logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“झाड़ोल में हार्डवेयर, मशीनरी और पेंट्स की पूरी रेंज चाहिए? तो आइए — श्री बालाजी मार्केटिंग। “झाड़ोल में हार्डवेयर, मशीनरी और पेंट्स की पूरी रेंज चाहिए? तो आइए — श्री बालाजी मार्केटिंग।

15 hrs ago
user_Vishnu lohar
Vishnu lohar
Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
15 hrs ago

“झाड़ोल में हार्डवेयर, मशीनरी और पेंट्स की पूरी रेंज चाहिए? तो आइए — श्री बालाजी मार्केटिंग। “झाड़ोल में हार्डवेयर, मशीनरी और पेंट्स की पूरी रेंज चाहिए? तो आइए — श्री बालाजी मार्केटिंग।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा उदयपुर ग्रामीण ने आयुष्मान आरोग्य अस्पतालों में दो समय ओपीडी संचालित करने के राज्य सरकार के आदेश का विरोध करते हुए इसे व्यावहारिक रूप से कठिन बताया है। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान सरकार को उपखंड अधिकारी वल्लभनगर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
    1
    राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन जिला शाखा उदयपुर ग्रामीण ने आयुष्मान आरोग्य अस्पतालों में दो समय ओपीडी संचालित करने के राज्य सरकार के आदेश का विरोध करते हुए इसे व्यावहारिक रूप से कठिन बताया है। इस संबंध में एसोसिएशन द्वारा चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री, राजस्थान सरकार को उपखंड अधिकारी वल्लभनगर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिले के कोतवाली थानांतर्गत शहर के शिवाजी नगर में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    1
    डूंगरपुर।  जिले के  कोतवाली थानांतर्गत शहर के शिवाजी नगर में एक युवक ने मानसिक तनाव के चलते कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। उपचार के दौरान युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है। वही मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • समाज सेवा की मिसाल है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर - विरेंद्र सिंह बेडसा आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से डूंगरपुर के मशहूर पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा के निवास एवं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है क्योंकि पर्यावरण के संरक्षण में इन पक्षियों का काफी महत्व है ये खेतों से हानिकारक कीटाणु को अपना भोजन बनाते हैं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं, पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है और आज परिंडे बांधने के साथ ही कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने के लिए भी प्रेरित किया जो काफी सराहनीय कदम है बेडसा ने अन्य संस्थाओं से भी इसी तरह के नेक अभियान चलाने की अपील की इस नेक अवसर पर सदर मकरानी, विरेंद्र सिंह बेडसा, गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल, अनिल जैन मौजूद थे
    1
    समाज सेवा की मिसाल है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर - विरेंद्र सिंह बेडसा
आज एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की और से डूंगरपुर के मशहूर पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा के निवास एवं विभिन्न जगहों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की, सदर नूर मोहम्मद मकरानी ने बताया कि अभी प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप चल रहा है और पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना हम सभी का फर्ज है क्योंकि पर्यावरण के संरक्षण में इन पक्षियों का काफी महत्व है ये खेतों से हानिकारक कीटाणु को अपना भोजन बनाते हैं और पर्यावरण के संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाते हैं, पर्यावरण प्रेमी विरेंद्र सिंह बेडसा ने कहा कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहा है और आज परिंडे बांधने के साथ ही कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण कर आमजन को सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग में नहीं लेने के लिए भी प्रेरित किया जो काफी सराहनीय कदम है बेडसा ने अन्य संस्थाओं से भी इसी तरह के नेक अभियान चलाने की अपील की इस नेक अवसर पर सदर मकरानी, विरेंद्र सिंह बेडसा, गोविंद सिंह पंवार मांडव, चन्दा जैन, विजय लाल, अनिल जैन मौजूद थे
    user_Santosh Vyas
    Santosh Vyas
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का अवसर नही मिल पाया, जिसके चलते डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद रोत ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न सिर्फ विरोध दर्ज कराया, बल्कि भाषण भी रुकवाया। सांसद राजकुमार रोत एवं जम्मू कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने एक स्वर में कहा कि सभी को अपनी बात सदन के पटल पर रखने दि जावे। इस बीच दोनों सांसदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, वे गृहमंत्री अमित शाह का भाषण नहीं चलने देंगे। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोनों सांसदों से आग्रह किया कि वे बैठें और उनकी पूरी बात लिखित में दर्ज की जाएगी। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत का पक्ष स्वीकार करते हुए उनका वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाने का निर्देश दिया।
