logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 नवम्बर को ज्योति नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित* * झालावाड़, 03 नवम्बर। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, झालावाड़ द्वारा 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 4 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सब-स्टेशन ज्योति नगर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (एच.टी.एम.-1), जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के दौरान आनन्द विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम्, जनाना हॉस्पिटल, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर एवं सत्यपारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ——००——

11 hrs ago
user_Jhalawar hulchal
Jhalawar hulchal
झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
11 hrs ago

आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 नवम्बर को ज्योति नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित* * झालावाड़, 03 नवम्बर। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, झालावाड़ द्वारा 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 4 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सब-स्टेशन ज्योति नगर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (एच.टी.एम.-1), जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के दौरान आनन्द विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम्, जनाना हॉस्पिटल, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर एवं सत्यपारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ——००——

More news from राजस्थान and nearby areas
  • झालावाड़-जिले मे हुनर की रोशनी से जगमगाएगी दिवाली, विशेष बच्चों ने तैयार कीं आकर्षक डिजाइनर मोमबत्तियां, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की सराहना। झालावाड़-जिले में दीपावली की चमक विशेष योग्यजन बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी देखने मिलेगी । शहर के मानसिक तथा विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक डिजाइनर, फैंसी और स्टाइलिश मोमबत्तियां तैयार की हैं। इन बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मोमबत्तियों की बिक्री के लिए मिनी सचिवालय परिसर में स्टॉल लगाई गई है, जहां आमजन किफायती दामों पर इन्हें खरीद सकते हैं। विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों वाली मोमबत्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।ऐसे में दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ इन मोमबत्तियों की खरीदारी विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ओर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी। झालावाड़ के मिनी सचिवालय पर आज जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित मौके पर उपस्थित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल का उद्घाटन किया तथा बच्चों से रंग बिरंगी मोमबत्ती खरीदी इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहां की विशेष योग के जन्म बच्चों को आत्मनिर्भर तथा उनके हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए आवासीय विद्यालय के द्वारा आग्रह किया था जिसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर इन बच्चों का एक काउंटर लगाया गया है बच्चों के द्वारा कई फैंसी तथा आकर्षक डिजाइन में मामबत्तियां तैयार की गई है जो की आने वाले दीपावली महोत्सव पर आमजन के घरों को रोशन करेगी उन्होंने बच्चों के हुनर की सराहना करते हुए शहर वासियों से उन्हें प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस दीपावली पर विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। आमजन के सहयोग से इन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। इस दीपावली यदि बाजार की चकाचौंध के बीच इन बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्तियां खरीदते हैं, तो यह केवल रोशनी का सामान खरीदना नहीं, बल्कि उनके सपनों, मेहनत और आत्मसम्मान को नई चमक देना होगा। 20 दिनों के प्रशिक्षण से निखरा हुनर इधर विद्यालय की संचालिका प्रतिमा चौहान ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष योग्य बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने हुनर के दम पर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस वर्ष करीब 15 से 20 बच्चों को लगातार 20 दिनों तक कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक और फैंसी डिजाइन की मोमबत्तियां तैयार कीं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि संस्थान में बच्चों को मोमबत्तियां बनाने के साथ पेपर बैग, ऑफिस फाइल, इंडेक्स फाइल, वेडिंग लिफाफे और ऑफिस लिफाफे तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में रोजगार से जोड़ना है, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वे किसी संस्थान से जुड़कर अपनी आजीविका चला सकें।
