भामरा गांव में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या रेवदर थाना क्षेत्र के भामरा गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार डेरी (आबूरोड) निवासी कालूराम गरासिया पुत्र हीराराम गरासिया ने भामरा गांव के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद रेवदर थाने के सीआई सीताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवदर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीआई सीताराम ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे उसने अपने शरीर पर टांग रखा था। नोट में युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं हो पाने की बात लिखी है और इसी कारण से यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है ।
भामरा गांव में एक युवक ने पेड़ पर फंदा लगाकर की आत्महत्या रेवदर थाना क्षेत्र के भामरा गांव में गुरुवार को एक युवक द्वारा पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसार डेरी (आबूरोड) निवासी कालूराम गरासिया पुत्र हीराराम गरासिया ने भामरा गांव के पास एक पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि युवक मजदूरी का काम करता था। घटना की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी, जिसके बाद रेवदर थाने के सीआई सीताराम पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रेवदर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। सीआई सीताराम ने बताया कि मृतक के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसे उसने अपने शरीर पर टांग रखा था। नोट में युवक ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं हो पाने की बात लिखी है और इसी कारण से यह कदम उठाने का जिक्र किया गया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना दी । परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की जांच जारी है ।
- रेवदर। क्षेत्र में अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वाले झोलाछाप नीम हकीमों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई की। ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी (BCMO) रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी के नेतृत्व में मगरीवाड़ा गांव में दबिश देकर दो स्थानों पर चल रहे अवैध क्लिनिक/हॉस्पिटल पर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार मगरीवाड़ा गांव में बाबूप्रशाद धर नाम का व्यक्ति पिछले करीब 27 वर्षों से बिना किसी वैध डिग्री और अनुमति के मरीजों का इलाज कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्लिनिक की जांच की, जहां चिकित्सा कार्य से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। इस पर टीम ने क्लिनिक को सीज कर दिया तथा आरोपी बाबूप्रशाद धर को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद उसे मंडार थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया, जहां उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।कार्रवाई के दौरान टीम को मगरीवाड़ा में ही एक अन्य स्थान पर भी अवैध रूप से संचालित हॉस्पिटल की जानकारी मिली। जांच में सामने आया कि यह हॉस्पिटल पाकिस्तानी विस्थापित नीम हकीम लक्ष्मण दास माली द्वारा चलाया जा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगते ही लक्ष्मण दास माली मौके से फरार हो गया। इसके बाद टीम ने उसके अवैध हॉस्पिटल को सीज कर दिया तथा आगे की कार्रवाई के लिए मंडार पुलिस को सूचना दी गई है। कार्रवाई का नेतृत्व BCMO रेवदर डॉ. एस. एस. भाटी ने किया। टीम में डॉ. तेजाराम, औषधि नियंत्रण अधिकारी नरेंद्र राठौड़, स्थानीय पटवारी, नर्सिंग स्टाफ तथा पुलिस कर्मी शामिल रहे। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी ने बताया कि जिले में जिला कलेक्टर महोदया के निर्देशानुसार झोलाछाप और अवैध रूप से चिकित्सा कार्य करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज की कार्यवाही संपर्क पर की गई शिकायत के क्रम में एडीएम डॉ राजेश गोयल सर के निर्देशानुसार डीसीओ नरेंद्र राठौर तुरंत रेवदर पहुंचे जहाँ ब्लॉक स्तरीय टीम पहले से तैयार थी जहाँ सबने मिलकर कार्यवाही को अंजाम दिया । डॉ खराडी ने बताया कि बिना योग्यता और अनुमति के इलाज करना कानूनन अपराध है और इससे मरीजों के जीवन को खतरा हो सकता है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल पंजीकृत और योग्य चिकित्सकों से ही उपचार लें तथा किसी भी अवैध क्लिनिक या झोलाछाप चिकित्सक की जानकारी तुरंत स्वास्थ्य विभाग को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।1
