logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उदेई मोड़ सर्किल पर महीनों से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा उदेई मोड़ सर्किल पर महीनों से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा व्यस्ततम मार्ग पर बस स्टैंड, मंडी, बैंक के बीच आवागमन प्रभावित, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी। शहर के उदेई मोड़ सर्किल पर सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा पिछले तीन-चार महीनों से यूं ही खुला पड़ा है, जिससे यहां हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढा जेसीबी और अन्य भारी मशीनों से काफी गहराई तक खोदा गया था, लेकिन अब तक न तो सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हुआ और न ही गड्ढे को भरा गया है। यह स्थान शहर का व्यस्ततम मार्ग है। सर्किल होने के कारण यहां तीनों ओर से वाहनों और यातायात का लगातार दबाव बना रहता है। गड्ढे के एक ओर बस स्टैंड स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें रुकती हैं और हजारों यात्री उतरते-चढ़ते हैं। दूसरी ओर थोक फल-सब्जी मंडी होने से किसानों, व्यापारियों और आमजन का दिनभर आवागमन बना रहता है। वहीं गड्ढे के सामने ही एसबीआई बैंक स्थित होने से ग्राहकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में खुला गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से जोखिम और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सीवरेज कार्य पूरा कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

12 hrs ago
user_Bsmeena
Bsmeena
Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
12 hrs ago

उदेई मोड़ सर्किल पर महीनों से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा उदेई मोड़ सर्किल पर महीनों से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा व्यस्ततम मार्ग पर बस स्टैंड, मंडी, बैंक के बीच आवागमन प्रभावित, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी। शहर के उदेई मोड़ सर्किल पर सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा पिछले तीन-चार महीनों से यूं ही खुला पड़ा है, जिससे यहां हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढा जेसीबी और अन्य भारी मशीनों से काफी गहराई तक खोदा गया था, लेकिन अब तक न तो सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हुआ और न ही गड्ढे को भरा गया है। यह स्थान शहर का व्यस्ततम मार्ग है। सर्किल होने के कारण यहां तीनों ओर से वाहनों और यातायात का लगातार दबाव बना रहता है। गड्ढे के एक ओर बस स्टैंड स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें रुकती हैं और हजारों यात्री उतरते-चढ़ते हैं। दूसरी ओर थोक फल-सब्जी मंडी होने से किसानों, व्यापारियों और आमजन का दिनभर आवागमन बना रहता है। वहीं गड्ढे के सामने ही एसबीआई बैंक स्थित होने से ग्राहकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में खुला गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से जोखिम और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सीवरेज कार्य पूरा कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।

More news from Sawai Madhopur and nearby areas
  • Post by Anil Kumar journalist
    1
    Post by Anil Kumar journalist
    user_Anil Kumar journalist
    Anil Kumar journalist
    Rajasthan TV news buro chief Gangapur, Sawai Madhopur•
    1 hr ago
  • गंगापुर सिटी। मालगोदाम स्थित विजय मैडिकल पर हुई दिन दहाड़े चोरी, हजारों रुपये नगद व कुछ सामान भी ले गया चोर
    1
    गंगापुर सिटी। मालगोदाम स्थित विजय मैडिकल पर हुई दिन दहाड़े चोरी, हजारों रुपये नगद व कुछ सामान भी ले गया चोर
    user_Rakhi g News
    Rakhi g News
    सम्पादक , राखी गरिमा समाचार पत्र गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • खेल मैदान में चला महा स्वच्छता अभियान, युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान को दिया जनसहयोग, साफ-सफाई का लिया संकल्प नगर संवाददाता गंगापुर सिटी। शहर के स्थानीय हायर सेकेंडरी खेल मैदान में मंगलवार को महा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाई। अभियान के संयोजक आलोक मालधनी के नेतृत्व में मैदान में फैली गंदगी को हटाया गया। प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने श्रमदान कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया। कार्यक्रम में मौजूद नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज के लिए नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। मॉर्निंग मूवर्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं। अभियान के अंत में संयोजक आलोक मालधनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. डीसी शर्मा, जितेंद्र बंसल, दीपक जैन, अनुराग गुप्ता, कपिल गौतम, संजय तांगड़, निरंजन शर्मा, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रवि प्रकाश मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
