पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज गोपीगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक की टक्कर से खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पेट्रोल पंप के पास खड़ी बाइक में ट्रक ने मारी टक्कर, मुकदमा दर्ज गोपीगंज। थाना क्षेत्र में सोमवार को एक ट्रक की टक्कर से खड़ी मोटरसाइकिल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार सारीपुर निवासी विनोद कुमार पुत्र श्री बिहारी लाल 02 मार्च 2026 को दिन में चंदा पेट्रोल पंप के पास स्थित बाउंड्रीवाल के समीप अपनी मोटरसाइकिल नंबर UP 66 U 4289 खड़ी कर कार्य कर रहे थे। इसी दौरान ट्रक संख्या UP 63 AT 8700 के चालक ने कथित रूप से लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए खड़ी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी, जिससे बाइक पूरी तरह टूटकर क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पीड़ित द्वारा डायल 112 पर सूचना देकर पुलिस को बुलाया गया। पीड़ित की तहरीर पर थाना गोपीगंज पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है।

- नगर गोपीगंज की कपड़ा फाड़ होली ऐसी होली आपने कही नहीं देखी होगी जहां कपड़े फाड़ कर होली खेलते है1
- कालीन नगरी भदोही के वरिष्ठ कालीन निर्यातक पंकज बरनवाल ने होली के पावन अवसर पर समस्त देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं जनपद भदोही के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। अपने शुभकामना संदेश में पंकज बरनवाल ने कहा कि होली रंगों, उल्लास और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें प्रेम, सद्भाव और एकता के रंगों से समाज को सशक्त बनाने की प्रेरणा देता है। जिस प्रकार भदोही के कालीन विश्वभर में अपनी अलग पहचान रखते हैं, उसी प्रकार हमें भी अपने संस्कारों और आपसी विश्वास से समाज को सुंदर और मजबूत बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भदोही का कालीन उद्योग देश की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है और यह पर्व हमें नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच और प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। अंत में उन्होंने सभी से सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं पर्यावरण के प्रति सजग रहकर होली मनाने की अपील की तथा सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की। वरिष्ठ कालीन निर्यातक – पंकज बरनवाल, भदोही आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।1
- बुरा ना मानों होली है काफी संख्यात्मे लोगो ने जुटकर होली मिलन समारोह मनाया और आज दूसरे के गले मिले2
- Post by Rajesh pandey1
- Post by Rajesh Tiwari2
- मीरजापुर एसपी अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जिलेभर में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़, बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पुलिस की गश्त मीरजापुर : होली पर्व और अन्य आगामी त्योहारों को लेकर मीरजापुर पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद के संवेदनशील और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में व्यापक फ्लैग मार्च किया गया। क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन शिखा भारती के नेतृत्व में मड़िहान, जमुई, कोपलपुर, कलवारी, कुन्द्रुफ और दारानगर समेत कई इलाकों में पुलिस बल ने मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। वहीं चील्ह, पड़री, कछवां, चुनार, जमालपुर, राजगढ़ और जिगना थाना क्षेत्रों में भी पुलिस टीमों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त की। पीआरवी डायल 112 की टीमों के साथ पुलिस अधिकारियों ने दुकानदारों, सर्राफा व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों से संवाद कर शांति और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। पुलिस प्रशासन का स्पष्ट संदेश है — कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी, लेकिन आम नागरिक निश्चिंत होकर त्योहार मनाएं।1
- ग्राम सभा कटेबना में जर्जर सडक1
- होली एकता और भाईचारे का प्रतीक पर्व है – विधायक विपुल दुबे ज्ञानपुर। विपुल दुबे ने होली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों एवं ज्ञानपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में विधायक श्री दुबे ने कहा कि होली रंगों, उमंग और उत्साह का पर्व है, जो समाज में प्रेम, एकता और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार आपसी मतभेदों को भुलाकर गले मिलने और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। विधायक ने लोगों से अपील की कि वे होली का पर्व आपसी सद्भाव, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं तथा समाज में सकारात्मक वातावरण बनाए रखें। उन्होंने कहा कि त्योहारों की असली खुशी तभी है जब सभी लोग मिलजुलकर हर्षोल्लास के साथ इसे मनाएं। विधायक ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तरोत्तर विकास की कामना करते हुए सभी नागरिकों के स्वस्थ एवं सुरक्षित रहने की प्रार्थना की।1
- कालीन नगरी भदोही के गौरव एवं Carpet Export Promotion Council (CEPC) के वाइस चेयरमैन असलम महबूब ने होली के पावन अवसर पर देशवासियों, प्रदेशवासियों एवं जनपद भदोही के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि होली प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है। यह पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता और सद्भाव के रंगों में रंगने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उन्नति की कामना की तथा सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण होली मनाने की अपील की। 🌈 CEPC – भदोही वाइस चेयरमैन – असलम महबूब1