शाहपुरा में मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी मतगणना रिटर्निंग अधिकारी ने किया समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 सितंबर को नगर पालिका शाहपुरा के समस्त 35 वार्डों के लिए चुनाव हुआ, जिसकी मतगणना कल 14 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने आज मतगणना पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 35 वार्डों के समस्त 110 अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता अपने-अपने वार्ड अनुसार गणना की प्रक्रिया का पूर्ण अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सके जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी। शाहपुरा में 7 टेबल पर मतगणना होगी व मतगणना के 5 राउंड होंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी, इसके पश्चात वोटिंग मशीन में मिले मतों की गणना की जाएगी। मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण 12 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें मतगणना संबंधित समस्त प्रावधानों की जानकारी दी गई। मतगणना स्थल की सुरक्षा पुलिस उप अधीक्षक नानालाल साल्वी व थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में रहेगी। मतगणना के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान व खाने, पीने की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
शाहपुरा में मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी मतगणना रिटर्निंग अधिकारी ने किया समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 सितंबर को नगर पालिका शाहपुरा के समस्त 35 वार्डों के लिए चुनाव हुआ, जिसकी मतगणना कल 14 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने आज मतगणना पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 35 वार्डों के समस्त 110 अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता अपने-अपने वार्ड अनुसार गणना की प्रक्रिया का पूर्ण अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सके जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी। शाहपुरा में 7 टेबल पर मतगणना होगी व मतगणना के 5 राउंड होंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी, इसके पश्चात वोटिंग मशीन में मिले मतों की गणना की जाएगी। मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण 12 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें मतगणना संबंधित समस्त प्रावधानों की जानकारी दी गई। मतगणना स्थल की सुरक्षा पुलिस उप अधीक्षक नानालाल साल्वी व थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में रहेगी। मतगणना के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान व खाने, पीने की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
- तस्वरिया खुर्द में हर्षोल्लास से मनाई गई बाबा रामदेव जी की भादवी बीज शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार पूर्व जिला शाहपुरा की ग्राम पंचायत ईटमारिया के गांव तस्वरिया खुर्द में लोक देवता बाबा रामदेव जी महाराज की भादवी बीज आज 13 सितंबर 2026 को श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। समाजसेवी तेजपाल बंजारा ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल द्वितीया को प्रतिवर्ष बाबा रामदेव जी का जन्मोत्सव भादवी बीज के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर पूरा गांव बाबा के जयकारों से गूंज उठा। *ध्वजारोहण और शोभायात्रा -* सुबह ठाकुर जी के मंदिर पर ध्वजारोहण और महाआरती हुई। शाम को बाबा रामदेव जी के स्थान से डीजे के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई जो मुख्य मार्गों से होते हुए गुजरी। शाम को भजन संध्या का आयोजन रखा गया। शाम 4:15 बजे सभी भक्तों को प्रसादी का वितरण किया गया। इस अवसर पर बाबा रामदेव जी के पुजारी भैरू जी बैरवा, सवारा जी बैरवा, भोलू लाल जी बैरवा, शंकर जी बैरवा, माधु जी बैरवा, राजू जी बैरवा, कन्हैया लाल जी बैरवा, रामलाल जी बैरवा, विकाश जी बैरवा, रतन जी बैरवा, मगन लाल जी बैरवा, मनीष जी बैरवा, कमलेश जी बैरवा, किशन जी बैरवा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।1
