Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी जैसलमेर,,jaisalmer #QRT (क्विक रिस्पांस टीम) — एक उच्च प्रशिक्षित, हथियारबंद पुलिस दस्ता — तुरंत मौके पर पहुंची! 📍 प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी 😱 🔹 पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटे हैं। 🔹 इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
Dharmendra kumar
प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी जैसलमेर,,jaisalmer #QRT (क्विक रिस्पांस टीम) — एक उच्च प्रशिक्षित, हथियारबंद पुलिस दस्ता — तुरंत मौके पर पहुंची! 📍 प्रधान डाकघर और पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की मिली धमकी 😱 🔹 पुलिस और बम निरोधक दस्ता जांच में जुटे हैं। 🔹 इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- जैसलमेर में इस बार गर्मी ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ने के संकेत दे दिए हैं। पश्चिमी हवाओं के बढ़ते प्रभाव के कारण मरुस्थलीय क्षेत्र में तापमान तेजी से उछाल मार रहा है। मौसम विभाग ने जैसलमेर में हीटवेव चलने का येलो अलर्ट जारी किया है, जो इस बात का संकेत है कि आने वाले दिन आम जनजीवन के लिए चुनौतीपूर्ण होने वाले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इस वर्ष जैसलमेर में लू पिछले साल के मुकाबले करीब 25 दिन पहले ही दस्तक दे देगी। पिछले वर्ष 5 अप्रैल से हीटवेव चलने लगी थी। आमतौर पर जैसलमेर में भीषण गर्मी और लू का प्रभाव मार्च के अंतिम सप्ताह या अप्रैल की शुरुआत में देखने को मिलता है। लेकिन इस बार मार्च के दूसरे हफ्ते में ही सूर्य के तीखे तेवरों ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया है। पिछले तीन दिनों से पारा लगातार 39 डिग्री सेल्सियस या उससे ऊपर बना हुआ है, जो सामान्य से काफी अधिक है। तापमान के आंकड़ों पर नजर डालें तो पिछले वर्ष 23 मार्च को पारा 39.8 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि 24 मार्च को यह 40 डिग्री के स्तर पर पहुंचा था। इसके विपरीत इस वर्ष मार्च के दूसरे हफ्ते में में ही पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच चुका है। सोमवार को दिन का पारा सामान्य से 7.8 डिग्री ज्यादा रहा। जबकि रात का पारा सामान्य से 3 डिग्री ऊपर रहा। अधिकतम तापमान 39 डिग्री व न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं भीषण गर्मी को देखते हुए डॉक्टर्स की सलाह है कि तेज धूप व हीट स्ट्रोक का खतरा हीटवेव के येलो अलर्ट को देखते हुए आमजन दोपहर के समय अनावश्यक बाहर न निकलें। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। आमजन अधिक से अधिक तरल पदार्थों का सेवन करें और सूतीव आरामदायक कपड़े पहनें। छोटे बच्चों, बुजुगों और गर्भवती महिलाओं को हीटवेव का खतरा सबसे अधिक होता है।1
- Post by सी आर देवपाल म्याजलार1
- Breaking News | ईरान युद्ध का भारत पर असर, LPG संकट।Navy Spy ArrestUP ATS ने पाकिस्तानी एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में भारतीय नौसेना के लांस नायक आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया, जो कोच्चि में तैनात थे।1
- Post by Ratanaram1
- सेना के ट्रक व बोलेरो कैम्पर कि आपस में हुई जबरदस्त भीड़त, हादसे में सेना के ट्रक का अगला हिस्सा व बोलेरो गाड़ी हुई पुरी तरह क्षतिग्रस्त, बोलेरो गाड़ी चालक हुआ गंभीर रूप से घायल, घायल चालक को ग्रामीणों द्वारा पहुंचाया लाठी चिकित्सालय, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाई सेंटर किया रेफ़र, सुचना मिलने पर लाठी पुलिस पहुंची घटनास्थल पर, पुलिस कर रही है मामले कि गहनता से जांच पड़ताल, लाठी क्षेत्र के भादरिया फांटे पर NH 11 कि है घटना।1
- बाड़मेर में संदिग्ध हालात में युवक की मौत होने का मामला सामने आया है। परिजनों ने उसकी पत्नी और एक युवक पर प्लानिंग से मर्डर करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवक के शव को हॉस्पिटल क मॉर्च्युरी में रखवाया गया। घटना बाड़मेर जिले के चौहटन थाना इलाके आधी रात की है। पुलिस को सूचना बुधवार दोपहर करीब 1 बजे मिली है। पुलिस मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रही है। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को मृतक के भाई ने रिपोर्ट दी। जिसमें बताया 10-11 मार्च की रात करीब 2 बजे भाभी का फोन आया। आपके भाई की तबीयत ठीक नहीं है जल्दी घर आओ। तब चाचा को घर पर भेजा। वहां पर चाचा देखा कि भाई मृत अवस्था में रोहिड़ा के पेड़ के नीचे पड़ा था। भाभी ने चाचा से कहा कि फांसी खा ली है। भाई ने आरोप लगाते हुए रिपोर्ट में लिखा कि भाभी और उसके पड़ोसी युवक के साथ बीते दो सालों से अवैध संबंध है। बीते साल भाभी को पड़ोसी युवक को आपत्तिजनक हालात में देख लिया। भाभी से रेप का मामला दर्ज करवाया। लेकिन दबाव में डालकर राजीनामा करवा दिया था। परिजनों का आरोप है कि 10 मार्च यानी मंगलवार की रात को भाभी प्लानिंग के तहत पड़ोसी युवक को घर पर बुलाया। दोनों ने प्लानिंग के तहत देर रात बाद गला घोटकर मर्डर कर दिया। डीएसपी जेठाराम मेघवाल ने बताया- चौहटन पुलिस को दोपहर 1 बजे सूचना मिली थी कि तब पुलिस मौके पर पहुंची। उसके गले में फंदे का निशान था। उसके भाई ने रिपोर्ट दी है। उसने प्लानिंग के तहत मर्डर करने का संदेह जताया है। आरोप पत्नी और एक अन्य युवक पर लगाया है। पुलिस गई तब फंदे पर नहीं था, चारपाई पर मृत हालात में था। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा रहे है। हर चीज की गहराई से जांच करेंगे। पुलिस को आज दोपहर एक बजे मिली थी। परिजनों का कहना है कि रात की घटना है। मृतक के चार बच्चे मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शादी 11 साल पहले हुई थी। उसके चार बच्चे है। जिसमें दो लड़के और दो लड़किया है। सबसे बड़ा लड़का 10 साल का है।1
- राजस्थान तिलकराम गोदारा आमला1
- 780 ग्राम शुद्ध अफीम का दूध भी जब्तऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत राशमी थाना पुलिस की कार्यवाही। चित्तौड़गढ़, पुलिस थाना राशमी द्वारा ऑपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत कार्यवाही करते हुए खेत मे गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती का पर्दाफाश करते हुए 5317 अफीम के पौधे जब्त कर खेत मालिक को गिरफतार किया है। 431 किलो 460 ग्राम वजन अफीम के पौधे एवं अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया। जिला पुलिस अधीक्षक श्री मनीष त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस के खास मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी में शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट के खेत पर गन्ना की फसल के बीच में अवैध अफीम की खेती बो रखी है। महानिरीक्षक पुलिस उदयपुर रेंज उदयपुर श्री गौरव श्रीवास्तव के निर्देश पर नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत मादक पदार्थों के भंडारण, अवैध खेती एवं परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध अधिकाधिक कार्यवाही करने हेतु एएसपी चितौडगढ सरिता सिंह के निर्देशन तथा वृत्ताधिकारी गंगरार शिवन्या सिंह के सुपरविजन में थानाधिकारी राशमी रतन सिंह पु.नि. थाने के एएसआई देवी लाल, कानि. रमेश विश्नोई, विनोद कुमार, नानू लाल, परमेश्वर, अनील कुमार, दीपक कुमार, अर्जुन लाल, गोविन्द कुमार, सावरमल व सुमित्रा के साथ मुखबिर की सूचना अनुसार राशमी थाना क्षेत्र के गांव भालोटा की खैडी पहुंचे। जहाँ खेत पर गेंहू, चना व गन्ने की फसल बोई हुई थी, गन्ने की ऊंची फसल के बीच अवैध अफीम बोई हुई मिली। क्षेत्र के पटवारी के समक्ष खेत से अवैध अफीम के 5317 पौधे वजन 431 किलो 460 ग्राम व अफिम डोडा की चिर लगा निकाली गई अफिम 780 ग्राम को जब्त किया गया। अफिम के डोडा चिर लगाने की नुका व अफिम लुवाई करने का छरपला को मौके से जब्त किया गया। मामले में खेत मालिक 45 वर्षीय शोभालाल पुत्र मांगी लाल जाट निवासी भालोटा की खैडी पुलिस थाना राशमी को गिरफतार किया जाकर प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस जानकारी के अनुसार आरोपी शोभालाल जाट की करीब 20-25 बीघा उक्त कृषि भूमि सीलिंग एक्ट में चली गई थी, जिस पर वह प्रत्येक वर्ष फसल बोता आ रहा हैं। प्रारम्भिक पूछताछ में इससे पूर्व भी आरोपी ने गन्ने की फसल की आड़ में अवैध अफीम की खेती की है। वर्तमान में भी आरोपी ने गन्ने की फसल के बीच कपड़ा बांध कर अफीम बो रखी थी, जिससे उसने चिराई और लुआई भी चालू कर दी थी, जिससे उसके द्वारा एकत्रित की गई 780 ग्राम अफीम का शुद्ध दूध भी मिला। जिला पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि यदि किसी भी प्रकार की मादक पदार्थ तस्करी या संदिग्ध गतिविधि की जानकारी हो तो तुरंत निकटतम पुलिस थाना, कंट्रोल रूम या नारको टिप हेल्पलाइन नंबर 94604-25643 पर सूचित करें।1