    3
    खेल मैदान में चला महा स्वच्छता अभियान, युवाओं ने संभाली जिम्मेदारी
केंद्र व राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान को दिया जनसहयोग, साफ-सफाई का लिया संकल्प
नगर संवाददाता गंगापुर सिटी।
शहर के स्थानीय हायर सेकेंडरी खेल मैदान में मंगलवार को महा स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। सरकार द्वारा संचालित स्वच्छता अभियान से प्रेरित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवाओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए साफ-सफाई की जिम्मेदारी निभाई।
अभियान के संयोजक आलोक मालधनी के नेतृत्व में मैदान में फैली गंदगी को हटाया गया। प्लास्टिक और अन्य कचरे को एकत्रित कर निर्धारित स्थान पर निस्तारित किया गया। इस दौरान प्रतिभागियों ने श्रमदान कर स्वच्छ वातावरण का संदेश दिया।
कार्यक्रम में मौजूद नगर सभापति शिवरतन अग्रवाल ने स्वच्छता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज के लिए नियमित साफ-सफाई बेहद जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।
मॉर्निंग मूवर्स ग्रुप के सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की आधारशिला है। ऐसे अभियान समाज में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही लोगों को जिम्मेदारी का एहसास कराते हैं।
अभियान के अंत में संयोजक आलोक मालधनी ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. डीसी शर्मा, जितेंद्र बंसल, दीपक जैन, अनुराग गुप्ता, कपिल गौतम, संजय तांगड़, निरंजन शर्मा, लक्ष्मण सिंह गुर्जर, रवि प्रकाश मीणा सहित कई लोग मौजूद रहे।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • गंगापुर सिटी | गंगापुर सिटी में एक निजी स्कूल संचालक ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है। नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि पिलौदा हाल निवासी गंगापुर सिटी के धर्मी मीणा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी स्कूल के खिलाफ अलग-अलग विभागों में बार-बार झूठी शिकायतें करता है। शिकायतें वापस लेने के नाम पर पैसे मांगता है। मुनेश मीणा का आरोप है कि आरोपी शासकीय कार्यालयों में भी पीछा करता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर निदेशालय बीकानेर तक पहुंच जाता है। दबाव बनाता है। डराने-धमकाने की कोशिश करता है। मारपीट की धमकी देता है। जान से मरवाने की धमकी देता है। परिवार में भय का माहौल है। रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 20 मार्च को समझाइश का प्रयास हुआ। आरोपी का रवैया नहीं बदला। परेशान करना जारी रहा। मुनेश मीणा 23 मार्च को काम से बीकानेर गए थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया। झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। गलत जानकारी के आधार पर उन्हें धारा 170 में गिरफ्तार करवा दिया गया। बाद में जमानत मिल गई। पीड़ित ने कहा कि घटनाक्रम से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मानसिक परेशानी हुई। कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 318 (4) में केस दर्ज किया है। जांच महू चौकी प्रभारी को सौंपी है। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की मांग की है।
    1
    गंगापुर सिटी | गंगापुर सिटी में एक निजी स्कूल संचालक ने खुद को पत्रकार बताने वाले युवक पर ब्लैकमेलिंग, धमकी, अवैध वसूली के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जांच शुरू कर दी है।
नसिया कॉलोनी निवासी मुनेश चंद मीणा ने रिपोर्ट में बताया कि पिलौदा हाल निवासी गंगापुर सिटी के धर्मी मीणा लंबे समय से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। आरोपी स्कूल के खिलाफ अलग-अलग विभागों में बार-बार झूठी शिकायतें करता है। शिकायतें वापस लेने के नाम पर पैसे मांगता है।
