Shuru
Apke Nagar Ki App…
सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं
न्यूज 30 बिहार
सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं
More news from Patna and nearby areas
- सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं सहयोग शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान, रैली पंचायत में पदाधिकारियों के समय से पहले चले जाने का आरोप, कई तो अधिकारी आए ही नहीं1
- हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष गुड्डी सिंह के आवास पर धूमधाम से मनी विश्वकर्मा पूजा मोकामा के हथिदाह में मुखिया संघ अध्यक्ष सह पंचायत मुखिया गुड्डी सिंह के आवास पर विश्वकर्मा पूजा धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पूजा के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा।1
- तमिलनाडु के ऊटी विधानसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर दीप प्रज्वलन, बाढ़ विधायक डॉ. सियाराम सिंह और भाजपा नेता संजीव कुमार मुन्ना ने दी शुभकामनाएं1
- शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब कांड में वांछित अभियुक्त को मोहनपुर थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में । मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहनपुर थाने की पुलिस ने पटना जिले के सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा से शराब कांड में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तारी किया है जो लंबे समय से पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान काला दियारा के रहने वाला लालू राय के पुत्र सच्चितानंद राय उर्फ मामू, के रूप में की गई है। इस संदर्भ में बताया जा रहा है कि मोहनपुर थाना पुलिस को उक्त अभियुक्त के पटना जिला अंतर्गत सालिमपुर थाना क्षेत्र के काला दियारा में मौजूद होने की सूचना मिली थी। सूचना के ही आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए छापेमारी कर सच्चितानंद राय उर्फ मामू को गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त शराब कांड में वांछित था। पुलिस को उसकी तलाश काफी समय से थी। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते ही पुलिस अभिरक्षा में लेते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। वैसे शराब कारोबार से जुड़े अन्य वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा छापेमारी जारी है।1
- दबंगों ने कोर्ट के आदेश को दिखाया ठेंगा! न्यायलय द्वारा रोक के आदेश की अवहेलना कर, जवरन,विवादित जमीन पर धड़ल्ले से करा रहा निर्माण. समस्तीपुर जिले के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशम्भरपुर एलौथ गांव में जमीन विवाद को लेकर तनाव बढ़ गया है। पीड़ित सनाउर रहमान ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर आरोप लगाया है कि उसकी विवादित जमीन पर न्यायालय के आदेश के बावजूद अवैध निर्माण कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, इस जमीन को लेकर वर्ष 2017 से न्यायालय में वाद लंबित है। 19 दिसंबर 2018 को कोर्ट ने दोनों पक्षों को यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद आरोप है कि मो. साहेबजान, मो. मकबूल हसन, मो. फूलहसन और मो. नौसाद सहित अन्य लोग आदेश की अवहेलना करते हुए जमीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य कर रहे हैं। पीड़ित का कहना है कि जब वह निर्माण रोकने गया तो आरोपितों ने जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि डायल 112 और थाना पुलिस दो-दो बार मौके पर पहुंची, लेकिन इसके बाद भी निर्माण कार्य नहीं रुका। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने उन्हें उच्च अधिकारियों के पास जाने की सलाह दी। पीड़ित ने बताया कि 16 सितंबर को परिजन की मौत के कारण घर में शोक का माहौल था, जिसका फायदा उठाकर रातों-रात निर्माण शुरू कर दिया गया। फिलहाल परिवार भयभीत है। पीड़ित ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य रोकने और सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।1
- भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76 वें जन्मदिवस पर मोकामा भाजपा ने किया दीपोत्सव कार्यक्रम। 🎙️ एंकर: मोकामा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के मौके पर नगर भाजपा की ओर से भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 🪔 इस कार्यक्रम में भाजपा महिला संगठन की कार्यकर्ताओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह, नगर अध्यक्ष राहुल रंजन, नगर सभापति नीलेश कुमार समेत सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। 📍मोकामा में आयोजित इस दीपोत्सव कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। 🔥 मोकामा से बड़ी खबर—प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर भाजपा ने मनाया दीपोत्सव! #Mokama #BJP #NarendraModi #PMModi #BirthdayCelebration #Deepotsav #MokamaNews #BiharNews1
- निशांत मॉडल बनाम तेजस्वी मॉडल की चर्चा, जदयू एमएलसी बोले- एनडीए मजबूत, जदयू पूरी तरह यूनाइटेड मोकामा। गणेश चतुर्थी के अवसर पर आयोजित सात दिवसीय आध्यात्मिक मेले में पहुंचे जदयू के वरिष्ठ नेता व एमएलसी ने बिहार की राजनीति, एनडीए की स्थिति, पार्टी संगठन और अपनी उम्मीदवारी को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि गणेश उत्सव पिछले 21 वर्षों से ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। भगवान गणेश से समाज में सद्बुद्धि, ज्ञान और सद्भाव कायम रहने की प्रार्थना की गई। राजनीतिक सवालों पर एमएलसी ने कहा कि एनडीए मजबूत स्थिति में है और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जदयू मजबूत है। उन्होंने कहा कि राजनीति में नए दौर में नए चेहरे सामने आ रहे हैं। जनता को तय करना है कि उसे ‘निशांत मॉडल’ चाहिए या ‘तेजस्वी मॉडल’। स्थानीय स्तर पर अपनी उम्मीदवारी को लेकर कथित विरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ कोई विरोध नहीं है। उन्होंने 2020 के विधान परिषद चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय बीमारी के कारण अस्पताल में भर्ती थे और मोबाइल भी बंद था, इसके बावजूद उन्हें सबसे अधिक वोटों से जीत मिली थी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता और समर्थक उनसे दिल से जुड़े हैं और जनता के स्नेह से समर्थन मिलता है। संजय झा के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम पर उन्होंने कहा कि पार्टी के कार्यों और नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने का काम किया जा रहा है। उन्होंने हाथीदह से गंगाजल को संचित कर राजगीर, बोधगया और नवादा तक पहुंचाने की योजना का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘आधुनिक विश्वकर्मा’ बताया। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू) पूरी तरह ‘यूनाइटेड’ है। कोई पार्टी से प्यार करे या नफरत, लेकिन नीतीश कुमार और जदयू को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।1
- बाढ़ में आभूषण दुकानदार पर हथौड़े से हमला गंभीर हालत में पटना रेफर, सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ वारदात1