    4
    झालावाड़-जिले मे हुनर की रोशनी से जगमगाएगी दिवाली, विशेष बच्चों ने तैयार कीं आकर्षक डिजाइनर मोमबत्तियां, जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने की सराहना।
झालावाड़-जिले में दीपावली की चमक विशेष योग्यजन बच्चों के हुनर और आत्मनिर्भरता की नई रोशनी भी देखने मिलेगी । शहर के मानसिक तथा विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों ने अपनी मेहनत और रचनात्मकता से आकर्षक डिजाइनर, फैंसी और स्टाइलिश मोमबत्तियां तैयार की हैं। इन बच्चों के हुनर को पहचान दिलाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा मोमबत्तियों की बिक्री के लिए मिनी सचिवालय परिसर में स्टॉल लगाई गई है, जहां आमजन किफायती दामों पर इन्हें खरीद सकते हैं।
विद्यालय के बच्चों द्वारा तैयार की गई रंग-बिरंगी और विभिन्न डिजाइनों वाली मोमबत्तियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।ऐसे में दीपावली पर घरों को रोशन करने के साथ इन मोमबत्तियों की खरीदारी विशेष बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ओर उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने का भी माध्यम बनेगी। झालावाड़ के मिनी सचिवालय पर आज जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ सहित मौके पर उपस्थित कई प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टॉल का उद्घाटन किया तथा बच्चों से रंग बिरंगी मोमबत्ती खरीदी इस दौरान जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने कहां की विशेष योग के जन्म बच्चों को आत्मनिर्भर तथा उनके हुनर को प्रोत्साहन देने के लिए आवासीय विद्यालय के द्वारा आग्रह किया था जिसके बाद मिनी सचिवालय के बाहर इन बच्चों का एक काउंटर लगाया गया है बच्चों के द्वारा कई फैंसी तथा आकर्षक डिजाइन में मामबत्तियां तैयार की गई है जो की आने वाले दीपावली महोत्सव पर आमजन के घरों को रोशन करेगी उन्होंने बच्चों के  हुनर की सराहना करते हुए शहर वासियों से उन्हें प्रोत्साहित करने  की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि इस दीपावली पर विशेष बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें।
आमजन के सहयोग से इन बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
इस दीपावली  यदि बाजार की चकाचौंध के बीच इन बच्चों के हाथों से बनी मोमबत्तियां खरीदते हैं, तो यह केवल रोशनी का सामान खरीदना नहीं, बल्कि उनके सपनों, मेहनत और आत्मसम्मान को नई चमक देना होगा।
20 दिनों के प्रशिक्षण से निखरा हुनर इधर विद्यालय की संचालिका प्रतिमा चौहान ने बताया कि संस्थान द्वारा प्रतिवर्ष मानसिक रूप से कमजोर एवं विशेष योग्य बच्चों को व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाता है, ताकि वे अपने हुनर के दम पर भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें। इस वर्ष करीब 15 से 20 बच्चों को लगातार 20 दिनों तक कैंडल मेकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद बच्चों ने आकर्षक और फैंसी डिजाइन की मोमबत्तियां तैयार कीं, जिन्हें दीपावली के अवसर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया गया है।
उन्होंने बताया कि संस्थान में बच्चों को मोमबत्तियां बनाने के साथ पेपर बैग, ऑफिस फाइल, इंडेक्स फाइल, वेडिंग लिफाफे और ऑफिस लिफाफे तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसका उद्देश्य बच्चों को हुनरमंद बनाकर भविष्य में रोजगार से जोड़ना है, ताकि 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बाद वे किसी संस्थान से जुड़कर अपनी आजीविका चला सकें।
    user_HARI MOHAN CHUDAWAT
    HARI MOHAN CHUDAWAT
    Local News Reporter झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • दीपावली पर झालावाड़ वासियों को मिलेगा शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद* मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर मिठाई काउंटर का जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को दिया जा रहा बढ़ावा* *सरस डेयरी के शुद्ध देशी घी से तैयार मिठाइयां वाजिब दरों पर उपलब्ध, साय विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों की हस्तनिर्मित मोमबत्तियों का काउंटर भी लगाया* झालावाड़। दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद का उपहार देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड के माध्यम से विशेष पहल की गई है। इसके तहत मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर शुद्ध सरस देशी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयों का विक्रय काउंटर शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विधिवत फीता काटकर इस काउंटर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयां उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का संकल्प पिछले तीन वर्षों से निरंतर जारी है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मिठाई काउंटर स्थापित किया गया है, ताकि दीपावली