    1
    नई दिल्ली/डूंगरपुर। लोकसभा में अध्यक्ष ओम बिड़ला के विरुद्ध लाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत को अपना पक्ष रखने का अवसर नही मिल पाया, जिसके चलते डूंगरपुर-बांसवाड़ा सांसद रोत ने गृहमंत्री अमित शाह के भाषण के बीच खड़े होकर न सिर्फ विरोध दर्ज कराया, बल्कि भाषण भी रुकवाया।
सांसद राजकुमार रोत एवं जम्मू कश्मीर से सांसद इंजीनियर रशीद ने एक स्वर में कहा कि सभी को अपनी बात सदन के पटल पर रखने दि जावे। इस बीच दोनों सांसदों ने एक स्वर में कहा कि जब तक उनकी बात नहीं सुनी जाएगी, वे गृहमंत्री अमित शाह का भाषण नहीं चलने देंगे।
इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह ने भी दोनों सांसदों से आग्रह किया कि वे बैठें और उनकी पूरी बात लिखित में दर्ज की जाएगी। अंततः लोकसभा अध्यक्ष ने सांसद राजकुमार रोत का पक्ष स्वीकार करते हुए उनका वक्तव्य लिखित रूप में सदन की मेज पर रखवाने का निर्देश दिया।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • आसपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री 16 मार्च को यहां 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे। दौरे की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और आईजी गौरव श्रीवास्तव बेणेश्वर धाम पहुंचे। अधिकारियों के इस दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त मुख्य सचिव मीणा, संभागीय आयुक्त केवलरमानी और आईजी श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग, कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा और दर्शनार्थियों के मार्ग का प्रबंधन शामिल था। इस अवसर पर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की तैयारियों और सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
    1
    आसपुर:
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के डूंगरपुर के बेणेश्वर धाम दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री 16 मार्च को यहां 'जनजाति गौरव दिवस' कार्यक्रम में शामिल होंगे।
दौरे की पूर्व तैयारियों की समीक्षा के लिए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजीलाल मीणा, संभागीय आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी और आईजी गौरव श्रीवास्तव बेणेश्वर धाम पहुंचे। अधिकारियों के इस दल ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अतिरिक्त मुख्य सचिव मीणा, संभागीय आयुक्त केवलरमानी और आईजी श्रीवास्तव ने जिला कलेक्टर अंकित कुमार सिंह व एसपी मनीष कुमार के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इसमें मुख्यमंत्री के आगमन के लिए हेलीपैड पर सुरक्षित लैंडिंग, कार्यक्रम में भीड़ प्रबंधन, बैठक व्यवस्था, मंदिर दर्शन के दौरान सुरक्षा और दर्शनार्थियों के मार्ग का प्रबंधन शामिल था।
इस अवसर पर डूंगरपुर कलेक्टर अंकित कुमार सिंह और एसपी मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की तैयारियों और सुरक्षा खाके की विस्तृत जानकारी दी। उच्चाधिकारियों ने आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने और सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए।
    user_VAGAD news24
    VAGAD news24
    Farmer आसपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। सरूपगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भावरी उपतहसील के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक केबिन के अंदर फंसा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि ट्रकों का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर आग पर काबू पाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    5
    *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी*
पिंडवाड़ा। सरूपगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भावरी उपतहसील के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक केबिन के अंदर फंसा हुआ बताया जा रहा है।
घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि ट्रकों का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर आग पर काबू पाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
    user_Narendra Singh Bhati
    Narendra Singh Bhati
    पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
    6 hrs ago
  • सेवाश्रम चौराहे पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में युवतियों का हंगामा — “पूरे इंडिया की पुलिस बुला ले…”
    1
    सेवाश्रम चौराहे पर देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, नशे में युवतियों का हंगामा — “पूरे इंडिया की पुलिस बुला ले…”
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • डूंगरपुर। जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर शराब से भरा एक टेम्पो को जब्त किया है | डीएसटी ने टेम्पो से 35 कार्टन शराब को बरामद करते हुए टेंपो चालक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर स्क्रब की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी | पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
    1
