केसीजी जिले सहित प्रदेश भर में आज 4 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा होली पर्व, 4 मार्च बुधवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले सहित पूरे प्रदेश में आज 4 मार्च को रंगों का पावन पर्व होली हर्षोल्लास और पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। शहर से लेकर गांव तक होली को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। होलिका दहन के बाद आज सुबह से ही लोग एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर शुभकामनाएं देंगे। बच्चों और युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में गुलाल, पिचकारी और मिठाइयों की दुकानों पर भीड़ रही। प्रशासन द्वारा भी होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई है। विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि पर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो। होली आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का प्रतीक पर्व है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। जिलेवासियों में आज रंगोत्सव को लेकर विशेष उत्साह का माहौल है।

- Post by Love1
- होली के त्यौहार में बच्चों ने खेला होली1
- Post by संदीप शर्मा1
- छत्तीसगढ़ मे सरकार का दोहरा चरित्र एक ओर नशामुक्ति केंद्र के लिए करोड़ो का बजट दूसरी ओर लगातार शराब दुकान मे बढ़ोत्तरी ।बजट 2026-2027, ओ.पी. चौधरी, नशामुक्ति केंद्र, शराब नीति छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ राजनीति, शराब दुकान विरोध, जन आक्रोश, राजस्व बनाम स्वास्थ्य, विकसित छत्तीसगढ़ रोडमैप। LiquorPolicy NashaMuktChhattisgarh DoubleStandard PoliticalSatire ChhattisgarhNews CGSarkar JantaSabDekhRahiHai #Chhattisgarh #CGPolitics #OPChoudhary #CGBudget1
- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी धूरेड़ी के दिन कटंगी तहसील क्षेत्र के ग्राम समतपुरी, लिंगापौनार और खैरलांजी तहसील के ग्राम गजपुर में मेले का आयोजन कर गर्र देव का पूजन किया गया। 04 मार्च बुधवार की शाम करीब 04 बजे से इन सभी गांवों में मेले की शुरूआत हुई। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें और मनोरंजन के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही बड़ी संख्या में हिंदु धर्मावंलबियों ने गर्र देव का पूजन किया। मान्यता है कि हिंदु धर्म को मानने वाले वह लोग जो महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान शिव के तीर्थ क्षेत्र या धार्मिक स्थल नंदी लेकर जाते है। वह आज धुरेड़ी के दिन अपने घरों से पुनः नंदी लेकर गर्र देव का पूजन करने के लिए भी जाते है।1
- गौ सम्मान आव्हान अभियान में आप सबका स्वागत है अभिनंदन है साथी हाथ बढ़ाना राधे राधे1
- ग्राम झरिया से पलक बिसेन सीआईएफ में चयनित होकर अपने ग्रह ग्राम से राजस्थान के लिए निकाला जिसमें ग्रामीण और समस्त रिश्तेदार और परिवार के लोग विदाई दिया ट्रेनिंग विदाई के दौरान परिवार के और रिश्तेदारों के आंखें हुई नम1
- 02 और 03 मार्च की रात्रि होलिका दहन के बाद 04 मार्च बुधवार को क्षेत्र भर में धुरेड़ी का पर्व पूरी उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा हैं। छोटे बच्चों में इस पर्व को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है। बुधवार की सुबह सुरज की पहली किरण के साथ ही शहर के लेकर गांवों में रंगों का पर्व धुरेड़ी पर लोग एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर पर्व की बधाईया देते हुए नजर आए। बच्चे हाथों में पिचकारी और रंग लेकर अपने हम उम्र के साथियों का पीछा करते हुए रंग लगाने में मशगुल दिखाएं। एक बड़ा तबका सोशल मीडिया के जरिए भी एक-दूसरे को पर्व की बधाई देते हुए नजर आया।1
- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के कोटा निवासी तीन युवक दुबई घूमने गए थे, लेकिन मध्य-पूर्व में बढ़ते युद्ध तनाव के कारण उनकी भारत वापसी मुश्किल हो गई है। 28 फरवरी और 3 मार्च की उनकी फ्लाइट लगातार रद्द हो चुकी है। अमेरिका और इजरायल की ईरान पर कार्रवाई के बाद कई एयरलाइंस ने दुबई, शारजाह, रियाद और अबू धाबी की उड़ानें रोक दी हैं, जिससे कई भारतीय यात्री अलग-अलग शहरों में फंस गए हैं।1