Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं कछला गंगा घाट पर अचानक से बड़ा गंगा चक्का जलस्तर किसानों का लाखों का हुआ नुकसान
देवेन्द्र प्रताप सिंह
बदायूं कछला गंगा घाट पर अचानक से बड़ा गंगा चक्का जलस्तर किसानों का लाखों का हुआ नुकसान
More news from Kasganj and nearby areas
- Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- कासगंज। सोरों ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बरकुला में बुधवार को विदाई समारोह, विज्ञान, कला एवं क्राफ्ट प्रदर्शनी तथा नव प्रवेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बेसिक शिक्षा अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने शिरकत की। इस अवसर पर कक्षा 5 उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ विदाई दी गई। छात्रों द्वारा विज्ञान, कला और क्राफ्ट पर आधारित आकर्षक प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका मुख्य अतिथि ने अवलोकन कर सराहना की। वहीं छात्र - छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रविता सिंह, सहायक अध्यापिका आकांक्षा श्रीवास्तव, नरोत्तम सिंह, धीरज कुमार, प्रियंका गौतम, निशा यादव, जिला पीटीआई राजेंद्र सिंह, ब्लॉक पीटीआई फुरकान अली एवं नगर क्षेत्र पीटीआई सोमेंद्र सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।1
- दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, पुलिस ने दुकान की सीलिंग कराई शामली (उत्तर प्रदेश): जिले में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सड़क पर ही दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना के दौरान मौके पर मौजूद पुलिस और डीएसपी के सामने ही हंगामा और हाथापाई होती रही, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि विवादित दुकान को लेकर एक पक्ष महंत योगी शेरनाथ और दूसरा पक्ष पुष्पेंद्र भारद्वाज का है। दोनों पक्ष दुकान पर अपने-अपने अधिकार का दावा कर रहे थे। इसी बात को लेकर कहासुनी बढ़ी और देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप किया और विवादित दुकान पर सील लगवा दी, ताकि आगे कोई पक्ष जबरन कब्जा न कर सके। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाबा पक्ष इस मामले में कोर्ट से केस हार चुका है, लेकिन इसके बावजूद दुकान पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही थी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल बताया जा रहा है। हालांकि इस वीडियो की हमारी तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- बदायूं न्यूज संवाददाता मुनेन्द्र शर्मा बदायूं के रहमा गांव में सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर — हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर बदायूं जिले के थाना बिनावर क्षेत्र अंतर्गत रहमा गांव में सड़क पार कर रही एक अधेड़ महिला तेज़ रफ़्तार बाइक की चपेट में आ गई। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, परवीन बानो (40 वर्ष), पत्नी मोहम्मद असलम, निवासी रहमा, थाना बिनावर*, गांव के मुख्य मार्ग को पार कर रही थीं। इसी दौरान तेज़ गति से आ रही एक बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महिला सड़क पर गिर पड़ी और मौके पर ही लहूलुहान हो गईं। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल शोर मचाया और परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल परवीन बानो को आनन-फानन में जिला अस्पताल, बदायूं ले जाया गया। इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटों के कारण हालत नाज़ुक बनी रही। डॉक्टरों के पैनल ने स्थिति का आकलन करने के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए *हायर सेंटर* रेफर कर दिया। परिजन एंबुलेंस के माध्यम से उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थान ले गए, जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाद रहमा गांव में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर अक्सर वाहन तेज़ रफ़्तार से गुजरते हैं और पैदल चलने वालों के लिए कोई सुरक्षित क्रॉसिंग नहीं है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने और यातायात नियंत्रण के उपाय करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचा जा सके। थाना बिनावर पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मौके का मुआयना किया और बाइक सवार की पहचान व कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक घायल महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी, जबकि परिजन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।1
- बदायूं चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर बदायूं लोकसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को पूरे दिन विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाई। इस दौरान उन्होंने मंदिरों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और विकास की कामना की, साथ ही आमजन से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को भी सुना। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः बदायूं स्थित मां काली नगला मंदिर से हुई, जहां सांसद आदित्य यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना एवं हवन किया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूजा के उपरांत सांसद ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के बीच फल वितरित कर सभी को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद विधानसभा क्षेत्र बिल्सी के अंबियापुर चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने सम्राट अशोक महान की जयंती के उपलक्ष्य में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सांसद आदित्य यादव ने कहा कि सम्राट अशोक महान भारतीय इतिहास के ऐसे महान शासक थे, जिन्होंने अहिंसा, धर्म, न्याय और मानवता के मूल्यों को पूरे विश्व में स्थापित किया। उन्होंने कलिंग युद्ध के बाद शांति और बौद्ध धर्म के मार्ग को अपनाकर समाज को एक नई दिशा दी। अशोक का शासन सुशासन, जनकल्याण और नैतिक मूल्यों का प्रतीक रहा, जिससे आज भी प्रेरणा ली जाती है। इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव गुन्नौर क्षेत्र के ग्राम कादराबाद पहुंचे, जहां मां काली मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके उपरांत सांसद ग्राम सिहोरा पहुंचे, जहां श्री समाधि बाबा आश्रम सिहोरा मढ़ी में आयोजित भव्य नवरात्रि मेले में उन्होंने सहभागिता की। सांसद आदित्य यादव ने मेले का भ्रमण कर विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का अवलोकन किया और स्थानीय परंपराओं की सराहना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जनप्रतिनिधियों की इन आयोजनों में सहभागिता से जनता और नेतृत्व के बीच संवाद मजबूत होता है, जिससे क्षेत्रीय विकास कार्यों को गति मिलती है।बोधित करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति, आस्था और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक है, जो समाज में सकारात्मकता, एकता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस मौके पर राम खिलाड़ी यादव विधायक गुन्नौर, पूर्व विधायक प्रेमपाल सिंह यादव, पूर्व विधायक हाजी बिट्टन, पूर्व विधायक राजेश यादव, पूर्व विधायक आर के शर्मा, लड्डन मियां, ओमवीर सिंह, इंदु सक्सेना, के पी राठौर, शिवम राठौर, सुनील यादव सुनीता पाल, कैप्टन सर्वेश यादव, अतुल पटेल, अखिलेश यादव, अमित यादव, रजत यादव, शशांक यादव, विजय यादव, कविंद्र शाक्य, देवेंद्र गौतम, रईस अहमद भानु यादव, सोमेंद्र यादव, नजर प्रधान अलका यादव, मनवीर शाक्य, भावेश यादव, नवीत यादव, सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे2
- अलीगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी नगर तृतीय व प्रभारी जनशिकायत प्रकोष्ठ द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई, जिसमें कुल 75 शिकायतों को सुना गया। इस दौरान SSP ने सभी प्रार्थना पत्रों पर प्रभावी और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।2
- Post by देवेन्द्र प्रताप सिंह1