सवाई भोज मंदिर पर भक्तों के लिए भोजन भंडारे की शुरुआत गुर्जर समाज का अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल है श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी का मंदिर आसींद / आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर 16 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले भादवि छठ के महा पर्व को लेकर सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट की ओर से बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं जिसमें भक्तजनों के ठहरने और भोजन का विशेष इंतजाम किया गया है जिसमें विशेषकर भोजन भंडारे की बात करे तो यहां पर अभी से हजारों की संख्या में भक्तजन महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर निःशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता भक्तजनों को आदर सत्कार के साथ में भोजन ग्रहण करवा रहे हैं आसींद मंजूर 9413889596
सवाई भोज मंदिर पर भक्तों के लिए भोजन भंडारे की शुरुआत गुर्जर समाज का अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल है श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी का मंदिर आसींद / आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर 16 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले भादवि छठ के महा पर्व को लेकर सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट की ओर से बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं जिसमें भक्तजनों के ठहरने और भोजन का विशेष इंतजाम किया गया है जिसमें विशेषकर भोजन भंडारे की बात करे तो यहां पर अभी से हजारों की संख्या में भक्तजन महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर निःशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता भक्तजनों को आदर सत्कार के साथ में भोजन ग्रहण करवा रहे हैं आसींद मंजूर 9413889596
- तस्वरिया खुर्द में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा रामदेव जी की भादवी बीज शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पूर्व जिला शाहपुरा की ग्राम पंचायत ईटमारिया के गांव तस्वरिया खुर्द में लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज की भादवी बीज आज 13 सितंबर 2026 को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजसेवी तेजपाल बंजारा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवी बीज के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा गांव बाबा के जयकारों से गूंज उठा। *ध्वजारोहण और शोभायात्रा -* सुबह ठाकुर जी के मंदिर पर ध्वजारोहण और महाआरती हुई। शाम को बाबा रामदेव जी के स्थान से डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। शाम को भजन संध्या का आयोजन रखा गया। शाम 4:15 बजे सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के पुजारी भैरू जी बैरवा, सवारा जी बैरवा, भोलू लाल जी बैरवा, शंकर जी बैरवा, माधु जी बैरवा, राजू जी बैरवा, कन्हैया लाल जी बैरवा, रामलाल जी बैरवा, विकाश जी बैरवा, रतन जी बैरवा, मगन लाल जी बैरवा, मनीष जी बैरवा, कमलेश जी बैरवा, किशन जी बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- पीसांगन में मतगणना की तैयारी पूरी, अधिकारियों ने लिया जायजा......., पीसांगन नगरपालिका चुनाव की मतगणना कल होने जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार शाम पीसांगन तहसीलदार अमित कुमार और डिप्टी नीरज गुप्ता ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान SHO पारुल यादव और चुनाव शाखा प्रभारी गजेंद्र सिंह सहित पूरी टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने प्रत्याशियों, एजेंटों के बैठने की व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। साथ ही बिना अधिकृत पास के किसी भी व्यक्ति को प्रवेश पर पूर्ण रोक के निर्देश जारी किए गए।।2
- जैतारण प्रजापत समाज ने जीवित समाधि स्थल बुद्ध जी महाराज की जयंती पर जैतारण से खेड़ा महाराजपुरा तक डीजे पर झूमते हुए पैदल यात्रा की *प्रजापत समाज जैतारण ने की पैदल यात्रा* जैतारण राधेश्याम दाधीच जैतारण, 13.09.2026 प्रजापत समाज से खेड़ा महाराजपुरा में जीवित समाधि लेने वाले महान् संत श्री बुध जी महाराज की जयन्ती के उपलक्ष में जैतारण में नव निर्मित श्री बुधजी महाराज प्रजापत छात्रावास से पैदल यात्रा का शुभारम्भ ध्वज एवं ज्योत के साथ किया गया।। पैदल यात्रा तालकिया चौराहा , मैन बस स्टैण्ड , नोबल चौराहा , भाकरवास तथा खिनावड़ी होते हुए डी जे से साथ नाचते गाते एवं बुधजी महाराज के जयकारे लगाते खेड़ामहाराज पुरा पहुंची । ज़गह जगह पर समाज बंधुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया एवं जल पान व अल्पाहार भी करवाया।। इसी क्रम पैदल यात्रियों का जैतारण पंचायत समिति के पूर्व प्रधान मेघाराम सोलंकी , शहर मण्डल अध्यक्ष कमलेश सोनी , राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक के ब्लॉक अध्यक्ष अर्जुन कुमावत एवं प्रदेश संगठन मंत्री लिखमाराम सीरवी द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।। पैदल यात्रा में मांगीलाल आसरलाई , दूदाराम फूलमाल , जवरीलाल प्रजापत बांजाकुड़ी, केसाराम बलूंदा, नेमा राम फूलमाल , जवरीलाल खिनावड़ी, बगदा राम,कालू राम,मनोहर, नरेश,चंपा लाल,छित्तर राम ,गोपाल,दिनेश,सोहन लाल जैतारण सहित जैतारण क्षेत्र के आस पास के गांवों से सैकङों समाज बंधुओं ने भाग लिया ।।1
