झुंझुनूं में अनजान कॉल ने युवक को पहुंचाया अस्पताल, हाथ-पैर तोड़कर फरार हुए स्कॉर्पियो सवार बदमाश झुंझुनूं जिले में एक युवक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बदमाशों ने पहले युवक को फोन कर बस स्टैंड पर बुलाया और फिर स्कॉर्पियो से टक्कर मारकर उस पर बेरहमी से हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार बनवास निवासी सुभाष को किसी अज्ञात युवक ने फोन कर कॉपर बस स्टैंड पर बुलाया। सुभाष अपनी बाइक लेकर जैसे ही बस स्टैंड पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही सुभाष सड़क पर गिर गया। इसके बाद बदमाशों ने धारदार हथियारों और सरियों से उस पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत सिंघाना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल झुंझुनूं रेफर कर दिया। हमले में सुभाष के हाथ और पैर में फ्रैक्चर हो गया है साथ ही सिर में भी चोट आई है। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश स्कॉर्पियो में बैठकर मौके से फरार हो गए। घटना रविवार रात की बताई जा रही है।

- टूटी सड़क से परेशान सुभाष मार्ग वासियो ने खुद के खर्चे से भरे गड्ढे, झुंझुनू। शहर के सुभाष मार्ग पर लंबे समय से टूटी पड़ी सड़क आमजन के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। कई बार शिकायतों के बावजूद सड़क की मरम्मत नहीं होने पर सुभाष मार्ग वासियों ने खुद ही पहल करते हुए अपने खर्चे से सड़क के गड्ढों को भरने का कार्य किया। रविवार को वार्ड के कुछ जिम्मेदार नागरिकों ने बजरी, रोड़ी और सीमेंट मंगवाकर सड़क के बड़े-बड़े गड्ढों को भर दिया, जिससे आने-जाने वाले लोगों को राहत मिल सके। इस कार्य में पूर्व नगर परिषद कर्मचारी काशम अली, हिमालय डिपार्टमेंट स्टोर के मालिक प्रमोद कुमावत तथा चाय का ठेला लगाने वाले सुनील ने प्रमुख भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुभाष मार्ग पर सड़क काफी समय से क्षतिग्रस्त है, जिससे वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। कई बार संबंधित विभाग को इसकी जानकारी दी गई, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। आखिरकार सुभाष मार्ग वासियों ने स्वयं पहल करते हुए सामाजिक जिम्मेदारी निभाई और अपने स्तर पर सड़क के गड्ढों को भरकर अस्थायी राहत प्रदान की। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क की स्थायी मरम्मत कराने की मांग भी की है।1
- Churu में चैत्र प्रतिपदा पर राजस्थान स्थापना दिवस के अवसर पर जिला खेल स्टेडियम में ‘विकसित राजस्थान रन’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को Rajendra Singh Rathore, Harlal Saharan, Abhishek Surana और Shweta Kochar ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रन जिला खेल स्टेडियम से शुरू होकर पंखा सर्कल होते हुए नेचर पार्क तक पहुंची। इसमें युवाओं, विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स, स्काउट्स, पुलिस जवानों और विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि राजस्थान दिवस केवल उत्सव नहीं बल्कि प्रदेश के विकास के संकल्प को मजबूत करने का अवसर है। विधायक हरलाल सहारण ने युवाओं को खेलकूद और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों का उद्देश्य आमजन में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है। 👉 चूरू और शेखावाटी की ताजा खबरों के लिए चैनल को Subscribe जरूर करें।1
- नारनौल में AAP कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन: घरेलू सिलेंडर की किल्लत का विरोध; नाले से गैस बनाकर चाय बनाने की कोशिश1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Bolti Awaaz news1
- Post by Pandit Munna Lal Bhargav1
- झुंझुनूं जिले के भगेरा गांव में आपसी विवाद के दौरान बीच-बचाव करने आए एक रिटायर्ड सूबेदार पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार 13 मार्च की रात गांव में कुछ लोगों के बीच कहासुनी और गाली-गलौज हो रही थी। इसी दौरान रिटायर्ड फौजी मनोज पुत्र फूलचंद बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और एक व्यक्ति ने तेजधार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया, जहां से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जयपुर रेफर कर दिया गया। घटना से नाराज बड़ी संख्या में ग्रामीण नवलगढ़ थाने पहुंचे और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी व सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए पुलिस को शिकायत सौंपी।1
- Post by RAJESH PATRKAR SIKAR सीकर1
- Post by Bolti Awaaz news1