मुनेश मीणा का आरोप है कि आरोपी शासकीय कार्यालयों में भी पीछा करता है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से लेकर निदेशालय बीकानेर तक पहुंच जाता है। दबाव बनाता है। डराने-धमकाने की कोशिश करता है। मारपीट की धमकी देता है। जान से मरवाने की
धमकी देता है। परिवार में भय का माहौल है।
रिपोर्ट में बताया गया कि 14 मार्च को स्थानीय थाने में शिकायत दी गई थी। कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। 20 मार्च को समझाइश का प्रयास हुआ। आरोपी का रवैया नहीं बदला। परेशान करना जारी रहा।
मुनेश मीणा 23 मार्च को काम से बीकानेर गए थे। आरोप है कि आरोपी वहां भी पहुंच गया। झूठी सूचना देकर पुलिस को बुला लिया। गलत जानकारी के आधार पर उन्हें धारा 170 में गिरफ्तार करवा दिया गया। बाद में जमानत मिल गई।
पीड़ित ने कहा कि घटनाक्रम से सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची। मानसिक परेशानी हुई। कानूनी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर बीएनएस की धारा 308(2), 351(2), 318 (4) में केस दर्ज किया है। जांच महू चौकी प्रभारी को सौंपी है। पीड़ित ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की मांग की है।
    user_Uttam Kumar Meena
    Uttam Kumar Meena
    Media and information sciences faculty गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • स्वर्ण मंडित रथ पर निकाली भगवान जिनेंद्र की परंपरागत रथ यात्रा सारथी के रूप मे हिंडौन उप जिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर और कमेटी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल भगवान महावीर के रथ के सारथी बने भगवान जिनेन्द्र के गगन भेदी जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओ ने मेले मे शिरकत की गंभीर नदी के जल से भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमा का अभिषेक हुआ सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह,गुमनाराम,डीएसपी मुनेश मीणा,थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा सहित 500 जवान पुलिस के तैनात रहे ।बीती रात हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मलेन मे देश भर से आए कवि और कवियत्रियों ने वीर रस और हास्य व्यंग्य से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर समा बाँधा रथ यात्रा देखने देशभर से पहुंचे है लाखों जैन तीर्थ यात्री और विभिन्न समाजो के लोग चाक चोबंद की गई है सुरक्षा व्यवस्था मंदिर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रसाशन आस्था और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल 425 वर्ष प्राचीन है रथ यात्रा की परंपरा रथ यात्रा मे जीवंत होती है परंपरा विभिन्न समाजो के लोग निभाते है भागीदारी जिले का दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी सामाजिक समरसता का सशक्त उदहारण प्रस्तुत करता है |यहां केवल भगवान महावीर की भक्ति ही नहीं बल्कि विभिन्न जातियों और संप्रदायों के बीच अटूट एकता का भाव ही स्पष्ट रूप से दिखाई देता है बार्षिक रथ यात्रा इस समरसता की जीवंत तस्वीर है जिसमें जाति पांति के भेद मिट जाते है परंपरा के अनुसार रथ यात्रा के दिन जाटव समाज का व्यक्ति रथ को स्पर्श कर यात्रा की शुरुआत करता है उनके स्पर्श के बिना रथ यात्रा अधूरी मानी जाती है इसके बाद मंदिर से पवित्र गंभीर नदी तट तक रथ को ले जाने की जिम्मेदारी मीणा समाज निभाता है श्रद्धा और उत्साह से भरे मीणा समाज के लोग जयकारों के बीच भगवान को नदी तट तक पहुंचाते है |नदी तट पर पूजन के पश्चात् भगवान को पुन :मुख्य मंदिर तक लेजाने का दायित्व गुर्जर समाज के लोग निभाते है यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण है|जन श्रुतियों के अनुसार सवा चार सौ बर्ष पूर्वयहां एक टीला था जहाँ गवाला कृपादास जाटव अपनी गाये चराने आता था उसने देखा की एक विशेष स्थान पर पहुंचते ही उसकी गाय के थनो से स्वत:ही दूध बहने लगता है इस घटना से आशर्यचिकित होकर कृपादास ने उस स्थान की खुदाई करवाई जहाँ से दिगंबर भगवान महावीर की प्रतिमा प्रकट हुई तभी से यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया 400बर्षो से आज भी गवाले के वंशज उनकी सेवा मे लगे है यह स्थल जैन धर्मावलंबियों के साथ -साथ सर्व समाज के लिए श्रद्धा का केंद्र है चरण चिन्ह छतरी पर दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मत्तथा टेकते है |
    3
    स्वर्ण मंडित रथ पर निकाली  भगवान जिनेंद्र की परंपरागत रथ यात्रा 
