खीरी डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल जी का तबादला होने पर अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा सम्मानपूर्वक दी गई विदाई, मंडला आयुक्त देवीपाटन बनने पर दी हार्दिक शुभकामनाएं ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर खीरी 20 अप्रैल। पदोन्नति पाकर देवीपाटन मंडल की आयुक्त पद पर तैनाती के चलते स्थानांतरित हुईं डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को सोमवार शाम अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भावभीनी विदाई दी। उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल को याद करते हुए सभी ने उनके कार्यों की खुलकर सराहना की। पीडी एसएन चौरसिया ने कार्यक्रम का संचालन किया। सोमवार शाम जिले के अधिकारियों -कर्मचारियों द्वारा ने निवर्तमान डीएम को कलेक्ट्रेट स्थित अटल सभागार में पुष्पगुच्छ व पुष्पमाला पहनाकर भावभीनी विदाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सीडीओ अभिषेक कुमार, एडीएम ब्रजपाल सिंह, पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह समेत सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने निवर्तमान डीएम को अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं अभिनंदन पत्र देकर सम्मानित किया। विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए निवर्तमान डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने सबसे पहले उन लोगों के प्रति आभार जताया, जिन्होंने उनके साथ टीम भावना के साथ काम किया। उन्होंने अपने कार्यकाल की कुछ यादों को साझा करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से जिलें में कार्यो का संचालन किया। निवर्तमान डीएम ने कहा कि जनपद लखीमपुर खीरी की यादें उनके साथ सदा रहेंगी। साम्प्रदायिक सौहार्द के अपनी अलग पहचान रखने वाले जिले में कार्य करने का अवसर मिलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने जनपदवासियों, जिले के अधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया प्रतिनिधियों, धर्मगुरूओं, जनप्रतिनिधियों के सहयोग व स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। सीडीओ अभिषेक कुमार ने कहा कि डीएम से उन्होंने विभिन्न प्रशासनिक दक्षताओं व विधाओं को सीखा है। वह मेहनती, कर्मठ, जुझारू प्रवृत्ति की अधिकारी है, उनके पास प्रशासनिक व सामाजिक अनुभवों का अपार भंडार है। आपने संयम और सूझबूझ के साथ पूरी टीम भावना के साथ जिले को बेहतरीन नेतृत्व प्रदान किया। आपका कार्यकाल सकारात्मक दृष्टिकोण व यादगार पारी के रूप में याद किया जाएगा। आपके नेतृत्व में जिला लगातार सीएम डैशबोर्ड और आईजीआरएस की रैंकिंग में पूरे प्रदेश में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है। एडीएम (न्यायिक) ब्रजपाल सिंह ने डीएम के कार्यकाल की ना केवल सराहना की बल्कि बताया कि उनका सौभाग्य है कि उन्हें उनके नेतृत्व में काम करने का मौका मिला। पूरा जिला उनके कार्यकाल को स्वर्णिम नेतृत्व के रूप में याद रखेगा। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट चिलुवाराजू आर ने कहा कि मेरा परम सौभाग्य है कि आपके मार्गदर्शन में काम किया। अपने कार्यों से आपने सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। वह जिले के लिए मिसाल एवं प्रेरणा स्रोत है। इस दौरान सभी जिला स्तरीय अधिकारी, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी सहित बड़ी संख्या में अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

- ASTv24 digital शाहिद लखाही लखीमपुर (खीरी): जनपद सीतापुर के थाना तंबौर क्षेत्र से स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां समय पर इलाज न मिलने से एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान मिलन सिंह निवासी बरसिंघवा के रूप में हुई है, जो फूलपुर गोनिया में अपने रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बताया जा रहा है कि समारोह के दौरान अचानक मिलन सिंह के सीने में तेज दर्द (चेस्ट पेन) शुरू हो गया। परिजन उन्हें तत्काल शाम करीब 8 बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) खमरिया लेकर पहुंचे। आरोप है कि उस समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों के अनुसार, वे करीब एक घंटे तक डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी चिकित्सक मौके पर नहीं पहुंचा। इस दौरान मिलन सिंह की हालत लगातार बिगड़ती गई और इलाज के अभाव में करीब 9 बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। मौके पर मौजूद ब्रजकिशोर निवासी गोनिया ने बताया कि जब वे मरीज को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, तब वह बात कर रहे थे और होश में थे। अस्पताल में परिजन मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसी बीच मरीज की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक विनोद शंकर अवस्थी मौके पर पहुंचे। उनके पहुंचने से कुछ समय पहले सीएचसी अधीक्षक भी अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने लगे। विधायक ने इस घटना को डॉक्टरों की घोर लापरवाही बताते हुए कहा कि इस मामले को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। घटना के बाद परिजनों में आक्रोश है और उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। यह मामला एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल स्थिति को उजागर करता है।1