- जालौर गुरुवार को कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल के नेतृत्व में जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के से गणपत सिंह हत्या प्रकरण के खुलासा करने की मांग की, इस दौरान उन्होंने बताया कि लंबे समय से पीड़ित परिवार खुलासा करने की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे1
- बासड़ा धनजी नून एयरपोर्ट जालोर रोड बहुत स्तीग्रस्त हैं बड़े बड़े गड़े हैं जनता 2साल से दुःखी परेशान है पूरी टिम देश में BJP सरकार है विकास मॉडल का परसम है तो हमें रेलगाड़ी रोड बस पूरे जालोर में कुछ भी नहीं है 0विकास है शाहब2
- पाली,कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने आज गुरूवार को पाली जिले के रामलीला मैदान में आयोजित संभागीय स्तरीय आयुर्वेद मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मंत्री कुमावत ने कहा कि आरोग्य व स्वास्थ्य का हमारे जीवन में बेहद् महत्वपूर्ण स्थान है। शरीर स्वस्थ होता है तो व्यक्ति सब कुछ प्राप्त कर सकता है इसे ध्यान रखते हुये आमजन के लिये आरोग्य मेले का आयोजन किया गया है। केन्द्र व राज्य सरकार भी आमजन के स्वास्थ्य हितो को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित किए मिला आम जन के लिए उपयोगी हुआ क्योंकि पूर्व में सुमेरपुर में भी इस विभाग के द्वारा जो मेला लगाया गया था उसका आम जनता को बहुत लाभ मिला और विशेष कर बच्चों का भी सफल इलाज किया गया जो आयुष विभाग धन्यवाद का पात्र है आज के समय में आयुर्वेद इलाज बहुत ही उपयोगी है एलोपैथी से जल्दी ठीक हो सकते हैं परंतु साइड इफेक्ट ज्यादा है किंतु आयुर्वेद का इलाज धीरे है पर बीमारियों का जड़ों से नष्ट कर देता है हमारे ऋषि मुनियों के द्वारा उनके उपयोग किया जाता है क्योंकि आयुर्वेदिक विभाग में गुणवत्ता और फायदे ज्यादा है। आयोजित मेले में आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी, योग एवँ प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा लाभान्वित किया जायेगा। शुभारंभ के पश्चात मंत्री कुमावत, आईएएस बिरजू गोपाल सुनील भंडारी, आयुक्त नगर निगम नवीन भारद्वाज, उपखंड अधिकारी विमलेंद्र सिंह राणावत द्वारा आरोग्य मेले में लगी समस्त व्यवस्थाओं एवँ आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी के विभिन्न काउंटरों का अवलोकन किया गया। समारोह को सुनील भंडारी एव पुख राज पटेल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में संभाग नोडल अधिकारी अर्जुनसिंह, सयुक्त निदेशक बजरंग लाल शर्मा, उपनिदेशक जालोर डॉ भवानी सिंह, उपनिदेशक ब्यावर सीपी सिंह, पुखराज पटेल, देवीलाल मेघवाल, डॉ शिव कुमार शर्मा अन्य सभी आमजन मौजूद रहे। इसी प्रकार मेले में 13 से 14 मार्च 2026 दो दिन शाम 7 बजे भव्य संस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमे राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कलाकार भाग लेंगे। सांस्कृतिक आयोजन में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के सौजन्य से किया जाएगा।1
- समाजसेवी दीपक जोशी ने विद्यालय को सरस्वती मंदिर भेंट किया, दिया शिक्षा व संस्कार का संदेश1
- उदयपुर। अभिषेक खन्ना ने गुरुवार को शहर कोट क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए गए विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने 36 स्थानों पर किए गए सीवरेज कनेक्शन कार्यों की गुणवत्ता जांची और अधिकारियों को कार्यों को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा इन क्षेत्रों में 112 मेनहोल कवर और 180 छोटे चैंबर भी बनवाए गए हैं। निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने शहर के जर्जर भवनों की सूची दोबारा तैयार कर 15 दिन में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो मकान गिरने की स्थिति में हैं, उनके खिलाफ बारिश से पहले आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही आसींद हवेली पार्किंग का भी निरीक्षण किया गया। यहां पहले नोटिस देने के बावजूद पार्किंग व्यवस्था में अनियमितता मिलने पर पार्किंग संचालक पर 20 हजार रुपये की पेनल्टी लगाने के निर्देश जारी किए गए। #Udaipur #NagarNigam #LakeCityNews #Inspection1
- “झाड़ोल में हार्डवेयर, मशीनरी और पेंट्स की पूरी रेंज चाहिए? तो आइए — श्री बालाजी मार्केटिंग।1
- Post by Champat kharadi1
- बालोतरा। इंडिया की जीत के जश्न का एक वीडियो बालोतरा की सोशल मीडिया पर हो रहा है जमकर वायरस।1