सारथी के रूप मे हिंडौन उप जिला कलेक्टर हेमराज गुर्जर और कमेटी अध्यक्ष सुधांशु कासलीवाल भगवान महावीर के रथ के सारथी बने
भगवान जिनेन्द्र के गगन भेदी जयकारों से आकाश गुंजायमान हो उठा
लाखों की संख्या मे श्रद्धालुओ ने मेले मे शिरकत की 
गंभीर नदी के जल से भगवान जिनेन्द्र की प्रतिमा का अभिषेक हुआ 
सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र पाल सिंह,गुमनाराम,डीएसपी मुनेश मीणा,थाना प्रभारी गिर्राज प्रसाद मीणा सहित 500 जवान पुलिस के तैनात रहे ।बीती रात हुआ राष्ट्रीय कवि सम्मलेन मे देश भर से आए कवि और कवियत्रियों ने वीर रस और हास्य व्यंग्य से ओतप्रोत कविताएं सुनाकर समा बाँधा 
रथ यात्रा देखने देशभर से पहुंचे है लाखों जैन तीर्थ यात्री और विभिन्न समाजो के लोग 
चाक चोबंद की गई है सुरक्षा व्यवस्था मंदिर प्रबंध कमेटी के पदाधिकारियों के साथ पुलिस और प्रसाशन
आस्था और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल 425 वर्ष प्राचीन है रथ यात्रा की परंपरा रथ यात्रा मे जीवंत होती है परंपरा विभिन्न समाजो के लोग निभाते है भागीदारी 
जिले का दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र श्री महावीरजी सामाजिक समरसता का सशक्त उदहारण प्रस्तुत करता है |यहां केवल भगवान महावीर की भक्ति ही नहीं बल्कि विभिन्न जातियों और संप्रदायों के बीच अटूट एकता का भाव ही स्पष्ट रूप से दिखाई देता है बार्षिक रथ यात्रा इस समरसता की जीवंत तस्वीर है जिसमें जाति पांति के भेद मिट जाते है परंपरा के अनुसार रथ यात्रा के दिन जाटव समाज का व्यक्ति रथ को स्पर्श कर यात्रा की शुरुआत करता है उनके स्पर्श के बिना रथ यात्रा अधूरी मानी जाती है इसके बाद मंदिर से पवित्र गंभीर नदी तट तक रथ को ले जाने की जिम्मेदारी मीणा समाज निभाता है श्रद्धा और उत्साह से भरे मीणा समाज के लोग जयकारों के बीच भगवान को नदी तट तक पहुंचाते है |नदी तट पर पूजन के पश्चात् भगवान को पुन :मुख्य मंदिर तक लेजाने का दायित्व गुर्जर समाज के लोग निभाते है यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं बल्कि सामाजिक सहभागिता और सामूहिक समन्वय का अद्भुत उदाहरण है|जन श्रुतियों के अनुसार सवा चार सौ बर्ष पूर्वयहां एक टीला था जहाँ गवाला कृपादास जाटव अपनी गाये चराने आता था उसने देखा की एक विशेष स्थान पर पहुंचते ही उसकी गाय के थनो से स्वत:ही दूध बहने लगता है इस घटना से आशर्यचिकित होकर कृपादास ने उस स्थान की खुदाई करवाई जहाँ से दिगंबर भगवान महावीर की प्रतिमा प्रकट हुई तभी से यह स्थल आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया 400बर्षो से आज भी गवाले के वंशज उनकी सेवा मे लगे है यह स्थल जैन धर्मावलंबियों के साथ -साथ सर्व समाज के लिए श्रद्धा का केंद्र है चरण चिन्ह छतरी पर दूर दूर से श्रद्धालु पहुंच कर मत्तथा टेकते है |
    user_Bajrang singh Rajasthan patrika
    Bajrang singh Rajasthan patrika
    श्रीमहावीर जी, करौली, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • करौली शहर स्थित ढोली खार निवासी जन्नत पिता का नाम असरार निवासी ढोली खार ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 96.60% अंक हासिल कर क्षेत्र का जिले का नाम रोशन कर दिया। भाजपा नेता अखलाक अहमद में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि जन्नत पुत्री असरार ने बोर्ड परीक्षाओं में 96.60% अंक हासिल किया जिस पर परिजनों और शहर के लोगों ने उनका साफा माला पहनकर स्वागत किया है। अखलाक अहमद बताया कि बालिका ने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इस दौरान क ई लोग मौजूद रहे।
    1
    करौली शहर स्थित ढोली खार निवासी जन्नत पिता का नाम असरार निवासी ढोली खार ने 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में 96.60% अंक हासिल कर क्षेत्र का जिले का नाम रोशन कर दिया। भाजपा नेता अखलाक अहमद में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे बताया कि जन्नत पुत्री असरार ने बोर्ड परीक्षाओं में 96.60% अंक हासिल किया जिस पर परिजनों और शहर के लोगों ने उनका साफा माला पहनकर स्वागत किया है। अखलाक अहमद बताया कि बालिका ने क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया। इस दौरान क ई लोग मौजूद रहे।
    user_RK LIVE KARAULI
    RK LIVE KARAULI
