मऊ के मधुबन काठतरावं में खड़ंजा निर्माण के विरोध में उतरी महिलाएं। मौके पर भारी फोर्स तैनात। क्या है विवाद। पढ़ें पूरी खबर...... मधुबन(मऊ):-मधुबन तहसील क्षेत्र के काठतरांव गांव में उखड़े हुए खड़ंजे को सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के आदेश पर प्रशासन की मौजूदगी में ग्राम पंचायत द्वारा दोबारा लगवाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को विजय शंकर तिवारी के घर की महिलाओं के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि काठतरांव में वर्षों पूर्व जिला पंचायत द्वारा मस्जिद से नाथा के ट्यूबवेल तक खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया गया था। बाद में ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजे के स्थान पर इंटरलाकिंग सड़क लगाने की योजना बनाई गई। इसी बीच गांव के ही विजय शंकर तिवारी समेत कुछ लोगों ने खड़ंजा निर्माण का विरोध करते हुए पूर्व में लगे खड़ंजे को उखाड़ दिया और न्यायालय की शरण ले ली। मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल के आदेश पर सचिव निलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने विजय शंकर तिवारी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बावजूद खड़ंजा निर्माण का कार्य लंबे समय तक नहीं हो सका, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। सोमवार को स्थिति को नियंत्रित करने और निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कंचन लता मौर्य, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और खड़ंजा लगवाया गया। निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन को महिलाओं के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि विजय शंकर तिवारी के घर की महिलाओं ने एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कॉलर पकड़कर घसीटने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कार्य पूर्ण होने की बात कही है। #maunews #MAU #मधुबन #maupolice #SDMOffice
मऊ के मधुबन काठतरावं में खड़ंजा निर्माण के विरोध में उतरी महिलाएं। मौके पर भारी फोर्स तैनात। क्या है विवाद। पढ़ें पूरी खबर...... मधुबन(मऊ):-मधुबन तहसील क्षेत्र के काठतरांव गांव में उखड़े हुए खड़ंजे को सोमवार को जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र के आदेश पर प्रशासन की मौजूदगी में ग्राम पंचायत द्वारा दोबारा लगवाया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को विजय शंकर तिवारी के घर की महिलाओं के कड़े विरोध का भी सामना करना पड़ा। बताया जाता है कि काठतरांव में वर्षों पूर्व
जिला पंचायत द्वारा मस्जिद से नाथा के ट्यूबवेल तक खड़ंजा सड़क का निर्माण कराया गया था। बाद में ग्राम पंचायत द्वारा खड़ंजे के स्थान पर इंटरलाकिंग सड़क लगाने की योजना बनाई गई। इसी बीच गांव के ही विजय शंकर तिवारी समेत कुछ लोगों ने खड़ंजा निर्माण का विरोध करते हुए पूर्व में लगे खड़ंजे को उखाड़ दिया और न्यायालय की शरण ले ली। मामले में ग्राम प्रधान की शिकायत पर उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल के आदेश पर सचिव
निलेश यादव की तहरीर पर पुलिस ने विजय शंकर तिवारी सहित चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बावजूद खड़ंजा निर्माण का कार्य लंबे समय तक नहीं हो सका, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बनी रही। सोमवार को स्थिति को नियंत्रित करने और निर्माण कार्य पूरा कराने के लिए उपजिलाधिकारी राजेश कुमार अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी अभय कुमार सिंह, थानाध्यक्ष कंचन लता मौर्य, नायब तहसीलदार गौरव प्रताप सिंह सहित भारी पुलिस बल मौके पर
पहुंचा और खड़ंजा लगवाया गया। निर्माण कार्य के दौरान प्रशासन को महिलाओं के तीव्र विरोध का सामना करना पड़ा। आरोप है कि विजय शंकर तिवारी के घर की महिलाओं ने एसडीएम राजेश कुमार अग्रवाल के साथ धक्का-मुक्की करते हुए कॉलर पकड़कर घसीटने का प्रयास किया। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है, वहीं प्रशासन ने स्थिति को नियंत्रण में बताते हुए कार्य पूर्ण होने की बात कही है। #maunews #MAU #मधुबन #maupolice #SDMOffice
- मऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस (UPSI) भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज मऊ DCSK आदि विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आई0टी0 गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।3
