Shuru
Apke Nagar Ki App…
सुप्रभात 🌱 जो जागरूक है, वही मजबूत है… बाकी सिर्फ भीड़ का हिस्सा हैं।
Madhav lal Bairwa
सुप्रभात 🌱 जो जागरूक है, वही मजबूत है… बाकी सिर्फ भीड़ का हिस्सा हैं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- सुप्रभात 🌱 जो जागरूक है, वही मजबूत है… बाकी सिर्फ भीड़ का हिस्सा हैं।1
- Post by Alert Nation News1
- उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी ने जयपुर स्थित मुख्यमंत्री आवास पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार शिष्टाचार भेंट के दौरान विधायक डांगी ने अपने विधानसभा क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। विधायक ने मुख्यमंत्री को वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और लंबित कार्यों से अवगत कराया। विधायक डांगी ने बजट में वल्लभनगर क्षेत्र को दी गई विभिन्न सौगातों एवं विकास योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।1
- Post by Dr CP Patel 8302083835 आयुष हॉ1
- चिकारड़ा- श्री महावीर गोपाल गौशाला में गो भक्तों द्वारा एकादशी के अवसर पर गौ माता को लापसी का भोग लगाया गया। गौशाला के कार्यकारिणी परिषद के पदाधिकारी एवं संचालक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि परमेश्वरपुरा के जमनालाल पिता कालूराम जाट मुकेश पिता उदयलाल जाट ने गौ माता की सेवा करते हुए गुड़ सहित लापसी का भोग लगाया । जिसमे जमनालाल ने 21 गुड़ के डिब्बे भेट किया तो मुकेश कुमार द्वारा 9 क्विंटल की लापसी का भोग लगाया गया । इस मौके पर गो भक्तों द्वारा गौ माता के लिए उपलब्ध सुविधाओं का अवलोकन किया । तथा अपने चिर परिचित अंदाज में गौशाला संचालक से गौ माता से संबंधित जानकारी हासिल की । तथा गौशाला में व्यवस्थाओं को लेकर संतोष व्यक्त किया । गौ माता को हरी घास खाते देख मन प्रफुल्लित हुआ । तथा गौ माता की दशा देखकर संतोष व्यक्त किया । वही अपने हाथों से लापसी खिलाई । इस प्रकार गौ माता की सेवा व्यवस्था देखकर प्रतिमाह गौशाला पहुंचने के साथ अन्य ग्रामीणों को भी सेवा का संदेश दिया । इस मौके पर गौशाला परिवार द्वारा गो भक्तों का गौ माता की तस्वीर देते हुए ऊपरना पहना कर स्वागत सम्मान किया। भोग लगाने के अवसर पर अपने परिजनों के साथ जमनालाल जाट पिता कालूराम जाट ,मुकेश कुमार जाट पिता उदय लाल जाट ,कैलाश सुथार , रामनारायण ,कमलेश, पीयूष ,मनु ,जिगर थे।7
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- नमस्कार! आप देख रहे हैं 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' और मैं हूँ आपके साथ कालूराम कुमावत। हमारे चैनल से जुड़ने के लिए गुगल या यू ट्यूब पर सर्च करें, धाकड़ न्यूज राजपुरा, चित्तौड़गढ़ से इस वक्त की बड़ी खबर! राजस्थान के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन, भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) ने अपनी जिला कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए एक बेहद प्रभावशाली और नई टीम का एलान कर दिया है। चित्तौड़गढ़ में आयोजित एक भव्य और गरिमामयी बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं। इस बैठक की खास बात यह रही कि प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार जोटा के सानिध्य में नई टीम की घोषणा की गई, जिसका लक्ष्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को और भी मजबूत बनाना है।" 📢 बड़ी नियुक्तियाँ (ग्राफिक्स में दिखाएं): जिला अध्यक्ष: लक्ष्मण सिंह परालिया उपाध्यक्ष: प्रवीण दवे महामंत्री: रोशन लाल रेगर रिपोर्टर (कालूराम कुमावत) आगे बोलते हुए: "बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष जोटा ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह परालिया को निर्देश दिए कि वे जल्द से जल्द जिला कार्यकारिणी का विस्तार करें और जमीनी स्तर पर पत्रकारों की समस्याओं, उनकी सुरक्षा और सम्मान से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाएं। इस अवसर पर रितु जी जोटा, अशोक शर्मा, अरविंद जैन और नेहा मेघवाल सहित कई वरिष्ठ और युवा पत्रकार उपस्थित रहे। सभी ने एक सुर में कहा कि AIJ केवल एक संगठन नहीं, बल्कि पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा का एक सशक्त मंच है। वर्तमान में यह संगठन देश के 22 राज्यों में सक्रिय है और निरंतर विस्तार की ओर अग्रसर है।" 🎬 न्यूज़ का समापन (Sign-off): "अब देखना यह होगा कि नई टीम के आने से चित्तौड़गढ़ के पत्रकारों की आवाज शासन और प्रशासन तक कितनी मजबूती से पहुँचती है। कैमरामैन के साथ, मैं कालूराम कुमावत, 'धाकड़ न्यूज़ राजपुरा' के लिए, चित्तौड़गढ़। (चैनल को सब्सक्राइब करने और वीडियो लाइक करने की अपील के साथ वीडियो खत्म करें)"1
- उदयपुर देहात जिले के खेरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत रविवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में खेरवाड़ा और बावलवाड़ा मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। जहाँ पार्टी की रीति-नीति व आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यशाला को संबोधित करते हुए भाजपा देहात जिलाध्यक्ष पुष्कर तेली ने कहा कि प्रशिक्षण से ही कार्यकर्ता के कौशल में निखार आता है और वह जन-जन तक पार्टी की विचारधारा पहुँचाने में सक्षम बनता है।1