logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नारदीगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार* नारदीगंज(नवादा)। थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण इकाई (मिनी गन फैक्ट्री) का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने की आधुनिक मशीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका बेटा फरार होने में सफल रहा। एसपी के निर्देशन पर 22 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग आठ बजे गठित संयुक्त टीम ने बनगंगा निवासी दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के घर पर अचानक धावा बोला। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी राहुल सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसटीएफ के एसआई दिवाकर कुमार ने अन्य पुलिस बल के साथ किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, पिलर ड्रिल मशीन, बेंच वाइस, देशी कट्टा के सांचे (15 पीस), हथियार की नलियां, अर्धनिर्मित बॉडी और बट समेत दर्जनों उपकरण मिले। इसके अलावा तीन .32 बोर और एक .8 एमएम केएफ के जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। पुलिस ने मूल रूप से नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित जराईन गांव निवासी और वर्तमान में बनगंगा में रह रहे आरोपी विनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र दिलीप विश्वकर्मा भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले तीन-चार सालों से इस अवैध कारोबार को चला रहा था। नारदीगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।

4 hrs ago
user_S RAJ news chainal
S RAJ news chainal
रजौली, नवादा, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • *नारदीगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार* नारदीगंज(नवादा)। थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण इकाई (मिनी गन फैक्ट्री) का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने की आधुनिक मशीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका बेटा फरार होने में सफल रहा। एसपी के निर्देशन पर 22 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग आठ बजे गठित संयुक्त टीम ने बनगंगा निवासी दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के घर पर अचानक धावा बोला। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी राहुल सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसटीएफ के एसआई दिवाकर कुमार ने अन्य पुलिस बल के साथ किया। तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, पिलर ड्रिल मशीन, बेंच वाइस, देशी कट्टा के सांचे (15 पीस), हथियार की नलियां, अर्धनिर्मित बॉडी और बट समेत दर्जनों उपकरण मिले। इसके अलावा तीन .32 बोर और एक .8 एमएम केएफ के जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए। पुलिस ने मूल रूप से नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित जराईन गांव निवासी और वर्तमान में बनगंगा में रह रहे आरोपी विनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र दिलीप विश्वकर्मा भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले तीन-चार सालों से इस अवैध कारोबार को चला रहा था। नारदीगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
    1
    *नारदीगंज में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार और मशीनें बरामद, एक गिरफ्तार*
नारदीगंज(नवादा)। थाना क्षेत्र के बनगंगा गांव में पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर अवैध हथियार निर्माण इकाई (मिनी गन फैक्ट्री) का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, हथियार बनाने की आधुनिक मशीनें और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। मौके से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि उसका बेटा फरार होने में सफल रहा।
