logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

11 hrs ago
user_डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
Ayurvedic Practitioner अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
11 hrs ago

More news from Ambedkar Nagar and nearby areas
  • इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया।, इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। सूचना जब बजरंग दल को लगी तो राऊ के बजरंग दल कार्यकर्ता तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकालते हुए राऊ थाना ले गए। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की इस घटना की गौ रक्षक आकाश ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। गौ रक्षा की टीम ने बताया कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनके लिए न कोई दिन है और न कोई रात - वे 365 दिन सेवा भाव से खड़े रहते हैं
    1
    इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया।,
इंदौर मध्य प्रदेश कल रात एक व्यक्ति को गौ माता के साथ आपत्तिजनक कृत्य करते हुए पकड़ा गया। सूचना जब बजरंग दल को लगी तो राऊ के बजरंग दल कार्यकर्ता तत्काल घटना स्थल पर पहुँचे और आरोपी को पकड़कर उसका जुलूस निकालते हुए राऊ थाना ले गए। इसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से आरोपी के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की माँग की इस घटना की गौ रक्षक आकाश ठाकुर ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि इस तरह की घिनौनी हरकत करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए और उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।
गौ रक्षा की टीम ने बताया कि गौ माता की सेवा और सुरक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहते हैं। उनके लिए न कोई दिन है और न कोई रात - वे 365 दिन सेवा भाव से खड़े रहते हैं
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    City Star Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
  • Post by डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
    1
    Post by डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
    user_डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
    डॉ शिशिर यादव BAMS,MD
    Ayurvedic Practitioner अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • यूपी | जौनपुर के मोबाइल शॉप संचालक शिवम को सुनिए...कैसे उसकी दुकान पर 2 पुलिसकर्मी आए और आईफोन चुराकर ले गए। शिवम के आंसू नहीं रुक रहे। महीनों की आमदनी एकसाथ चली गई।
    1
    यूपी | जौनपुर के मोबाइल शॉप संचालक शिवम को सुनिए...कैसे उसकी दुकान पर 2 पुलिसकर्मी आए और आईफोन चुराकर ले गए।
शिवम के आंसू नहीं रुक रहे। महीनों की आमदनी एकसाथ चली गई।
    user_Khan Rizwan
    Khan Rizwan
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • नारायण फ़ाउंडेशन ने थामा ज़रूरतमंद गौड़ परिवार का हाथ, बेटी की शादी में किया सहयोग संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर संस्था ने बिटिया महिमा गौड़ को गृहउपयोगी वस्तुएं सौंप कर की आर्थिक मदद माता-पिता के निधन पर छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आई जिम्मेदारी पर विवेक मौर्य ने अदा की भाई की भूमिका बिटिया की शादी में नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट उपहार स्वरूप भेंट किए विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से अब तक 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया गया। उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा समाज की ग़रीब बहनों के विवाह में कोई अड़चन ना आए इसलिए एक भाई होने के रूप में अपने कर्तव्यों मानवीय धर्मों को समझते हुए अकबरपुर के कहरा सुलेमपुर,पोस्ट-परस कटुई,बरियावन,अंबेडकरनगर निवासी हिमांशु गौड़ जी के परिवार में उनकी बहन महिमा गौड़ जी के विवाह में उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट भेंट कर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। साथ ही विवेक मौर्य की ओर से परिवार को आश्वासन दिया गया कि समाज की किसी ग़रीब बहन-बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी इसके लिए नारायण फाउंडेशन हर कदम पर सदैव अपने लोगों के साथ है। अकबरपुर के परस कटुई निवासी बिटिया महिमा गौड़ की शादी महमतपुर देवी दयाल पोस्ट-शिवतरा,जनपद अम्बेडकरनगर श्री प्रिंस गौड़ के साथ तय हुई लेकिन महिमा के माता-पिता के देहांत के बाद घर व शादी की पूरी जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आ गई। हिमांशु ने ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति के साथ विवेक मौर्य से भेंट की और आर्थिक समस्या से अवगत कराने पर विवेक मौर्य ने भाई धर्म का पालन करते हुए जरूरतमंद परिवार की मनमाफिक मदद की। जब नारायण फाउंडेशन की टीम के सदस्य अली, वाफा, उत्सव, सत्यम, रवि, मिंटू व अन्य लोग शादी का सामान लेकर बिटिया के घर पहुँचे तो सैंकड़ों ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया व विवेक मौर्य का आभार प्रकट किया। नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य जी द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया। नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अम्बेडकर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन पर नारायण फाउंडेशन द्वारा बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रुकने, खाने तथा परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की प्रदेश भर में चर्चा होती है।
