Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।
इटावा एक्सप्रेस etawah express
पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पुलिस व पत्रकारों के रिश्तों को लेकर डीजीपी यूपी राजीव कृष्ण ने बहुत महत्वपूर्ण बयान दिया है।1
- *# खाद्य विभाग की सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने उठाई आवाज* ### *जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, अनावश्यक जांच और आर्थिक उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग* **इटावा।** *दीपावली एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच एवं सैंपलिंग के नाम पर छोटे और फुटकर दुकानदारों को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने आवाज उठाई। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।* *ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा हलवाई, परचून, किराना एवं अन्य छोटे दुकानदारों की जांच और सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है *# खाद्य विभाग की सैंपलिंग के नाम पर छोटे व्यापारियों के उत्पीड़न के खिलाफ समाजवादी व्यापार सभा ने उठाई आवाज* ### *जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल के नेतृत्व में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा, अनावश्यक जांच और आर्थिक उत्पीड़न पर रोक लगाने की मांग* **इटावा।** *दीपावली एवं अन्य त्योहारों के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जांच एवं सैंपलिंग के नाम पर छोटे और फुटकर दुकानदारों को कथित रूप से परेशान किए जाने के विरोध में समाजवादी व्यापार सभा ने आवाज उठाई। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष राजीव चन्देल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर व्यापारियों के उत्पीड़न पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।* *ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में त्योहारों के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अधिकारियों द्वारा हलवाई, परचून, किराना एवं अन्य छोटे दुकानदारों की जांच और सैंपलिंग के नाम पर अनावश्यक रूप से परेशान किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। इससे छोटे व्यापारियों को आर्थिक नुकसान के साथ मानसिक परेशानी का भी सामना करना पड़ता है1
- सर्दी की आहट, महेवा क्षेत्र में छाया सीजन का पहला कोहरा नवंबर की शुरुआत के साथ ही मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। सोमवार सुबह महेवा क्षेत्र में सीजन का पहला कोहरा छाया दिखाई दिया। सुबह के समय कोहरे की चादर छाने से दृश्यता प्रभावित हुई, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) बहेड़ा पर गुजरने वाले वाहन चालकों को सावधानी बरतनी पड़ी। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन धीमी गति से गुजरते नजर आए। दोपहिया वाहन चालकों से लेकर चारपहिया और भारी वाहनों तक ने अपनी रफ्तार कम रखी। सुबह कामकाज और यात्रा के लिए निकलने वाले लोगों को भी कोहरे का सामना करना पड़ा। मौसम में आए इस बदलाव से ठंड की आहट भी महसूस होने लगी है। सुबह और शाम के समय ठंड बढ़ने की संभावना के बीच वाहन चालकों को कोहरे में सावधानीपूर्वक वाहन चलाने, उचित दूरी बनाए रखने और फॉग लाइट का प्रयोग करने की सलाह दी जा रही है।4
- जाम से राहत के लिए प्रशासन का सख्त अभियान, सदर बाजार से हटवाया अतिक्रमण जसवंतनगर। नगर के सदर बाजार में आए दिन लगने वाले जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। बस स्टैंड चौराहे से पालिका बाजार और बड़े चौराहे से गोल वाली मस्जिद तक चले अभियान में सड़क किनारे किए गए अवैध कब्जों को हटवाया गया। प्रशासन की सख्ती देखकर दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई और कई दुकानदारों ने स्वयं ही अपना सामान दुकानों के अंदर रख लिया। अभियान का नेतृत्व तहसीलदार जितेंद्र कुमार पटेल, क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी श्याम बचन सरोज ने किया। अधिकारियों ने दुकानों के सामने सड़क पर रखे स्टूल, मेज और अन्य सामान हटवाया। नालियों को ढककर किए गए अतिक्रमण और अवैध टीनशेड को नगर पालिका की जेसीबी से हटवाया गया। दरअसल, रविवार को क्षेत्राधिकारी आयुषी सिंह ने नगर भ्रमण के दौरान दुकानों के बाहर सड़क पर रखे सामान पर नाराजगी जताते हुए दुकानदारों