Shuru
Apke Nagar Ki App…
पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार kawardha news 🚨 पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार पंडरिया। धारदार फरसा लहराकर लोगों को धमकाने और इंस्टाग्राम रील के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले 27 वर्षीय हेमन्त कुमार धावलकर को पंडरिया पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास फरसा लहराते हुए पकड़ा और हथियार जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। KT CHHATTISGARH NEWS
KT CHHATTISGARH NEWS
पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार kawardha news 🚨 पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार पंडरिया। धारदार फरसा लहराकर लोगों को धमकाने और इंस्टाग्राम रील के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले 27 वर्षीय हेमन्त कुमार धावलकर को पंडरिया पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास फरसा लहराते हुए पकड़ा और हथियार जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। KT CHHATTISGARH NEWS
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार kawardha news 🚨 पंडरिया में फरसा लहराकर धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार पंडरिया। धारदार फरसा लहराकर लोगों को धमकाने और इंस्टाग्राम रील के जरिए जान से मारने की धमकी देने वाले 27 वर्षीय हेमन्त कुमार धावलकर को पंडरिया पुलिस ने चंद घंटों में गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी को कुकदूर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास फरसा लहराते हुए पकड़ा और हथियार जब्त किया। आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 188/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं 351(3) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। KT CHHATTISGARH NEWS1
- केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 भैंसा, पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 7.88 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार धुर्वे (20 वर्ष) निवासी नेवासपुर, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खादी आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पिकअप क्रमांक CG 04 LW 0483 को रोककर जांच की गई, जिसमें 4 भैंसा बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक भरे मिले। मवेशियों को नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाने की आशंका थी। मामले में अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- गणेश पर्व में हुड़दंग और शांति भंग करने वाले तीन असामाजिक तत्व जेल भेजे गए तिल्दा-नेवरा पुलिस की कार्रवाई, विवाद और मारपीट पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत एक्शन तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में विवाद और लड़ाई-झगड़ा कर शांति भंग करने की स्थिति पैदा करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार थाना तिल्दा-नेवरा के सामने आम रोड तथा ग्राम किरना में विवाद और लड़ाई-झगड़े की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा संबंधित लोगों को समझाइश दी गई, लेकिन वे कथित तौर पर उग्र होकर मारपीट करने पर उतारू हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक धारा 170 बीएनएसएस के तहत तीनों को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी न्यायालय, तिल्दा-नेवरा के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से जेल वारंट जारी होने के बाद तीनों को जेल निरुद्ध कर दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी 1. पवन कुमार ध्रुव, पिता मालिक राम ध्रुव, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, दीनदयाल चौक, तिल्दा। 2. हीरालाल नवरंगे, पिता स्व. भागीरथी नवरंगे, उम्र 30 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 02, प्राथमिक शाला के पीछे, ग्राम सांकरा। 3. उमेश कुमार वर्मा, पिता सुरेश कुमार वर्मा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम किरना। त्यौहार में हुड़दंग करने वालों को स्पष्ट संदेश तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा गणेश पर्व एवं आगामी त्यौहारों को देखते हुए क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी और संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक शांति भंग करने, विवाद करने अथवा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि गणेश पर्व सहित सभी त्यौहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं और किसी भी प्रकार के विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधि से दूर रहें। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA2
- चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे चकरभाठा सब्जी मंडी मे 11 वर्षों से पौधों की पूजा कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रही युवाओं की टीम मंगलवार की रात 9:00 बजे नई दुनिया पत्रकार अमित दीक्षित जी से मिली जानकारी के अनुसार आज के समय में जब पर्यावरण संरक्षण की बातें तो खूब होती हैं, वहीं चकरभाठा कैंप के युवाओं की एक टीम पिछले 11 वर्षों से पौधारोपण और उनके संरक्षण के माध्यम से समाज को पर्यावरण बचाने का अनूठा संदेश दे रही है। चकरभाठा सब्जी मार्केट में युवाओं की टीम द्वारा 11 वर्ष पूर्व बरगद, पीपल और नीम के पौधों का रोपण किया गया था। टीम ने केवल पौधे लगाने तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि लगातार उनकी देखभाल, संरक्षण और संवर्धन करते हुए उन्हें लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनाया है। विशेष बात यह है कि प्रत्येक वर्ष गणेश चतुर्थी के अवसर पर इन वृक्षों की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रसाद वितरण किया जाता है। इसके माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने तथा प्रकृति के प्रति आध्यात्मिक चेतना जागृत करने का प्रयास किया जाता है। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं ने संदेश दिया कि “वृक्ष की रक्षा करेंगे तो वृक्ष हमारी रक्षा करेगा।” उनका उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को केवल अभियान तक सीमित न रखकर इसे जनजागरण और आध्यात्मिक चेतना से जोड़ना है, ताकि अधिक से अधिक लोग वृक्षों के संरक्षण के लिए आगे आएं और धरती को हरा-भरा रखने में अपना योगदान दें।1
- रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे रेलवे के सीनियर डी पर भ्रष्टाचार-प्रताड़ना के आरोप,स्टाफ का परिवार भी उतरा सड़क पर,चोर के लगाए नारे1
