Shuru
Apke Nagar Ki App…
राहतपुर गांव में कुएं में गिरा युवक, मौत औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गया। दमकल विभाग ने कुएं में उतरकर युवक को बाहर निकाला। लेकिन युवक को बचाया न जा सका। कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही
रवि वर्मा
राहतपुर गांव में कुएं में गिरा युवक, मौत औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गया। दमकल विभाग ने कुएं में उतरकर युवक को बाहर निकाला। लेकिन युवक को बचाया न जा सका। कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- औरैया में ‘नागिन’ बनने की अफवाह के बीच लापता हुई युवती ने अपने प्रेमी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो जारी कर सनसनी फैला दी। वीडियो में युवती ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है और वह सुरक्षित है। साथ ही उसने अपील की कि उसके प्रेमी और उसके परिजनों को किसी भी तरह से परेशान न किया जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- औरैया पुलिस और SOG टीम ने अंतर-जनपदीय गिरोह के 4 सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियुक्तों के पास से विद्यालय से चोरी किया गया 100 माल, जिसमें टीवी, सिलेंडर और 105 पैकेट देशी घी शामिल हैं, बरामद हुआ है। अपराधियों से अवैध असलहा, बाइक और ऑटो भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार चोरों का पुराना आपराधिक इतिहास है, जिन्हें अब जेल भेज दिया गया है।2
- कुएँ में गिरा युवक फायर अधिकारी ने दी घटना की पूरी जानकारी1
- औरैया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान, थाना दिबियापुर व एसओजी सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता , पुलिस ने चार अन्तर्जनपदीय चोरों को किया गिरफ्तार, जिनके कब्जे से एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित किया गिरफ्तार।2
- औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम राहतपुर में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 17 वर्षीय एक किशोर संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में गिर गया। दमकल विभाग ने कुएं में उतरकर युवक को बाहर निकाला। लेकिन युवक को बचाया न जा सका। कोतवाली पुलिस भी मौके पर मौजूद रही3
- कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहित महिला ने अज्ञात कारणों से अपने घर के अंदर फाँसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।1
- *थाना दिबियापुर व एसओजी/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा 04 अन्तर्जनपदीय चोरों को मय चोरी किये हुए माल व एक अदद तमंचा .315 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर सहित गिरफ्तारी के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा दी गई बाईट*1
- औरैया में भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने अमेरिका-भारत प्रस्तावित व्यापार समझौते के विरोध में राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने आशंका जताई कि यह समझौता भारतीय कृषि, दुग्ध उत्पादन और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। जिलाध्यक्ष विपिन राजपूत के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि यदि कृषि उत्पादों पर आयात शुल्क कम किया गया तो अमेरिका जैसे देशों की सस्ती और सब्सिडी युक्त फसलें भारतीय बाजार में पहुंच जाएंगी। इससे पहले से ही लागत और कम दाम की मार झेल रहे देश के किसान और अधिक संकट में आ जाएंगे। किसानों ने विशेष रूप से गेहूं, मक्का, सोयाबीन व दुग्ध उत्पादों के आयात को लेकर चिंता जताई। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि भारत की कृषि व्यवस्था छोटे और सीमांत किसानों पर आधारित है, जबकि अमेरिका की खेती बड़े कॉरपोरेट मॉडल पर टिकी है। ऐसे में प्रतिस्पर्धा असमान होगी और लाखों दुग्ध उत्पादक परिवारों की आजीविका प्रभावित हो सकती है। किसानों ने आशंका जताई कि व्यापार समझौते के नाम पर यदि कृषि सब्सिडी और सार्वजनिक खरीद प्रणाली में बदलाव किया गया तो खाद्य सुरक्षा व्यवस्था भी कमजोर पड़ सकती है। भारतीय किसान यूनियन ने मांग की है कि किसी भी व्यापार समझौते से पहले किसानों के हितों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और व्यापक चर्चा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाए। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि किसानों की अनदेखी की गई तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा।2
- औरैया जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर फौजी ढाबा के सामने उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब औरैया से इटावा की ओर जा रही एक तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार में सवार लोग अंदर ही दब गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद कार के शीशे और खिड़की तोड़कर घायलों को बाहर निकाला। इस हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल औरैया इलाज के लिए भिजवाया गया। वहीं सड़क पर पलटी कार को भी लोगों ने मिलकर सीधा किया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।1