Shuru
Apke Nagar Ki App…
ये गोविंद को लेकर भागी है, गोविंद इसको लेकर नही भागा है, अब इनको इस भागमभाग प्रतियोगिता में विजेता पुरुस्कार मिलना चाहिए।
Journalist Shubham Pandey
ये गोविंद को लेकर भागी है, गोविंद इसको लेकर नही भागा है, अब इनको इस भागमभाग प्रतियोगिता में विजेता पुरुस्कार मिलना चाहिए।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम से मिले विधायक अविनाश द्विवेदी,कौशाम्बी-मऊ के विकास का रखा रोडमैप मुख्यमंत्री व डिप्टी सीएम से मिले विधायक अविनाश द्विवेदी,कौशाम्बी-मऊ के विकास का रखा रोडमैप जनता की उम्मीदों के केंद्र बने विधायक अविनाश द्विवेदी, विकास की नई इबारत लिखने में जुटे कौशाम्बी। मऊ मानिकपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी इन दिनों क्षेत्र के विकास को लेकर लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। गुरुवार को उन्होंने लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र और जनपद कौशाम्बी की प्रमुख समस्याओं को विस्तार से रखा। इस मुलाकात को क्षेत्र के विकास के लिए अहम कदम माना जा रहा है। विधायक ने मुख्यमंत्री के समक्ष नहरों में पर्याप्त पानी, राम वन गमन मार्ग के निर्माण कार्य में तेजी, तारा क्षेत्र में विद्युत कटौती, बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई, पेयजल और ग्रामीण-शहरी आधारभूत सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही लंबित विकास परियोजनाओं को शीघ्र पूरा कराने और नई योजनाओं की स्वीकृति का आग्रह किया। विधायक अविनाश द्विवेदी का कहना है कि विकास केवल घोषणाओं से नहीं, बल्कि योजनाओं को धरातल पर उतारने से होता है। इसी सोच के साथ वह लगातार शासन स्तर पर क्षेत्र की समस्याओं को उठा रहे हैं, ताकि आम जनता को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिल सके। क्षेत्र में सड़क संपर्क बेहतर बनाने, सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने, किसानों की समस्याओं को शासन तक पहुंचाने, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर भी विधायक लगातार सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि विधायक नियमित रूप से जनता के बीच रहकर उनकी समस्याएं सुनते हैं और उनके समाधान के लिए अधिकारियों व शासन स्तर पर प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के संतुलित विकास की नीति को दोहराते हुए जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने भी विकास कार्यों को गति देने के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात के बाद विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी ने कहा कि मऊ मानिकपुर विधानसभा और जनपद कौशाम्बी को विकास की नई पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने विश्वास जताया कि सरकार के सहयोग से क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का समाधान होगा और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरना ही उनका सबसे बड़ा संकल्प है।1
- प्रयागराज में एचपीवी टीकाकरण अभियान ने पकड़ी रफ्तार: 18,706 बालिकाओं को लगी वैक्सीन, स्वास्थ्य विभाग और रोटरी की संयुक्त पहल प्रयागराज। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर) की रोकथाम और किशोरियों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए प्रयागराज में स्वास्थ्य विभाग और रोटरी इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3120 द्वारा व्यापक एचपीवी (HPV) जागरूकता एवं टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एक विशेष प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें अभियान की प्रगति और भावी रणनीतियों की जानकारी साझा की गई। 18,706 बालिकाओं का टीकाकरण: मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. ए. के. तिवारी ने बताया कि 06 अगस्त 2026 तक प्रयागराज में 18,706 पात्र बालिकाओं को एचपीवी का टीका लगाया जा चुका है। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपनी 14 से 15 वर्ष की पात्र बेटियों का समय पर एचपीवी टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि यह वैक्सीन विश्व के 150 से अधिक देशों में 50 करोड़ से अधिक बालिकाओं को सुरक्षित रूप से दी जा चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब तक 7 लाख से अधिक बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण हो चुका है। *जन-आंदोलन बनाने की अपील* रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3120 की डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन पूनम गुलाटी ने पोलियो उन्मूलन अभियान का उदाहरण देते हुए कहा: "जिस प्रतिबद्धता के साथ रोटरी ने भारत से पोलियो के खात्मे में अग्रणी भूमिका निभाई थी, उसी ऊर्जा और संकल्प के साथ हम एचपीवी टीकाकरण अभियान में भी स्वास्थ्य विभाग का निरंतर सहयोग करेंगे।" स्वास्थ्य विभाग एवं रोटरी संस्था ने मीडिया और समाज से अपील की है कि इस टीके से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर वैज्ञानिक जानकारी का प्रसार करें, ताकि इस स्वास्थ्य सुरक्षा अभियान को एक जन-आंदोलन का रूप दिया जा सके।2
- कौशांबी: केन से टांडा रोड एवं नेशनल हाईवे को जोड़ने वाली सड़क पर स्थित पुलिया पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस संबंध में तहसील दिवस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी, लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पुलिया की हालत लगातार खराब होती जा रही है और यदि समय रहते इसकी मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल पुलिया की मरम्मत कराने और सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार संबंधित अधिकारियों का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पुलिया की जर्जर स्थिति के कारण स्कूली बच्चों, किसानों और आम नागरिकों को रोजाना जान जोखिम में डालकर आवागमन करना पड़ रहा है। ऐसी ही जनहित, निष्पक्ष और बेबाक खबरों के लिए जुड़े रहिए कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज़ के साथ। हर छोटी-बड़ी खबर सबसे पहले, सबसे सटीक और सबसे विश्वसनीय।1