नन्हें बच्चों व शिक्षकों ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली नामांकन बढ़ाने व अभिभावकों को जागरूक करने के लिए गांव में किया जनसंपर्क नन्हें बच्चों व शिक्षकों ने निकाली प्रवेशोत्सव रैली नामांकन बढ़ाने व अभिभावकों को जागरूक करने के लिए गांव में किया जनसंपर्क नगर संवाददाता गंगापुर सिटी। गंगापुर सिटी सहित आसपास के क्षेत्रों में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 को लेकर सरकारी विद्यालयों में प्रवेशोत्सव, नामांकन वृद्धि और विद्यार्थियों के ठहराव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। उच्च अधिकारियों के निर्देश पर स्कूल स्तर पर बैठकें आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही रैली, जनसंपर्क और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों को सरकारी विद्यालयों की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में बरनाला तहसील के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय टिगरिया में प्रवेशोत्सव के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। संस्था प्रधान कांजी बैरवा के नेतृत्व में निकाली गई इस रैली में नन्हें बच्चों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रैली गांव के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन सरकारी विद्यालयों में कराने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने हाथों में शिक्षाप्रद स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर “सरकारी विद्यालय में आओ, नि: शुल्क शिक्षा पाओ” और “पढ़ने की है उम्र हमारी” जैसे नारे लगाए। रैली के दौरान शिक्षकों ने अभिभावकों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी भी दी। नवीन सत्र के पहले दिन मां शारदे की वंदना के साथ विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इस दौरान बच्चों को मिठाई व स्टेशनरी वितरित कर उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय स्टाफ व ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही।

- गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ पर खोदा गया गढ्ढा दे रहा है हादसों को न्यौता, जबकि सुबह शाम पुलिस पर प्रशासन के अधिकारी भाइयों पर निकलते हैं सभी लोग अनदेखी करके चले जाते हैं इस ओर नहीं है ध्यान1
- वीर हनुमान जयंती अवसर पर तिगरिया वीर हनुमान मंदिर में बैंड बाजों के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई एवं चांदी का मुकुट पहना करके वीर हनुमान की प्रतिमा के सामने मावे का केक काटकर वीर हनुमान जयंती मनाई गई इस उपलक्ष में सभी ग्रामीण मौजूद रहे एवं युवा मंडल के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे उनकी मौजूदगी में यहां पर फूलमाला अर्पण करके एवं पांच स्नान के साथ वीर हनुमान प्रतिमा को सजाया संवारा गया तथा चांदी का मुकुट पहना करके और मूर्ति का सिंगार किया गया और वीर हनुमान का जन्मदिन मनाया गया सभी हर्षोल्लास के साथ यह कार्य ग्राम तिरिया वीर हनुमान मंदिर पर संपूर्ण किया गया जिसमें उपस्थित Roxx तंवर एवं उनकी टीम मौजूद रही तथा सभी पंच पटेल वहां पर उपस्थित रहे तथा दिल्ली पुलिस में सेवारत थानेदार घनश्याम गुर्जर जवान सिंह परिवार द्वारा चांदी का मुकुट वीर हनुमान प्रतिमा पर चढ़ाया गया4
- हिंडौन सिटी। शहर के भायलापुरा स्थित खारी वाले हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती पर गुरुवार को विशेष सजावट की गई। इस मौके पर कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। हनुमान भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की और परिवार व क्षेत्र की खुशहाली की मनौती मांगी।1
- हिण्डौन उपखण्ड के श्रीमहावीरजी अतिशय क्षेत्र में चल रहा वार्षिक मेला, आज दोपहर निकाली जाएगी भगवान जिनेंद्र की परंपरागत रथ यात्रा1
- राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, मलारना डूंगर में प्रतिभाओं का सम्मान मलारना डूंगर उपखण्ड स्थित राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर पर शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली बालिकाओं को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार उच्च माध्यमिक स्तर पर अदिति शर्मा ने 96.20 प्रतिशत, संगीता स्वर्णकार ने 95.20 प्रतिशत तथा कौमल महावर ने 87.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रोशन किया। वहीं माध्यमिक परीक्षा में निशा महावर, सुमय्या बानो और अल्फिजा को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी लक्ष्मण सिंह ने छात्राओं को निरंतर आगे बढ़ने और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालय स्टाफ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत से ही छात्राएं इस मुकाम तक पहुंची हैं। कार्यक्रम में अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जाकिर खान, पीओ मानसिंह शेखावत, प्रधानाचार्य जमील अहमद सहित रहमत बी और शकील खान सहित विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। सभी ने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- Post by Khemraj Joshi2
- उदेई मोड़ सर्किल पर महीनों से खुला गड्ढा, हादसे का खतरा बढ़ा व्यस्ततम मार्ग पर बस स्टैंड, मंडी, बैंक के बीच आवागमन प्रभावित, जिम्मेदारों पर लापरवाही के आरोप गंगापुर सिटी। शहर के उदेई मोड़ सर्किल पर सीवरेज लाइन डालने के लिए खोदा गया गहरा गड्ढा पिछले तीन-चार महीनों से यूं ही खुला पड़ा है, जिससे यहां हर समय हादसे की आशंका बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, गड्ढा जेसीबी और अन्य भारी मशीनों से काफी गहराई तक खोदा गया था, लेकिन अब तक न तो सीवरेज लाइन का कार्य पूरा हुआ और न ही गड्ढे को भरा गया है। यह स्थान शहर का व्यस्ततम मार्ग है। सर्किल होने के कारण यहां तीनों ओर से वाहनों और यातायात का लगातार दबाव बना रहता है। गड्ढे के एक ओर बस स्टैंड स्थित है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में बसें रुकती हैं और हजारों यात्री उतरते-चढ़ते हैं। दूसरी ओर थोक फल-सब्जी मंडी होने से किसानों, व्यापारियों और आमजन का दिनभर आवागमन बना रहता है। वहीं गड्ढे के सामने ही एसबीआई बैंक स्थित होने से ग्राहकों की आवाजाही भी लगातार बनी रहती है। ऐसे में खुला गड्ढा राहगीरों और वाहन चालकों के लिए गंभीर खतरा बन गया है। स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। रात के समय पर्याप्त रोशनी और सुरक्षा इंतजाम नहीं होने से जोखिम और बढ़ जाता है। लोगों ने प्रशासन से शीघ्र सीवरेज कार्य पूरा कर गड्ढे को भरवाने की मांग की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- Post by सुरेंद्र हरसौरा1