जिलाधिकारी ने ग्राम-टिकरी नागी का किया निरीक्षण जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी को टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के दिए निर्देश ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने मंगलवार को विकास खण्ड सरसवां के ग्राम-टिकरी नागी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सचिव, ग्राम पंचायत ने अवगत कराया कि ग्राम में सड़क निर्माण कार्य सांसद निधि से कराया जा रहा है, जिसमें कुछ कार्य शेष है। इस पर जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक से दूरभाष पर वार्ता कर शेष सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ कराकर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्ण कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पंचायत भवन में पशु बंधे पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने उप जिलाधिकारी मंझनपुर से दूरभाष पर वार्ता कर टीम भेजकर पंचायत भवन में हुए अवैध कब्जे को तत्काल हटवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने ग्राम में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक न पाए जाने पर खण्ड विकास अधिकारी प्रदीप कुमार मौर्य को निर्देशित किया कि सफाई कर्मियों की टीम लगाकर ग्राम की समुचित साफ-सफाई सुनिश्चित कराई जाए तथा ग्राम में स्थित सभी हैंडपम्पों की क्रियाशीलता की जांच करा लिया जाए। इसके साथ ही उन्होंने खण्ड विकास अधिकारी को ग्राम में जल- जमाव की समस्या के समाधान के लिए नाली निर्माण सहित सभी आधारभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामवासियों की समस्याएं सुनीं एवं खण्ड विकास अधिकारी को शीघ्र समस्याओं को निस्तारित करने के निर्देश दिए।

- यमुना किनारे पसरा मातम: नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 2 की मौत कौशांबी संदेश कौशाम्बी। जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो कि यह हृदय विदारक घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है, जहां कुछ युवक यमुना में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक 5 युवक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। डूब रहे युवकों को देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से खोजबीन शुरू की गई। रेस्क्यू के दौरान कुलदीप पुत्र देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले। युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- कौशांबी में यमुना नदी में 5 युवक बहे, 2 की डूबने से मौत, 3 को बचाया, नहाते समय हादसा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक कौशांबी के सराय अकिल थाना क्षेत्र में यमुना नदी में डूबने से दो युवकों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पांच युवक नदी में स्नान करने गए थे, जिनमें से तीन किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। नाविकों और मछुआरों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद दोनों शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतकों की पहचान छेकवा गांव निवासी कुलदीप (20) पुत्र देवनारायण और शिवम (17) पुत्र जग्गू के रूप में हुई है।1
- भावुक कर देने वाला वीडियो : SC ST ACT के दर्द को बताकर रोने लगा सामान्य वर्ग का युवक,, मोदी तुझे भगवान भी माफ नहीं करेगा तूने बहुत बड़ा पाप किया है।😡1
- Post by Devraj1
- यमुना किनारे पसरा मातम: नहाते वक्त गहरे पानी में डूबे 5 युवक, 2 की मौत कौशांबी संदेश कौशाम्बी। जिले में यमुना नदी में नहाने के दौरान 5 युवक गहरे पानी में डूब गए। घटना की सूचना पर तत्काल पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीन युवकों को सुरक्षित बचा लिया, जबकि दो युवकों के शव बरामद हुए हैं। पुलिस ने विधिक कार्यवाही करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ज्ञात हो कि यह हृदय विदारक घटना सराय अकिल थाना क्षेत्र के छैकवा गांव की है, जहां कुछ युवक यमुना में स्नान करने गए थे। नहाते समय अचानक 5 युवक अनियंत्रित होकर गहरे पानी में चले गए। डूब रहे युवकों को देख लोगों ने शोर मचाया तो ग्रामीण दौड़ पड़े और पुलिस की सहायता से खोजबीन शुरू की गई। रेस्क्यू के दौरान कुलदीप पुत्र देव नारायण विश्वकर्मा व शिवम पुत्र जग्गू मृत अवस्था में मिले। युवकों की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी1
- कौशांबी...आगामी पर्व होली व रमजान माह के दृष्टिगत जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना मंझनपुर पुलिस द्वारा आरएएफ फोर्स के साथ थाना क्षेत्र एवं कस्बा मंझनपुर में एरिया डोमिनेशन/फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल द्वारा प्रमुख चौराहों, बाजारों एवं संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। स्थानीय नागरिकों एवं व्यापारियों से संवाद स्थापित कर त्योहारों को आपसी भाईचारे, शांति एवं सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गई। पुलिस द्वारा आमजन से अनुरोध किया गया कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा सोशल मीडिया पर भ्रामक/आपत्तिजनक पोस्ट साझा न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। जनपद पुलिस द्वारा त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु निरंतर गश्त एवं एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही जारी रहेगी। ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू वैधयत ख़बर हिन्दी दैनिक1