उदयपुर बिंदौली हमला मामले में भीम आर्मी का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उदयपुर बिंदौली हमला मामले में भीम आर्मी का प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन उदयपुर जिले के डबोक थाना क्षेत्र के हरियाव गांव में बिंदौली पर हुए हमले के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। घटना के विरोध में गुरुवार को बड़ी संख्या में समाजजन भीम आर्मी के बैनर तले एकत्रित हुए और जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने आरोप लगाया कि शादी समारोह के दौरान दलित समाज की बिंदौली पर हमला कर जातिसूचक गालियां दी गईं, दुल्हन को घोड़ी से उतारा गया तथा महिलाओं और बारातियों के साथ मारपीट की गई। ज्ञापन में नामजद आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यदि आरोपियों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो समाज उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगा। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाई। समाज के लोगों ने प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा मामले में एससी-एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में कार्रवाई की जाए। #Udaipur #BhimArmy #RajasthanNews #BindoliAttack #DalitNews #UdaipurPolice #BreakingNews

- देसूरी की नारलाई ग्राम पंचायत में बुधवार को जनसुनवाई का आयोजन हुआ। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। कई मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।1
- पाली एसपी मोनिका सेन ने सादड़ी पहुंचकर कानून व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने बढ़ते नशे, साइबर फ्रॉड और चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस-जनता समन्वय और सीसीटीवी लगाने पर भी जोर दिया।1
- पाली के रानी में राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कई दमकलों ने आग पर काबू पाया, जिससे फोम, मशीनें और कच्चा माल जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों की तत्परता से आसपास के रहवासी मकान सुरक्षित बचा लिए गए।2
- डूंगरपुर के तपस शिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने स्वच्छता की शपथ ली और फीडबैक अभियान में सक्रियता दिखाई। यह पहल आगामी स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए की गई है। नगर परिषद की टीम ने मोबाइल ऐप के ज़रिए फीडबैक देने की प्रक्रिया समझाई, जिससे शहर को स्वच्छ बनाने में मदद मिलेगी।1
- डूंगरपुर के कुआं गांव में दिनदहाड़े 'कंगन स्टोर' की मालकिन से नकाबपोश बदमाशों ने 20 ग्राम सोने की चेन लूट ली। पावर बाइक पर आए लुटेरे वारदात को अंजाम देकर पलक झपकते ही फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। पुलिस ने नाकाबंदी कर तलाश शुरू कर दी है, पर व्यापारियों में सुरक्षा को लेकर डर बना हुआ है।3
- उदयपुर के कानोड़ स्थित करसाना गांव में खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर कुएं में गिर गया। हादसे में 55 वर्षीय किसान बद्री लाल सेन की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने शव को बाहर निकालकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा गया।1
- पाली जिले के सादड़ी पुलिस थाने में SP मोनिका सेन की अध्यक्षता में जन सहभागिता शिविर आयोजित हुआ। इसमें कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग पर आमजन व जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद कर फीडबैक लिया गया। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से यह शिविर रखा गया।1
- डूंगरपुर में कांग्रेस सेवादल ने अपने संस्थापक डॉ. हार्दिकर की जयंती मनाई और संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इसमें बांसवाड़ा, सलूम्बर और डूंगरपुर से कुल 946 पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। शिविर में बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और जनता में विश्वास पैदा करने पर जोर दिया गया।1