logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*नेहरू नगर दुर्गा मंदिर मामला: पार्षद पवन गुप्ता ने मेयर पर लगाए भेदभाव के आरोप* नेहरू नगर में आंधी से क्षतिग्रस्त हुए 50 साल पुराने दुर्गा मंदिर के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत कार्य किए जाने और प्रशासन की अनुपस्थिति के आरोपों के बीच वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता का बयान सामने आया है। द कानपुर रिपोर्टर से बातचीत में पार्षद पवन गुप्ता ने मेयर प्रमिला पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 37 की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी दिवाकर भास्कर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह गलत जानकारी देकर मुझको ही गुमराह कर रहे हैं। पार्षद ने आगे कहा कि इस तरह की कार्यशैली से जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर राजनीतिक रूप से भी देखने को मिलेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेयर की कार्यप्रणाली भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ पुरानी राजनीतिक खींचतान को फिर से उजागर कर दिया है।

2 hrs ago
user_Vipin patrkaar G.t.m
Vipin patrkaar G.t.m
पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
2 hrs ago

*नेहरू नगर दुर्गा मंदिर मामला: पार्षद पवन गुप्ता ने मेयर पर लगाए भेदभाव के आरोप* नेहरू नगर में आंधी से क्षतिग्रस्त हुए 50 साल पुराने दुर्गा मंदिर के मामले ने अब राजनीतिक रूप ले लिया है। स्थानीय लोगों द्वारा राहत कार्य किए जाने और प्रशासन की अनुपस्थिति के आरोपों के बीच वार्ड 37 के पार्षद पवन गुप्ता का बयान सामने आया है। द कानपुर रिपोर्टर से बातचीत में पार्षद पवन गुप्ता ने मेयर प्रमिला पांडेय पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वार्ड 37 की जनता के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उनका कहना है कि बार-बार सूचना देने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई मदद नहीं पहुंची। उन्होंने नगर निगम के उद्यान विभाग के अधिकारी दिवाकर भास्कर पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह गलत जानकारी देकर मुझको ही गुमराह कर रहे हैं। पार्षद ने आगे कहा कि इस तरह की कार्यशैली से जनता में नाराजगी बढ़ रही है और इसका असर राजनीतिक रूप से भी देखने को मिलेगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि मेयर की कार्यप्रणाली भारतीय जनता पार्टी को नुकसान पहुंचा सकती है। इस पूरे मामले ने प्रशासनिक लापरवाही के साथ-साथ पुरानी राजनीतिक खींचतान को फिर से उजागर कर दिया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Media Prabhari
    1
    Post by Media Prabhari
    user_Media Prabhari
    Media Prabhari
    Salesperson कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • कानपुर के फूलबाग के पास ओईएफ किले के निकट नगर निगम द्वारा बनाई गई लकड़ी की अस्थायी फल-सब्जी की दुकानों में सोमवार शाम करीब 5:45 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से 25 दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की शुरुआत बंद पड़ी फास्ट फूड (चाय-मैगी) की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसके बाद रखे गए गैस सिलेंडर फट गए और एक सिलेंडर फैक्ट्री के अंदर भी गिरा, जबकि कुछ का मानना है कि शॉर्ट सर्किट ही मुख्य वजह था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर फल-सब्जी की कई दुकानों समेत आसपास के अस्थायी घरों को भारी नुकसान पहुंचा।
    1
    कानपुर के फूलबाग के पास ओईएफ किले के निकट नगर निगम द्वारा बनाई गई लकड़ी की अस्थायी फल-सब्जी की दुकानों में सोमवार शाम करीब 5:45 बजे भीषण आग लग गई, जिसमें 20 से 25 दुकानें जलकर राख हो गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आग की शुरुआत बंद पड़ी फास्ट फूड (चाय-मैगी) की दुकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से हुई, जिसके बाद रखे गए गैस सिलेंडर फट गए और एक सिलेंडर फैक्ट्री के अंदर भी गिरा, जबकि कुछ का मानना है कि शॉर्ट सर्किट ही मुख्य वजह था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिसमें कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, मगर फल-सब्जी की कई दुकानों समेत आसपास के अस्थायी घरों को भारी नुकसान पहुंचा।