    1
    नारायण फ़ाउंडेशन ने थामा ज़रूरतमंद गौड़ परिवार का हाथ, बेटी की शादी में किया सहयोग
संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देश पर संस्था ने बिटिया महिमा गौड़ को गृहउपयोगी वस्तुएं सौंप कर की आर्थिक मदद 
माता-पिता के निधन पर छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आई जिम्मेदारी पर विवेक मौर्य ने अदा की भाई की भूमिका 
बिटिया की शादी में नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट उपहार स्वरूप भेंट किए
विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से  अब तक 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में  गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया गया।
उत्तर प्रदेश की अग्रणी समाजसेवी संस्था नारायण फाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य  द्वारा समाज की ग़रीब बहनों के विवाह में कोई अड़चन ना आए इसलिए एक भाई होने के रूप में अपने कर्तव्यों मानवीय धर्मों को समझते हुए अकबरपुर के कहरा सुलेमपुर,पोस्ट-परस कटुई,बरियावन,अंबेडकरनगर
निवासी हिमांशु गौड़ जी के परिवार में उनकी बहन  महिमा गौड़ जी के विवाह में उपहार स्वरूप दैनिक जीवन में प्रयोग आने वाले नारायण फ़ाउंडेशन ने बेड, सिंगारदान, पंखा, बक्सा, रजाई, तकिया, गद्दा, कुर्सी, मेज, प्रेस, मिक्सर, चादर, बाथरूम सेट भेंट कर 
आर्थिक सहायता उपलब्ध कराया गया। साथ ही विवेक मौर्य की ओर से परिवार को आश्वासन दिया गया कि समाज की किसी ग़रीब बहन-बेटियों के विवाह में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने पाएगी इसके लिए नारायण फाउंडेशन हर कदम पर सदैव अपने लोगों के साथ है। 
अकबरपुर के परस कटुई निवासी बिटिया महिमा गौड़ की शादी महमतपुर देवी दयाल पोस्ट-शिवतरा,जनपद अम्बेडकरनगर श्री प्रिंस गौड़ के साथ तय हुई लेकिन महिमा के माता-पिता के देहांत के बाद घर व शादी की पूरी जिम्मेदारी छोटे भाई हिमांशु गौड़ पर आ गई। हिमांशु ने ग्राम प्रधान अशोक प्रजापति के साथ विवेक मौर्य से भेंट की और आर्थिक समस्या से अवगत कराने पर विवेक मौर्य ने भाई धर्म का पालन करते हुए जरूरतमंद परिवार की मनमाफिक मदद की। जब नारायण फाउंडेशन की टीम के सदस्य अली, वाफा, उत्सव, सत्यम, रवि, मिंटू व अन्य लोग शादी का सामान लेकर बिटिया के घर पहुँचे तो सैंकड़ों ग्रामवासियों ने उनका स्वागत किया व विवेक मौर्य का आभार प्रकट किया। 
नारायण फाउंडेशन के संरक्षक  विवेक मौर्य द्वारा अकबरपुर में समय समय पर सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं उसी क्रम में पूर्व में विवेक मौर्य जी द्वारा ज़िला मुख्यालय अकबरपुर में ग़रीब बहनों के लिए वृहद् सर्वजातीय सामूहिक विवाह आयोजन कराया गया जिसमें 21 बहनों की पूरे विधि विधान से शादी करा कर उन्हें दैनिक जीवन में उपयोग में आने वाले सामान व ज़ेवर उपहार स्वरूप भेंट किए गये। इसके अतिरिक्त नारायण फ़ाउंडेशन के संरक्षक विवेक मौर्य द्वारा अपने स्वयं के प्रयासों से 90 से ज़्यादा बहन बेटियों की शादी में  गृहउपयोगी वस्तुएँ तथा अन्य आर्थिक सहायता उपलब्ध करा कर अपने भाई धर्म का निर्वहन किया। 
नारायण फ़ाउंडेशन उत्तर प्रदेश में जनसेवा के क्षेत्र में अग्रणी ग़ैर सरकारी संस्थान है जो मुख्यतः शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण व सामाजिक जागरूकता को बढ़ाने के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रही है। अम्बेडकर में किसी भी प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन पर नारायण फाउंडेशन द्वारा बाहरी जिलों से आए परीक्षार्थियों के लिए निशुल्क रुकने, खाने तथा परीक्षा केंद्र तक पहुँचाने की व्यवस्था की प्रदेश भर में चर्चा होती है।
    user_Anant kushwaha
    Anant kushwaha
    पत्रकार अकबरपुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • सुपरस्टार रितेश पाण्डेय द्वारा भजन संध्या कादीपुर में ,,,
    1
    सुपरस्टार रितेश पाण्डेय द्वारा भजन संध्या कादीपुर में ,,,
    user_ई-रेडियो अवध
    ई-रेडियो अवध
