Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतरिक्ष विज्ञान पर रुचि रखने वालों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ब्रह्मांड की अभी तक की जानकारी और मानव द्वारा विकसित तकनीकी को लेकर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी ESA ने वीडियो जारी किया है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों को इसे जरूर देखना चाहिए।
NTL
अंतरिक्ष विज्ञान पर रुचि रखने वालों को यह वीडियो जरूर देखना चाहिए अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में ब्रह्मांड की अभी तक की जानकारी और मानव द्वारा विकसित तकनीकी को लेकर यूरोपीयन स्पेस एजेंसी ESA ने वीडियो जारी किया है। अंतरिक्ष में रुचि रखने वालों को इसे जरूर देखना चाहिए।
More news from Uttarakhand and nearby areas
- विडियो देखें-उत्तराखंड सर्तक रहे सावधान रहें,जनहित में जारी। आजकल व्हॉट्सएप पर चल रहा फोन हैकिंग का खेल, सावधान रहें वरना हो सकता है आपका बड़ा नुकसान,एक क्लिक और फोन हैक!!1
- अल्मोड़ा। जनपद के सल्ट क्षेत्र में रविवार शाम एक वैगनार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई और पेड़ पर अटक गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या एचआर 26 ईएक्स 8497 लैणा डडरिया से सल्ट की ओर आ रहा था। इसी दौरान लैणा डडरिया के पास वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया और एक पेड़ पर अटक गया। हादसे में वाहन सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक व्यक्ति की हालत ठीक बताई जा रही है, जबकि दो अन्य को चोटें आई हैं। घटना के बाद डायल 112 पुलिस जवानों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र देवायल भेजा, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। घायलों में पवन सिंह (26) पुत्र राम सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट, अजय रावत (25) पुत्र देवेंद्र सिंह रावत निवासी स्याली लैणा डडरिया, सल्ट तथा कपिल सिंह (20) पुत्र जीवन सिंह निवासी ग्राम सौलती हरड़ा भौनखाल, तल्ला सल्ट शामिल हैं। बताया गया कि तीनों लैणा डडरिया से मौलेखाल बाजार सामान लेने जा रहे थे।1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- बिलासपुर में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय कांशीराम की जयंती मनाकर उनके चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए।साथ ही उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। रविवार को नगर के मोहल्ला भट्टी टोला स्थित बैंक्वेट हॉल में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगराध्यक्ष व सपा वरिष्ठ नेता मोहम्मद अनस खां के नेतृत्व में सपाई एकत्र हुए।इसके बाद सभी ने बहुजन नायक स्वर्गीय कांशीराम के चित्र पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सपा नेता मोहम्मद याकूब खां ने कहा कि कांशीराम ने दबे-कुचले समाज को राजनीतिक ताकत दी,उसे और मजबूत करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की।वही मोहम्मद अनस खां ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के विचारों को आगे बढ़ा रही है।उन्होंने विशेष रूप से जोर देते हुए कहा कि वर्ष 2026 में अखिलेश यादव के नेतृत्व में उत्तरप्रदेश में 'पीडीए' पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक की मजबूत सरकार बनाने का जो संकल्प लिया गया,वही प्रदेश के चहुंमुखी विकास का असली आधार है।इस मौकें पर मंसूर खां,रईस खां,अयाज खां,नजीर सलमानी,फैजान खां,कलुआ,अयान खां,कादिर,शुऐब सलमानी,शहनावाज,हाजी शरीफ अहमद,सोनू,अमन यादव,बंटी, पप्पू,प्यारे, खुर्शीद अली खां,संजीव वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।3
- Success is not permanent, but failure is not final. The courage to continue is what really matters. इसका सरल अर्थ यह है कि सफलता हमेशा हमेशा के लिए नहीं रहती और असफलता भी जिंदगी का अंत नहीं होती। जीवन में उतार–चढ़ाव आते रहते हैं। कभी हम जीतते हैं, कभी हारते हैं। लेकिन असली फर्क उस इंसान में होता है जो हारने के बाद भी हिम्मत नहीं छोड़ता और आगे बढ़ता रहता है। जब कोई व्यक्ति सफल होता है तो उसे यह नहीं सोचना चाहिए कि अब सब कुछ हासिल हो गया, क्योंकि समय के साथ परिस्थितियां बदल सकती हैं। उसी तरह अगर किसी को असफलता मिलती है तो उसे यह नहीं मान लेना चाहिए कि अब सब खत्म हो गया। असफलता अक्सर हमें कुछ नया सिखाती है और आगे बेहतर करने का मौका देती है। इतिहास और वर्तमान में ऐसे कई उदाहरण मिलते हैं जहां लोगों ने कई बार असफल होने के बाद भी हिम्मत नहीं हारी और अंत में बड़ी सफलता हासिल की। उनकी सबसे बड़ी ताकत यही थी कि उन्होंने कठिन समय में भी प्रयास करना नहीं छोड़ा। इसलिए जीवन का असली मंत्र यही है कि सफलता आने पर विनम्र रहें और असफलता आने पर धैर्य रखें। लगातार प्रयास करने का साहस ही इंसान को आगे बढ़ाता है और अंततः वही उसे उसकी मंज़िल तक पहुंचाता है। संक्षेप में — सफलता और असफलता दोनों अस्थायी हैं, लेकिन आगे बढ़ते रहने का साहस ही असली जीत है। 💪1
- वीरांगनाएँ जलाएगी जागृति का अलख गरुड़ में ब्लॉक लेवल वीरांगना महिला जन संगठन का गठन किया गया। विकास खंड के चार क्लस्टरों के 110 महिला पंचायत प्रतिनिधियों को वीरांगना महिला संगठन का सदस्य चुना गया। सदस्यों और पदाधिकारियों में खास उत्साह देखा गया। द हंगर प्रोजेक्ट दिल्ली की जिला संयोजक बागेश्वर बसंती कपकोटी ने जानकारी देते हुए कहा कि वीरांगना महिला जन संगठन नाम से प्रदेश भर में संगठन निर्माण का अभियान चल रहा है।1