को सामान अंदर रखने के निर्देश दिए थे। साथ ही सोमवार सुबह अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की चेतावनी दी थी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को 24 घंटे के अंदर स्वयं कब्जा हटाने की हिदायत दी। चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने पर सामान जब्त करने के साथ जुर्माना भी वसूला जाएगा। अभियान के दौरान कुछ दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। हालांकि कुछ दुकानदारों ने कार्रवाई में भेदभाव के आरोप भी लगाए। इस दौरान थाना प्रभारी कमल भाटी, कस्बा इंचार्ज हेमंत कुमार, ललित कुमार चतुर्वेदी, नगर पालिका के विश्वनाथ प्रताप सिंह यादव सहित अन्य अधिकारी और पुलिस बल मौजूद रहा। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जाम से स्थायी राहत दिलाने के लिए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- इटावा के डीएम एसडीएम ,सभी पुलिस को कोई आतंकवादी आतंकवाद बदमाश मारपीट कट्टा अधिया लगाने वाले आग लगाने वाले घर घिराव कराके दूसरे नाम बदलना रूपये दिलाना किसी पत्नी किसी का लड़का दूसरा बताना मेरे पत्नी बच्चों का नाम रखकर चिल्लाना मेरे पत्नी बच्चों को मुकदमा कहकर पत्नी बच्चों मायके ससुराल पहचा दे देना हमारे पत्नी बच्चों के नामों से रूपये गाडियां नुकसान का युवावस्था लेना मेरे पत्नी बच्चों डरा-धमकाकर भयभीत करके भगा देना , फिर मेरे द्वारा रिपोर्ट करने पर मारपीट थाने बंद कर देना धमकाना जेल भेज देना घर में लूटपाट करवाके ,फिर मजे लेना कोइ लाभ न देना ,1
- प्रकृति, पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण का संकल्प लें – सूर्य प्रकाश पाण्डेय अंतर्राष्ट्रीय बायोस्फियर दिवस के अवसर पर प्रकृति, पर्यावरण और पृथ्वी पर मौजूद समस्त जीव-जंतुओं एवं वनस्पतियों के संरक्षण का संदेश दिया जाता है। बायोस्फियर यानी जीवमंडल हमारी पृथ्वी का वह महत्वपूर्ण हिस्सा है, जहां जीवन का अस्तित्व संभव है। हमारे जंगल, नदियां, पहाड़, समुद्र, पेड़-पौधे, पशु-पक्षी और सूक्ष्म जीव सभी प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज बढ़ता प्रदूषण, जंगलों की कटाई, जलवायु परिवर्तन और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। इस अवसर पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि अधिक से अधिक पेड़ लगाएं, जल संरक्षण करें, प्लास्टिक का उपयोग कम करें और वन्यजीवों की रक्षा करें। प्रकृति सुरक्षित रहेगी, तभी मानव जीवन भी सुरक्षित रहेगा। आइए, मिलकर पर्यावरण बचाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, सुंदर एवं सुरक्षित पृथ्वी का उपहार दें। 🌱 संदेश: धरती हमारी माता है, इसका संरक्षण करना हम सभी की जिम्मेदारी है। प्रस्तुति: मानवाधिकार सुरक्षा एवं संरक्षण ऑर्गनाइजेशन रिपोर्टर: सूर्य प्रकाश पाण्डेय जी द्वारा1
- थाना देहात भिण्ड को मिली बडी सफलता, ग्राम मानपुरा रोड पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का किया खुलासा। मृतक के पिता सहित चार आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देकर कराई गई थी पुत्र की हत्या। थाना देहात भिण्ड को मिली बडी सफलता, ग्राम मानपुरा रोड पर मिले अज्ञात शव की शिनाख्त कर अंधे कत्ल का किया खुलासा। मृतक के पिता सहित चार आरोपी गिरफ्तार, सुपारी देकर कराई गई थी पुत्र की हत्या। दिनांक 26.10.2026 एवं 27.10.2026 की दरम्यानी रात्रि में सिद्धेश्वर गार्डन के पास उमरी रोड, ग्राम मानपुरा स्थित खंती में एक काला बोरा पड़ा होने की सूचना सूचनाकर्ता द्वारा थाना देहात पर दी गई । सूचना पर तत्काल थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची एवं बोरे को खोलकर चैक किया गया, तो उसके अंदर एक अज्ञात पुरुष का शव मिला । शव काले-नीले रंग की प्लास्टिक की बोरी एवं तिरपाल में लिपटा हुआ था तथा उसके शरीर पर नमक एवं डिटर्जेंट (सर्फ) लगा हुआ था । मृतक के शरीर पर मात्र अंडरवियर था, अन्य कोई वस्त्र नहीं थे । मृतक के हाथ, पैर एवं गर्दन रस्सी से बंधे हुए थे तथा शरीर पर जगह-जगह चोटों के निशान पाए गए । पुलिस द्वारा प्रारंभिक वैधानिक कार्यवाही करते हुए मर्ग क्रमांक 108/26 धारा 194 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के अंतर्गत पंजीबद्ध कर अज्ञात मृतक की पहचान एवं उसके परिजनों की तलाश हेतु सोशल मीडिया सहित अन्य संचार माध्यमों से