Shuru
Apke Nagar Ki App…
झालावाड़ जिले के डग थाना क्षेत्र अंतर्गत डोड़ी पड़ासलि गांव के पास एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें सीमेंट से भरे एक ट्रॉले और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार कबीरी निवासी नरेंद्र बैरागी की मौके पर ही टायर के नीचे आने से दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही डग पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, शव को एकत्रित कर डग अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। डग थाना अधिकारी भंवर सिंह गुर्जर ने बताया कि सीमेंट से भरा ट्राला सुसनेर की ओर से आ रहा था, तभी सामने से आ रही बाइक उससे टकरा गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
FIRST INDIA REPORTER

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- आज सुसनेर नगर में महेश्वरी समाज द्वारा एक प्रेरणादायी सुविचार पत्रिका का विमोचन किया गया। यह विमोचन नगर के भीतर ही आयोजित किया गया था।1
- आगर मालवा में कलेक्टर कार्यालय के पास स्थित बड़ा गणपति मंदिर परिसर में एक भव्य खाटूश्यामजी मंदिर का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। स्थानीय लोकप्रिय विधायक मधु गेहलोत, जिन्हें श्यामप्रेमी बताया गया है, ने गत वर्ष इस भव्य मंदिर के निर्माण की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह मंदिर 'बनाने वाले श्याम और कराने वाले श्याम' के नेतृत्व में बनाया जाएगा। यह मंदिर कुल 5 हजार स्क्वायर फीट क्षेत्र में बन रहा है। मंदिर निर्माण का कार्य दिन-प्रतिदिन अपनी गति पकड़ रहा है, जिसका निरीक्षण करने के लिए विधायक श्री गेहलोत स्वयं बार-बार मौके पर जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले रही हैं। क्षेत्र भर में श्याम प्रेमियों सहित अन्य धार्मिक लोग भी इस भव्य निर्माण की खुले दिल से प्रशंसा कर रहे हैं। हाल ही में, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा तनोडिया, सरपंच सूरज सिंह आंजना, सरपंच कपिल बगड़ावत और जीवन सिंह आंजना सहित कई अन्य लोग भी मंदिर निर्माण का अवलोकन करने पहुँचे।2
- राज्य में व्याप्त बिजली संकट को लेकर कांग्रेस ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एमपीईबी (मध्यप्रदेश विद्युत बोर्ड) कार्यालय का घेराव किया और उस पर ताला जड़कर अपना विरोध दर्ज कराया।1
- सुसनेर नगर परिषद भवन के सामने गायों को पानी पिलाने के लिए बनाए गए होद की सफाई का कार्य संपन्न कराया गया है।1
- Post by Ramprasad dhangar1
- सुसनेर के सिविल अस्पताल में कार्यरत डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने तंबाकू मुक्त भविष्य का संकल्प लेते हुए एक महत्वपूर्ण शपथ ली है।1
- सुसनेर में आई तेज आंधी के बाद गाडोलिया लोहार की बस्ती से कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आई हैं। इन तस्वीरों के माध्यम से बस्ती के लोगों का दर्द स्पष्ट रूप से समझा जा सकता है, जो आंधी के कारण उत्पन्न हुई मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रहे हैं।1