यमुना किनारे पसरा मातम: नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 2 की मौत कौशांबी संदेश कौशाम्बी। जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो कि यह हृदय विदारक घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है, जहां कुछ युवक यमुना में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक 5 युवक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। डूब रहे युवकों को देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से खोजबीन शुरू की गई। रेस्क्यू के दौरान कुलदीप पुत्र देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले। युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
यमुना किनारे पसरा मातम: नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 2 की मौत कौशांबी संदेश कौशाम्बी। जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो कि यह हृदय विदारक घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है, जहां कुछ युवक यमुना में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक 5 युवक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। डूब रहे युवकों को देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से खोजबीन शुरू की गई। रेस्क्यू के दौरान कुलदीप पुत्र देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले। युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
- सैनी-लेहदरी मार्ग पर बेखौफ गुजर रहे ओवरलोड वाहन, वायरल वीडियो से खुली पोल, कौशाम्बी-धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर । ओवरलोड ट्रैक्टरो पर नहीं हो रही कार्यवाई। पासरो की लोकेशन पर निकल रहे ओवरलोड वाहन। सैनी होते हुए लेहदरी पार कर रहे ओवरलोड वाहन। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के वीडियो वायरल सैनी-लेहदरी मार्ग पर बेखौफ गुजर रहे ओवरलोड वाहन, वायरल वीडियो से खुली पोल, कौशाम्बी-धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर । ओवरलोड ट्रैक्टरो पर नहीं हो रही कार्यवाई। पासरो की लोकेशन पर निकल रहे ओवरलोड वाहन। सैनी होते हुए लेहदरी पार कर रहे ओवरलोड वाहन। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के वीडियो वायरल1
- कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत* *कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- कौशाम्बी- धड़ल्ले से चल रहे ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर। ओवरलोड ट्रैक्टरो पर नहीं हो रही कार्यवाई। पासरो की लोकेशन पर निकल रहे ओवरलोड वाहन। सैनी होते हुए लेहदरी पार कर रहे ओवरलोड वाहन। ओवरलोड ट्रैक्टर ट्राली के वीडियो वायरल।1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- *कौशाम्बी में तेज रफ्तार का कहर:तेज रफ्तार ट्रक खड़े ट्रेलर ट्रक से टकराई,ट्रक में फंसकर दो ट्रक चालकों की मौत* *कोखराज कौशाम्बी* जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहा देर रात कानपुर से प्रयागराज की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने आगे खड़े ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के चालक वाहन में फंस गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से फंसे हुए चालकों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच में जुटी हुई है। कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया पश्चिम के पास नेशनल हाइवे पर देर रात कानपुर से प्रयागराज की तरफ जा रहे ट्रक ने सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी। हादसे में ट्रक चालक अजय कुमार पुत्र देशराज निवासी चक मुगल, जनपद फतेहपुर ट्रक के केबिन में बुरी तरह फंस गया। घटना की सूचना पर पहुंची कोखराज थाना पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। वहीं ट्रेलर चालक भंवर सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी बीकानेर, राजस्थान ट्रेलर के नीचे दब गए। उन्हें गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय मंझनपुर भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।कोखराज थाना प्रभारी चंद्र भूषण मौर्य ने बताया की सड़क हादसे में दो लोगों की मृत्यु हुई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- जिलाधिकारी ने ग्राम-टिकरी नागी का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव, ग्राम पंचायत ने अवगत कराया कि ग्राम में सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर ग्राम की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए तथा ग्राम में स्थित सभी हैंडपम्पों की क्रियाशीलता की जांच करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम में जल- जमाव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण सहित सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं एवं खण्ड विकास अधिकारी को शीघ्र समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।1
- कौशांबी में लेखपाल को घूस लेते विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा, मंझनपुर तहसील में मचा हड़कंप शुभम पांडेय ब्यूरो चीफ़ श्रेय टीवी कौशाम्बी SHREY TV कौशांबी में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी कार्रवाई हुई है। सोमवार को लखनऊ विजिलेंस टीम ने पश्चिम शरीरा क्षेत्र में एक लेखपाल को 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया। चंपहा निवासी भोलानाथ जायसवाल को आय प्रमाण पत्र बनवाना था। इसके लिए उनकी बातचीत बनी और सिंघवल गांव में तैनात लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य से चल रही थी। आरोप है कि लेखपाल ने प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में भोलानाथ से 10 हजार रुपये की मांग की थी। पीड़ित भोलानाथ ने इसकी शिकायत विजिलेंस टीम से की। शिकायत की पुष्टि होने के बाद टीम ने लेखपाल को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। सोमवार दोपहर चंपहा बाजार स्थित एक मिठाई की दुकान पर जैसे ही भोलानाथ ने लेखपाल महेंद्र कुमार मौर्य को 10 हजार रुपये दिए, पहले से मौजूद विजिलेंस टीम ने उन्हें रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम आरोपी लेखपाल को अपने साथ ले गई।1
- आज दिनांक 24.02.2026 (मंगलवार) को अपर पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी राजेश कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन कौशाम्बी में मंगलवार की परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर टोलीवार परेड का निरीक्षण कर परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। परेड के दौरान पुलिसकर्मियों एवं प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई। परेड उपरांत महोदय द्वारा पुलिस लाइन स्थित विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया गया तथा साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।1