मानवता आज भी जिंदा है: सड़क किनारे बेसहारा पड़ी बच्ची को देख पसीजा युवक का दिल, इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती बाढ़। बाढ़ थाना क्षेत्र के कचहरी के समीप शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे एक बच्ची बेसहारा हालत में पड़ी मिली। बताया जा रहा है कि सड़क से गुजर रहे कई लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी, लेकिन लोग उसे उसी हालत में छोड़कर आगे बढ़ते रहे। इसी दौरान गोविंद कुमार अपने साथियों के साथ वहां से गुजर रहे थे। बच्ची को सड़क किनारे पड़ा देखकर उन्होंने मानवता का परिचय दिया और तत्काल उसे इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में बच्ची अपना नाम अंजली कुमारी बता रही है। उसने अपना घर बख्तियारपुर बताया है। बच्ची के अनुसार उसके माता-पिता नहीं हैं और उसका कोई सगा-संबंधी भी नहीं है। उसने बताया कि वह बाढ़ रेलवे स्टेशन के आसपास रहती है। बच्ची ने यह भी बताया कि इसी दौरान कचहरी निवासी संतोष कुमार, जो कथित तौर पर गाड़ी चलाने का काम करता है, से उसकी मुलाकात हुई थी। अंजली के अनुसार संतोष उसे अपने घर रखने के लिए ले गया था। आरोप है कि संतोष के भाई ने बच्ची को घर में देखकर उसके साथ मारपीट की और बाद में उसे सड़क किनारे फेंक दिया। फिलहाल बच्ची का इलाज बाढ़ अनुमंडलीय अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना की पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। बच्ची के परिजनों अथवा उसके वास्तविक अभिभावक की तलाश भी जरूरी है। इस पूरी घटना में गोविंद कुमार द्वारा बच्ची को सड़क से उठाकर अस्पताल पहुंचाना यह संदेश देता है कि लोगों की भीड़ के बीच भी इंसानियत अभी जिंदा है। जहां कई लोग देखकर भी आगे निकल गए, वहीं एक युवक ने रुककर बच्ची की मदद की और उसे समय पर अस्पताल पहुंचाया।

- हाथीदह के गणेश उत्सव में पहुंचे नीरज कुमार, अनंत सिंह के दूसरे उम्मीदवार के समर्थन पर बिना नाम लिए बोले- “जदयू एकजुट है, उम्मीदवार घोषित होने दीजिए… अभी जिसे जो करना है करने दीजिए”1
- MLC चुनाव से पहले अनंत सिंह का नीरज कुमार पर बड़ा हमला... मोकामा में अनंत सिंह की नीरज कुमार को खुली चुनौती, बोले- JDU के खिलाफ नहीं, सिर्फ नीरज का विरोध; चुनाव में हराने के लिए पूरी ताकत लगाएंगे। नीरज कुमार पर अनंत सिंह के गंभीर आरोप, AK-47 मामले में फंसाने का लगाया आरोप; बोले- नार्को टेस्ट कराएं, MLC चुनाव में हार तय...1
- वैशाली में होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ग्राहक को लगी गोली दो बाइक से पहुंचे चार अपराधी, आधा दर्जन से ज्यादा राउंड फायरिंग से दहशत ब्रेकिंग न्यूज़, वैशाली वैशाली के लालगंज थाना क्षेत्र के बेदौली चौक स्थित विनोद सिंह लाइन होटल पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दो बाइक से चार अपराधी होटल पहुंचे थे। होटल मालिक से किसी बात को लेकर बहस के बाद दो अपराधियों ने पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। मौके पर आधा दर्जन से ज्यादा गोलियां चलने की बात सामने आ रही है। फायरिंग में होटल में मौजूद एक ग्राहक को गोली लग गई, जिसे गंभीर हालत में हाजीपुर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं1
- शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा से शराब कांड में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी किया है जो लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काला दियारा के रहने वाला लालू राय के पुत्र सच्चितानंद राय उर्फ मामू, के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मोहनपुर थाना पुलिस को उक्त अभियुक्त के पटना जिला अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के ही आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सच्चितानंद राय उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब कांड में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते ही पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वैसे शराब कारोबार से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।1
- समस्तीपुर: मोहिउद्दीन नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कांड संख्या 268/26 के दो प्राथमिक अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुल्तानपुर निवासी हेमंत कुमार सिंह के 22 वर्षीय पुत्र अमन कुमार सिंह एवं चपर निवासी गुड्डू सिंह के 21 वर्षीय पुत्र दीपक राज के रूप में हुई है।1
- प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सेवा की अनूठी मिसाल, आचार्य हरि नारायण प्रधान ने पूरे परिवार संग किया रक्तदान बाढ़। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता युवा मोर्चा, संगठन जिला बाढ़ के सौजन्य से मलाही स्थित भाजपा जिला कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में बाढ़ विधानसभा के संयोजक आचार्य हरि नारायण प्रधान ने अपने पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर सेवा और सामाजिक सहभागिता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की। उनकी पत्नी श्रीमती अमिता देवी, सुपुत्र अंकित आर्य और पुत्री सुमेधा आर्या ने भी रक्तदान किया। पूरे परिवार के एक साथ रक्तदान करने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे सेवा भावना और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायक उदाहरण बताया। आयोजन से जुड़े लोगों ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और ऐसे सामाजिक कार्यों में अधिक से अधिक लोगों को आगे आना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेंद्र प्रसाद तथा भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुमित सुमन ने आचार्य हरि नारायण प्रधान और उनके परिवार के सदस्यों को प्रमाण-पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया। भाजपा परिवार की ओर से पूरे परिवार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके सेवा भाव की सराहना की गई। रक्तदान शिविर के माध्यम से प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को सेवा और सामाजिक सरोकार से जोड़ने का संदेश दिया गया।1
- बेटी ने की शादी अपनी पसंद के लडके से तो पिता ने कर दी अंतिम संस्कार...1