logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल, सेवा भाव का दिया संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के लिए पहुंचे मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी ने मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना समाज को मजबूत बनाती है। जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. शहनवाज जहीर, फार्मासिस्ट बाल कृष्ण ओझा, अखिलेश मिश्रा सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरीजों और तीमारदारों में भी उत्साह देखने को मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समय-समय पर ऐसे सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।

4 hrs ago
user_Shashank Mishra
Shashank Mishra
Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
6112c7ae-d402-425e-84b8-13935c2ed730

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मरीजों में बांटे फल, सेवा भाव का दिया संदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेसरहा में सेवा संकल्प अभियान के तहत मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल में भर्ती एवं उपचार के

58fa44ad-002a-4404-85ff-71ce845cd881

लिए पहुंचे मरीजों को फल देकर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की गई। फल वितरण कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप चतुर्वेदी ने मरीजों को फल वितरित किए। उन्होंने कहा कि सेवा और सहयोग की भावना समाज को मजबूत बनाती है। जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची

4b3b41c0-b4db-40ad-a3b9-3af67a838a2e

सामाजिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता, डॉ. शहनवाज जहीर, फार्मासिस्ट बाल कृष्ण ओझा, अखिलेश मिश्रा सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मरीजों और तीमारदारों में भी उत्साह देखने को मिला। सीएचसी अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार गुप्ता ने

f96f9a3e-8090-4565-b7db-f576c10226e7

कहा कि स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ ही समय-समय पर ऐसे सेवा भाव से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को मानव सेवा और जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रेरित किया गया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सीएमओ डॉ. संजय कुमार दोहरे ने एचआईवी-टीबी से बचाव और उपचार के प्रति 553 बंदियों को किया जागरूक

सिद्धार्थनगर जिले के जिला कारागार सिद्धार्थनगर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से एचआईवी एवं टीबी के प्रति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कारागार में निरुद्ध 553 बंदियों की एचआईवी एवं टीबी की स्क्रीनिंग व जांच की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार दोहरे ने बंदियों एवं कारागार कर्मचारियों को एचआईवी और टीबी के लक्षण, बचाव, जांच तथा उपचार के संबंध में जानकारी दी। डॉ एम एम त्रिपाठी जिला क्षय रोग अधिकारी ने कहा कि टीबी उपचार योग्य बीमारी है। लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना, कमजोरी और भूख में कमी जैसे लक्षण दिखाई दें तो उन्हें नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। बीमारी को छिपाने के बजाय तत्काल जांच कराकर चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार शुरू करना चाहिए। उन्होंने उपचार के दौरान नियमित रूप से दवा लेने और चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के कारणों, बचाव के उपाय, जांच एवं परामर्श सेवाओं की भी जानकारी दी। स्वास्थ्य टीम ने एचआईवी और टीबी से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने तथा बीमारी से पीड़ित व्यक्ति के साथ भेदभाव न करने के लिए जागरूक किया। साथ ही किसी भी संदिग्ध लक्षण पर स्वयं उपचार करने के बजाय स्वास्थ्य विभाग की सेवाओं का लाभ लेने की अपील की गई। जेल अधीक्षक सचिन वर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कारागार में निरुद्ध बंदियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी और समय से जांच एवं उपचार उपलब्ध कराने के महत्व पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बंदियों के सवालों का समाधान करते हुए एचआईवी एवं टीबी से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एचआईवी-टीबी कार्यक्रम से जुड़े स्वास्थ्यकर्मी, काउंसलर, लैब टेक्नीशियन तथा कारागार प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई बांसी,सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरिक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक अपनी टीम के साथ रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय अभियुक्त मिथिलेश यादव (पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) को धर दबोचा।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली बांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 109 बीएनएस (जानलेवा हमला) के तहत नामजद व वांछित चल रहा था।चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी भी कराई गई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी मुकेश शर्मा और आरक्षी दिलीप निषाद कोबरा मोबाइल शामिल रहे।
    2
    जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई

जानलेवा हमले का वांछित अभियुक्त अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार, बांसी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
बांसी,सिद्धार्थनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बांसी कोतवाली पुलिस ने सफलता हासिल करते हुए जानलेवा हमले के मामले में वांछित एक अभियुक्त को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी बांसी शुबेन्दु सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरिक्षक महेन्द्र प्रताप चतुर्वेदी के निर्देश पर उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक अपनी टीम के साथ रानीगंज तिराहा क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर 19 वर्षीय अभियुक्त मिथिलेश यादव (पुत्र विजय उर्फ झिनकू यादव, निवासी ग्राम सुपाराजा, थाना जोगिया उदयपुर, सिद्धार्थनगर) को धर दबोचा।जामा तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से एक अवैध लोहे का चाकू बरामद हुआ। पकड़ा गया अभियुक्त थाना कोतवाली बांसी में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 117/2026 धारा 109 बीएनएस (जानलेवा हमला) के तहत नामजद व वांछित चल रहा था।चाकू बरामदगी के बाद पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ धारा 4/25 आर्म्स एक्ट के तहत भी मामला पंजीकृत कर लिया है। कार्रवाई के दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशानिर्देशों का पूर्ण पालन करते हुए धारा 105 बीएनएसएस के तहत वीडियोग्राफी भी कराई गई।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक चतुर्भुज पाठक, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, आरक्षी घनश्याम यादव, आरक्षी मुकेश शर्मा और आरक्षी दिलीप निषाद कोबरा मोबाइल  शामिल रहे।
    user_Ajeet kumar maurya
    Ajeet kumar maurya
    Court reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त । खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा 01 अदद मोटरसाइकिल गिरफ्तारी करने वाली टीम- उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।
    1
    संतकबीरनगर - पुलिस की नशे के सौदागरों पर बड़ी चोट: 1100 ग्राम गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, बाइक जब्त ।
खलीलाबाद पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत थाना कोतवाली खलीलाबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1100 ग्राम अवैध गांजा और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दुबे के नेतृत्व में टीम ने आज दिनांक 17.09.2026 को NH-27 काला गेट के पास चेकिंग के दौरान यह कार्रवाई की।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अफरोज पुत्र मो0 मुतीन निवासी कोड़री थाना कोतवाली खलीलाबाद के रूप में हुई है। वह मोटरसाइकिल से गांजा लेकर कहीं बेचने जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 870/2026 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
बरामदगी -1100 ग्राम अवैध गांजा
01 अदद मोटरसाइकिल
गिरफ्तारी करने वाली टीम-  उ0नि0 श्री विनोद कुमार यादव, का0 जितेन्द्र यादव, का0 अरमान खान, का0 संतोष यादव की रही सराहनीय भूमिका।
    user_बिकाश श्रीवास्तव
    बिकाश श्रीवास्तव
    Advertising agency मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    20 min ago
  • *उपवास ही दवाई है और पांच पाप और चार कषाय का त्याग जरूरी है* *उपवास ही दवाई है और पांच पाप और चार कषाय का त्याग जरूरी है*
    1
    *उपवास ही दवाई है और पांच पाप और चार कषाय का त्याग जरूरी है*
*उपवास ही दवाई है और पांच पाप और चार कषाय का त्याग जरूरी है*
    user_Mulayam Singh Yadav
    Mulayam Singh Yadav
    Newspaper publisher शोहरतगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार मेंहदावल, संतकबीरनगर। एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया। घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । पूछताछ विवरणः- गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया। इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।
    2
    हत्या में वांछित आरोपी को बेलहर पुलिस ने तत्परता से किया गिरफ्तार
मेंहदावल, संतकबीरनगर।	
एसपी संदीप कुमार मीना के निर्देशन व सीओ मेंहदावल सर्वदवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर में अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना बेलहरकला पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए आज दिनाँक 16.09.2026 को हत्या की घटना में संलिप्त अभियुक्त रामदास गुप्ता पुत्र हरीराम गुप्ता निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद सन्तकबीरनगर को जंगल दशहर मोड़ वहदग्राम पिपरी से गिरफ्तार किया गया तथा घटना में प्रयुक्त एक अदद आलाकत्ल धारदार नुकीली परखी बरामद किया गया।
घटना का विवरणः- दिनाँक 15.09.2026 को थाना कोतवाली खलीलाबाद पर वादिनी श्रीमती मंजू देवी पत्नी स्व0 राजू निवासी जंगल दशहर थाना बेलहरकला जनपद संतकबीरनगर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनाँक 15.09.2026 को पुरानी रंजिश को लेकर अभियुक्त रामदास गुप्ता उपरोक्त द्वारा नुकीला धारदार हथियार से मेरे पति के पेट में कई जगह मार दिया गया, जिसके बाद मौके से मेरे पति को सीएचसी मेंहदावल एम्बुलेंस द्वारा भेजा गया, जहाँ दवा इलाज के दौरान चिकित्सक द्वारा उन्हे मृत घोषित कर दिया गया । उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहरकला पर मु0अ0सं0 278/2026 धारा 103(1) बीएनएस व 3(2) (v) एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया । 
पूछताछ विवरणः-
गिरफ्तार किये गये अभियुक्त से पूछताछ की गयी तो बताया कि महेन्द्र व उसकी पत्नी का मेरे यहां आना-जाना व उठना-बैठना होता था । राजू की पत्नी मंजू व उसके भाई महेन्द्र के बीच पैसे के लेन-देन को लेकर विवाद था । मंजू द्वारा हमेशा यह कहा जाता था कि मेरे चढ़ाने पर ही महेन्द्र उन लोगों से लड़ाई-झगड़ा करता है । इसी बात को लेकर दिनांक 15.09.2026 को शाम को राजू, उसकी पत्नी मंजू तथा मेरे बीच गाली-गलौज व मारपीट हो रही थी । झगड़े के दौरान मैने बोरे से अनाज निकालने वाली नुकीली व धारदार परखी से राजू के सीने व पेट पर कई जगह वार कर दिया।
इस बाबत गिरफ्तार करने में बेलहरकला एसओ सर्वेश कुमार, उ0नि0 राजेश कुमार दूबे, का0 रोहित कुमार, का0 अमरजीत मौर्य, का0 पीयूष कुमार गुप्ता सर्विलांस सेल आदि शामिल रहे। एसपी द्वारा गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम को उत्साहवर्धन हेतु 15000 रु0 नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गयी है ।
    user_आलोक कुमार बर्नवाल
    आलोक कुमार बर्नवाल
    मेहदावल, संत कबीर नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • 👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    1
    👍🏽🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹🌹
    user_🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    🇮🇳🇮🇳 رام آشیش 🇮🇳🇮🇳
    City Star डोमरियागंज, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान में 21 यूनिट रक्तदान, मरीजों में बांटा फलाहार सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं मरीजों के बीच फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह के साथ जोगी बाबा, अनुपमा सिंह दुबे, सुशील राजाराम केवट, अमय पांडे ने पहुंचकर फलाहार वितरण कार्यक्रम के साथ रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया । शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. अरशद खान, शंभूनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अनीता, पंकज मिश्रा, सुरजीत कुमार, सुभाष शामिल रहे। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शेषभान गौतम, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी, डॉ. चारू बाला शर्मा, डॉ. निधि पांडेय और डॉ. लक्ष्मी शंकर सिंह , चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी,भानु प्रताप राजेश कुमार सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा, अधिराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा, रमेश मौर्य, जमील अहमद, अजहर, उद्धव प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, युधिष्ठिर यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव और गिरीश दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदाताओं में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    1
    प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में सेवा संकल्प अभियान में 21 यूनिट रक्तदान, मरीजों में बांटा फलाहार

