच से जोशीला भाषण दिया। और युवाओ को खेल की तरफ प्रेरित किया। और नशे से दूर रहने का आव्हान किया।
    1
    आज पलवल में वडनगर से चलकर वाराणसी तक की सेवा संकल्प यात्रा नेताजी सुभाष चंद बोस स्टेडियम में पहुंची।
इस अवसर पर गौरव गौतम उद्यमिता खेल कूद मंत्री ने मंच से जोशीला भाषण दिया। और युवाओ को खेल की तरफ प्रेरित किया। और नशे से दूर रहने का आव्हान किया।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.