*पेटो पीएचसी में HMC की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर* *अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की उठी मांग, डॉक्टर के नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी* दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के पेटो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को HMC (हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी)/रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, हजारीबाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर चर्चा की।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार, दारू बीडीओ हारून रशीद, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, ईरगा पंचायत की मुखिया अनीता देवी, हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि ग्रामीण जरूरतमंद मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि पेटो स्थित पीएचसी में विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों तक भी पहुंचाएं। वहीं बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। एक कर्मी के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने और केवल उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ड्यूटी से चले जाने की शिकायत सामने आई। इस मामले में संबंधित कर्मी के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही गई। इसके अलावा जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डॉ. प्रवीण नाथ सिंह के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत भी बैठक में रखी। ग्रामीणों का कहना था कि डॉक्टर के उपलब्ध नहीं रहने के कारण कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, कर्मियों की नियमित उपस्थिति और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
*पेटो पीएचसी में HMC की बैठक, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर* *अनुपस्थित रहने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की उठी मांग, डॉक्टर के नहीं रहने से मरीजों को हो रही परेशानी* दारू (हजारीबाग)। दारू प्रखंड क्षेत्र के पेटो स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शनिवार को HMC (हॉस्पिटल मैनेजमेंट कमेटी)/रोगी कल्याण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर, हजारीबाग के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देशानुसार किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों, स्वास्थ्य कर्मियों एवं प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारियों ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर
चर्चा की।बैठक में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अमरेश कुमार, दारू बीडीओ हारून रशीद, सांसद प्रतिनिधि बलदेव बाबू, ईरगा पंचायत की मुखिया अनीता देवी, हरली पंचायत की मुखिया फरजाना खातून, जिनगा पंचायत की मुखिया पिंकी देवी समेत अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। बैठक में स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों की सुविधाओं की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाई जाए, ताकि ग्रामीण जरूरतमंद मरीज सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकें। डॉ. अमरेश कुमार ने बताया कि पेटो स्थित पीएचसी में
विभिन्न प्रकार की जांच की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और इसकी जानकारी अन्य ग्रामीणों तक भी पहुंचाएं। वहीं बैठक के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों की अनुपस्थिति का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। एक कर्मी के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने और केवल उपस्थिति दर्ज कराने के बाद ड्यूटी से चले जाने की शिकायत सामने आई। इस मामले में संबंधित कर्मी के भुगतान पर रोक लगाने की बात कही गई। इसके अलावा
जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने डॉ. प्रवीण नाथ सिंह के नियमित रूप से अनुपस्थित रहने की शिकायत भी बैठक में रखी। ग्रामीणों का कहना था कि डॉक्टर के उपलब्ध नहीं रहने के कारण कई मरीजों को बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है। जनप्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर एवं कर्मियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने की मांग की, ताकि ग्रामीणों को समय पर इलाज मिल सके। बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार, कर्मियों की नियमित उपस्थिति और ग्रामीणों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।
- उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील। उप विकास आयुक्त, हजारीबाग श्रीमती रिया सिंह की अपील।1
- इटखोरी में देखिए अपने आप को न्यूज चैनल बताने मां अंबे न्यूज और जीवन दुनिया कैसे बिना पैसा का न्यूज चलाता नहीं है बिकाऊ मीडिया1
- पत्थलगडा में नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का आगाज, मारंगी ने जीता उद्घाटन मैच पत्थलगड़ा/चतरा। आदिवासी क्लब पत्थलगड़ा के तत्वावधान में शनिवार को उमाकांत पाठक खेल मैदान में आयोजित नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ नोनगांव पंचायत की मुखिया कुमारी संगीता सिंहा ने किया। उद्घाटन के अवसर पर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिता खेलने का आह्वान किया। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच तुंबा पतरा और मारंगी की टीमों के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद विजेता का फैसला पेनाल्टी शूटआउट से हुआ, जिसमें मारंगी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की और अगले दौर में प्रवेश किया। टूर्नामेंट में क्षेत्र की 20 टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- बीजेपी के द्वारा JPSC,JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार पर धरना और पैदल मार्च निकलकर धनबाद समाहरणालय तक विरोध प्रदर्शन किया गया धनबाद - भाजपा के द्वारा JPSC, JSSC पेपर लीक और भ्रष्टाचार के विरोध में धरना और पैदल मार्च निकला गया । यह धरना प्रदर्शन और पैदल मार्च मेमको मोड़ से धनबाद समाहरणालय तक निकाला गया । भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि नीट पेपर लीक होने पर जिस प्रकार केंद्र सरकार के शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया है उसी प्रकार jpsc के पेपर लीक होने पे झारखंड के शिक्षा मंत्री सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । वही युवा बीजेपी धनबाद के जिला अध्यक्ष नित्यानंद मंडल ने कहा कि झारखंड सरकार को बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करना चाहिए और राज्य के शिक्षा मंत्री हेमंत सोरेन को इस्तीफा देना चाहिए । भाजपा प्रदेश कार्यकारणी समिति के सदस्य संजीव अग्रवाल ने कहा कि जेपीएससी jssc का पेपर लीक होने के बावजूद मुख्यमंत्री चुप क्यों है ? जब केंद्र में नीट का पेपर लीक हुआ तो अकाउंटेबिलिटी की बात पर शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया, क्या झारखंड में पेपर लीक की अकाउंटेबिलिटी सीएम लेंगे उन्हें इस्तीफा देना चाहिए । बाइट - चंद्रशेखर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा बाइट - नित्यानंद मंडल अध्यक्ष युवा बीजेपी धनबाद बाइट - संजीव अग्रवाल, सदस्य, प्रदेश कार्यकारणी समिति बीजेपी4
- जेपीएससी में कथित घोटाला और भ्रष्टाचार को लेकर भाजपाइयों ने निकाली मशाल जुलूस1
- आरोग्यम अस्पताल में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर,130 से अधिक लोगों ने कराई आंखों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सक ने मरीजों की जांच कर दी आवश्यक सलाह, समय पर नेत्र जांच कराने के प्रति किया जागरूक स्वास्थ्य सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उद्देश्य : हर्ष अजमेरा नियमित जांच से समय रहते बीमारी की पहचान संभव : जया सिंह हजारीबाग | आरोग्यम अस्पताल परिसर में शनिवार को निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले शिविर में 130 से अधिक लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। शिविर का उद्देश्य लोगों को नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान और उचित उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार ने मरीजों की विस्तृत जांच की। इस दौरान मोतियाबिंद, नजर कमजोर होना, आंखों में जलन एवं दर्द, पानी आना, खुजली, लालपन, धुंधला दिखाई देना तथा चश्मे के नंबर में बदलाव जैसी समस्याओं की जांच की गई। मरीजों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की जानकारी भी दी गई। आज की बदलती जीवनशैली में मोबाइल, कंप्यूटर और अन्य डिजिटल उपकरणों के बढ़ते इस्तेमाल के कारण आंखों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर विशेषज्ञ लगातार जागरूकता की आवश्यकता पर जोर देते हैं। वहीं उम्र बढ़ने के साथ आंखों से जुड़ी समस्याओं की संभावना भी बढ़ती है। ऐसे में नियमित अंतराल पर नेत्र जांच कराना जरूरी है, ताकि किसी भी समस्या की पहचान शुरुआती स्तर पर की जा सके। आरोग्यम अस्पताल के निर्देशक हर्ष अजमेरा ने कहा कि बेहतर स्वास्थ्य सेवा केवल उपचार तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि लोगों को बीमारी से बचाव और समय पर जांच के प्रति जागरूक करना भी जरूरी है। निःशुल्क नेत्र जांच शिविर के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह पहुंचाने का प्रयास किया गया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी जनहित से जुड़े ऐसे स्वास्थ्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अस्पताल के प्रशासक जया सिंह ने कहा कि आंखों से संबंधित छोटी-सी परेशानी को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। नियमित जांच से नेत्र संबंधी बीमारी की समय रहते पहचान की जा सकती है और उचित उपचार शुरू किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि शिविर में लोगों की उत्साहजनक भागीदारी से अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य सफल हुआ है। आरोग्यम अस्पताल आगे भी जरूरत के अनुसार इस तरह के स्वास्थ्य शिविर आयोजित करता रहेगा।1
- चतरा की बेटी मन्नत ने शूटिंग प्रतियोगिता में रचा इतिहास चार स्वर्ण पदक जीतकर बनीं स्टेट रैंक-1, जिले का बढ़ाया मान चतरा। चतरा जिला परिषद के उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी की पुत्री मन्नत ने अपनी शानदार प्रतिभा का परिचय देते हुए झारखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण पदक जीतकर स्टेट रैंक-1 हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से पूरे चतरा जिले में खुशी का माहौल है। पश्चिम बंगाल में आयोजित इस प्रतियोगिता में मन्नत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न स्पर्धाओं में चार स्वर्ण पदक अपने नाम किए। लगातार बेहतरीन निशानेबाजी का प्रदर्शन करते हुए उन्होंने स्टेट रैंक-1 प्राप्त कर न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे चतरा जिले का नाम रोशन किया। मन्नत की इस उपलब्धि पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, खेल प्रेमियों और जिलेवासियों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। लोगों ने विश्वास जताया कि मन्नत आने वाले दिनों में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाएंगी। चतरा जिला परिषद उपाध्यक्ष बिरजू तिवारी ने अपनी पुत्री की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि निरंतर मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को उचित अवसर और प्रोत्साहन मिले तो वे प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। मन्नत की इस सफलता से जिले के युवाओं और खेल प्रतिभाओं को भी नई प्रेरणा मिली है।1
- बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, चौपारण से तीन संदिग्ध अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार1