शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू रानी/तगतगढ़ — निंबेश्वर नाथ मंदिर के आगे टोल नाके के पास स्थित राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख तगतगढ़ व रानी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने तुरंत रानी अग्निशमन वाहन को दूरभाष पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रानी पालिका की दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर फैलने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फालना, बाली, सादड़ी व सुमेरपुर से भी अतिरिक्त अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाए गए। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में फोम गद्दे, मशीनें, सोफा कवर, प्लाईवुड, बड़ी मात्रा में लकड़ी का कच्चा माल तथा तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास के रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के दौरान सांडेराव थाना पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।
शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू रानी/तगतगढ़ — निंबेश्वर नाथ मंदिर के आगे टोल नाके के पास स्थित राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख तगतगढ़ व रानी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने तुरंत रानी अग्निशमन वाहन को दूरभाष पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रानी पालिका की दमकल टीम ने आग बुझाने
का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर फैलने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फालना, बाली, सादड़ी व सुमेरपुर से भी अतिरिक्त अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाए गए। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में फोम गद्दे, मशीनें, सोफा कवर, प्लाईवुड, बड़ी मात्रा में लकड़ी का कच्चा माल तथा तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास के रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के दौरान सांडेराव थाना पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।
- शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू शॉर्ट सर्किट से राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में भीषण आग, 7 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू रानी/तगतगढ़ — निंबेश्वर नाथ मंदिर के आगे टोल नाके के पास स्थित राज फोम प्रोडक्ट कंपनी में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की तेज लपटें उठती देख तगतगढ़ व रानी नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी मगराज चौधरी ने तुरंत रानी अग्निशमन वाहन को दूरभाष पर सूचना दी। मौके पर पहुंची रानी पालिका की दमकल टीम ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया, लेकिन आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चारों ओर फैलने लगी। स्थिति गंभीर होते देख फालना, बाली, सादड़ी व सुमेरपुर से भी अतिरिक्त अग्निशमन वाहन मौके पर बुलाए गए। करीब 7 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आगजनी में फोम गद्दे, मशीनें, सोफा कवर, प्लाईवुड, बड़ी मात्रा में लकड़ी का कच्चा माल तथा तैयार फर्नीचर जलकर राख हो गया। दमकल कर्मियों की तत्परता से आसपास के रहवासी मकानों को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के दौरान सांडेराव थाना पुलिस स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।2
- पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन आमजन की समस्याएं सुनी, कई मामलों का मौके पर निस्तारण देसूरी। नारलाई ग्राम पंचायत क्षेत्र में बुधवार को ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में देसूरी परिवेशक अधिकारी रमेश दास वैष्णव, नारलाई PEEO अरविंद सिंह राणावत, कनिष्ठ सहायक रूपाराम मेघवाल, कृषि पर्यवेक्षक सुकनराज तथा पशु निरीक्षक फलक शेख सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनमें से कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।1
- पाली एसपी मोनिका सेन पहुंची सादड़ीः कानून व्यवस्था पर लिया फीडबैक, नशा और साइबर फ्रॉड को लेकर जताई चिंता दोपहर (सादड़ी) भीकाराम कंडारापाली,पुलिस थाने पहुंची। यहां बाली पाली जिला एसपी मोनिका सेन गुरुवार वृत्ताधिकारी पारस चौधरी और थानाधिकारी हनवंत सिंह सोढा ने उनका स्वागत किया। एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। उन्होंने थाना परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बाद में नगरवासियों ने भी उनका स्वागत किया। इसके बाद सादड़ी थाना परिसर में जन सहभागिता शिविर आयोजित हुआ, जिसमें सीएलजी सदस्य, जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और आमजन मौजूद रहे। पुलिस और जनता के बीच समन्वय पर दिया जोर शिविर में एसपी मोनिका सेन ने आमजन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और जनता के बीच मजबूत समन्वय आवश्यक है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र से मिले फीडबैक के आधार पर पुलिस कार्ययोजना तैयार की जाएगी। शिविर में आपराधिक मुद्दों पर की चर्चाशिविर के दौरान क्षेत्र में बढ़ते नशे, अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम, बाहरी व्यक्तियों की पहचान, डोर-टू-डोर सर्वे, महिला सुरक्षा, छेड़छाड़ और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई जैसे मुद्दों पर चर्चा की गई। एसपी ने नशे को समाज और परिवार के लिए विनाशकारी बताते हुए इससे बचने के लिए सामूहिक संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए। चोरी की वारदातों पर व्यक्त की चिंता ग्रामीणों ने क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों पर चिंता व्यक्त की। इस पर एसपी ने नागरिकों से अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की अपील की, जिससे अपराधियों की पहचान आसान हो सके। उन्होंने बीट कांस्टेबलों को सूने मकानों, मंदिरों और संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए। साइबर फ्रॉड को लेकर किया जागरूक1
- पाली में दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के तहत जिला कलेक्टर ने खातेदारों को आरक्षण पत्र प्रदान किए। यह पत्र उन 128 लोगों को दिए गए जिन्होंने अपनी अधिग्रहित भूमि के बदले विकसित भूमि लेने का विकल्प चुना था। इस पहल से मारवाड़ क्षेत्र में औद्योगिक विकास और राजस्थान के समग्र विकास को तेज़ी मिलेगी।3
- पाली जिला न्यायालय ने आदेश की अवहेलना करने पर नगर निगम कार्यालय को सील कर दिया और आयुक्त का वाहन कुर्क कर लिया। यह कार्रवाई एक भूखंड के पट्टे से जुड़े मामले में न्यायालय के फैसले का पालन न करने के कारण की गई। इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही पर न्यायालय की सख्ती का एक महत्वपूर्ण उदाहरण माना जा रहा है।1
- पाली जिले के शैतान के निबोल चौराहे पर एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में वाहन का मुख्य सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।1
- साइबर क्राइम और ऑनलाइन धोखाधड़ी को लेकर कार्यशाला का आयोजन तरुण जोशी राजसमंद राजसमंद में ‘थिंक बिफोर यू क्लिक, थिंक बिफोर यू ड्राइव’ थीम पर एजुकेशनल एवं करियर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साइबर क्राइम ब्रांच राजसमंद की ओर से विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा, साइबर अपराध से बचाव और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल, सीबीए प्रशासिका शीतल गुर्जर, सह निदेशक अभिदेव शर्मा एवं जिला प्रोग्रामिंग सेल के खैरूल वसीम ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों का उपरणा ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया।पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल ने विद्यार्थियों को प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस विभाग, एथिकल हैकिंग सहित विभिन्न करियर विकल्पों की जानकारी देते हुए लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपने संघर्ष और सफलता की प्रेरणादायक यात्रा भी साझा की।वहीं साइबर एक्सपर्ट खैरूल वसीम ने ‘साइबर शील्ड एवं सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा पहल’ के तहत साइबर बुलिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी, डिजिटल अरेस्ट और सोशल मीडिया सुरक्षा को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को संदिग्ध लिंक से बचने और व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने की सलाह दी। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा आयोजित साइबर सुरक्षा क्विज की जानकारी भी दी गई, जिसमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।सेमिनार में प्रश्नोत्तर सत्र भी आयोजित हुआ, जिसमें विद्यार्थियों ने करियर और साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे। कार्यक्रम के अंत में प्रशासिका शीतल गुर्जर ने विद्यार्थियों को सड़क और साइबर सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनने का संदेश देते हुए अधिकारियों का आभार जताया।2
- सादडी में पुलिस का जन सहभागिता शिविर, SP मोनिका सेन लिया फीडबैक, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा सादडी में पुलिस का जन सहभागिता शिविर, SP मोनिका सेन लिया फीडबैक, कानून व्यवस्था पर हुई चर्चा देसूरी, 7 मई:पाली पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन की अध्यक्षता में गुरुवार को सादड़ी पुलिस थाने में जन सहभागिता शिविर का आयोजन किया । शिविर में क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर आमजन और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया । इस दौरान बाली बाली वृत्ताधिकारी पारस चौधरी सहित सभी सर्कल के पुलिस अधिकारी मौजूद रहेंगे। पुलिस अधिकारी क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और आमजन से मिलकर कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। जन सहभागिता शिविर का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना है। SP मोनिका सेन आमजन की समस्याएं सुनी और उनके सुझाव दिए। साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। शिविर में अधिक से अधिक लोगों ने शिविर में भाग लिया।1