    Local News Reporter कादीपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डबल इंजन सरकार में भी ग्राम पंचायत पर सवाल: पीएम मोदी–सीएम योगी की सख्ती के बावजूद शंकरपुर विशुनपुर में लाखों का खेल? जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग: भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की हो तकनीकी पड़ताल अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बदहाल नजर आ रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगाई-पुताई, मरम्मत और पुट्टी के नाम पर 14 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत खाते से 14,532 रुपये तथा 1,07,043 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। कुल मिलाकर लगभग 1.21 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जबकि मौके पर भवन की दीवारें जर्जर, फर्श टूटा और प्लास्टर उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी धनराशि खर्च हुई है तो कार्य की गुणवत्ता क्यों नजर नहीं आ रही। इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रायपुर में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए 14 अक्टूबर 2023 को 80,723 रुपये तथा 20 सितंबर 2024 को 1,01,000 रुपये का भुगतान किया गया। दो किस्तों में लगभग 1.81 लाख रुपये खर्च दर्शाए जाने के बावजूद शौचालय निर्माण अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि दो बार भुगतान के बाद भी कार्य पूर्ण क्यों नहीं हुआ। विद्यालय परिसर में मिट्टी पटाई के नाम पर 24 मई 2025 को 26,208 रुपये और 46,055 रुपये, कुल 72,263 रुपये का भुगतान किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर सीमित मात्रा में ही मिट्टी डाली गई है, जो भुगतान की गई राशि से मेल नहीं खाती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ग्राम स्तर पर इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए, माप पुस्तिका (एमबी) और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को किस गंभीरता से लेता है।
    4
    डबल इंजन सरकार में भी ग्राम पंचायत पर सवाल: पीएम मोदी–सीएम योगी की सख्ती के बावजूद शंकरपुर विशुनपुर में लाखों का खेल?
जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग: भुगतान और कार्य की गुणवत्ता की हो तकनीकी पड़ताल
अम्बेडकर नगर। विकास खंड बसखारी की ग्राम सभा शंकरपुर विशुनपुर में कराए गए विकास कार्यों को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कागजों में लाखों रुपये खर्च दिखाए गए हैं, लेकिन जमीनी हकीकत बदहाल नजर आ रही है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है और वे पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं।
आंगनबाड़ी केंद्र पर रंगाई-पुताई, मरम्मत और पुट्टी के नाम पर 14 जनवरी 2026 को ग्राम पंचायत खाते से 14,532 रुपये तथा 1,07,043 रुपये का भुगतान दर्शाया गया है। कुल मिलाकर लगभग 1.21 लाख रुपये खर्च दिखाए गए हैं। जबकि मौके पर भवन की दीवारें जर्जर, फर्श टूटा और प्लास्टर उखड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इतनी बड़ी धनराशि खर्च हुई है तो कार्य की गुणवत्ता क्यों नजर नहीं आ रही।
इसी प्रकार प्राथमिक विद्यालय रायपुर में दिव्यांग शौचालय निर्माण के लिए 14 अक्टूबर 2023 को 80,723 रुपये तथा 20 सितंबर 2024 को 1,01,000 रुपये का भुगतान किया गया। दो किस्तों में लगभग 1.81 लाख रुपये खर्च दर्शाए जाने के बावजूद शौचालय निर्माण अधूरा बताया जा रहा है। ग्रामीण सवाल उठा रहे हैं कि दो बार भुगतान के बाद भी कार्य पूर्ण क्यों नहीं हुआ।
विद्यालय परिसर में मिट्टी पटाई के नाम पर 24 मई 2025 को 26,208 रुपये और 46,055 रुपये, कुल 72,263 रुपये का भुगतान किया गया। ग्रामीणों का दावा है कि मौके पर सीमित मात्रा में ही मिट्टी डाली गई है, जो भुगतान की गई राशि से मेल नहीं खाती।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त व्यवस्था की बात करते हैं, वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सख्त कार्रवाई के लिए जाने जाते हैं। ऐसे में ग्राम स्तर पर इस प्रकार की अनियमितताओं के आरोप प्रशासनिक व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न खड़ा करते हैं।
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि कार्यों की तकनीकी जांच कराई जाए, माप पुस्तिका (एमबी) और भुगतान अभिलेखों का मिलान कराया जाए तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। अब देखना यह है कि प्रशासन इस मामले को किस गंभीरता से लेता है।
    user_Anubhavi Aankhen
    Anubhavi Aankhen
    अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • कस्बा चौकी के नाक के नीचे अवैध टेंपो स्टैंड! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल? अंबेडकर नगर अकबरपुर पुरानी तहसील परिसर के पास, कस्बा चौकी के बिल्कुल बगल स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय का मुख्य मार्ग इन दिनों अवैध रूप से टेंपो स्टैंड में तब्दील हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वहीं खुलेआम टैक्सी और टेंपो का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े टेंपो और टैक्सियों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कस्बा चौकी इंचार्ज की नजर आखिर इस अवैध संचालन पर क्यों नहीं पड़ रही? जब चौकी चंद कदमों की दूरी पर है, तो क्या यह सब उनकी जानकारी में नहीं है? या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बिना संरक्षण के इस तरह का अवैध स्टैंड चल पाना संभव नहीं। हालांकि इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार जारी यह गतिविधि प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।
    1
    कस्बा चौकी के नाक के नीचे अवैध टेंपो स्टैंड! आखिर किसके संरक्षण में चल रहा खेल?
