logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला; दूसरा केबिन में फंसा *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। सरूपगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। भावरी उपतहसील के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक केबिन के अंदर फंसा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि ट्रकों का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर आग पर काबू पाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

5 hrs ago
user_Narendra Singh Bhati
Narendra Singh Bhati
पत्रकार Sirohi, Rajasthan•
5 hrs ago
7e944e85-3a2d-4371-9f26-23039c002762

पिंडवाड़ा में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग, चालक जिंदा जला; दूसरा केबिन में फंसा *पत्रकार नरेंद्र सिंह भाटी* पिंडवाड़ा। सरूपगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा

2adb7363-b07f-4ff6-b236-c83579f387d2

हो गया। भावरी उपतहसील के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक ट्रक चालक जिंदा जल गया, जबकि दूसरे ट्रक का चालक

0be00f30-2094-4c2c-bed8-b0ba9fa9ec0a

केबिन के अंदर फंसा हुआ बताया जा रहा है। घटना के बाद आसपास के स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर

पहुंच गई है और राहत-बचाव कार्य जारी है।आग इतनी भीषण बताई जा रही है कि ट्रकों का आगे का हिस्सा पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस और स्थानीय लोग मिलकर आग पर

काबू पाने और केबिन में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास कर रहे हैं।फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • रेवदर थाना क्षेत्र के भामरा गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार डेरी (आबूरोड) निवासी कालूराम गरासिया पुत्र हीराराम गरासिया ने भामरा गांव के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद रेवदर थाने के सीआई सीताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवदर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीआई सीताराम ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे उसने अपने शरीर पर टांग रखा था। नोट में युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं हो पाने की बात लिखी है और इसी कारण से यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है ।
    1
    रेवदर थाना क्षेत्र के भामरा गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए।
जानकारी के अनुसार डेरी (आबूरोड) निवासी कालूराम गरासिया पुत्र हीराराम गरासिया ने भामरा गांव के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था।
घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद रेवदर थाने के सीआई सीताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवदर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
सीआई सीताराम ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे उसने अपने शरीर पर टांग रखा था। नोट में युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं हो पाने की बात लिखी है और इसी कारण से यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है।
पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी ।  परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है ।
    user_जितेन्द्र संत
    जितेन्द्र संत
    पत्रकार रेवदर, सिरोही, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जालौर गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के से गणपत सिंह हत्या प्रकरण के खुलासा करने की मांग की, इस दौरान उन्होंने बताया कि लंबे समय से पीड़ित परिवार खुलासा करने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे
    1
    जालौर गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के से गणपत सिंह हत्या प्रकरण के खुलासा करने की मांग की, इस दौरान उन्होंने बताया कि लंबे समय से पीड़ित परिवार खुलासा करने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे
    user_कमलेश शर्मा
    कमलेश शर्मा
    Voice of people जालोर, जालोर, राजस्थान•
    15 hrs ago
  • बासड़ा धनजी नून एयरपोर्ट जालोर रोड बहुत स्तीग्रस्त हैं बड़े बड़े गड़े हैं जनता 2साल से दुःखी परेशान है पूरी टिम देश में BJP सरकार है विकास मॉडल का परसम है तो हमें रेलगाड़ी रोड बस पूरे जालोर में कुछ भी नहीं है 0विकास है शाहब
    2
    बासड़ा धनजी नून एयरपोर्ट जालोर रोड बहुत स्तीग्रस्त हैं बड़े बड़े गड़े हैं 
जनता 2साल से दुःखी परेशान है 
पूरी टिम देश में BJP सरकार है 
विकास मॉडल का परसम है 
तो हमें रेलगाड़ी रोड बस पूरे जालोर में कुछ भी नहीं है 0विकास है शाहब
    user_RANJIT JAGRVAL Rajpurohit
    RANJIT JAGRVAL Rajpurohit