- भीलवाड़ा में वकीलों ने विकास कार्यों की खोली पोल, महापौर और पूर्व जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल।। |Vande Bharat News1
- सरवाड़ थाना पुलिस की प्रभावी कार्रवाई सरकारी संपत्ति चोरी के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त JCB मशीन भी जब्त। सरकारी संपत्ति की चोरी के मामले में सरवाड़ थाना पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) की लोहे की पाइपलाइन चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त जेसीबी मशीन जब्त करने के साथ ही उनकी निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के पाइप भी बरामद किए हैं। जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला (आईपीएस) के निर्देश पर जिले में चोरी एवं संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम तथा वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश मील के निर्देशन एवं पुलिस उप अधीक्षक केकड़ी मनोज कुमार गुप्ता के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी सरवाड़ रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार 23 अगस्त 2026 को पीएचईडी के सहायक अभियंता लोकेश कुमार ने विभागीय पाइपलाइन का निरीक्षण किया था। इस दौरान अजगरा से सरवाड़ टोल तथा सरवाड़ टोल से गोयला बस स्टैंड तक करीब 5 से 7 स्थानों पर सड़क के दोनों ओर गड्ढे खुदे मिले। निरीक्षण में सामने आया कि अज्ञात लोगों ने खुदाई कर केकड़ी से नसीराबाद तक बिछाई गई पीएचईडी की 600 मिलीमीटर व्यास की पुरानी लोहे की पाइपलाइन को निकालकर चोरी कर लिया। इस पर पुलिस थाना सरवाड़ में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों की पहचान एवं तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के साथ ही विशेष पुलिस टीमों का गठन किया। रात के समय संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। इसी दौरान 11-12 सितंबर की रात रात्रिकालीन गश्त एवं चेकिंग के दौरान घटनास्थल के पास दो संदिग्ध व्यक्ति जेसीबी मशीन सहित पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पूछताछ में दोनों की पहचान बड़गांव थाना भिनाय निवासी प्रभुलाल गुर्जर (29) पुत्र मेवाराम एवं सूरजपुरा थाना सरवाड़ निवासी समीर मोहम्मद (21) पुत्र लतीफ मोहम्मद के रूप में हुई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सरकारी लोहे की पाइपलाइन से पाइप चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने अगस्त माह में भी इसी स्थान से पाइप चोरी करने तथा दोबारा जेसीबी मशीन लेकर पाइपलाइन से लोहे के पाइप निकालने की नीयत से पहुंचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त जेसीबी मशीन जब्त कर ली। वहीं आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए लोहे के पाइप भी बरामद किए गए। दोनों आरोपियों से पुलिस अभिरक्षा में पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है। कार्रवाई में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, एएसआई रामनिवास, एएसआई कजोड़मल, कांस्टेबल दातार सिंह व हरिराम ने अहम भूमिका निभाई है।2
- एक शाम बाबा रुणिचा रामदेव जी के नाम विशाल भजन संध्या कार्यक्रम एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम, विशाल भजन संध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब बालाजी जी सहित विभिन्न धार्मिक झांकियों ने मोहा श्रद्धालुओं का मन, मोनू जी एंड पार्टी भीलवाड़ा की भजन प्रस्तुतियों पर देर रात तक झूमे भक्त मांडल। भीलवाड़ा जिले की मांडल तहसील के शिवपुर गांव में “एक शाम बाबा रामदेव जी के नाम” विशाल भजन संध्या का आयोजन हुआ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भक्ति, आस्था और संगीत के संगम ने पूरे आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में सबसे पहले श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की व्यवस्था की गई। इसके बाद रात 9:15 बजे गणपति वंदना के साथ विशाल भजन संध्या का शुभारंभ हुआ। गणपति वंदना के बाद मोनू जी एंड पार्टी, भीलवाड़ा ने बाबा रामदेव जी की महिमा से जुड़े एक से बढ़कर एक भजनों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। भजनों की मधुर धुनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में झूमते नजर आए। बालाजी जी सहित विभिन्न झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र