व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया । प्रथम दृष्टया अज्ञात व्यक्ति की गला घोंटकर हत्या किया जाना तथा शव की पहचान छिपाने एवं साक्ष्य नष्ट करने के उद्देश्य से शव पर नमक एवं डिटर्जेंट डालकर बोरी में बंद कर फेंका जाना पाए जाने पर थाना देहात में अपराध क्रमांक 724/26 धारा 103(1), 238(ए) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय भिण्ड श्री सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में तथा थाना प्रभारी थाना देहात निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में अंधे कत्ल का शीघ्र खुलासा करने एवं घटना में शामिल सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई । गठित पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुये घटनास्थल एवं उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए । सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के दौरान घटनास्थल के आसपास एक संदिग्ध अर्टिगा कार का मूवमेंट दिखाई दिया । उक्त कार के संबंध में जानकारी एकत्रित कर कार मालिक की पतारसी की गई । पुलिस टीम द्वारा उरई, उत्तर प्रदेश पहुंचकर कार मालिक से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि उसकी कार मोहल्ले के ही एक व्यक्ति द्वारा मांगने पर उसे दी गई थी । पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्ति को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई । प्रारंभ में उसने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया, किंतु गहनता एवं बारीकी से पूछताछ करने पर उसने मृतक के पिता एवं अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रचना तथा मृतक की हत्या कर शव को भिण्ड में फेंकना स्वीकार किया । पूछताछ में मृतक के पिता द्वारा बताया गया कि उसका शराब पीने का आदी था, जिसके कारण परिवार के लोग उससे परेशान रहते थे । इसी बात से परेशान होकर उसने अपने घर में रहने वाले एक किरायेदार के साथ मिलकर अपने पुत्र की हत्या करने की योजना बनाई । किरायेदार ने अपने दो अन्य साथियों को भी इस साजिश में शामिल कर लिया । योजनानुसार दिनांक 26.10.2026 को तीनों आरोपी एक किराये की अर्टिगा कार लेकर ग्वालियर पहुंचे, जबकि मृतक का पिता बस से ग्वालियर पहुंचा । वहां स्थित मंथन नशा मुक्ति केंद्र से मृतक पुत्र को डिस्चार्ज कराकर उसका पिता उसे अपने साथ लेकर गया तथा सिरोल तिराहे पर पहुंचकर उसे उक्त तीनों आरोपियों के सुपुर्द कर दिया । इसके बाद मृतक का पिता बस से वापस लौट आया तथा घर पहुंचकर अपने पुत्र के रेलवे स्टेशन से भाग जाने की झूठी सूचना दी, जबकि उसे अपने पुत्र की हत्या किए जाने की पूर्व से जानकारी थी । इसके बाद तीनों आरोपियों द्वारा मृतक की रास्ते में हत्या कर दी गई तथा शव को ठिकाने लगाने एवं उसकी पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव पर नमक एवं डिटर्जेंट डालकर प्लास्टिक की बोरी एवं तिरपाल में लपेटकर थाना देहात क्षेत्रांतर्गत सिद्धेश्वर गार्डन के पास उमरी रोड, ग्राम मानपुरा की खंती में फेंक दिया गया । मृतक के पिता द्वारा अपने पुत्र की हत्या करने के लिए तीनों आरोपियों को एक-एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी । थाना देहात पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए उरई, उत्तर प्रदेश से मृतक के पिता सहित घटना में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार एवं सुपारी की राशि में से डेढ़ लाख रुपये जप्त किए गए हैं । प्रकरण में आरोपियों से विस्तृत पूछताछ एवं अग्रिम वैधानिक विवेचना की जा रही है । सराहनीय भूमिका-निरी शिवप्रताप सिंह राजावत, उनि वैभव तोमर, उनि नागेश शर्मा, उनि अजय यादव, उनि विजय शिवहरे, उनि सत्यवीर सिंह, प्रआर गुरूदास सोही, आर कमल तोमर, सुमित शर्मा, अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर, प्रदीप यादव, फिरोज खान, अवधेश चौहान, ज्ञानेन्द्र मिश्रा , दिलीप कुमार, आनन्द दीक्षित, राहुल यादव सायबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- इटावा में यातायात माह का शुभारंभ, डीएम और एसएसपी ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी #Etawahpolice #UPPolice #adgzonekanpur इटावा में यातायात माह का शुभारंभ, डीएम और एसएसपी ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी #Etawahpolice #UPPolice #adgzonekanpur1