Shuru
Apke Nagar Ki App…
Rohit Kumar
Rohit Kumar
Rohit Kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- MTF NEWS 📰 | सबसे तेज और बेबाक खबरें 📍UP से देश-विदेश तक हर अपडेट सच • सटीक • सबसे पहले1
- Rohit Kumar1
- Post by Bahujan Samachar1
- हज 2026 की तैयारी तेज! फिरोजाबाद में लगा ट्रेनिंग कैंप, जानिए हज के हर कदम की पूरी जानकारी1
- Post by AWAZ TV UTTAR PRADESH1
- 🚨 फिरोजाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा! 🚨 मक्खनपुर थाना क्षेत्र में हाईवे पर खड़े लोडर से टकराया ट्रक, ट्रक चालक की मौत। फिरोजाबाद के मक्खनपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हाईवे पर खड़े पाइप से लदे एक लोडर वाहन में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक राजस्थान का था, जिसमें लकड़ी लदी हुई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। #फिरोजाबाद #सड़कहादसा #ट्रकचालककीमौत1
- फतेहाबाद : निषाद समाज के पूर्वजों के इतिहास को जानने और उसे आत्मसात करने का आह्वान करते हुए ओबीसी की राष्ट्रीय अध्यक्ष साध्वी निरंजनानंद ने कहा कि रामायण का पाठ निषादराज गुह के बिना अधूरा है। उन्होंने कहा कि निषादराज गुह ने भगवान श्रीराम को गंगा पार कराकर अद्वितीय सेवा और भक्ति का उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में निषादराज गुह के साथ महर्षि कश्यप की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अपने संबोधन में साध्वी निरंजनानंद ने कहा कि महाभारत और चारों वेदों की रचना से जुड़े महापुरुषों का योगदान भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने उपस्थित लोगों से हाथ उठवाकर संकल्प दिलाया कि वे अपने बच्चों—बेटे और बेटियों—को शिक्षित करेंगे तथा जुआ और शराब से दूर रहेंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी और क्षेत्रीय विधायक छोटेलाल वर्मा के प्रति आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने एकलव्य, सुग्रीव और शबरी को भी समाज की गौरवशाली परंपरा से जोड़ते हुए प्रेरणादायक उदाहरण बताया। वहीं, क्षेत्रीय सांसद राजकुमार चाहर ने कहा कि जिस तरह निषादराज गुह ने भगवान श्रीराम की नैया पार लगाई थी, उसी प्रकार वर्ष 2024 के चुनाव में निषाद समाज ने उनका साथ देकर उन्हें विजय दिलाई। इसके लिए उन्होंने समाज के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के पश्चात निषादराज गुह की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो अवंतीबाई चौक, आगरा रोड, रोडवेज बस स्टैंड, अंबेडकर चौक, सदर बाजार, बाह रोड और पंडित दीनदयाल चौक होते हुए डिक बंगला पर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह, जल संसाधन मंत्री रामकृष्ण, विधायक छोटेलाल वर्मा, उत्तर प्रदेश महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान, विधान परिषद सदस्य आकाश अग्रवाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे। साथ ही विभिन्न संगठनों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।1
- “हज 2026 के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित, आज़मीन-ए-हज को दी गई पूरी जानकारी” फिरोजाबाद में साहित्यिक व सामाजिक संस्था बज़्म-ए-फ़रोग़-ए-अदब के तत्वावधान में हज 2026 पर जाने वाले आज़मीन-ए-हज के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप मस्जिद आयशा, मोमिन नगर लालपुर मंडी में आयोजित हुआ, जहां पुरुष और महिलाओं को हज की अहम रस्मों की विस्तृत जानकारी दी गई। संस्था के अध्यक्ष हाजी असलम अदीब ने हज, उमराह, तवाफ और सई के तरीकों को विस्तार से समझाते हुए हज के पांच दिनों की पूरी प्रक्रिया बताई। वहीं हज ट्रेनर मौलाना आलम मुस्तफा याक़ूबी ने सऊदी अरब की नई गाइडलाइन और नियमों की जानकारी देते हुए सब्र और सही तरीके से हज अदा करने पर जोर दिया। मुफ्ती मोहम्मद शुऐव ने सभी जायरीनों के लिए दुआ कराई, जबकि चिराग सोसायटी के डायरेक्टर डॉ. ज़फर आलम ने आज़मीन-ए-हज का स्वागत कर उन्हें हज गाइड बुक और अन्य सामग्री भेंट की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुरुष और महिला जायरीन मौजूद रहे। अंत में आयोजन को सफल बताया गया और सभी के लिए खैरियत व अमन-चैन की दुआ की गई। 📍 MTF NEWS | फिरोजाबाद1