आयोजन में बालाजी जी सहित विभिन्न देवी-देवताओं और धार्मिक प्रसंगों पर आधारित आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। मनमोहक झांकियों ने श्रद्धालुओं का ध्यान अपनी ओर खींचा। झांकियों के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने धर्म और आस्था का अनुभव किया। भजन संध्या के दौरान बाबा रामदेव जी के जयकारों से आयोजन स्थल भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष, युवा और बच्चे कार्यक्रम में पहुंचे। मोनू जी एंड पार्टी की भक्ति प्रस्तुतियों पर श्रद्धालुओं ने तालियों के साथ कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने बढ़ाई आयोजन की भव्यता शिवपुर गांव में आयोजित इस विशाल धार्मिक कार्यक्रम में भोजन प्रसादी, गणपति वंदना, आकर्षक धार्मिक झांकियां और भजन संध्या का सुंदर संगम देखने को मिला। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया। देर रात तक पूरा वातावरण बाबा रामदेव जी की भक्ति में डूबा रहा। यह भव्य आयोजन परिवार की ओर से किया गया। आयोजन में सुवालाल लोहार, रतनलाल, सुरेश, लेहरू एवं भूपेश सहित परिवार के सदस्यों की ओर से व्यवस्थाएं की गईं। परिवार की ओर से कार्यक्रम में शामिल हुए सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया गया।3
- सवाई भोज मंदिर पर भक्तों के लिए भोजन भंडारे की शुरुआत गुर्जर समाज का अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल है श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी का मंदिर आसींद / आसींद कस्बे में गुर्जर समाज के अंतर्राष्ट्रीय तीर्थ स्थल श्री सवाई भोज एवं भगवान श्री देव नारायण जी के मंदिर पर 16 सितंबर से 18 सितंबर तक आयोजित होने वाले भादवि छठ के महा पर्व को लेकर सवाई भोज मंदिर ट्रस्ट की ओर से बाहर से आने वाले भक्तों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं जिसमें भक्तजनों के ठहरने और भोजन का विशेष इंतजाम किया गया है जिसमें विशेषकर भोजन भंडारे की बात करे तो यहां पर अभी से हजारों की संख्या में भक्तजन महंत श्री श्री 1008 श्री सुरेश दास जी महाराज का आशीर्वाद लेकर मंदिर दर्शन कर निःशुल्क भोजन प्रसाद ग्रहण करते हुए नजर आ रहे हैं वहीं मंदिर ट्रस्ट के कार्यकर्ता भक्तजनों को आदर सत्कार के साथ में भोजन ग्रहण करवा रहे हैं आसींद मंजूर 94138895961
- देवमाली दर्शन करने गए श्रद्धालुओं पर जानलेवा हमला, पीड़ितों ने ब्यावर एसपी से लगाई न्याय की गुहार; उग्र आंदोलन की चेतावनी1
- माँ जोगणियाँ भाग -25.....A novel of Arawali ki lokdevi MAA JOGNIA 🙏1
- शाहपुरा में मतगणना की समस्त तैयारियां पूर्ण कल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में होगी मतगणना रिटर्निंग अधिकारी ने किया समस्त व्यवस्थाओं का अवलोकन शाहपुरा भैरू लाल लक्षकार 11 सितंबर को नगर पालिका शाहपुरा के समस्त 35 वार्डों के लिए चुनाव हुआ, जिसकी मतगणना कल 14 सितंबर को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शाहपुरा में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी बनवारी लाल सिनसिनवार ने आज मतगणना पूर्व तैयारियों एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 35 वार्डों के समस्त 110 अभ्यर्थी व गणन अभिकर्ता अपने-अपने वार्ड अनुसार गणना की प्रक्रिया का पूर्ण अवलोकन कर सकेंगे। मतगणना स्थल पर केवल वही व्यक्ति प्रवेश कर सके जिन्हें प्रवेश पत्र जारी किए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतगणना प्रातः 8:00 बजे प्रारंभ होगी। शाहपुरा में 7 टेबल पर मतगणना होगी व मतगणना के 5 राउंड होंगे। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गणना की जाएगी, इसके पश्चात वोटिंग मशीन में मिले मतों की गणना की जाएगी। मतगणना हेतु नियुक्त मतगणना पर्यवेक्षक और मतगणना सहायकों को मतगणना प्रक्रिया का प्रशिक्षण 12 सितंबर को आयोजित किया गया। जिसमें मतगणना संबंधित समस्त प्रावधानों की जानकारी दी गई। मतगणना स्थल की सुरक्षा पुलिस उप अधीक्षक नानालाल साल्वी व थानाधिकारी लीलाधर मालवीय के नेतृत्व में रहेगी। मतगणना के समय पूर्ण सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मोबाइल फोन, गुटखा, तंबाकू, धूम्रपान व खाने, पीने की वस्तुओं पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।1