- सादर अवगत कराना है कि जनपद बलिया के कोतवाली थानान्तर्गत दिनांक 13.03.2026 को एक निजी हॉस्पिटल पूर्वांचल में एक महिला प्रसव के लिए एडमिट हुई और उसके दो मृत बच्चियां जन्म ली, उसके कुछ देर पश्चात उस महिला की भी मृत्यु हो गई, इस संबंध में परिजनों के द्वारा थाना स्थानीय पर प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसके प्रकरण में थाना स्थानीय पर वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है । इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर की वीडियो बाइट1
- देवरिया जनपद में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां जहां जबरन एक गैंग द्वारा खून निकल जाता है वही जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो पुलिस फौरन जांच में जुड़ गई पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस पर कार्यवाही की जाएगी1
- जबरन खून निकालने की सूचना पर जाँच में जुटी पुलिस – CO सिटी देवरिया मिडिया कर्मियों द्वारा दी गई थी जानकारी, मामला देवरिया जिले का है, co सिटी देवरिया द्वारा बताया गया है कि जाँच हो रही है और इसके आधार पर कार्यवाई की जाएगी।1
- देश में LPG गैस सिलेंडर की कमी को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें वायरल हो रही हैं। क्या सच में गैस की किल्लत होने वाली है? 👇👇👇👇👇👇 इस वीडियो में जानिए ✔ असली कारण ✔ किन राज्यों में असर ✔ क्या गैस की कीमत बढ़ेगी पूरी सच्चाई जानने के लिए वीडियो जरूर देखें। #LPGGas #GasCylinder #BreakingNews #IndiaNews #GasShortage #LatestNews #HindustanTV #BiharNews #trendingnews1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार चलाना सीख रही एक महिला की लापरवाही के कारण एक 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई। इस घटना के विरोध में शनिवार को परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना का विवरण शुक्रवार को मुबारकपुर कस्बे के निवासी शिवा पटवा (16 वर्ष), पुत्र राजू पटवा, अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास कार चलाना सीख रही एक महिला ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवा को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को सड़क पर फूटा आक्रोश - शुक्रवार रात को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। शनिवार सुबह जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों और आक्रोशित लोगों ने सठियांव-मुबारकपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय और सीओ सदर आस्था जयसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी की पहचान: कार चालक की पहचान गुड़िया यादव पत्नी सोनू यादव, निवासी निबी बुजुर्ग के रूप में हुई। तकनीकी पुष्टि: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद प्रदर्शनकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी दिखाई, ताकि लोगों का विश्वास बहाल हो सके। शांतिपूर्ण समाधान प्रशासन के आश्वासन और गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद परिजन जाम हटाने को तैयार हुए। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट ले जाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और शव के रवाना होने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर अनाड़ी चालकों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर ड्राइविंग सीखने के खतरों को उजागर किया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- आपूर्ति निरीक्षक की निगरानी में 350 से अधिक गैस सिलेंडरों का वितरण, डोर-टू-डोर आपूर्ति भी शुरु। बेल्थरा रोड क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से चल रही रसोई गैस की किल्लत अब काफी हद तक सामान्य हो गई है। उपजिलाधिकारी शरद चौधरी के हस्तक्षेप के बाद एलपीजी गैस सिलेंडरों की आपूर्ति लगातार सुचारु रूप से कराई जा रही है, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं को राहत मिली है। आपूर्ति निरीक्षक विजय राय स्वयं गैस वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को एचपी गैस गोदाम से 350 से अधिक रसोई गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया। इसके अलावा उपभोक्ताओं तक सीधे पहुंच सुनिश्चित करने के लिए लगभग 250 सिलेंडर डोर-टू-डोर आपूर्ति के लिए भी भेजे गए हैं। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में गैस की आपूर्ति को नियमित बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- Post by RISHI RAI1
- रसोई गैस आपूर्ति को लेकर फैली भ्रांतियों के बीच संबंधित गैस एजेंसियों व अधिकारियों के साथ बैठक कर कल से देवरिया में गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी पूर्ण रूप से बहाल करने के निर्देश दिए गए। ✔️उपभोक्ता ऑनलाइन/मिस्ड कॉल से गैस बुक करें। ✔️ OTP/DAC न होने पर भी गैस उपलब्ध ✔️ कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई समस्या/जानकारी हेतु: 05568-4697153