के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां सहजता से उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि मिठाइयों के निर्माण में झालावाड़ की सरस डेयरी का शुद्ध देशी घी उपयोग में लिया गया है। मिठाइयों में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी स्थानीय स्तर से ही क्रय की गई है। इस प्रकार यह पहल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैकिंग के साथ खुली मिठाइयां खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। *शुद्धता के साथ पारंपरिक स्वाद, पैकिंग और खुली मिठाई दोनों की सुविधा* मिठाई काउंटर पर बेसन चक्की, मोतीचूर के लड्डू, मक्खन वड़ा एवं मठरी जैसी पारंपरिक मिठाइयां विभिन्न वजन की पैकिंग में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आमजन अपनी आवश्यकता एवं सुविधानुसार 250 ग्राम, 500 ग्राम एवं 1 किलोग्राम की मात्रा में मिठाइयां खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त 400 रुपये की दर से गिफ्ट पैक भी उपलब्ध करवाया गया है, जिससे दीपावली पर अपने प्रियजनों को पारंपरिक मिठाइयों का उपहार दिया जा सकेगा। *मिठाइयों की वैरायटी, वजन एवं निर्धारित दरें* *500 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध मिठाइयां* 1. बेसन चक्की - 500 ग्राम - 200 रुपये। 2. मोतीचूर के लड्डू - 500 ग्राम - 200 रुपये। 3. मक्खन वड़ा - 500 ग्राम - 220 रुपये। 4. मठरी - 500 ग्राम - 140 रुपये। *250 ग्राम की पैकिंग* 1. मठरी - 250 ग्राम - 70 रुपये। *1 किलोग्राम की पैकिंग* 1. बेसन चक्की - 1 किलोग्राम - 400 रुपये। 2. मोतीचूर के लड्डू - 1 किलोग्राम - 400 रुपये। 3. मक्खन वड़ा - 1 किलोग्राम - 440 रुपये। 4. मठरी - 1 किलोग्राम - 280 रुपये। *विशेष गिफ्ट पैक* दीपावली के अवसर पर उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक भी 400 रुपये की दर से उपलब्ध करवाया गया है। *विशेष पहल: विशेष योग्य बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन* इस वर्ष मिठाई काउंटर के साथ एक और सराहनीय पहल की गई है। झालावाड़ स्थित साय विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं हुनर से तैयार की गई सेंटेड एवं रंग-बिरंगी आकर्षक मोमबत्तियों का विक्रय काउंटर भी स्थापित किया गया है। जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इन बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री का अवलोकन करते हुए उनके हुनर को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि दीपावली पर इन बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। *प्रातः 9 से रात्रि 9 बजे तक खरीद सकेंगे मिठाइयां* मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर स्थापित यह काउंटर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा। इससे सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ-साथ शहरवासी भी अपनी सुविधानुसार मिठाइयों एवं हस्तनिर्मित मोमबत्तियों की खरीद कर सकेंगे। इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटिक, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजेन्द्र प्रसाद दायमा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। ---00---
    2
    दीपावली पर झालावाड़ वासियों को मिलेगा शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयों का स्वाद*
मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर मिठाई काउंटर का जिला कलक्टर ने किया शुभारंभ, स्थानीय उत्पादों को दिया जा रहा बढ़ावा*
*सरस डेयरी के शुद्ध देशी घी से तैयार मिठाइयां वाजिब दरों पर उपलब्ध, साय विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों की हस्तनिर्मित मोमबत्तियों का काउंटर भी लगाया*
झालावाड़। दीपावली के पावन पर्व पर जिलेवासियों को शुद्धता, गुणवत्ता और पारंपरिक स्वाद का उपहार देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन झालावाड़ द्वारा झालावाड़ सहकारी उपभोक्ता होलसेल भण्डार लिमिटेड के माध्यम से विशेष पहल की गई है। इसके तहत मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर शुद्ध सरस देशी घी से निर्मित पारंपरिक मिठाइयों का विक्रय काउंटर शुरू किया गया है। मंगलवार को जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने विधिवत फीता काटकर इस काउंटर का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर जिला कलक्टर ने कहा कि जिलेवासियों को शुद्ध देशी घी से बनी पारंपरिक मिठाइयां उचित एवं किफायती दरों पर उपलब्ध कराने का संकल्प पिछले तीन वर्षों से निरंतर जारी है। इसी पहल को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी मिठाई काउंटर स्थापित किया गया है, ताकि दीपावली के अवसर पर आमजन को गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां सहजता से उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने बताया कि मिठाइयों के निर्माण में झालावाड़ की सरस डेयरी का शुद्ध देशी घी उपयोग में लिया गया है। मिठाइयों में प्रयुक्त अन्य सामग्री भी स्थानीय स्तर से ही क्रय की गई है। इस प्रकार यह पहल स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ ‘वोकल फॉर लोकल’ की भावना को भी साकार कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैकिंग के साथ खुली मिठाइयां खरीदने की सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
