logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र में स्थित प्लैनेट ऑर्बिट सोसाइटी के फ्लैट संख्या सी-104 में रहने वाले विनीत मनुचा की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके पुत्र द्वारा थाना कल्याणपुर पर मु0अ0सं0 488/2026, हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वादी एवं अन्य साक्षियों के बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों—विशाल गौतम एवं राजकिशोर—के नाम प्रकाश में आए। दोनों अभियुक्तों की तलाश के दौरान आज शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस टीम की उनसे मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए।घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार पाण्डेय

1 hr ago
user_Roshan Babu
Roshan Babu
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
1 hr ago

कल्याणपुर थाना प्रभारी केशव तिवारी के नेतृत्व में बड़ी कार्यवाही आज दिनांक 06.09.2026 को प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रान्तर्गत इंदिरा नगर चौकी क्षेत्र में स्थित प्लैनेट ऑर्बिट सोसाइटी के फ्लैट संख्या सी-104 में रहने वाले विनीत मनुचा की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। इस संबंध में उनके पुत्र द्वारा थाना कल्याणपुर पर मु0अ0सं0 488/2026, हत्या के संबंध में अभियोग पंजीकृत कराया गया। विवेचना के दौरान सीसीटीवी फुटेज, वादी एवं अन्य साक्षियों के

बयान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो अभियुक्तों—विशाल गौतम एवं राजकिशोर—के नाम प्रकाश में आए। दोनों अभियुक्तों की तलाश के दौरान आज शाम लगभग 7:30 बजे पुलिस टीम की उनसे मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों अभियुक्त घायल हो गए।घायल अभियुक्तों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। प्रकरण में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर अग्रिम विवेचनात्मक एवं आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम राजेश कुमार पाण्डेय

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।* आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है। *बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*
    1
    आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।
*बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*
आज दिनांक 06.09.2026 की प्रातः थाना कल्याणपुर क्षेत्रांतर्गत रतन ऑर्बिट अपार्टमेंट सोसाइटी, इंदिरा नगर में एक व्यक्ति की हत्या की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया, जहां सी-104 निवासी विनीत मिनोचा का शव मिला। एफएसएल टीम को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए जा रहे हैं। प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। घटना के शीघ्र एवं सफल अनावरण हेतु पुलिस टीमों द्वारा सघन जांच की जा रही है।
*बाइट- अपर पुलिस उपायुक्त पश्चिम, श्री राजेश कुमार पाण्डेय।*
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सजा देगी पुलिस या अदालत? उठे गंभीर सवाल!.............. गुजरात से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। हत्या के आरोपी फैजल को पुलिस क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले गई… लेकिन इस दौरान आरोपी के साथ कथित तौर पर डंडों से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। सवाल ये नहीं है कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं… सवाल ये है कि सजा देने का अधिकार किसके पास है? अगर कोई व्यक्ति हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोपी है, तो उसे गिरफ्तार करना, जांच करना और सबूत जुटाना पुलिस की जिम्मेदारी है। लेकिन दोषी है या नहीं और क्या सजा मिलेगी—इसका फैसला अदालत करती है। तो फिर सवाल उठता है… क्या अब न्यायालय और जेलों की जरूरत नहीं बची? क्या पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अपराध पर सचमुच नियंत्रण लगेगा? या फिर इससे कानून के राज और मानवाधिकारों पर ही सवाल खड़े होंगे? कानून अपराधी के खिलाफ सख्त होना चाहिए… लेकिन कानून के दायरे में। क्योंकि अगर सजा सड़क पर ही मिलने लगे, तो फिर अदालत किसलिए है? आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या गलत? अपनी राय जरूर बताइए।
    1
    सजा देगी पुलिस या अदालत?
उठे गंभीर सवाल!..............
गुजरात से सामने आए एक वीडियो ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
हत्या के आरोपी फैजल को पुलिस क्राइम सीन री-कंस्ट्रक्शन के लिए अलग-अलग स्थानों पर ले गई… लेकिन इस दौरान आरोपी के साथ कथित तौर पर डंडों से मारपीट के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
सवाल ये नहीं है कि आरोपी ने अपराध किया है या नहीं…
सवाल ये है कि सजा देने का अधिकार किसके पास है?