    user_JAI HIND MEDIA
    JAI HIND MEDIA
    Newspaper publisher Kanpur, Kanpur Nagar•
    6 hrs ago
  • विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कानपुर पूर्व द्वारा निकाली गई भव्य रामनवमी शोभा यात्रा सभी सनातनी हिंदूभाई हुए शामिल
    1
    विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल कानपुर पूर्व द्वारा निकाली गई भव्य रामनवमी शोभा यात्रा 
सभी सनातनी हिंदूभाई हुए शामिल
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कानपुर समाचार Digital #कानपुर फूलबाग फल मंडी के पास लगी आग.... डीएवी ग्राउंड में बगल मे फल मंडी लगी आग 4 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग मौके पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची... .. .. .. .. #NewsUpdate #BreakingNews #kanpur #follow #like #sher
    1
    कानपुर समाचार Digital  #कानपुर फूलबाग फल मंडी के पास लगी आग....
डीएवी ग्राउंड में बगल मे फल मंडी लगी आग 4 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग 
मौके पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची...
..
..
..
..
#NewsUpdate #BreakingNews #kanpur #follow #like #sher
    user_KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    KANPUR SAMACHAR DIGITAL NEWS
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • कानपुर । तेज आंधी और बारिश के बाद शहर में उत्पन्न कानपुर बिजली संकट का असर अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गया है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी HBTU के वेस्ट कैंपस स्थित हॉस्टलों में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से छात्रों में नाराजगी फैल गई। रविवार शाम सैकड़ों छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाएं टालने की मांग की। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आए तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे शहर के कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। इसी कानपुर बिजली संकट के चलते HBTU के विकास नगर स्थित वेस्ट कैंपस हॉस्टल भी अंधेरे में डूबे रहे। लगातार बिजली न आने और जनरेटर न चलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी। छात्रों का कहना है कि सोमवार से उनकी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन हॉस्टलों में बिजली न होने के कारण तैयारी करना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और परीक्षाएं स्थगित करने की मांग उठाई। कैंपस में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर छात्र संघ बहाली मोर्चा के कोर मेंबर अभिजीत राय और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सी.एल. गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया। डीएसडब्ल्यू प्रो. सी.एल. गहलोत ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए हॉस्टलों में जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर परीक्षाओं को फिलहाल टालने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि कानपुर बिजली संकट के बीच छात्रों को राहत मिल सके।
    1
    कानपुर ।  तेज आंधी और बारिश के बाद शहर में उत्पन्न कानपुर बिजली संकट का असर अब शैक्षणिक संस्थानों तक पहुंच गया है। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी HBTU के वेस्ट कैंपस स्थित हॉस्टलों में करीब 24 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से छात्रों में नाराजगी फैल गई। रविवार शाम सैकड़ों छात्रों ने कैंपस में प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने और परीक्षाएं टालने की मांग की।
