कई हादसों के बाद चेता प्रशासन मौके पर पहुंच अधिकारियों ने बंद पुलिया खुलवाई, खराब सड़क को किया बंद उझानी,(बदायूं)। नगर के समीपवर्ती गांव कुड़ानरसिंहपुर में उझानी-दिल्ली हाइवे पर जमा हो रहे गांव के गंदे पानी से बने गहरे गड्ढों और इससे हो रहे हादसों के बाद शुक्रवार को गांव पहुुंचे खंड विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों ने बंद पड़े नाले को खुलवा कर पानी निकास की शुरूआत कराई वही पानी भरे गड्ढों में हो रहे हादसे रोकने के लिए मिट्टी डलवा कर रास्ता बंद कराया ताकि हादसे रोके जा सके। शुक्रवार की दोपहर खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञय अग्रवाल अपने अधीनस्थ कर्मियों और नगर पालिका के निर्माण खंड के अवर अभियंता के साथ गांव कुड़ानरसिंहपुर पहुंचे। श्री अग्रवाल ने इस दौरान मौका मुआयना किया साथ ही ग्रामीणों से बातचीत की। इस दौरान ग्रामीणों की किसी बात पर अधिकारियों से नोंकझोंक तक हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि कोल्डस्टोरेज के समीप नाला बंद कर दिया गया है। इस पर खंड विकास अधिकारी ने मौका मुआयना किया और जेसीबी बुला कर बंद पड़े नाले और पुलिया को खुलवा कर पानी निकास की व्यवस्था कराई। खंड विकास अधिकारी ने सड़क पर हो गए चार फिट तक के गड्ढों वाले हादसे जोन को मिट्टी डलवा कर और उस पर लाल झंडी लगवा कर आवागमन को बंद कराया ताकि हादसों को रोका जा सके। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञय अग्रवाल ने पत्रकारों को बताया कि नाले को कोल्डस्टोरेज स्वामी ने बंद कर दिया था जिसे खुलवाया गया है। उन्होंने बताया कि सड़कों पर जो गड्ढें हो गए हैं उस पर बेरिकेटिंग कराई गई है और जब पानी सूख जाएगा तब पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा मरम्मत की जाएगी ताकि होने वाले हादसे रोके जा सकें।

- जनपद न्यूज 24 यूपी दातागंज (बदायूं) से बड़ी खबर सामने आई है। नगर क्षेत्र में नगर पालिका दातागंज द्वारा व्यापक सफाई अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत नालियों के बाहर अवैध रूप से बनी स्लैबों को तोड़ा गया, जो लंबे समय से गंदगी, जलभराव और दुर्गंध का कारण बनी हुई थीं। नगर पालिका की इस कार्रवाई से नालियों की नियमित सफाई संभव हो सकी है और क्षेत्रवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका के इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि यदि इसी तरह नियमित रूप से सफाई अभियान चलता रहा तो शहर को स्वच्छ बनाए रखने में काफी मदद मिलेगी। जनपद न्यूज 24 यूपी | खबर का असर सबसे पहले आप तक1
- किसान सभा में नैनो डीएपी की उपयोगिता बताई बदायूँ, 05 फरवरी। ग्राम दियूरीजित में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को नैनो डीएपी, नैनो यूरिया व जैविक उर्वरकों के उपयोग की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि इनसे रासायनिक खाद की खपत कम होती है और फसल व पर्यावरण दोनों को लाभ मिलता है। इफको अधिकारियों ने बताया कि मक्का की बुआई से पहले 1 किलो बीज में 10 मिली नैनो डीएपी से बीज उपचार करने पर अंकुरण व उत्पादन बेहतर होता है। कार्यक्रम के बाद किसानों को नैनो डीएपी के प्रयोग वाले आलू के खेत का भ्रमण कराया गया।1
- बसपा को मिला एक और नया साथी भाजपा से निकलकर हुए कई नेता बचपनशामिल1
- Post by Pradeep kumar4
- Health Insurance क्यों ज़रूरी है? (संक्षेप में) Health Insurance आज के समय में बहुत जरूरी है क्योंकि इलाज का खर्चा बहुत महंगा हो गया है। फायदे: अचानक बीमारी या एक्सीडेंट में बड़े खर्च से बचाता है हॉस्पिटल बिल, ऑपरेशन, दवाई का खर्च कवर करता है आपकी बचत (Savings) सुरक्षित रहती है कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है पूरे परिवार को आर्थिक सुरक्षा देता है1
- यूपी, बदायूं1
- बदायूं मंडलायुक्त भूपेंद्र एस चौधरी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट बदायूं का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न न्यायालयों, राजस्व व न्यायिक अभिलेखागार, ईआरके सहित अन्य प्रभागों की व्यवस्थाओं और रिकॉर्ड का जायजा लिया। अभिलेखों के डिजिटाइजेशन पर जोर देते हुए रिकॉर्ड प्रबंधन को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही अधिकारियों-कर्मचारियों को निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।1
- बदायूं 06 फरवरी। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी अवनीश राय ने शुक्रवार को विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण(एसआईआर) अभियान अंतर्गत नगर पंचायत वजीरगंज और सैदपुर आदि का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 06 मार्च को किया जाएगा। एसआईआर अंतर्गत दावे एवं आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि के अंतिम दिन जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान उन्होने जारी नोटिस के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उसका निस्तारण करने के लिए कहा। बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्राप्त प्रारूप 6, 7, 8 व अन्य प्रारूपों के सम्बंध में जानकारी ली तथा बताया कि नामावलियों से संबंधित सुनवाई, सत्यापन एवं निर्णय की प्रक्रिया 27 फरवरी तक पूर्ण की जाएगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एफआर एवं एसडीएम बिसौली राशि कृष्णा सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।1
- Post by Thakur Sobran singh ptrkar1