- सूने मकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी, जेवरात व नकदी पार पलिया के मोहल्ला थारूपुरवा निरालानगर में बीती रात चोरों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। ताला तोड़कर घर में घुसे चोर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी समेट ले गए। घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। मोहल्ला निवासी आदर्श वर्मा पुत्र वादशाह प्रसाद वर्मा अपनी पत्नी के साथ आजमगढ़ में एक रिश्तेदारी की बारात में गए हुए थे। घर पर उनका पुत्र रुद्र वर्मा अकेला था, जो रात में पीपल चौराहे के पास अपने नाना के घर चला गया था। इसी दौरान चोरों ने सूने मकान को निशाना बना लिया। सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जब रुद्र वर्मा वापस घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा देख उसके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी से जेवरात व नगदी गायब थी। चोरी में 15 जोड़ी चांदी की पायल, 25 जोड़ी चांदी के बिछिया, एक सोने का हार, एक सोने का मांगटीका, दो जोड़ी सोने ने झाले, दो सोने की अंगूठियां समेत करीब 50 हजार रुपये की नगदी चोरी होना बताया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है। मामले की छानबीन की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।1
- लखीमपुर खीरी: ओयल - जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु को सूचना प्राप्त हुई कि सोमवार सुबह आठ बजे ओयल कस्बे के बाहर स्थित बड़ी नहर में एक गोवंश मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही आतिश वर्मा गुरु अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। मौके पर पहुंचकर टीम ने तुरंत पीआरबी 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस बल और नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सभी की मौजूदगी में गोवंश का विधिवत अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष आतिश वर्मा गुरु के साथ उनकी टीम के सदस्य ललित अवस्थी, विमल राजपूत, विशाल ठाकुर और सत्यम सिंह सहित पुलिस बल और नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के पदाधिकारियों ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमंत सरकार आदरणीय कुंवर रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया जी), प्रदेश अध्यक्ष विनोद सरोज जी और जिला अध्यक्ष आशीष भदौरिया जी व युवा जिला अध्यक्ष अमन प्रताप सिंह जी के द्वारा हमेशा सनातन धर्म और सामाजिक दायित्वों को प्राथमिकता देने की बात कही जाती है। इसी क्रम में आज नगर पंचायत स्तर पर इस कार्य को जमीन पर उतारा गया। पार्टी ने इस घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं, जिन्हें अब किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही सरकार से मांग की गई है कि मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।3
- राम मन्दिर मामले को लेकर पाकिस्तानी को लगाई फटकार Up1
- प्रदेश सरकार और CM योगी का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम - सम्पूर्ण समाधान दिवस बड़े अफसर फरियाद सुन रहे थे और सब-इंस्पेक्टर श्यामवीर सिंह पूरी तन्मयता और लगन से कतई एकाग्रचित्त होकर मोबाइल पर क्रिकेट मैच देख रहे थे यह दृश्य उत्तरप्रदेश के शाहजहांपुर जिले का है1
- Post by Shaban Siddiqui1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- बिहार- पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शोरूम में लूट, हेलमेट पहने 5 बदमाश गन प्वाइंट पर करीब 20 लाख रुपये की ज्वेलरी लेकर फरार, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी1
- प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में 'स्कूल चलो अभियान' रैली: शिक्षा की अलख जगाने निकला विद्यालय परिवार रिपोर्ट शाहिद मंसूरी डण्डूरी में गूंजा शिक्षा का शंखनाद: 'स्कूल चलो अभियान' रैली से जगाई अलख *लखीमपुर खीरी | रमियाबेहड़ | 20 अप्रेल* विकास खण्ड रमियाबेहड़ के प्राथमिक विद्यालय डण्डूरी में सोमवार को शिक्षा की ज्योति घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। प्रधानाध्यापक *सरोज कुमार* के नेतृत्व में 'स्कूल चलो अभियान' के तहत निकली जागरूकता रैली ने पूरे ग्राम में शिक्षा के प्रति नई चेतना का संचार किया। *एकता का संदेश, शिक्षा का आह्वान:* रैली के माध्यम से ग्रामीणों को बताया गया कि शिक्षित समाज ही विकसित राष्ट्र की नींव है। शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, रसोइया और जनप्रतिनिधि एकजुट होकर 'हर बच्चा स्कूल' के लक्ष्य को पूरा करने निकले। *कार्यक्रम में शामिल गणमान्य:* विद्यालय परिवार से प्रधानाध्यापक सरोज कुमार, सहायक अध्यापकमैं अजय कोठारी एवं सहायक अध्यापक प्रेमपाल गौतम ने मोर्चा संभाला। 'एजुकेट गर्ल्स' टीम बालिका से सोनम दीक्षित ने बालिका शिक्षा पर जोर दिया। समस्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ताएं व रसोइया बहनों ने भी कंधे से कंधा मिलाया। ग्राम पंचायत का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रथम प्रधान पंच *नसुल्ला अंसारी* भी पूरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। *बच्चों के नारों से गूंजा गांव:* नन्हें-मुन्नों ने जोश भरे नारों से माहौल को ऊर्जावान बना दिया: - _'आधी रोटी खाएंगे, स्कूल जरूर जाएंगे'_ - _'अब ना कोई अज्ञानता की भूल, हर बच्चे को भेजो स्कूल'_ - _'हर घर में एक दीप जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा'_ *मिठास से हुआ समापन:* कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय परिवार द्वारा समस्त ग्रामीणों व विद्यार्थियों में मिठाई वितरित की गई। मिठाई पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। बच्चों ने तालियों के साथ पूरे विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त किया। *प्रधानाध्यापक का संकल्प:* सरोज कुमार ने अपनी पूरी टीम के साथ ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, "हमारा एक ही लक्ष्य है - डण्डूरी का एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। सरकार निःशुल्क किताब, ड्रेस, मिड-डे-मील दे रही है। बस आप अपने पाल्यों को स्कूल भेजें।" प्रथम प्रधान पंच नसुल्ला अंसारी ने भी अभिभावकों से अपील की कि वे पंचायत को शत-प्रतिशत साक्षर बनाने में विद्यालय का साथ दें। *संकल्प के साथ विदाई:* रैली ने पूरे गांव का भ्रमण कर हर घर तक शिक्षा का संदेश पहुंचाया। अंत में सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि नया सत्र शत-प्रतिशत नामांकन के साथ शुरू होगा। SM UP news7 शाहिद मंसूरी पत्रकार संपर्क 63060695681