    डूंगरपुर।  जिला पुलिस की जिला विशेष टीम (DST) ने बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 48 पर शराब से भरा एक टेम्पो को जब्त किया है | डीएसटी ने टेम्पो से 35 कार्टन शराब को बरामद करते हुए टेंपो चालक समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तस्कर स्क्रब की आड़ में शराब तस्करी की जा रही थी | पकड़ी गई शराब की कीमत करीब 2 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है।
    user_Dungarpur Fast News
    Dungarpur Fast News
    डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बेणेश्वर धाम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज संवाददाता - संतोष व्यास ​डूंगरपुर। वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पर आगामी 16 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के एक दल ने धाम का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए। - ​उच्चाधिकारियों ने परखा सुरक्षा और सुविधा का खाका ​मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की गंभीरता को देखते हुए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने धाम परिसर में हेलीपैड स्थल से लेकर मुख्य मंदिर तक की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में दर्शन व्यवस्था, मंच निर्माण, आमजन के बैठने की जगह और सुरक्षा घेरे का भौतिक सत्यापन किया। एसीएस मीणा ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। - ​आमजन की सुविधा और सुरक्षा रहेगी सर्वोपरि ​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। विशेष रूप से बैरिकेडिंग और आपातकालीन निकास द्वारों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि धाम की ओर आने वाले नियमित यात्रियों को परेशानी न हो। - ​जिला प्रशासन ने सेक्टरवार बांटी जिम्मेदारी ​जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस की तैनाती के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है। ​इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, साबला उपखंड अधिकारी श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अगले तीन दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
    1
    बेणेश्वर धाम में मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां तेज
संवाददाता - संतोष व्यास
​डूंगरपुर। वागड़ के प्रयाग कहे जाने वाले प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बेणेश्वर धाम पर आगामी 16 मार्च को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का दौरा प्रस्तावित है। इस महत्वपूर्ण दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। गुरुवार को उच्च स्तरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के एक दल ने धाम का दौरा कर तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के कड़े निर्देश दिए।
- ​उच्चाधिकारियों ने परखा सुरक्षा और सुविधा का खाका
​मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की गंभीरता को देखते हुए टीएडी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव कुंजी लाल मीणा, उदयपुर संभागीय आयुक्त श्रीमती प्रज्ञा केवलरमानी और उदयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) गौरव श्रीवास्तव डूंगरपुर पहुंचे। अधिकारियों ने धाम परिसर में हेलीपैड स्थल से लेकर मुख्य मंदिर तक की व्यवस्थाओं को देखा। उन्होंने वाल्मीकि मंदिर और हरि मंदिर में दर्शन व्यवस्था, मंच निर्माण, आमजन के बैठने की जगह और सुरक्षा घेरे का भौतिक सत्यापन किया। एसीएस मीणा ने स्पष्ट किया कि तैयारियों में किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
- ​आमजन की सुविधा और सुरक्षा रहेगी सर्वोपरि
​निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं और आमजन को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। इसके लिए पार्किंग, यातायात प्रबंधन, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी शौचालय और चिकित्सा सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है। विशेष रूप से बैरिकेडिंग और आपातकालीन निकास द्वारों को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने सुरक्षा प्रोटोकॉल की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि यातायात को इस तरह व्यवस्थित किया जाए कि धाम की ओर आने वाले नियमित यात्रियों को परेशानी न हो।
- ​जिला प्रशासन ने सेक्टरवार बांटी जिम्मेदारी
​जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह और जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार ने उच्चाधिकारियों को अब तक की गई तैयारियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे क्षेत्र को अलग-अलग सेक्टरों में बांटा गया है और प्रत्येक सेक्टर में जिम्मेदार अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। चिकित्सा दल और एम्बुलेंस की तैनाती के साथ-साथ स्वच्छता बनाए रखने के लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है।
​इस उच्च स्तरीय निरीक्षण के दौरान टीएडी उपायुक्त डॉ. सत्य प्रकाश कसवा, साबला उपखंड अधिकारी श्रीमती अभिलाषा, तहसीलदार योगेंद्र वैष्णव सहित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और ब्लॉक स्तर के विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ अगले तीन दिनों के भीतर समस्त कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य दिया गया है।
    user_Santosh vyas
    Santosh vyas
    Local News Reporter डूंगरपुर, डूंगरपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.