*रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण के शुभारम्भ दिवस पर रुरा रेलवे-स्टेशन की टिकट विंडो पर कैम्प लगाया गया। कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता व्यापारी/ गायत्री परिवार के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव व्यापार मंडल सदस्य पवन ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया कि प्रथम चरण में 266 नगर वासियों क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर सहर्ष संग्रह किए। क्षेत्र वासियों / नगर वासियों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की सराहना की।
*रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण के शुभारम्भ दिवस पर रुरा रेलवे-स्टेशन की टिकट विंडो पर कैम्प लगाया गया। कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता व्यापारी/ गायत्री परिवार के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव व्यापार मंडल सदस्य पवन ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया कि प्रथम चरण में 266 नगर वासियों क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर सहर्ष संग्रह किए। क्षेत्र वासियों / नगर वासियों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की सराहना की।
- *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण का हुआ शुभारंभ उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं के साथ *रुरा रेलवे-स्टेशन को जिला मुख्यालय स्टेशन घोषित करवाने हेतु महा हस्ताक्षर अभियान* के प्रथम चरण के शुभारम्भ दिवस पर रुरा रेलवे-स्टेशन की टिकट विंडो पर कैम्प लगाया गया। कैम्प में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता मोनू प्रांतीय सदस्य अविनाश ओमर नगर अध्यक्ष आशुतोष मिश्रा नगर महामन्त्री कपिल मिश्रा जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश दीक्षित नगर उपाध्यक्ष जगदीप गुप्ता व्यापारी/ गायत्री परिवार के सदस्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव व्यापार मंडल सदस्य पवन ओमर आदि लोग उपस्थित रहे।व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता उर्फ मोनू ने बताया कि प्रथम चरण में 266 नगर वासियों क्षेत्रवासियों के हस्ताक्षर सहर्ष संग्रह किए। क्षेत्र वासियों / नगर वासियों ने हस्ताक्षर करते हुए अभियान की सराहना की।1
- कानपुर देहात : से बड़ी खबर। *लगातार बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो, जल भराव के कारण सड़क पर आवागमन बाधित। रिपोर्टर - रोहित कुमार एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार कानपुर देहात : से बड़ी खबर। *लगातार बारिश के चलते तालाब ओवरफ्लो, जल भराव के कारण सड़क पर आवागमन बाधित। रिपोर्टर - रोहित कुमार एमडी न्यूज़ बहुआयामी समाचार कानपुर देहात/ग्राम पंचायत फतेहपुर रोशनाई में लगातार 36 घंटे बारिश होने से बस्ती के बीच सड़क पर जल भराव, तालाब ओवरफ्लो गया जिससे तालाब के पास बने सड़क ऊपर एक फिट पानी चढ़ गया है| जिससे ग्रामीणों कोआवागमन करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है प्राथमिक विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालय फतेहपुर रोशनाई ,विद्यालय में बच्चों को ग्रामीण को आने जाने में दिक्कत हो रही है। शासन व प्रशासन से ग्रामीणों की मांग है। कि इसमें जो नाले जाम हो गये है।और सुंदरीकरण साफ कराया जाए ताकि तालाब ओवरफ्लो पानी निकासी हो सके , ग्रामीणों एवं बच्चों को स्कूल आने जाने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।3
- *भोगनीपुर में धुलाई सेंटरों के विरुद्ध लगातार की जा रही कार्रवाई।* उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर द्वारा अवगत कराया गया कि धुलाई सेंटरों के संचालन के संबंध में बीती रात्रि क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कोई भी धुलाई सेंटर संचालित अवस्था में नहीं पाया गया। इसके अतिरिक्त, NHAI की टीम के सहयोग से संबंधित केंद्रों तक आवागमन के रास्तों को JCB के माध्यम से कटवा दिया गया है, जिससे इन स्थानों पर धुलाई सेंटरों का संचालन न हो सके। उप जिलाधिकारी, भोगनीपुर ने बताया कि क्षेत्र में निरंतर चेकिंग एवं निगरानी की जा रही है तथा धुलाई सेंटरों के संचालन को पूर्णतया बंद कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।1
- ब्रेकिंग जालौन जालौन में शातिर चोर ने पंचमुखी हनुमान मंदिर को बनाया निशाना, मंदिर में माथा टेकने के बाद चोर ने दान पात्र में लगे ताले को तोड़कर की चोरी, मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरी की वारदात, चोर ने मंदिर के बगल की दुकान के ताले तोड़ने का भी किया प्रयास, साफ-सफाई के लिए पहुंचे पुजारी ने ताले टूटे देख पुलिस को दी सूचना, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के पंचमुखी हनुमान मंदिर का मामला। बाइट:- संदीप दुबे--पुजारी4
- कोंच CHC की कैंटीन में करीब 5 फीट लंबा सांप निकलने से मचा हड़कंप जालौन। कोंच सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) की कैंटीन परिसर में बारिश के बीच करीब 5 फीट लंबा सांप दिखाई देने से अफरा-तफरी मच गई। सांप दिखाई देते ही कैंटीन में मौजूद लोग सुरक्षित स्थान की ओर हट गए। इसके बाद सांप को पकड़ने का प्रयास किया गया और काफी मशक्कत के बाद उसे सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सांप को पकड़ते हुए लोग दिखाई दे रहे हैं। सांप निकलने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत की सांस ली। बारिश के मौसम में सांप और अन्य जीव-जंतुओं के बाहर निकलने की घटनाएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में अस्पताल परिसर और आसपास के स्थानों पर सावधानी बरतना जरूरी है। नोट: खबर मौके से प्राप्त जानकारी/वीडियो के आधार पर है। सांप की प्रजाति की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। #जालौन #कोंच #KONCH #CHC #UPNews1
