Shuru
Apke Nagar Ki App…
New hindustan tent house गोदाम सहादतपुरा लगी भीषण आग से सामान जलकर राख
RISHI RAI
New hindustan tent house गोदाम सहादतपुरा लगी भीषण आग से सामान जलकर राख
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- मऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस (UPSI) भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज मऊ DCSK आदि विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आई0टी0 गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।3
- Post by SONI DEVI1
- भारत आने वाला पहला जहाज, लाइबेरिया के ध्वज वाला शेनलॉन्ग स्वेजमैक्स, 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चे तेल के साथ, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मुंबई पहुंचा। लाइबेरिया ध्वज वाला शेनलॉन्ग नाम का सुएजमैक्स टैंकर 1,35,335 मीट्रिक टन से ज्यादा सऊदी क्रूड ऑयल लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा है। यह जहाज दो हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद होर्मुज से गुजरकर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा क्रूड टैंकर है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maupolice #maumahadev #LPGCrisis #HumaraUP #VistaarNews #VikasExpress #IsraelIranWar #SocialMediaDebate #EnergySecureIndia #MiddleEastCrisis #Mumbai #StraitOfHormuz #crudeOil #bharat #shenlong #sea #जहाज#लाइबेरिया #ध्वज #शेनलॉन्ग #स्वेजमैक्स #कच्चातेल #होर्मुज #जलडमरूमध्य #मुंबई #क्रूडटैंकर1
- प्रसूता व जुड़वा नवजात की मौत मामले में पुलिस जांच शुरू। जनपद बलिया के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एक निजी अस्पताल में प्रसूता व उसके दो नवजात शिशुओं की मौत के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार 13 मार्च 2026 को एक महिला को प्रसव के लिए पूर्वांचल नामक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां प्रसव के दौरान दो मृत बच्चियों का जन्म हुआ। कुछ समय बाद महिला की भी मृत्यु हो गई। घटना के बाद परिजनों ने मामले को लेकर थाना कोतवाली में प्रार्थना पत्र दिया, जिसके आधार पर पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) बलिया कृपा शंकर ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- आजमगढ़ l जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव (केशवपुर) में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शौचालय के रास्ते घर में घुसे चोर पीड़ित विक्रम सिंह (पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह), जो बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि घटना 13/14 मार्च की दरम्यानी रात की है। अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और घर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों और ऊपर के एक कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। शादी वाले घर में मातम जैसा माहौल लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 25 फरवरी को ही घर में शादी संपन्न हुई थी। शादी के कारण ही घर में भारी मात्रा में जेवरात और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तब उन्हें बिखरे हुए सामान और टूटी हुई अलमारी को देखकर चोरी का अहसास हुआ। पुलिस जांच में जुटी घटना की तत्काल सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का बयान: "पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"1
- आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर लगी हाइमास्ट लाइट पिछले दो दिनों से लगातार दिन-रात जल रही थी, जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही थी। ऐसे में आज एक पत्रकार ने मौके पर पहुंचकर स्वयं हाइमास्ट लाइट को बंद किया। अगर समय रहते जिम्मेदार विभाग ध्यान दे तो बिजली की इस तरह की बर्बादी को रोका जा सकता है। नगर पंचायत से मांग है कि ऐसी लाइटों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि सरकारी संसाधनों की बर्बादी न हो।1
- Post by Anand journalist1
- Post by RISHI RAI1