मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम से मिले विधायक अविनाश द्विवेदी,कौशाम्बी-मऊ के विकास का रखा रोडमैप मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम से मिले विधायक अविनाश द्विवेदी,कौशाम्बी-मऊ के विकास का रखा रोडमैप जनता की उम्मीदों के केंद्र बने विधायक अविनाश द्विवेदी, विकास की नई इबारत लिखने में जुटे कौशाम्बी। मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी इन दिनों क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र और जनपद कौशाम्बी की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष नहरों में पर्याप्त पानी, राम वन गमन मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी, तारा क्षेत्र में विद्युत कटौती, बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और ग्रामीण-शहरी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने और नई योजनाओं की स्वीकृति का आग्रह किया। विधायक अविनाश द्विवेदी का कहना है कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने से होता है। इसी सोच के साथ वह लगातार शासन स्तर पर क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं, ताकि आम जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विधायक लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि विधायक नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों व शासन स्तर पर प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के संतुलित विकास की नीति को दोहराते हुए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मऊ मानिकपुर विधानसभा और जनपद कौशाम्बी को विकास की नई पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है।

- प्रयागराज में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार: 18,706 बालिकाओं को लगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग और रोटरी की संयुक्त पहल प्रयागराज। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग और रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा व्यापक एचपीवी (HPV) जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अभियान की प्रगति और भावी रणनीतियों की जानकारी साझा की गई। 18,706 बालिकाओं का टीकाकरण: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. ए. के. तिवारी ने बताया कि 06 अगस्त 2026 तक प्रयागराज में 18,706 पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की पात्र बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह वैक्सीन विश्व के 150 से अधिक देशों में 50 करोड़ से अधिक बालिकाओं को सुरक्षित रूप से दी जा चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक 7 लाख से अधिक बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण हो चुका है। *जन-आंदोलन बनाने की अपील* रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने पोलियो उन्मूलन अभियान का उदाहरण देते हुए कहा: "जिस प्रतिबद्धता के साथ रोटरी ने भारत से पोलियो के खात्मे में अग्रणी भूमिका निभाई थी, उसी ऊर्जा और संकल्प के साथ हम एचपीवी टीकाकरण अभियान में भी स्वास्थ्य विभाग का निरंतर सहयोग करेंगे।" स्वास्थ्य विभाग एवं रोटरी संस्था ने मीडिया और समाज से अपील की है कि इस टीके से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करें, ताकि इस स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।2
- प्रयागराज के शंकरगढ़ से जाने वाली प्रतापपुर रोड पर लगी कंपनी में वर्करों द्वारा काम किया गया था जिसकी मजदूरी अभी तक नहीं दी गई है और मजदूर जब कंपनी के गेट पर जाता है तो उसको भगा दिया जाता है1
- ये गोविंद को लेकर भागी है, गोविंद इसको लेकर नही भागा है, अब इनको इस भागमभाग प्रतियोगिता में विजेता पुरुस्कार मिलना चाहिए।1
- शंकरगढ़ 5 नम्बर स्थित सोलर प्लांट कंपनी के ऊपर घास काटने वाले मजदूर ने मजदूरी ना देने का लगाया आरोप1
- बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। बेंगलुरु की कंपनी 'एस्ट्रोबेस स्पेस' ने भारत के पहले 'फुल-फ्लो स्टेज्ड कंबशन' (FFSC) रॉकेट इंजन 'एवरेस्ट' को पेश किया है। 80-टन क्षमता वाला मेथालॉक्स इंजन। इसके साथ ही, अमेरिका और चीन के बाद FFSC रॉकेट इंजन बनाने वाला भारत तीसरा देश बन गया है ISRO के साथ-साथ भारत के प्राइवेट स्पेस सेक्टर और रियूज़ेबल रॉकेट के भविष्य के लिए एक बड़ी बढ़त! 🚀1
- आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है 'आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं कि कैसे दंगा होता है, सीएम योगी ने दी बरेली के मौलाना तौकीर रजा का उदाहरण देते हुए दंगाइयों को चेतावनी1
- योग वेदांत कुटीर आश्रय के महंत पकरी सेवार स्थित स्वामी पागल आनंद आश्रय अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय अनाथ बच्चों के लिए शिक्षा की अलख जगा रहा योग वेदांत कुटीर आश्रय मेजा, प्रयागराज। पकरी सेवार स्थित योग वेदांत कुटीर आश्रय इन दिनों अनाथ और जरूरतमंद बच्चों के लिए शिक्षा और संस्कार का केंद्र बना हुआ है। आश्रम में रहने वाले बच्चों को निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जा रही है। बच्चों को हिंदी के साथ अंग्रेजी और संस्कृत की शिक्षा देने के अलावा कंप्यूटर का प्रशिक्षण भी दिया जाता है, ताकि वे आधुनिक शिक्षा से जुड़कर भविष्य में अपने पैरों पर खड़े हो सकें। आश्रम के महंत स्वामी पागल आनंद ने बताया कि आश्रम का उद्देश्य केवल बच्चों को आश्रय देना नहीं, बल्कि उन्हें बेहतर शिक्षा और संस्कार देकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। बच्चों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार शिक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है। कंप्यूटर शिक्षा के माध्यम से बच्चों को तकनीकी ज्ञान भी दिया जा रहा है, जिससे आगे चलकर उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिल सकें। बताया गया कि पूर्व महंत ओमानंद सरस्वती के गुजर जाने के बाद उनके शिष्य को आश्रम की गद्दी और जिम्मेदारी मिली। वर्तमान महंत ने कहा कि जब से उन्होंने आश्रम की जिम्मेदारी संभाली है, तब से लगातार कुछ नया करने का प्रयास किया जा रहा है। उनका उद्देश्य आश्रम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाना तथा यहां रहने वाले बच्चों के भविष्य को संवारना है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और अनाथ बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समाज की बड़ी जिम्मेदारी है। आश्रम की ओर से बच्चों को शिक्षा के साथ अनुशासन, संस्कार और आध्यात्मिक वातावरण भी दिया जा रहा है। आश्रम प्रबंधन का प्रयास है कि यहां से शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे आगे चलकर आत्मनिर्भर बनें और समाज में अपना योगदान दें।1
- दारागंज प्रयागराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत निराला मूर्ति के पास अखाड़े का भवन जो लगभग 200 वर्ष से पुराना जर्जर है बारिश में दरकना शुरू हो गया है कुछ उसका अंदर भी आज सुबह भोर में गिरा और कुछ हिस्सा अभी-अभी सडक कि तरफ गिरा हुआ है इस जगह भवन में बाहर काफी दुकान लगी हुई है जिस किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना हो सकती है कई बार विकास प्राधिकरण नगर निगम क़ो संज्ञापित करने के उपरांत भी प्रशासनिक अधिकारी अंजान बने हुए है शायद जिम्मेदार अधिकारी एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है कि ज़ब कोई हादसा और जान मल का नुकसान हो जाये तभी उनकी आँख खुलेगी जनसेवक मनोज निषाद ने email द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज व प्रयागराज नगर निगम क़ो तत्काल सूचित किया है यदि कोई दुर्घटना होती है तो निश्चित प्रशाशन जिम्मेदार होगा l दारागंज प्रयागराज थाना क्षेत्र के अंतर्गत निराला मूर्ति के पास अखाड़े का भवन जो लगभग 200 वर्ष से पुराना जर्जर है बारिश में दरकना शुरू हो गया है कुछ उसका अंदर भी आज सुबह भोर में गिरा और कुछ हिस्सा अभी-अभी सडक कि तरफ गिरा हुआ है इस जगह भवन में बाहर काफी दुकान लगी हुई है जिस किसी भी प्रकार की बड़ी दुर्घटना हो सकती है कई बार विकास प्राधिकरण नगर निगम क़ो संज्ञापित करने के उपरांत भी प्रशासनिक अधिकारी अंजान बने हुए है शायद जिम्मेदार अधिकारी एक बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहे है कि ज़ब कोई हादसा और जान मल का नुकसान हो जाये तभी उनकी आँख खुलेगी जनसेवक मनोज निषाद ने email द्वारा जिलाधिकारी प्रयागराज व प्रयागराज नगर निगम क़ो तत्काल सूचित किया है यदि कोई दुर्घटना होती है तो निश्चित प्रशाशन जिम्मेदार होगा l1