*शुद्धता के साथ पारंपरिक स्वाद, पैकिंग और खुली मिठाई दोनों की सुविधा*
मिठाई काउंटर पर बेसन चक्की, मोतीचूर के लड्डू, मक्खन वड़ा एवं मठरी जैसी पारंपरिक मिठाइयां विभिन्न वजन की पैकिंग में उपलब्ध करवाई जा रही हैं। आमजन अपनी आवश्यकता एवं सुविधानुसार 250 ग्राम, 500 ग्राम एवं 1 किलोग्राम की मात्रा में मिठाइयां खरीद सकेंगे। इसके अतिरिक्त 400 रुपये की दर से गिफ्ट पैक भी उपलब्ध करवाया गया है, जिससे दीपावली पर अपने प्रियजनों को पारंपरिक मिठाइयों का उपहार दिया जा सकेगा।
*मिठाइयों की वैरायटी, वजन एवं निर्धारित दरें*
*500 ग्राम की पैकिंग में उपलब्ध मिठाइयां*
1. बेसन चक्की - 500 ग्राम - 200 रुपये।
2. मोतीचूर के लड्डू - 500 ग्राम - 200 रुपये।
3. मक्खन वड़ा - 500 ग्राम - 220 रुपये।
4. मठरी - 500 ग्राम - 140 रुपये।
*250 ग्राम की पैकिंग*
1. मठरी - 250 ग्राम - 70 रुपये।
*1 किलोग्राम की पैकिंग*
1. बेसन चक्की - 1 किलोग्राम - 400 रुपये।
2. मोतीचूर के लड्डू - 1 किलोग्राम - 400 रुपये।
3. मक्खन वड़ा - 1 किलोग्राम - 440 रुपये।
4. मठरी - 1 किलोग्राम - 280 रुपये।
*विशेष गिफ्ट पैक*
दीपावली के अवसर पर उपहार देने के लिए गिफ्ट पैक भी 400 रुपये की दर से उपलब्ध करवाया गया है।
*विशेष पहल: विशेष योग्य बच्चों की प्रतिभा को मिलेगा प्रोत्साहन*
इस वर्ष मिठाई काउंटर के साथ एक और सराहनीय पहल की गई है। झालावाड़ स्थित साय विमंदित आवासीय विद्यालय के बच्चों द्वारा अपनी रचनात्मक प्रतिभा एवं हुनर से तैयार की गई सेंटेड एवं रंग-बिरंगी आकर्षक मोमबत्तियों का विक्रय काउंटर भी स्थापित किया गया है।
जिला कलक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इन बच्चों द्वारा तैयार की गई सामग्री का अवलोकन करते हुए उनके हुनर को प्रोत्साहित करने की अपील की। उन्होंने जिलेवासियों से आग्रह किया कि दीपावली पर इन बच्चों द्वारा बनाई गई मोमबत्तियां खरीदकर उनका उत्साहवर्धन करें। इससे बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।
*प्रातः 9 से रात्रि 9 बजे तक खरीद सकेंगे मिठाइयां*
मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार पर स्थापित यह काउंटर प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से रात्रि 9 बजे तक संचालित रहेगा। इससे सरकारी कार्यालयों में आने वाले नागरिकों के साथ-साथ शहरवासी भी अपनी सुविधानुसार मिठाइयों एवं हस्तनिर्मित मोमबत्तियों की खरीद कर सकेंगे।
इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर रामचन्द्र खटिक, उपखण्ड अधिकारी झालावाड़ सोनू कुमारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्योराजमल, उप रजिस्ट्रार सहकारी समितियां राजेन्द्र प्रसाद दायमा सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
---00---
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • झालावाड़ जिला ग्राम पंचायत दुबलिया सुंदरकांड करके पंचायत
    1
    झालावाड़ जिला
ग्राम पंचायत दुबलिया सुंदरकांड करके पंचायत
    user_जय बाबा री सा
    जय बाबा री सा
    रायपुर, झालावाड़, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बकानी :- सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क और अटल सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश बकानी :- सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क और अटल सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश बकानी। ग्राम पंचायत बकानी के नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क एवं अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को जल्द दुरुस्त करने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए। सरपंच ने पार्क एवं अटल सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से व्यवस्थाओं में सुधार कर नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। इस दौरान ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी संजय उपाध्याय भी मौजूद रहे।
    1
    बकानी :- सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क और अटल सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बकानी :- सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क और अटल सेवा केंद्र का किया निरीक्षण, कर्मचारियों को दिए आवश्यक निर्देश
बकानी। ग्राम पंचायत बकानी के नवनिर्वाचित सरपंच हेमराज कुशवाह ने बालाजी पार्क एवं अटल सेवा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर व्यवस्थाओं में पाई गई कमियों को जल्द दुरुस्त करने तथा आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए।
सरपंच ने पार्क एवं अटल सेवा केंद्र की व्यवस्थाओं को सुचारू रखने और आमजन की सुविधाओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया। उन्होंने कर्मचारियों से व्यवस्थाओं में सुधार कर नियमित रूप से निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान ग्राम पंचायत के सेक्रेटरी संजय उपाध्याय भी मौजूद रहे।
