Shuru
Apke Nagar Ki App…
Pradeep kumar
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कादरचौक (बदायूं)। कादरचौक क्षेत्र में तेज रफ्तार पिकअप वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिकअप वाहन तेज गति में था, तभी उसने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर पड़े। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला थाना कुंवरगांव क्षेत्र का है। पुलिस ने पिकअप वाहन की तलाश शुरू कर दी है और घटना के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खबर लिखे जाने तक मृतक और घायल युवकों की पहचान की प्रक्रिया जारी थी।1
- उझानी(बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता में पुलिस बन साइबर ठगों ने एक वृद्ध को बेटे की गिरफ्तारी होने की बात पर झांसे में लेकर उससे चार लाख रुपया ठग लिए। जब वृद्ध की अपने बेटे से बात हुई तब उसे ठगी का अहसास हुआ और फिर उसने साइबर थाने के अलावा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। गांव पिपरौल पुख्ता निवासी बुजुर्ग वीरेन्द्रपाल सिंह के पास गत दो फरवरी को साइबर ठगों का फोन आया और खुद को पुलिस कर्मी बता कर कहा कि उनका बेटा सुमित नोएडा में दो दोस्तों के साथ एक लड़की से गलत काम करते हुए पकड़ा गया है। अगर अपने बेटे को बचाना चाहते है तो चार लाख रुपया उसे दे दें। बताते हैं कि इस दौरान ठगों ने उसके बेटे से बात कराई जिस पर वह घबरा गए और साइबर ठगों द्वारा बताए गए खाते में तीन बार में चार लाख रुपया डाल दिए। जब पीड़ित की अपने बेटे से बात हुई तब पता चला कि वह ठगे गए है इस पर उन्होंने साइबर पुलिस समेत कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।1
- Post by Santosh Varma Ji Mandal Bereau Chief PRRSS1
- Post by राजेश कुमार वर्मा1
- एसआईआर अभियान के तहत डीईओ ने वजीरगंज व सैदपुर में किया निरीक्षण1
- यूपी के बदायूँ जिले में स्थित सिटी मॉल के ढिशुम सिनेमा हॉल में फ़िल्म ‘गौदान’ के रिलीज़ होने के अवसर पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने नगर वासियों तथा पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ फ़िल्म देखी गई। जिलाध्यक्ष ने बताया ‘गौदान’ जैसी फ़िल्में केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने का माध्यम हैं। यह फ़िल्म गौमाता के सम्मान, ग्रामीण जीवन की वास्तविकताओं और मानवीय मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करती है, जो प्रत्येक भारतीय को आत्मचिंतन के लिए प्रेरित करती है।1
- बसपा में शामिल हुए कई भाजपा के नेता1
- बदायूं/कुड़ा नरसिंहपुर: खबर का असर सबसे पहले आप तक जनपद न्यूज 24 यूपी से। तीन दिन पहले दिल्ली हाईवे पर कुड़ा नरसिंहपुर पुर गांव के पास टूटी पड़ी सड़क की समस्या को जनपद न्यूज 24 यूपी ने प्रमुखता से उठाया था। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे होने के कारण आए दिन हादसे हो रहे थे और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। खबर का संज्ञान लेते हुए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। विभाग द्वारा पानी निकासी का कार्य शुरू कराया गया है, जिससे अब मार्ग पर पानी नहीं भरेगा और आवागमन सुचारू रूप से जारी रह सकेगा। स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है और त्वरित कार्रवाई के लिए जनपद न्यूज 24 यूपी का आभार जताया है।1