नारी शक्ति का सम्मान, राज्य महिला आयोग ने सुनीं समस्याएं, 55 कर्मयोगिनियों को किया सम्मानित पीलीभीत। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को विकास भवन के गोमती सभागार और पुष्प इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पाण्डेय और सुनीता सैनी की अध्यक्षता में आयोजित जनसुनवाई में घरेलू हिंसा और जमीनी विवाद से जुड़ी 12 शिकायतें आईं, जिनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए।आयोग की सदस्यों ने अधिकारियों को ग्रामीण स्तर पर चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार करने को कहा। इसके बाद पुष्प इंस्टीट्यूट में आयोजित बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत मेधावी बालिकाओं को हाइजीन और एजुकेशन किट देकर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 55 महिलाओं, जिनमें शिक्षिकाएं, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम और पुलिस कांस्टेबल शामिल रहीं, उन्हें बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के लोगो वाली घड़ी प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्रीमती सुनीता सैनी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरुषों के कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ रही हैं। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी अनुराग श्याम रस्तोगी सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

- Post by यूपी समाचार1
- पूरनपुर,पीलीभीत।भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के बैनर तले किसानों ने केंद्र सरकार की किसान-विरोधी नीतियों के विरोध में ट्रैक्टर मार्च निकालकर उपजिलाधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान किसानों ने कहा कि सरकार की नीतियों से किसान, मजदूर और ग्रामीण जनता लगातार परेशान हो रही है, इसलिए अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज किया जा रहा है। सोमवार को क्षेत्र के किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकालते हुए तहसील मुख्यालय तक मार्च किया। रैली के माध्यम से किसानों ने अपनी मांगों और समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इसके बाद किसान नेताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों की फसलों का उचित मूल्य सुनिश्चित किया जाए और न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी दी जाए, ताकि किसानों को उनकी उपज का सही दाम मिल सके। साथ ही किसानों ने कृषि कार्य में प्रयोग होने वाले डीजल की कीमत कम करने, किसानों के ऊपर बढ़ते कर्ज के बोझ को कम करने तथा कृषि से जुड़ी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी उठाई।किसान नेताओं ने बताया कि संगठन द्वारा देशभर में किसान-मजदूर और ग्रामीण जनता के मुद्दों को लेकर आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 27 फरवरी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे के दौरान किसानों के मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया था। संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि 10 मार्च 2026 को ट्रैक्टर मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा जा रहा है, जिसके माध्यम से किसानों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाया जाएगा। इसके अलावा 23 मार्च 2026 को हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक विशाल महापंचायत आयोजित की जाएगी, जिसमें देशभर के किसान, मजदूर और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होकर आगे की आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।इस मौके पर संगठन के पदाधिकारियों ने किसानों से एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। रैली और ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में किसान और भाकियू (चढूनी) के कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- भारतीय किसान यूनियन चढूनी ने पूरनपुर में निकाला ट्रैक्टर मार्च पुलिस रही मौके पर1
- पीलीभीत,कलीनगर- तहसील क्षेत्र के भीमपुर नौगजा गांव से मां पूर्णागिरि धाम के दर्शन के लिए चौथी बार डोला बड़े उत्साह और श्रद्धा के साथ रवाना किया गया।1
- Post by Atma Gandhi1
- Post by संदीप निडर1
- Post by Arun Rana1
- Post by यूपी समाचार1