    user_Giriraj regar reporter
    Giriraj regar reporter
    Reporter बकानी, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • गरोठ... गरोठ 8 लाइन फोर लाइन कनेक्टिविटी के यहां एक्सीडेंट... बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दो महिला की मौत बाइक सवार एवं बच्चों को गंभीर घायल, गरोठ अस्पताल मे पहुंचाया जहाँ प्राथमिक इलाज जारी. घायल अर्जुन (30 वर्ष) ने बताया कि वे दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर, नाथपिपलिया जिला उज्जैन के लिए वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
    1
    गरोठ...
 गरोठ 8 लाइन फोर लाइन कनेक्टिविटी के यहां  एक्सीडेंट...
बाइक सवार को ट्रक ने मारी टक्कर दो महिला की मौत बाइक सवार एवं बच्चों को गंभीर घायल, गरोठ अस्पताल मे पहुंचाया जहाँ प्राथमिक इलाज जारी.
घायल अर्जुन (30 वर्ष) ने बताया कि वे दूधाखेड़ी माताजी के दर्शन कर, नाथपिपलिया जिला उज्जैन के लिए वापस लौट रहे थे। तभी ये हादसा हो गया।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तोलाखेड़ी गांव को मिली नेटवर्क समस्या से बड़ी राहत, VI का नया टावर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर धाकड़ मोबाइल चंदवासा के प्रयासों से गांव में बेहतर नेटवर्क सुविधा की उम्मीद, लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मिलेगी निजात तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गांव में VI (वोडाफोन आइडिया) का नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि तोलाखेड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क की कमजोर स्थिति के चलते ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार जरूरी कॉल नहीं लग पाती थी, वहीं इंटरनेट की धीमी गति भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।अब गांव में VI का नया टावर स्थापित होने से नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद जगी है। टावर लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इस पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव के लोगों को मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।इस कार्य में धाकड़ मोबाइल चंदवासा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान VI के TSM जुल्फीकार अली, डिस्ट्रीब्यूटर उदय धाकड़, DSE केशव श्रीवास्तव तथा प्रमोटर विनोद प्रजापति एवं प्रहलाद सिंह का सहयोग रहा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए टावर से अब गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी और डिजिटल सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।ग्रामीणों के लिए यह टावर केवल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल दुनिया से बेहतर तरीके से जोड़ने की एक नई उम्मीद है।जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी की खास खबर। तोलाखेड़ी गांव को मिली नेटवर्क समस्या से बड़ी राहत, VI का नया टावर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर धाकड़ मोबाइल चंदवासा के प्रयासों से गांव में बेहतर नेटवर्क सुविधा की उम्मीद, लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मिलेगी निजात तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गांव में VI (वोडाफोन आइडिया) का नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है। गौरतलब है कि तोलाखेड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क की कमजोर स्थिति के चलते ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार जरूरी कॉल नहीं लग पाती थी, वहीं इंटरनेट की धीमी गति भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।अब गांव में VI का नया टावर स्थापित होने से नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद जगी है। टावर लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इस पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव के लोगों को मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।इस कार्य में धाकड़ मोबाइल चंदवासा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान VI के TSM जुल्फीकार अली, डिस्ट्रीब्यूटर उदय धाकड़, DSE केशव श्रीवास्तव तथा प्रमोटर विनोद प्रजापति एवं प्रहलाद सिंह का सहयोग रहा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए टावर से अब गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी और डिजिटल सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।ग्रामीणों के लिए यह टावर केवल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल दुनिया से बेहतर तरीके से जोड़ने की एक नई उम्मीद है।जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी की खास खबर।
    1
    तोलाखेड़ी गांव को मिली नेटवर्क समस्या से बड़ी राहत, VI का नया टावर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर

धाकड़ मोबाइल चंदवासा के प्रयासों से गांव में बेहतर नेटवर्क सुविधा की उम्मीद, लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मिलेगी निजात

तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गांव में VI (वोडाफोन आइडिया) का नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि तोलाखेड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क की कमजोर स्थिति के चलते ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार जरूरी कॉल नहीं लग पाती थी, वहीं इंटरनेट की धीमी गति भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।अब गांव में VI का नया टावर स्थापित होने से नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद जगी है। टावर लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इस पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव के लोगों को मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।इस कार्य में धाकड़ मोबाइल चंदवासा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान VI के TSM जुल्फीकार अली, डिस्ट्रीब्यूटर उदय धाकड़, DSE केशव श्रीवास्तव तथा प्रमोटर विनोद प्रजापति एवं प्रहलाद सिंह का सहयोग रहा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए टावर से अब गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी और डिजिटल सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।ग्रामीणों के लिए यह टावर केवल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल दुनिया से बेहतर तरीके से जोड़ने की एक नई उम्मीद है।जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी की खास खबर।
तोलाखेड़ी गांव को मिली नेटवर्क समस्या से बड़ी राहत, VI का नया टावर शुरू होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर
धाकड़ मोबाइल चंदवासा के प्रयासों से गांव में बेहतर नेटवर्क सुविधा की उम्मीद, लंबे समय से चली आ रही परेशानी से मिलेगी निजात
तोलाखेड़ी (मंदसौर)। ग्राम पंचायत तोलाखेड़ी के ग्रामीणों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। गांव में VI (वोडाफोन आइडिया) का नया मोबाइल टावर स्थापित किया गया है। इससे लंबे समय से नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।
गौरतलब है कि तोलाखेड़ी गांव में मोबाइल नेटवर्क की कमजोर स्थिति के चलते ग्रामीणों को फोन पर बातचीत करने, इंटरनेट चलाने और ऑनलाइन कार्यों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार जरूरी कॉल नहीं लग पाती थी, वहीं इंटरनेट की धीमी गति भी ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी।अब गांव में VI का नया टावर स्थापित होने से नेटवर्क कनेक्टिविटी में सुधार की उम्मीद जगी है। टावर लगने की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की और इस पहल का स्वागत किया। ग्रामीणों का कहना है कि इससे गांव के लोगों को मोबाइल नेटवर्क एवं इंटरनेट सेवाओं का बेहतर लाभ मिल सकेगा।इस कार्य में धाकड़ मोबाइल चंदवासा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान VI के TSM जुल्फीकार अली, डिस्ट्रीब्यूटर उदय धाकड़, DSE केशव श्रीवास्तव तथा प्रमोटर विनोद प्रजापति एवं प्रहलाद सिंह का सहयोग रहा।ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि नए टावर से अब गांव में नेटवर्क की समस्या दूर होगी और डिजिटल सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा।ग्रामीणों के लिए यह टावर केवल मोबाइल नेटवर्क की सुविधा नहीं, बल्कि गांव को डिजिटल दुनिया से बेहतर तरीके से जोड़ने की एक नई उम्मीद है।जिला ब्यूरो चीफ मंदसौर रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार तोलाखेड़ी की खास खबर।
    user_रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    रामप्रसाद धनगर गुर्जर पत्रकार
    Photographer शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सुसनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.07 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं विस्तार पूर्वक 3 लाख रुपये की स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज सुसनेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुसनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 30.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की स्मैक, 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और 150 रुपये नकद जब्त किए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635 से स्मैक लेकर सुसनेर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन ने पुलिस टीम एवं स्वतंत्र पंचों के साथ घेराबंदी की। पुलिस ने मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे परसुलिया रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान देवीसिंह (45) एवं गोकुलसिंह (40), निवासी ग्राम श्यामपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गोकुलसिंह के कब्जे से 30.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने स्मैक सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सुसनेर टी आई अनिल मालवीयजी , एसआई सचिन धाकड़ , एएसआई दरबार सिंह , एएसआई जितेन्द्र झा ,प्रधान आरक्षक शम्बू जाट ,सैनिक रविन्द्र पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से
    1
    सुसनेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30.07 ग्राम स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