    Lawyer जालोर, जालोर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • धर्मेंद्र राठौड़ के पुत्र की सगाई समारोह में उस समय दिलचस्प माहौल बन गया, जब वहां राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे। उन्हें देखते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुस्कुराते हुए बोले— “लाल डायरी!”। गहलोत की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों में हल्की मुस्कान और चर्चा का माहौल बन गया, मानो अब राजेंद्र गुढ़ा की पहचान ही इस “लाल डायरी” से जुड़ गई हो। इसी दौरान पीछे खड़े धर्मेंद्र राठौड़ ने भी मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा— “अपनी सरकार बचाने वाले भी यही हैं।” इस हल्के-फुल्के संवाद ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और कुछ देर तक यह चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    धर्मेंद्र राठौड़ के पुत्र की सगाई समारोह में उस समय दिलचस्प माहौल बन गया, जब वहां राजेंद्र गुढ़ा पहुंचे। उन्हें देखते ही पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मुस्कुराते हुए बोले— “लाल डायरी!”।
गहलोत की इस टिप्पणी पर वहां मौजूद लोगों में हल्की मुस्कान और चर्चा का माहौल बन गया, मानो अब राजेंद्र गुढ़ा की पहचान ही इस “लाल डायरी” से जुड़ गई हो।
इसी दौरान पीछे खड़े धर्मेंद्र राठौड़ ने भी मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा— “अपनी सरकार बचाने वाले भी यही हैं।”
इस हल्के-फुल्के संवाद ने समारोह में मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया और कुछ देर तक यह चर्चा का विषय बना रहा।
    user_V Rathi
    V Rathi
    Insurance Agent भीनमाल, जालोर, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • Post by Champat kharadi
    1
    Post by Champat kharadi
    user_Champat kharadi
    Champat kharadi
    Voice of people कुंभलगढ़, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • उदयपुर। अभिषेक खन्ना ने गुरुवार को शहर कोट क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 36 स्थानों पर किए गए सीवरेज कनेक्शन कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को कार्यों को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में 112 मेनहोल कवर और 180 छोटे चैंबर भी बनवाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर के जर्जर भवनों की सूची दोबारा तैयार कर 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मकान गिरने की स्थिति में हैं, उनके खिलाफ बारिश से पहले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आसींद हवेली पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। यहां पहले नोटिस देने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर पार्किंग संचालक पर 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए गए। #Udaipur #NagarNigam #LakeCityNews #Inspection
    1
    उदयपुर। अभिषेक खन्ना ने गुरुवार को शहर कोट क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 36 स्थानों पर किए गए सीवरेज कनेक्शन कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को कार्यों को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में 112 मेनहोल कवर और 180 छोटे चैंबर भी बनवाए गए हैं।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर के जर्जर भवनों की सूची दोबारा तैयार कर 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मकान गिरने की स्थिति में हैं, उनके खिलाफ बारिश से पहले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
इसके साथ ही आसींद हवेली पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। यहां पहले नोटिस देने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर पार्किंग संचालक पर 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए गए।
#Udaipur #NagarNigam #LakeCityNews #Inspection
    user_Lake City News Rajasthan
    Lake City News Rajasthan
    Journalist बड़गाँव, उदयपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • समाजसेवी दीपक जोशी ने विद्यालय को सरस्वती मंदिर भेंट किया, दिया शिक्षा व संस्कार का संदेश
    1
    समाजसेवी दीपक जोशी ने विद्यालय को सरस्वती मंदिर भेंट किया, दिया शिक्षा व संस्कार का संदेश
    user_Vishnu lohar
    Vishnu lohar
    Local News Reporter झाड़ोल, उदयपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    1
    Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में आराध्य देव कालाजी बावजी के मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा बजे फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कालाजी बावजी को फाग खिलाने की रस्म निभाई। गांव के ग्रामीण पारंपरिक ढोल की थाप पर कालाजी बावजी के मंदिर पर पहुंचे। मंदिर पर पुजारी चतराजी गाडरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करके बावजी को गुलाल चढ़ाकर फाग खेलाया गया।
    1
    उदयपुर जिले के वल्लभनगर उपखंड क्षेत्र के भटेवर कस्बे में आराध्य देव कालाजी बावजी के मंदिर पर श्रद्धालुओं द्वारा बजे फागोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने कालाजी बावजी को फाग खिलाने की रस्म निभाई। गांव के ग्रामीण पारंपरिक ढोल की थाप पर कालाजी बावजी के मंदिर पर पहुंचे। मंदिर पर पुजारी चतराजी गाडरी द्वारा विधिवत पूजा अर्चना करके बावजी को गुलाल चढ़ाकर फाग खेलाया गया।
    user_Local Tv News Channel
    Local Tv News Channel
    वल्लभनगर, उदयपुर, राजस्थान•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.