एसपी के निर्देशन पर 22 अक्टूबर 2026 की सुबह लगभग आठ बजे गठित संयुक्त टीम ने बनगंगा निवासी दिलीप विश्वकर्मा और उसके पिता विनेश विश्वकर्मा उर्फ बिंदी मिस्त्री के घर पर अचानक धावा बोला। छापेमारी का नेतृत्व डीएसपी राहुल सिंह, थानाध्यक्ष राजेश कुमार और एसटीएफ के एसआई दिवाकर कुमार ने अन्य पुलिस बल के साथ किया।
तलाशी के दौरान आरोपियों के घर से ग्राइंडर मशीन, वेल्डिंग मशीन, पिलर ड्रिल मशीन, बेंच वाइस, देशी कट्टा के सांचे (15 पीस), हथियार की नलियां, अर्धनिर्मित बॉडी और बट समेत दर्जनों उपकरण मिले। इसके अलावा तीन .32 बोर और एक .8 एमएम केएफ के जिंदा कारतूस भी जब्त किए गए।
पुलिस ने मूल रूप से नालंदा जिले के सारे थाना क्षेत्र स्थित जराईन गांव निवासी और वर्तमान में बनगंगा में रह रहे आरोपी विनेश विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पुत्र दिलीप विश्वकर्मा भाग निकला। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह पिछले तीन-चार सालों से इस अवैध कारोबार को चला रहा था।
नारदीगंज थाने में सुसंगत धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार बेटे की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और आरोपी के पुराने आपराधिक इतिहास को भी खंगाल रही है।
    user_S RAJ news chainal
    S RAJ news chainal
    रजौली, नवादा, बिहार•
    4 hrs ago
  • दरोगा के बेटे को किसने किसने मारी गोली,बता रहा प्रत्यक्षदर्शी।
    1
    दरोगा के बेटे को किसने किसने मारी गोली,बता रहा प्रत्यक्षदर्शी।
    user_News Of Nawada
    News Of Nawada
    Local News Reporter सिरदला, नवादा, बिहार•
    17 hrs ago
  • कोडरमा: विकास की बाट जोह रहा डोमचांच का प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक भवन के समीप बदहाली का इंतजार कब होगा खत्म? कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कलाली रोड स्थित प्राचीन मंदिर विकास की बाट जोह रहा डोमचांच का प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक भवन के समीप बदहाली का इंतजार कब होगा खत्म?
    1
    कोडरमा: विकास की बाट जोह रहा डोमचांच का प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक भवन के समीप बदहाली का इंतजार कब होगा खत्म?
कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कलाली रोड स्थित प्राचीन मंदिर विकास की बाट जोह रहा डोमचांच का प्राचीन मंदिर, सांस्कृतिक भवन के समीप बदहाली का इंतजार कब होगा खत्म?
    user_Mukesh Kumar Journalist
    Mukesh Kumar Journalist
    Local News Reporter डोमचांच, कोडरमा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • कश्मीर में आतंकवाद पर कसा शिकंजा, उत्तर-पूर्व में लौटी शांति 🇮🇳! 5 दशक पुरानी नक्सली समस्या के खत्म करने में मिली बड़ी सफलता!
    1
    कश्मीर में आतंकवाद पर कसा शिकंजा,
उत्तर-पूर्व में लौटी शांति 🇮🇳!
5 दशक पुरानी नक्सली समस्या के
खत्म करने में मिली बड़ी सफलता!
    user_Sunil Kumar journalist
    Sunil Kumar journalist
    Local News Reporter Koderma, Jharkhand•
    6 hrs ago
  • नशे की हालत में कुएं में गिरा व्यक्ति, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला सतगावां (कोडरमा)। कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह के बलिमहरी में नशे की हालत में झपकी आने से एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। #KodermaNews #JharkhandNews #Koderma #Satgawan नशे की हालत में कुएं में गिरा व्यक्ति, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला सतगावां (कोडरमा)। कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह के बलिमहरी में नशे की हालत में झपकी आने से एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया। #KodermaNews #JharkhandNews #Koderma #Satgawan
    1
    नशे की हालत में कुएं में गिरा व्यक्ति, ग्रामीणों ने सुरक्षित निकाला