- मांगलियावास पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर परिवहन करने वालों के खिलाफ करी बड़ी कार्यवाही, 31 अवेध भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर सहित पिकअप जप्त, जेठाना रोड पुलिया के पास की घटना, रसद विभाग को दी सूचना, रसद विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज मांगलियावास पुलिस ने अवैध गैस सिलेंडर परिवहन करने वालों के खिलाफ करी बड़ी कार्यवाही, 31 अवेध भरे हुए कमर्शियल सिलेंडर सहित पिकअप जप्त, जेठाना रोड पुलिया के पास की घटना, रसद विभाग को दी सूचना, रसद विभाग की शिकायत पर मुकदमा दर्ज1
- भादवा बीज पर छोटा रामदेवरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों का लगा रेला बर (ब्यावर)। भादवा बीज के पावन अवसर पर छोटा रामदेवरा में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही बाबा रामदेव के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे। देखते ही देखते मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तों की भीड़ से भर गया। श्रद्धालुओं ने बाबा रामदेव के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। मंदिर परिसर बाबा के जयकारों से गूंजता रहा। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं में भी भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। भादवा बीज के अवसर पर छोटा रामदेवरा में दिनभर श्रद्धालुओं का आवागमन जारी रहा। आस्था के इस पर्व ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।1
- फूलपुर में 46° गर्मी के बीच जनसैलाब! राहुल-अखिलेश की रैली में टूटे बैरिकेड, माइक भी टूटा फूलपुर में 46° की तपती गर्मी के बीच राहुल गांधी और अखिलेश यादव की रैली में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जनसैलाब के बीच बैरिकेड टूट गए और माइक भी टूटने की बात सामने आई। रैली का माहौल इतना जोशीला रहा कि राहुल-अखिलेश ने बिना तय स्क्रिप्ट के लोगों से संवाद किया। देखिए फूलपुर की इस खास रैली का पूरा वीडियो और जानिए क्या रहा सबसे बड़ा हाईलाइट।1
- भीम नगर पालिका के पहली बार चुनाव में सबसे ज्यादा महिलाओं का मतदान रहा l 20 वार्डों में से 18 वार्डों में मतदान हुआ l दो वार्डों के प्रत्याशियों का नामांकन रद्द होने के बाद निर्विरोध निर्वाचित हो चुका था l वार्ड नंबर 6 में कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने से सुरेंद्र सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए l जबकि वार्ड नंबर 8 में भाजपा के प्रत्याशी का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रभु दयाल नागर निर्विरोध चुने गए, 18 वार्डों के चुनाव में कुल मतदान 82.49%, हुआ , पुरुषों का मतदान 79.95% महिलाओं का मतदान 85.06%, महिला मतदान पुरुषों से 5.11% अधिक रहा l 18 वार्डों में कुल मतदाता 7852 जबकि 18 वार्डों में कुल मतदान 6476 हुआ l 18 वार्डों में 62 प्रत्याशी है l 2 वार्डो में प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए थे l मतदान में सबसे ज्यादा तस्वीर महिला मतदाताओं की रही, कुल 3896 महिला मतदाताओं में से 3314 ने मतदान किया l वहीं 3955 पुरुष मतदाताओं में से 3162 ने मतदान किया l इस तरह महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में 152 अधिक महिलाओं ने मतदान किया l1
- मांगलियावास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध गैस सिलेंडरों से भरी पिकअप जब्त.... मांगलियावास पुलिस ने अवैध गैस रिफिलिंग पर पुलिस ने शिकंजा कसा। 12 सितंबर रात 10 बजे जेठाना पुलिया NH-58 पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पिकअप नंबर RJ-01-GD-4692 को रोका। तलाशी में पिकअप में 31 अवैध कॉमर्शियल गैस सिलेंडर भरे मिले। चालक के पास कोई बिल, लाइसेंस या गाड़ी के कागज नहीं मिले। पुलिस ने पिकअप और 31 सिलेंडर जब्त कर मामला दर्ज किया है। कार्रवाई SP हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन में थानाधिकारी हरीश चौधरी की टीम ने की।3
- शाहपुरा में मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी मतगणना रिटर्निंग अधिकारी ने किया समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 सितंबर को नगर पालिका शाहपुरा के समस्त 35 वार्डों के लिए चुनाव हुआ, जिसकी मतगणना कल 14 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने आज मतगणना पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 35 वार्डों के समस्त 110 अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता अपने-अपने वार्ड अनुसार गणना की प्रक्रिया का पूर्ण अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सके जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी। शाहपुरा में 7 टेबल पर मतगणना होगी व मतगणना के 5 राउंड होंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी, इसके पश्चात वोटिंग मशीन में मिले मतों की गणना की जाएगी। मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण 12 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें मतगणना संबंधित समस्त प्रावधानों की जानकारी दी गई। मतगणना स्थल की सुरक्षा पुलिस उप अधीक्षक नानालाल साल्वी व थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में रहेगी। मतगणना के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान व खाने, पीने की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।1