सिद्धार्थनगर जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत बांसी स्थित 50 शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में रक्तदान शिविर एवं मरीजों के बीच फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री व विधायक जय प्रताप सिंह के साथ जोगी बाबा, अनुपमा सिंह दुबे, सुशील राजाराम केवट, अमय पांडे ने पहुंचकर फलाहार वितरण कार्यक्रम के साथ रक्तदाताओं से मिलकर उनका उत्साह बढ़ाया । शिविर में रक्तदाताओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 21 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में ब्लड बैंक सिद्धार्थनगर से पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रक्तदाताओं का पंजीकरण, स्वास्थ्य परीक्षण और रक्त संग्रह किया। टीम में डॉ. अरशद खान, शंभूनाथ त्रिपाठी, सच्चिदानंद त्रिपाठी, अनीता, पंकज मिश्रा, सुरजीत कुमार, सुभाष शामिल रहे। इस अवसर पर अस्पताल में भर्ती मरीजों को फलाहार भी वितरित किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शेषभान गौतम, प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके सिंह, डॉ. अश्वनी कुमार, डॉ. मनोज कुमार चौधरी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. अफरोज नैयर, डॉ. ध्रुव चंद्र चौधरी, डॉ. चारू बाला शर्मा, डॉ. निधि पांडेय और डॉ. लक्ष्मी शंकर सिंह , चीफ फार्मासिस्ट रत्न शंकर चौधरी, राजेंद्र चौधरी,भानु प्रताप राजेश कुमार सहित चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। रक्तदान करने वालों में अभय प्रताप सिंह उर्फ छोटे राजा, अधिराज प्रताप सिंह उर्फ बड़े राजा, रमेश मौर्य, जमील अहमद, अजहर, उद्धव प्रताप सिंह, निखिल प्रताप सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, युधिष्ठिर यादव, दुर्गेश श्रीवास्तव और गिरीश दुबे सहित अन्य लोग शामिल रहे। रक्तदाताओं में प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान में भागीदारी को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों ने रक्तदान के महत्व के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान करने की अपील की।
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    Local News Reporter बंसी, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मां सहित दों मासूमों की,मौ*त, एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी जानकारी! #mahararagnj #police #punam #Bokadha #vairalvideo #DM
    1
    मां सहित दों मासूमों की,मौ*त,


एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने दी 
जानकारी!

#mahararagnj 
#police
 #punam
#Bokadha
#vairalvideo 
#DM
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.