Shuru
Apke Nagar Ki App…
धनबाद में ‘Boss’ लिखी नंबर प्लेट वाली कार पर सवाल, नियमों की उड़ रही धज्जियां। धनबाद में गाड़ियों के नंबर प्लेट पर जातिसूचक या दबंगई दिखाने वाले शब्द लिखने का चलन अब भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन द्वारा पहले ‘यादव’ और ‘राजपूत’ लिखे नंबर प्लेट पर कार्रवाई किए जाने के बावजूद लोग इससे सबक लेते नजर नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला धनबाद की 8 लेन सड़क का है, जहां एक Kia कार के पीछे नंबर प्लेट की जगह ‘Boss’ लिखा हुआ दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वाहन बोकारो नंबर से रजिस्टर्ड है और खुलेआम सड़कों पर दौड़ता नजर आ रहा है।
Ranjan Mitra

More news from झारखंड and nearby areas
- संवाददाता | जामताड़ा गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर शनिवार को तेज रफ्तार का एक और खतरनाक मामला सामने आया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के समीप एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर संख्या MH 40 BL 0026 गोविंदपुर–साहिबगंज राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रहा था। इसी दौरान पबिया के पास उसने सामने से आ रहे अपाचे बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। बाइक का नंबर JH 15 3247 बताया जा रहा है। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और चालक सड़क पर दूर जा गिरा। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल युवक की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही थी। स्थानीय लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए बिना देर किए घायल को उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेज दिया। बाद में घायल युवक की पहचान सहदेव सोरेन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे मिहिजाम थाना क्षेत्र के शहरडाल पंचायत के तालबेड़िया गांव के निवासी हैं। जानकारी के अनुसार सहदेव सोरेन अपने रिश्तेदार के घर बांसपहाड़ी गांव जा रहे थे, तभी पबिया के समीप यह दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए सड़क पर आवागमन भी प्रभावित रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। फिलहाल घायल सहदेव सोरेन की स्थिति नाजुक बताई जा रही है और अस्पताल में उनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। वहीं घटना के बाद नारायणपुर थाना की पुलिस ने ट्रेलर और मोटरसाइकिल को जप्त कर थाना ले गई।4
- Post by PRESS R K PRESS R K1
- धनबाद: धनबाद शहर को ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत दिलाने के लिए बनाया जा रहा गया पुल अंडरपास का निर्माण कार्य तेजी से जारी है. शनिवार को सांसद प्रतिनिधि निर्माण स्थल पर पहुंचे और चल रहे कार्य की गुणवत्ता का जायजा लिया. इस दौरान कार्य में लगे इंजीनियरऔर कर्मियों से जानकारी ली.1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- Post by Jhhar Khabar D93
- Post by Objectionnews1
- Post by राम पाण्डेय पत्रकार कतरास1
- मधुपुर ट्रैफिक व्यवस्था पर क्या बोले देवघर डीसी1
- Post by Objectionnews1