- बिलासपुर की सकरी थाना पुलिस पर गंभीर आरोप?कथित आरोपियों के परिजनों ने पुलिस की कार्रवाई और साक्ष्यों पर उठाए सवाल बिलासपुर के लोखड़ी में क्रिकेट विवाद के बाद 19 वर्षीय शेख इस्माईल गंभीर रूप से घायल हुआ था। इलाज के दौरान रायपुर के DKS अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सकरी पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लाठी-डंडे जब्त किए हैं। पुलिस के अनुसार, 11 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज हुई थी। वहीं, 15 सितंबर को कथित आरोपियों के परिजन और ग्रामीण ज्ञापन देने SSP ऑफिस पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई की, कुछ युवाओं को कथित तौर पर गलत तरीके से आरोपी बनाया और पुलिस द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों को लेकर भी सवाल उठाए हैं। परिजनों ने यह भी दावा किया कि गिरफ्तारी से पहले परिवार को सूचना नहीं दी गई। एक कथित आरोपी के परिजनों का कहना है कि वह घायल को 112 से अस्पताल पहुंचाने गया था। इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। अब यह देखना होगा कि पुलिस निष्पक्ष हो के किस तरह कार्रवाई करेगी।1
- आधी रात चोरों का धावा, दो दुकानों के ताले तोड़कर नकदी और चांदी के सिक्के पार सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की पूरी वारदात, घर के लोगों को बाहर से बंद कर दुकान में घुसा चोर राजिम। त्योहारों के सीजन में राजिम शहर में चोरी की वारदात ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है।फिंगेश्वर-महासमुंद रोड स्थित श्रीराम चौक में बीती रात चोर ने दो दुकानों को निशाना बनाया। चोर ने पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के ताले तोड़े और वहां से नकदी निकालने के बाद समीप स्थित भारत वस्त्रालय में धावा बोला। चोरी की पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना के बाद शहर में हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के अनुसार चोरी की घटना रात करीब 3 बजे के बाद की बताई जा रही है। चेहरे पर कपड़ा बांधे चोर सबसे पहले जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान पहुंचे। उन्होंने दुकान के चैनल गेट का ताला तोड़ा और इसके बाद दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। दुकान में रखे गल्ले से करीब 1500 रुपए नकद निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने अलमारी को भी खंगाला और उसे तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन अधिक नकदी नहीं मिलने पर वे बगल में स्थित भारत वस्त्रालय की ओर चले गए। भारत वस्त्रालय में उस समय परिवार के करीब 10 सदस्य घर में सो रहे थे। चोर ने पहले घर के दरवाजे को बाहर से बंद कर दिया, ताकि अंदर सो रहे लोग बाहर न निकल सकें। इसके बाद वे दुकान में दाखिल हुए और काफी देर तक आराम से चोरी करते रहे। भारत वस्त्रालय के संचालक चिराग देवांगन ने राजिम थाने में दी गई जानकारी में बताया कि चोर दुकान से करीब 4 से 5 हजार रुपए नकद और तीन चांदी के सिक्के चोरी कर ले गए। पूर्व जनपद अध्यक्ष ने नहीं लिखाई रिपोर्ट इधर, जितेंद्र खाद एवं दवाई दुकान के संचालक तथा जनपद पंचायत फिंगेश्वर के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र साहू ने इस घटना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। श्री साहू का कहना है कि इससे पहले भी उनकी दुकान में चोरी हो चुकी है। उस समय उन्होंने चोरी की घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई थी और चोरों को पकड़ने के लिए कई बार अनुरोध किया था। उनका आरोप है कि इसके बावजूद मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। इसी वजह से इस बार उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने में रुचि नहीं दिखाई। पुलिस कर रही पतासाजी राजिम थाना प्रभारी श्रद्धा कर्ष ने बताया कि शाम तक चोरों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पतासाजी कर रही है। उन्होंने यह भी संभावना जताई कि घटना में किसी परिचित या अंदर के व्यक्ति की भूमिका हो सकती है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में भी जानकारी जुटा रही है। त्योहारों के बीच हुई इस चोरी की घटना ने शहरवासियों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खास बात यह है कि चोरों ने एक ही रात में दो दुकानों को निशाना बनाया और घर में सो रहे लोगों को बाहर से बंद कर दिया। इससे लोगों में भय का माहौल है। शहरवासियों ने रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने और चोरी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।1
- तिल्दा-नेवरा में चाकू लहराकर राहगीरों को डराने वाले दो आरोपी गिरफ्तार गणेश पर्व के दौरान पुलिस की सख्त कार्रवाई, दो चाकू और बाइक जब्त तिल्दा-नेवरा। गणेश पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तिल्दा-नेवरा पुलिस द्वारा असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत सार्वजनिक स्थान पर धारदार चाकू लेकर राहगीरों को डराने-धमकाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्राम तुलसी के साईंधाम रोड एवं सिंचाई कॉलोनी तुलसी में दो युवक धारदार चाकू लेकर घूम रहे थे और राहगीरों के बीच भय का वातावरण पैदा कर रहे थे। सूचना एवं जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो धारदार चाकू और एक मोटरसाइकिल स्प्लेंडर क्रमांक CG04-PT-3328 बरामद कर जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत अलग-अलग अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी 1. साहिल ध्रुव उर्फ लक्की, पिता गैंदराम ध्रुव, उम्र 18 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 392/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। 2. गणेश ध्रुव, पिता गौकरण ध्रुव, उम्र 19 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 केवतरा, थाना खरोरा, जिला रायपुर। अपराध क्रमांक 393/2026, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट। पुलिस ने बताया कि गणेश पर्व के दौरान सार्वजनिक शांति और सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। अड्डेबाजी, चाकूबाजी एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर हथियार लेकर घूमने अथवा भय का माहौल बनाने वालों के खिलाफ वैधानिक एवं निरोधात्मक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। तिल्दा-नेवरा से पवन बघेल की रिपोर्ट। PNBCG NEWS TILDA NEORA ताजा और भरोसेमंद खबरों के लिए जुड़े रहिए PNBCG News के साथ।2