अंबेडकर नगर
अकबरपुर पुरानी तहसील परिसर के पास, कस्बा चौकी के बिल्कुल बगल स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय का मुख्य मार्ग इन दिनों अवैध रूप से टेंपो स्टैंड में तब्दील हो चुका है। हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर दर्जनों की संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहते हैं, वहीं खुलेआम टैक्सी और टेंपो का संचालन किया जा रहा है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा पसरा हुआ है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब खड़े टेंपो और टैक्सियों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। कार्यालय आने-जाने वाले कर्मचारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बावजूद इसके, जिम्मेदार अधिकारी मौन साधे हुए हैं।सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि कस्बा चौकी इंचार्ज की नजर आखिर इस अवैध संचालन पर क्यों नहीं पड़ रही? जब चौकी चंद कदमों की दूरी पर है, तो क्या यह सब उनकी जानकारी में नहीं है? या फिर जानबूझकर अनदेखी की जा रही है?क्षेत्र में यह चर्चा भी जोरों पर है कि बिना संरक्षण के इस तरह का अवैध स्टैंड चल पाना संभव नहीं। हालांकि इन चर्चाओं की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है, लेकिन लगातार जारी यह गतिविधि प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल जरूर खड़े कर रही है।
    user_रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    रिपोर्टरआलापुर अंबेडकरनगर
    Voice of people अल्लापुर, अंबेडकर नगर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ी। विद्यालय प्रशासन ने बच्चे का इलाज नहीं कराया। दिन भर स्कूल में बच्चा पेट दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि बस चालक ने घर से दूरी पर उतार कर चले गए। बच्चा बस में स्कूल में और उतारते समय लगातार उल्टी करता रहा। मंगलवार साढ़े तीन बजे घर पहुंचा। माता पिता दोनों अंधे हैं। अकेला पुत्र अंश था जो पढ़ाई में काफी होनहार था। गुरुवार को शव निकाल पोस्टमार्टम होगा।घटना अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना के गांव बरौली आशानंदपुर नोखवा में घटित हुई। #suyash #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #अम्बेडकरनगर #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #reels #video #india #viral #UPPolice #UttarPradesh #india #facebook Part 29
    1
    स्कूल में पढ़ाई के दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ी। विद्यालय प्रशासन ने बच्चे का इलाज नहीं कराया। दिन भर स्कूल में बच्चा पेट दर्द से तड़पता रहा। आरोप है कि बस चालक ने घर से दूरी पर उतार कर चले गए। बच्चा बस में स्कूल में और उतारते समय लगातार उल्टी करता रहा। मंगलवार साढ़े तीन बजे घर पहुंचा। माता पिता दोनों अंधे हैं। अकेला पुत्र अंश था जो पढ़ाई में काफी होनहार था। गुरुवार को शव निकाल पोस्टमार्टम होगा।घटना अम्बेडकरनगर जनपद के मालीपुर थाना के गांव बरौली आशानंदपुर नोखवा में घटित हुई।
#suyash #suyashkumarmishra #suyashmishra #suyashkumar #अम्बेडकरनगर #YogiAdityanath #MYogiAdityanath #police #reels #video #india #viral #UPPolice #UttarPradesh #india #facebook Part 29
    user_Suyash Kumar Mishra
    Suyash Kumar Mishra
    City Star Akbarpur, Ambedkar Nagar•
    9 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.