    Court reporter करौली, करौली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • गैस सिलेंडरों की भारी डिमांड के चलते इन दोनों करौली जिला मुख्यालय पर अधिकारी एवं रसद विभाग पर्याप्त आपूर्ति बता रहा है लेकिन गैस सिलेंडरों के मांग एवं शादी समारोह के चलते लोगों को आए दिन गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कटारे लगानी पड़ रही है जिसके चलते गुरुवार को राजौर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर ओटीपी सहित अन्य प्रक्रिया को लेकर गुस्सा एक ग्राहकों ने सड़क पर सिलेंडर कतर में लगाने से कैला देवी करौली सड़क मार्ग अवरोध होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसके चलते सड़क पर वाहनों की रेलमपेल नजर आई जिसकी सूचना पर मंचरी थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह में पुलिस जाति के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राहकों से समझाइश्कर सिलेंडरों को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया गया। जिससे कैला देवी के श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों को आवागमन चालू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पडी।
    3
    गैस सिलेंडरों की भारी डिमांड के चलते इन दोनों करौली जिला मुख्यालय पर अधिकारी एवं रसद विभाग पर्याप्त आपूर्ति बता रहा है लेकिन गैस सिलेंडरों के मांग एवं शादी समारोह के चलते लोगों को आए दिन गैस सिलेंडर के लिए लंबी-लंबी कटारे लगानी पड़ रही है जिसके चलते गुरुवार को राजौर स्थित इंडेन गैस एजेंसी पर ओटीपी सहित अन्य प्रक्रिया को लेकर गुस्सा एक ग्राहकों ने सड़क पर सिलेंडर कतर में लगाने से कैला देवी करौली सड़क मार्ग अवरोध होने से जाम की स्थिति पैदा हो गई जिसके चलते सड़क पर वाहनों की रेलमपेल नजर आई जिसकी सूचना पर मंचरी थानाधिकारी शैलेंद्र सिंह में पुलिस जाति के द्वारा मौके पर पहुंचकर ग्राहकों से समझाइश्कर सिलेंडरों को सड़क से हटवा कर जाम खुलवाया गया। जिससे कैला देवी के श्रद्धालुओं सहित अन्य लोगों को आवागमन चालू करने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पडी।
    user_JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    JOURNALIST Rajendra Prasad Kum
    jaurnalist करौली, करौली, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • नन्हें बच्चों व शिक्षकों ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली नामांकन बढ़ाने व अभिभावकों को जागरूक करने के लिए गांव में किया जनसंपर्क नगर संवाददाता गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, नामांकन वृद्धि और विद्यार्थियों के ठहराव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही रैली, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बरनाला तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान कांजी बैरवा के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में नन्हें बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सरकारी विद्यालय में आओ, नि: शुल्क शिक्षा पाओ” और “पढ़ने की है उम्र हमारी” जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। नवीन सत्र के पहले दिन मां शारदे की वंदना के साथ विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई व स्टेशनरी वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
    1
    नन्हें बच्चों व शिक्षकों ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली
नामांकन बढ़ाने व अभिभावकों को जागरूक करने के लिए गांव में किया जनसंपर्क
नगर संवाददाता गंगापुर सिटी।
गंगापुर सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, नामांकन वृद्धि और विद्यार्थियों के ठहराव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही रैली, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में बरनाला तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान कांजी बैरवा के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में नन्हें बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया।
बच्चों ने हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सरकारी विद्यालय में आओ, नि: शुल्क शिक्षा पाओ” और “पढ़ने की है उम्र हमारी” जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी।
नवीन सत्र के पहले दिन मां शारदे की वंदना के साथ विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई व स्टेशनरी वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।
    user_Bsmeena
    Bsmeena
    Local News Reporter गंगापुर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.