अगर कोई व्यक्ति हत्या जैसे गंभीर अपराध का आरोपी है, तो उसे गिरफ्तार करना, जांच करना और सबूत जुटाना पुलिस की जिम्मेदारी है।
लेकिन दोषी है या नहीं और क्या सजा मिलेगी—इसका फैसला अदालत करती है।
तो फिर सवाल उठता है…
क्या अब न्यायालय और जेलों की जरूरत नहीं बची?
क्या पुलिस की ऐसी कार्रवाई से अपराध पर सचमुच नियंत्रण लगेगा?
या फिर इससे कानून के राज और मानवाधिकारों पर ही सवाल खड़े होंगे?
कानून अपराधी के खिलाफ सख्त होना चाहिए…
लेकिन कानून के दायरे में।
क्योंकि अगर सजा सड़क पर ही मिलने लगे, तो फिर अदालत किसलिए है?
आप इस कार्रवाई को सही मानते हैं या गलत? अपनी राय जरूर बताइए।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    1
    उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर  पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
उन्नाव में पूर्व MLC अजीत सिंह के चित्र को रखकर  पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
    user_तसलीम अहमद पत्रकार
    तसलीम अहमद पत्रकार
    Unnao, Uttar Pradesh•
    1 hr ago
  • Post by Ramakant
    1
    Post by Ramakant
    user_Ramakant
    Ramakant
    Farmer उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शहरों की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में एक भारी वाहन सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसा नजर आ रहा है, वहीं दूसरे दृश्य में सड़क की सतह बुरी तरह धंसी हुई दिखाई देती है। वीडियो के जरिए सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया है कि “सैटेलाइट से अंतरिक्ष की तस्वीर लेने से बेहतर है कि बुनियादी सिविल टेक्नोलॉजी से सड़कें बनाई जाएं।” वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है? गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसमें दिखाए गए स्थान और घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    2
    सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल
सड़कें या गड्ढों का जाल? वायरल वीडियो ने विकास के दावों पर उठाए सवाल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शहरों की बदहाल सड़कों और जगह-जगह बने बड़े गड्ढों की तस्वीरें सामने आई हैं। वीडियो में एक भारी वाहन सड़क पर बने गहरे गड्ढे में फंसा नजर आ रहा है, वहीं दूसरे दृश्य में सड़क की सतह बुरी तरह धंसी हुई दिखाई देती है।
वीडियो के जरिए सड़क निर्माण और रखरखाव की व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा गया है कि “सैटेलाइट से अंतरिक्ष की तस्वीर लेने से बेहतर है कि बुनियादी सिविल टेक्नोलॉजी से सड़कें बनाई जाएं।”
वायरल वीडियो ने एक बार फिर सवाल खड़ा किया है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद आखिर सड़कों की हालत इतनी खराब क्यों है? गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों की सुरक्षा पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, हालांकि इसमें दिखाए गए स्थान और घटना की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Camera repair shop उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • उद्घाटन के 5 महीने बाद गंगा एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा पानी में डूबा उन्नाव।उत्तर प्रदेश के 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद टोल प्लॉजा पर जलभराव की समस्या सामने आई है. उन्नाव के बशीरतगंज में टोल प्लाजा और एंट्री मार्ग पर करीब दो फीट पानी भर गया. इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई. कुछ दिन पहले सड़क 10 फीट तक धंसी थी. बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ घंटे हुई बारिश के बाद बशीरतगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर पानी जमा हो गया. एक्सप्रेसवे के साथ लगी सर्विस रोड भी जलमग्न हो गई. करीब दो फीट पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं. कई बाइक पानी में फंसकर बंद हो गईं, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से खींचकर जलभराव वाले हिस्से से बाहर निकाला जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर रही कि बारिश का पानी टोल प्लाजा के केबिन के अंदर तक पहुंच गया. टोल वसूलने वाला कर्मचारी कुर्सी पर पैर ऊपर रखकर बैठने को मजबूर नजर आया. एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने जनरेटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया. दोपहर से देर रात तक पानी निकालने की कोशिश चलती रही, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी पूरी तरह जल निकासी नहीं हो सकी. गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही इसकी सड़क धंसने की घटना चर्चा में रही थी. करीब 12 से 14 दिन पहले मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 42.1 के पास सड़क में करीब 10 फीट गहरा गड्डा हो गया था. इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे. गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की बड़ी सड़क परियोजनाओं में शामिल है. यह करीब 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार छह लेन का एक्सप्रेसवे है. इसकी लंबाई मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर है. इतनी बड़ी लागत और महत्व वाली परियोजना पर सड़क धंसने और जलभराव जैसी घटनाओं के बाद निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है. गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. उद्घाटन के लगभग 5 महीनें बाद ही सड़क में करीब 10 फीट गहरा गड्डा बनने और अब टोल प्लाजा के आसपास करीब दो फीट पानी भरने की घटनाओं ने एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है. फिलहाल बारिश के बाद सामने आई इन तस्वीरों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने बड़े एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट और टोल प्लाजा पर पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी
    3
    उद्घाटन के 5 महीने बाद गंगा एक्सप्रेसवे का टोल प्लाजा पानी में डूबा

उन्नाव।उत्तर प्रदेश के 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाले गंगा एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद टोल प्लॉजा पर जलभराव की समस्या सामने आई है. उन्नाव के बशीरतगंज में टोल प्लाजा और एंट्री मार्ग पर करीब दो फीट पानी भर गया. इससे वाहन चालकों को परेशानी हुई. कुछ दिन पहले सड़क 10 फीट तक धंसी थी.