सतगावां (कोडरमा)। कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र अंतर्गत बासोडीह के बलिमहरी में नशे की हालत में झपकी आने से एक व्यक्ति कुएं में गिर गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।

#KodermaNews #JharkhandNews #Koderma #Satgawan

    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    8 hrs ago
  • दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ हुई खत्म, दुर्गा प्रतिमा हुआ विसर्जन। रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट। बिहार : नवादा खबर। दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे में बुधवार की रात में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर स्थापित कर दुर्गा स्थान से स्टेशन रोड राम बाजार नेशनल हाईवे 82 से होते हुए पूरे गांव में परिक्रमा कराया गया। इसके बाद प्रतिमा को तालाब में विसर्जन किया गया। दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन दौरान रंग बिरंगे लाइट व फूल से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमा को परिक्रमा के दौरान डीजे की धुन पर खूब झूम रहे थे। इस मौके पर संजय कुमार सिंह ऋषि कुमार गणेश चौरसिया पवित्र चौरसिया सहित दर्जनों लोगों ने मौजूद थे।
    1
    दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ हुई खत्म, दुर्गा प्रतिमा हुआ विसर्जन।
रिपोर्टर : इम्तियाज फोनवेल की रिपोर्ट।
बिहार : नवादा खबर। दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। हिसुआ प्रखंड के तहत मंझवे  में बुधवार की रात में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन किया गया। मां दुर्गा की प्रतिमा को ट्रैक्टर पर स्थापित कर दुर्गा स्थान से  स्टेशन रोड राम बाजार नेशनल हाईवे 82 से होते हुए पूरे गांव में परिक्रमा कराया गया। इसके बाद प्रतिमा को तालाब में विसर्जन किया गया। दुर्गा प्रतिमा को विसर्जन दौरान रंग बिरंगे लाइट व फूल से सजाया गया था। श्रद्धालुओं ने दुर्गा प्रतिमा को परिक्रमा के दौरान डीजे की धुन पर  खूब झूम रहे थे। इस मौके पर संजय कुमार सिंह ऋषि कुमार गणेश चौरसिया पवित्र चौरसिया सहित दर्जनों लोगों ने मौजूद थे।
    user_Imtiyaj A Fonwel
    Imtiyaj A Fonwel
    हिसुआ, नवादा, बिहार•
    12 hrs ago
  • नवादा में दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला ननौरा गांव का है, जहां 28 वर्षीय सुनीता कुमारी की मौत हो गई। सुनीता की शादी साल 2021 में रजनीकांत मेहता से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। ‎महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि मृतका के भाई बबलू कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाई का आरोप है कि पहले भी उनकी बहन के साथ मारपीट हुई थी। वहीं, पति ने पत्नी के शक और आपसी विवाद को घटना से पहले की परिस्थितियों से जोड़कर अपनी बात रखी है।मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। महिला के गले पर निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है। अब सवाल है कि सुनीता की मौत की असली वजह क्या है? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। नवादा की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें। ‎ नवादा में दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला ननौरा गांव का है, जहां 28 वर्षीय सुनीता कुमारी की मौत हो गई। सुनीता की शादी साल 2021 में रजनीकांत मेहता से हुई थी। उनका एक बेटा भी है। ‎महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि मृतका के भाई बबलू कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाई का आरोप है कि पहले भी उनकी बहन के साथ मारपीट हुई थी। वहीं, पति ने पत्नी के शक और आपसी विवाद को घटना से पहले की परिस्थितियों से जोड़कर अपनी बात रखी है।मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। महिला के गले पर निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है। अब सवाल है कि सुनीता की मौत की असली वजह क्या है? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। नवादा की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें। ‎
    1
    नवादा में दो महीने की गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला ननौरा गांव का है, जहां 28 वर्षीय सुनीता कुमारी की मौत हो गई। सुनीता की शादी साल 2021 में रजनीकांत मेहता से हुई थी। उनका एक बेटा भी है।
‎महिला की मौत को लेकर पति और मायके पक्ष के अलग-अलग दावे सामने आए हैं। पति का कहना है कि पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की, जबकि मृतका के भाई बबलू कुमार ने हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। भाई का आरोप है कि पहले भी उनकी बहन के साथ मारपीट हुई थी। वहीं, पति ने पत्नी के शक और आपसी विवाद को घटना से पहले की परिस्थितियों से जोड़कर अपनी बात रखी है।मामले पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है। महिला के गले पर निशान पाए जाने की बात भी सामने आई है। अब सवाल है कि सुनीता की मौत की असली वजह क्या है? इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। नवादा की हर बड़ी खबर के लिए हमारे पेज को फॉलो करना न भूलें।
‎

    user_Raushan Kumar
    Raushan Kumar
    Local News Reporter नवादा, नवादा, बिहार•
    14 hrs ago
  • कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव मामले में कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ठाकुर की कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खदान में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में नवलशाही थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट: कौशल पांडेय कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव मामले में कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ठाकुर की कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खदान में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में नवलशाही थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रिपोर्ट: कौशल पांडेय
    3
    कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार

कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव मामले में कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ठाकुर की कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खदान में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में नवलशाही थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

रिपोर्ट: कौशल पांडेय

कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे में हत्याकांड का किया खुलासा, पत्नी समेत दो गिरफ्तार
कोडरमा। नवलशाही थाना क्षेत्र के लकराही तालाब के पास बंद पत्थर खदान से मिले नरेश ठाकुर के शव मामले में कोडरमा पुलिस ने 48 घंटे के अंदर खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस ने मृतक की पत्नी किरण देवी और सुनील ठाकुर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, नरेश ठाकुर की कथित तौर पर जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या की गई थी और साक्ष्य छिपाने के लिए शव को खदान में फेंक दिया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन, पर्स और मृतक के दस्तावेज बरामद किए हैं। मामले में नवलशाही थाना कांड संख्या 69/2026 के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्ट: कौशल पांडेय
    user_कौशल कुमार पाण्डेय
    कौशल कुमार पाण्डेय
    Media company कोडरमा, कोडरमा, झारखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.