पत्रकार मनोज कुमार माली की विशेष रिर्पोट आईये देखते हैं विस्तार पूर्वक 

3 लाख रुपये की स्मैक और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त, आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट में मामला दर्ज

सुसनेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सुसनेर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को 30.07 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 3 लाख रुपये कीमत की स्मैक, 80 हजार रुपये कीमत की मोटरसाइकिल और 150 रुपये नकद जब्त किए हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 3 नवंबर 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम श्यामपुरा निवासी दो व्यक्ति हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक MP70MC1635 से स्मैक लेकर सुसनेर की ओर आ रहे हैं। सूचना पर सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन ने पुलिस टीम एवं स्वतंत्र पंचों के साथ घेराबंदी की।

पुलिस ने मोड़ी चौराहे से आगे एमपीईबी ग्रिड के पीछे परसुलिया रोड की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में उनकी पहचान देवीसिंह (45) एवं गोकुलसिंह (40), निवासी ग्राम श्यामपुरा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान गोकुलसिंह के कब्जे से 30.07 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

पुलिस ने स्मैक सहित तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और नकदी जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। जब्त स्मैक की कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई गई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।

कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक दरबार सिंह जादौन सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सुसनेर टी आई अनिल मालवीयजी  , एसआई सचिन धाकड़ , एएसआई दरबार सिंह , एएसआई जितेन्द्र झा ,प्रधान आरक्षक शम्बू जाट ,सैनिक रविन्द्र

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा मध्य प्रदेश से
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 नवम्बर को ज्योति नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित* * झालावाड़, 03 नवम्बर। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, झालावाड़ द्वारा 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 4 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सब-स्टेशन ज्योति नगर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सहायक अभियंता (एच.टी.एम.-1), जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के दौरान आनन्द विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम्, जनाना हॉस्पिटल, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर एवं सत्यपारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके अतिरिक्त 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ——००——
    1
    आवश्यक रखरखाव कार्य के चलते 4 नवम्बर को ज्योति नगर सब-स्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित*

*
झालावाड़, 03 नवम्बर। जयपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, झालावाड़ द्वारा 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर, झालावाड़ पर आवश्यक मरम्मत एवं रखरखाव कार्य किया जाएगा। इसके चलते बुधवार, 4 नवम्बर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक सब-स्टेशन ज्योति नगर से जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता (एच.टी.एम.-1), जयपुर डिस्कॉम, झालावाड़ ने बताया कि उक्त रखरखाव कार्य के दौरान आनन्द विहार, कलेक्टर सिविल लाइन क्षेत्र, जिला परिषद, पृथ्वी विलास, साईनाथपुरम्, जनाना हॉस्पिटल, बीएसएनएल कार्यालय, रेलवे स्टेशन क्षेत्र, डाक बंगला, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, कालीदास कॉलोनी, छोटी रायपुर, मंगलपुरा, मामा भांजा चौराहा, प्रेम मंदिर, मूर्ति चौराहा, झिरी मोहल्ला, गोदाम की तलाई, अशोक विहार, कुम्हार मोहल्ला, शनि मंदिर एवं सत्यपारायण मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
इसके अतिरिक्त 33/11 केवी सब-स्टेशन ज्योति नगर से निकलने वाले 11 केवी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
——००——
    user_Jhalawar hulchal
    Jhalawar hulchal
    झालरापाटन, झालावाड़, राजस्थान•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.