बताया जा रहा है कि सोमवार को कुछ घंटे हुई बारिश के बाद बशीरतगंज क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट पर पानी जमा हो गया. एक्सप्रेसवे के साथ लगी सर्विस रोड भी जलमग्न हो गई. करीब दो फीट पानी भरने से दोपहिया वाहन चालकों की मुश्किलें बढ़ गईं. कई बाइक पानी में फंसकर बंद हो गईं, जिन्हें आसपास मौजूद लोगों की मदद से खींचकर जलभराव वाले हिस्से से बाहर निकाला
जलभराव की स्थिति इतनी गंभीर रही कि बारिश का पानी टोल प्लाजा के केबिन के अंदर तक पहुंच गया. टोल वसूलने वाला कर्मचारी कुर्सी पर पैर ऊपर रखकर बैठने को मजबूर नजर आया. एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों ने जनरेटर लगाकर पानी निकालने का काम शुरू किया. दोपहर से देर रात तक पानी निकालने की कोशिश चलती रही, लेकिन कई घंटे की मशक्कत के बाद भी पूरी तरह जल निकासी नहीं हो सकी.
गंगा एक्सप्रेसवे पर जलभराव का मामला ऐसे समय सामने आया है, जब कुछ दिन पहले ही इसकी सड़क धंसने की घटना चर्चा में रही थी. करीब 12 से 14 दिन पहले मेरठ से प्रयागराज जाने वाली लेन पर किलोमीटर संख्या 42.1 के पास सड़क में करीब 10 फीट गहरा गड्डा हो गया था. इस घटना के बाद एक्सप्रेसवे की निर्माण गुणवत्ता को लेकर सवाल उठे थे.
गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश की बड़ी सड़क परियोजनाओं में शामिल है. यह करीब 36 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत से तैयार छह लेन का एक्सप्रेसवे है. इसकी लंबाई मेरठ से प्रयागराज तक करीब 594 किलोमीटर है. इतनी बड़ी लागत और महत्व वाली परियोजना पर सड़क धंसने और जलभराव जैसी घटनाओं के बाद निर्माण और जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है.
गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 29 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था. उद्घाटन के लगभग 5 महीनें बाद ही सड़क में करीब 10 फीट गहरा गड्डा बनने और अब टोल प्लाजा के आसपास करीब दो फीट पानी भरने की घटनाओं ने एक्सप्रेसवे की व्यवस्थाओं को लेकर नई बहस छेड़ दी है. फिलहाल बारिश के बाद सामने आई इन तस्वीरों के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि इतने बड़े एक्सप्रेसवे के एंट्री प्वाइंट और टोल प्लाजा पर पानी की निकासी की पर्याप्त व्यवस्था क्यों नहीं हो सकी
    user_Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Idrish 7tv समाचार (सच के साथ)
    Local News Reporter उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पुलिस में 20 साल नौकरी करके स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर जा रहे हवलदार को बहुत देर तक समझाने के बाद SP साहब ने पूछा, "सब कुछ तो मिल रहा है नौकरी में, तो फिर नौकरी छोड़कर क्यों जा रहे हो" इस पर हवलदार ने सुंदर सा मार्मिक और दिल को लगने वाला जबाव दिया "सर" जो आपने अपने सामने कुर्सियां खाली रहते हुए भी, मुझे 2 घण्टे सावधान में खड़ा करके समझाया है, बस इसलिए नौकरी छोड़कर जा रहा हूँ।
    2
    पुलिस में 20 साल नौकरी करके स्वेच्छा से रिटायरमेंट लेकर जा रहे हवलदार को बहुत देर तक समझाने के बाद SP साहब ने पूछा, "सब कुछ तो मिल रहा है नौकरी में, तो फिर नौकरी छोड़कर क्यों जा रहे हो"
इस पर हवलदार ने सुंदर सा मार्मिक और दिल को लगने वाला जबाव दिया "सर" जो आपने अपने सामने कुर्सियां खाली रहते हुए भी, मुझे 2 घण्टे सावधान में खड़ा करके समझाया है, बस इसलिए नौकरी छोड़कर जा रहा हूँ।
    user_MAKKI TV
    MAKKI TV
    Mediation service कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • 👉 “फल वालों की गुंडई!” 👉 “युवक को पीटकर किया लहूलुहान” कानपुर के कल्याणपुर में मारपीट का वीडियो वायरल... नए शिवली रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले फल विक्रेता हैं और घटना में युवक घायल हुआ है। मामला पनकी रोड चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    👉 “फल वालों की गुंडई!”
👉 “युवक को पीटकर किया लहूलुहान”
कानपुर के कल्याणपुर में मारपीट का वीडियो वायरल...
नए शिवली रोड पर सिद्धनाथ मंदिर के बाहर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है।
वायरल वीडियो में कुछ लोग युवक को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले फल विक्रेता हैं और घटना में युवक घायल हुआ है।
मामला पनकी रोड चौकी क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई। एंकर - कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाते हुए दबे हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। वही हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी को आनन फानन में सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसको कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वी ओ - जानकारी के मुताबिक बताते चले कि हिरनी गांव के रहने वाले मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे के वक्त उनकी चार बेटियां काजल,नीतू,पल्लवी ओर माया घर में मौजूद थी।इसी दौरान रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकेश का दो खण्ड का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जहां हादसे में पिता समेत चारों बेटियां मलबे में दब गए।वही मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को बाहर निकालकर आनन फानन में सी एच सी पतारा प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पिता मुकेश समेत पल्लवी,नीतू ओर माया तीनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया।वही डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान काजल को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बाइट ग्रामीण
    3
    कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।
एंकर - कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत हिरनी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया,जब रविवार सुबह रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते एक दो खण्ड का कच्चा मकान भरभरा कर गिर गया,जिस दौरान मकान के अंदर मौजूद पिता समेत उनकी चार बेटियां मलबे में दब गई।मकान गिरने की आवाज सुनकर आस पास के स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना देते हुए मौके पर पहुंचकर मलबे को हटाते हुए दबे हुए लोगों को निकालने का रेस्क्यू शुरू कर दिया। वही हादसे में पिता समेत तीन बेटियों की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बेटी को आनन फानन में सीएचसी पतारा में प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया,जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान उसको कानपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
वी ओ - जानकारी के मुताबिक बताते चले कि हिरनी गांव के रहने वाले मुकेश मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। हादसे के वक्त उनकी चार बेटियां काजल,नीतू,पल्लवी ओर माया घर में मौजूद थी।इसी दौरान रुक रुक कर हो रही बारिश के चलते मुकेश का दो खण्ड का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर गया। जहां हादसे में पिता समेत चारों बेटियां मलबे में दब गए।वही मकान गिरने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां ग्रामीणों ने पुलिस ओर फायर बिग्रेड को सूचना देते हुए राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के दौरान ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से सभी घायलों को बाहर निकालकर आनन फानन में सी एच सी पतारा प्राथमिक इलाज के लिए पहुंचाया।जहां डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान पिता मुकेश समेत पल्लवी,नीतू ओर माया तीनों बेटियों को मृत घोषित कर दिया।वही डाक्टरों ने प्राथमिक इलाज के दौरान काजल को कानपुर के जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।वही इस घटना के चलते पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
बाइट ग्रामीण
    user_सत्यम गोस्वामी  (पत्रकार)
    सत्यम गोस्वामी (पत्रकार)
    Media company कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.