बताया जा रहा है कि शनिवार शाम आए तेज तूफान के कारण कई स्थानों पर बिजली के पोल और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गईं, जिससे शहर के कई इलाकों में आपूर्ति बाधित हो गई। इसी कानपुर बिजली संकट के चलते HBTU के विकास नगर स्थित वेस्ट कैंपस हॉस्टल भी अंधेरे में डूबे रहे। लगातार बिजली न आने और जनरेटर न चलने से छात्रों की पढ़ाई प्रभावित होने लगी।
छात्रों का कहना है कि सोमवार से उनकी परीक्षाएं प्रस्तावित हैं, लेकिन हॉस्टलों में बिजली न होने के कारण तैयारी करना मुश्किल हो गया है। इसी को लेकर नाराज छात्रों ने यूनिवर्सिटी प्रशासन और बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और परीक्षाएं स्थगित करने की मांग उठाई।
कैंपस में प्रदर्शन की सूचना मिलने पर छात्र संघ बहाली मोर्चा के कोर मेंबर अभिजीत राय और डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रोफेसर सी.एल. गहलोत पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझाने का प्रयास किया और स्थिति को नियंत्रित किया।
डीएसडब्ल्यू प्रो. सी.एल. गहलोत ने बताया कि छात्रों की समस्या को देखते हुए हॉस्टलों में जनरेटर के माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही परीक्षा नियंत्रक को पत्र लिखकर परीक्षाओं को फिलहाल टालने का अनुरोध किया जा रहा है, ताकि कानपुर बिजली संकट के बीच छात्रों को राहत मिल सके।
    user_Kushal Gupta
    Kushal Gupta
    News Anchor कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • यूपी – जिला शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रीति की मौत हो गई !! एंबुलेंस में मां की लाश लेकर जा रही बेटी स्मिता ने कहा– "मां को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली। तबियत खराब होने के बावजूद मां से BLO सहित कई काम कराए गए। मां को अफसरों ने डांटा"
    1
    यूपी – जिला शाहजहांपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री प्रीति की मौत हो गई !!
एंबुलेंस में मां की लाश लेकर जा रही बेटी स्मिता ने कहा– "मां को 4 महीने से सैलरी नहीं मिली। तबियत खराब होने के बावजूद मां से BLO सहित कई काम कराए गए। मां को अफसरों ने डांटा"
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • डीएवी ग्राउंड में बगल मे फल मंडी लगी आग,4 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,मौके पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची
    1
    डीएवी ग्राउंड में बगल मे फल मंडी लगी आग,4 सिलेंडर फटने से लगी भीषण आग,मौके पर पुलिस के साथ फायर बिग्रेड की कई गाड़ियां पहुंची
    user_Vipin patrkaar G.t.m
    Vipin patrkaar G.t.m
    पत्रकार Kanpur Nagar, Uttar Pradesh•
    12 hrs ago
  • रेड़ी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल की मासिक बैठक हुई सम्पन्न जिलाध्यक्ष घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में मुख्य रूप से सभी व्यापारी भाई सम्मिलित हुए,बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की एकता को और मजबूत करना ताकि उनका किसी तरह कोई शोषण न हो सके , व्यापारी एकता को मजबूत और संगठित करने के उद्देश्य से हर माह बैठक आयोजित की जाती है ,जिससे व्यापारी भाइयों को किसी भी तरह की कोई समस्या व्यापार करने में न आए,फिर भी समस्या आती है तो रेड़ी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल हमेशा उनके हितों और उनकी आवाज को उठाता रहेगा जिससे उनकी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचे और प्रशासन उनकी समस्याओं का निस्तारण कर पाए और अगर फिर भी प्रशासन किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बदलता है तो व्यापार मंडल हमेशा उनके साथ है इसी उद्देश्य को लेकर यह बैठक आज नीलकंठ मार्केट रेडी पटरी सब्जी मंडी कार्यालय में रखी गई थी जिसका उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना व्यापारियों का किसी भी तरह से शोषण ना हो पाए और उनकी आने वाली समस्याओं में उनके साथ खड़े रहना उनके कंधे से कंधे मिलाकर चलना यही रेडी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल की नीति है और इसी स्तर पर पूरे कानपुर में व्यापार मंडल कार्य कर रहा है बैठक में लगभग 60 से 70 व्यापारी बंधु मौजूद रहे और आने वाले समय में संगठन को और भी बड़ा विस्तार रूप दिया जाएगा जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में आने वाली समस्याएं होती है उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा संवाददाता मानस मिश्रा कि रिपोर्ट