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा दिनांक 24 फरवरी 2026 को दिए गए आदेश के क्रम में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल द्वारा जिला प्रशासन नैनीताल के साथ हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न 6 स्थानों- *रेलवे स्टेशन हल्द्वानी, अंजुमन इस्लामिया बालिका पूर्व माध्यमिक विद्यालय किदवई नगर,राजकीय प्राथमिक विद्यालय बनभूलपुरा, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, राजकीय इंटर कॉलेज बनभूलपुरा, मदरसा नैनीताल पब्लिक स्कूल बनभूलपुरा* में आगामी 20 मार्च से 31 मार्च 2026 तक शिविर लगाए जाने हैं। इन लगाए जाने वाले कैम्पों के आयोजन के संबंध में रविवार को जिलाधिकारी कैंप कार्यालय हल्द्वानी में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल,जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, रेलवे के अधिकारियों के मध्य एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के समयबद्ध अनुपालन पर जोर दिया गया। बैठक में सदस्य सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण प्रदीप कुमार मणि त्रिपाठी ने अवगत कराया कि हमारा प्रयास रहेगा कि इन 6 कैंप वाले स्थानों से अधिक से अधिक परिवारों तक हम पहुंच पाए और यह कोशिश करें कि कोई भी परिवार न छूटे और उन्हें इन पुनर्वास कैंपों के बारे में जागरूक करें। उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवेदन हैं वह आमंत्रित किए जाएं और भरवाए जाएं। उन्होंने यह भी अवगत कराया कि जिला प्रशासन नैनीताल के अनुसार लगभग 5300 से अधिक परिवार हैं, प्रयास रहेगा कि विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम तथा न्यायिक अधिकारियों टीम के साथ रेलवे और प्रशासन की टीम के साथ उन परिवारों तक पहुंच जाए और उनको इस योजना के बारे में बता पाएं जो पात्र व्यक्ति हैं उन तक इस योजना का लाभ पंहुचा जाए। उन्होंने कहा कि यह प्रयास रहेगा कि 31 मार्च 2026 तक कार्य पूर्ण कर माननीय उच्चतम न्यायालय में रिपोर्ट प्रस्तुत कर सकें। बैठक में 20 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित होने वाले कैंपों की आवश्यक तैयारी के बारे में विचार विमर्श किया गया तथा तैयारी की जानकारी से अवगत कराया गया। सदस्य सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि प्रत्येक कैंप में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहेंगे। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था हेतु आरपीएफ भी मौजूद रहेगी। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मंगलवार से क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित फॉर्म का वितरण विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल एवं जिला प्रशासन की टीम के माध्यम से घर घर जाकर वितरित किए जाएंगे। साथ ही कैंपों में भी पर्याप्त संख्या में यह आवेदन रखे जाएंगे। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने अवगत कराया कि इस कार्य में स्थानीय पार्षदों के अतिरिक्त सामाजिक कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी प्रचार प्रसार किया जाय, आवेदकों को फार्मों का वितरण सुनिश्चित करते हुए, उनकी पात्रता की गहनता से जांच का कार्य भी समय पर पूर्ण किया जाय। उन्होंने यह भी कहा कि सभी टीम फार्म वितरण से संबंधित सूचना पंजिका में अंकित करेंगे और मॉनिटरिंग भी लगातार की जाएगी। जिला अधिकारी ने कहा कि फार्म वितरण से पूर्व संबंधित टीम को सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेश के क्रम में सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित कर निर्धारित अवधि में, सौपी गयी जिम्मेदारियों को पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन में किसी भी प्रकार की कोताही न बरती जाए। बैठक से पूर्व राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की टीम द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन सभी 6 कैम्प स्थलों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ मंजूनाथ टीसी,उप सचिव राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण अभिषेक कुमार श्रीवास्तव, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल पारुल थपलियाल, पुलिस अधीक्षक मनोज कत्याल, सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, आयुक्त नगर निगम परितोष वर्मा उपजिलाधिकारी हल्द्वानी प्रमोद कुमार, तहसीलदार कुलदीप पाण्डे सहित वीसी के माध्यम से रेलवे के एडीआरएम मनोज कुमार, सुरक्षा प्रभारी पवन, बृजेश कुमार एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।4
- विडियो देखें- देवप्रयाग (उत्तराखंड) देवप्रयाग में पुलिस की मौजूदगी में यह क्या हो रहा है देवप्रयाग में एक व्यक्ति विडियो बनाकर पुलिस प्रशासन पर और किसी अन्य व्यक्ति पर अपनी नाराज़गी व्यक्त कर रहा है फिलहाल मामला जांच का विषय है और अभी सूचना के माध्यम से कोई कानूनी कार्यवाही नहीं हुई है1
- अल्मोड़ा। जिलाधिकारी अंशुल सिंह ने शनिवार देर रात जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर वहां संचालित व्यवस्थाओं और कार्यप्रणाली का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने केंद्र में तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया की जानकारी ली और कार्यों को प्रभावी तथा त्वरित ढंग से संपादित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने एलपीजी गैस आपूर्ति से संबंधित शिकायतों के लिए स्थापित नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था की भी समीक्षा की। उन्होंने प्राप्त हो रही शिकायतों की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि नियंत्रण कक्ष में प्राप्त होने वाली सभी सूचनाओं और शिकायतों का विधिवत अभिलेखीकरण किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र और जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल भी मौजूद रहे।1