- कुठौंद में विकास के दावों की खुली पोल: गढ़ी वाले बाबा के रास्ते में भरा कीचड़, 1076 पर शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन!! कुठौंद/जालौन। प्रशासन के स्वच्छता दावों को धत्ता बताते हुए कुठौंद के गढ़ी वाले बाबा जी मंदिर को जाने वाला मुख्य आम रास्ता इस समय नरक बन चुका है। सफाई व्यवस्था बदहाल होने के कारण पूरे रास्ते में इस कदर कीचड़ और गंदगी फैली है कि आम राहगीरों और श्रद्धालुओं का वहां से निकलना पूरी तरह दूभर हो गया है। स्थिति यह है कि रास्ता लगभग पूरी तरह बंद हो चुका है। सालों से सफाईकर्मी नदारद, ग्रामीण खुद साफ करने को मजबूर यह जलभराव और कीचड़ शिवम बाल्मीकि के घर से लेकर गढ़ी वाले बाबा जी के मंदिर की ओर फैला हुआ है। मोहल्ले के निवासी शिवम बाल्मीकि ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पूरे साल में बमुश्किल एक बार ही कोई सफाईकर्मी यहां आता है। गंदगी से आजिज आकर वे हर बार खुद ही इस पूरे रास्ते की सफाई करते हैं, ताकि लोग निकल सकें। लेकिन इस बार कीचड़ इतना ज्यादा है कि व्यक्तिगत स्तर पर सफाई करना मुमकिन नहीं रह गया है। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (1076) भी साबित हुई बेअसर स्थानीय निवासियों का कहना है कि उन्होंने इस गंभीर समस्या को लेकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अधिकारियों की घोर लापरवाही के चलते अब तक समस्या का कोई निस्तारण नहीं हो पाया है। शिकायत दर्ज होने के बाद भी धरातल पर कोई कार्रवाई न होना प्रशासनिक उदासीनता को साफ बयां करता है। मासूम बच्चों की शिक्षा और सेहत दांव पर इस रास्ते के बंद होने का सबसे बुरा असर स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चों पर पड़ रहा है। कीचड़ और संक्रामक बीमारियों के खतरे के बीच बच्चे रोजाना इसी रास्ते से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं। मोहल्लेवासियों ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि तत्काल इस रास्ते की सफाई कराई जाए और लापरवाह कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।1
- DM-SP को भी नहीं छोड़ा जोल्हूपुर मोड़ पर दिव्यांग का महा-तांडव, CM योगी से लेकर जिले के कप्तानों को सरेआम दी गालियां! ' जालौन जालौन के कालपी क्षेत्र के जोल्हूपुर मोड़ पर उस वक्त हड़कंप मच गया और गाड़ियों का चक्का पूरी तरह जाम हो गया, जब एक दिव्यांग युवक ने बीच सड़क पर उतरकर ऐसा गदर काटा कि देखने वालों के होश उड़ गए! चौराहे पर अचानक शुरू हुए इस महा-ड्रामा को देखने के लिए देखते ही देखते तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। खाकी पसीना-पसीना! DM, कप्तान और CM तक को नहीं बख्शा मौके पर मौजूद जोल्हूपुर में तैनात दरोगा और पुलिसकर्मी हाथ जोड़कर, पुचकार कर युवक को शांत कराने में जुटे रहे, लेकिन उसका पारा सातवें आसमान पर था। युवक ने आपा खोते हुए खाकी की सारी मर्यादाएं तार-तार कर दीं। युवक ने सरेआम जिले के जिलाधिकारी पुलिस कप्तान और आलाधिकारियों को निशाना बनाते हुए जमकर गालियां दीं और जुबानी हमला बोला! बवाल यहीं नहीं थमा—बात जब और आगे बढ़ी, तो युवक ने सीमा पार करते हुए सीधे सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ भी तीखे और आपत्तिजनक शब्दों की झड़ी लगा दी पुलिस के छूटे पसीने, जैसे-तैसे टला बड़ा बवाल सड़क पर भयंकर तनाव और गर्माते माहौल के बीच पुलिसकर्मियों ने गजब का संयम दिखाया। घंटों की कड़ी मशक्कत और मान-मनौव्वल के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया और युवक को समझा-बुझाकर उसके गांव इटौरा के लिए रवाना किया, तब जाकर पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली। बताया जा रहा है कि युवक उस वक्त भारी नशे की हालत में टल्ली था, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है। वीडियो वायरल, उठ रहे तीखे सवाल! घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह फैल रहा है और पूरे जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म है। अब हर किसी की जुबान पर यही सवाल तैर रहा है—"आखिर DM, SP और CM तक को सरेआम गाली देने के पीछे की असली वजह क्या थी? यह सिर्फ नशे का फितूर था या सिस्टम के खिलाफ कोई भड़ास?"2
- सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए कानपुर देहात पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए 322 वाहनों का चालान किया गया पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के उद्देश्य से जनपदीय पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत बिना नंबर प्लेट के वाहन, ट्रिपल राइडिंग, हेलमेट न पहनना, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाना आदि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कठोर कार्यवाही की गई। अभियान के दौरान *कुल 322 वाहनों* का चालान किया गया। इसके साथ ही, जनपदीय पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें। यह अभियान जनपद में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए निरंतर जारी रहेगा।1