    1
    रेड़ी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल की मासिक बैठक हुई सम्पन्न 
जिलाध्यक्ष घनश्याम तिवारी के नेतृत्व में बैठक हुई सम्पन्न, बैठक में मुख्य रूप से सभी व्यापारी भाई सम्मिलित हुए,बैठक का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों की एकता को और मजबूत करना ताकि उनका किसी तरह कोई शोषण न हो सके , व्यापारी एकता को मजबूत और संगठित करने के उद्देश्य से हर माह बैठक आयोजित की जाती है ,जिससे व्यापारी भाइयों को किसी भी तरह की कोई समस्या व्यापार करने  में न आए,फिर भी समस्या आती है तो रेड़ी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल हमेशा उनके हितों और उनकी आवाज को उठाता रहेगा जिससे उनकी आवाज शासन प्रशासन तक पहुंचे और प्रशासन उनकी समस्याओं का निस्तारण कर पाए और अगर फिर भी प्रशासन किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही बदलता है तो व्यापार मंडल हमेशा उनके साथ है इसी उद्देश्य को लेकर यह बैठक आज नीलकंठ मार्केट रेडी पटरी सब्जी मंडी कार्यालय में रखी गई थी जिसका उद्देश्य व्यापारियों को सुरक्षा प्रदान करना व्यापारियों का किसी भी तरह से शोषण ना हो पाए और उनकी आने वाली समस्याओं में उनके साथ खड़े रहना उनके कंधे से कंधे मिलाकर चलना यही रेडी पटरी सब्जी मंडी व्यापार मंडल की नीति है और इसी स्तर पर पूरे कानपुर में व्यापार मंडल कार्य कर रहा है बैठक में लगभग 60 से 70 व्यापारी बंधु मौजूद रहे और आने वाले समय में संगठन को और भी बड़ा विस्तार रूप दिया जाएगा जिससे व्यापारियों को व्यापार करने में आने वाली समस्याएं होती है उनको दूर करने का प्रयास किया जाएगा 
संवाददाता मानस मिश्रा कि रिपोर्ट
    user_Manas Mishra
    Manas Mishra
    Local News Reporter कानपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ‼️कानपुर में किडनी का काला खेल! अस्पतालों के अंदर चल रहा था खतरनाक रैकेट पुलिस ने मारा बड़ा छापा!‼️ कानपुर से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर जहां इलाज के नाम पर चल रहा था किडनी का खौफनाक खेल! रावतपुर थाना और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश छापेमारी में 6 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 4 अस्पताल संचालक भी शामिल!लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती अब भी 4 डॉक्टर फरार हैंऔर पुलिस लगातार दबिश दे रही है!सबसे चौंकाने वाली बात शहर के कई निजी अस्पतालों में 40 से 50 संदिग्ध ट्रांसप्लांट की आशंका!आखिर कौन है इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड? पर्दा उठना अभी बाकी है पुलिस जांच जारी है! Co-editor Shyam Ji Gupta 9452930700 8738946333
    1
    ‼️कानपुर में किडनी का काला खेल! अस्पतालों के अंदर चल रहा था खतरनाक रैकेट पुलिस ने मारा बड़ा छापा!‼️
कानपुर से इस वक्त की सबसे सनसनीखेज खबर
जहां इलाज के नाम पर चल रहा था किडनी का खौफनाक खेल!
रावतपुर थाना और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़े किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट का पर्दाफाश छापेमारी में 6 आरोपी गिरफ्तार, जिनमें 4 अस्पताल संचालक भी शामिल!लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती अब भी 4 डॉक्टर फरार हैंऔर पुलिस लगातार दबिश दे रही है!सबसे चौंकाने वाली बात शहर के कई निजी अस्पतालों में 40 से 50 संदिग्ध ट्रांसप्लांट की आशंका!आखिर कौन है इस पूरे नेटवर्क का मास्टरमाइंड? पर्दा उठना अभी बाकी है पुलिस जांच जारी है!
Co-editor 
Shyam Ji Gupta 
9452930700
8738946333
    user_Shyam ji gupta
    Shyam ji gupta
    Media Consultant उन्नाव, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.