आजमगढ़ में लेखपाल के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवरात और नकदी पार आजमगढ़ l जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव (केशवपुर) में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शौचालय के रास्ते घर में घुसे चोर पीड़ित विक्रम सिंह (पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह), जो बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि घटना 13/14 मार्च की दरम्यानी रात की है। अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और घर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों और ऊपर के एक कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। शादी वाले घर में मातम जैसा माहौल लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 25 फरवरी को ही घर में शादी संपन्न हुई थी। शादी के कारण ही घर में भारी मात्रा में जेवरात और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तब उन्हें बिखरे हुए सामान और टूटी हुई अलमारी को देखकर चोरी का अहसास हुआ। पुलिस जांच में जुटी घटना की तत्काल सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का बयान: "पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

- आजमगढ़ l जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा गांव (केशवपुर) में बीती रात बेखौफ अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात, नकदी व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार को हुई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शौचालय के रास्ते घर में घुसे चोर पीड़ित विक्रम सिंह (पुत्र स्वर्गीय विजय बहादुर सिंह), जो बुढ़नपुर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं, ने बताया कि घटना 13/14 मार्च की दरम्यानी रात की है। अज्ञात चोर मकान से सटे शौचालय के सहारे छत पर चढ़े और घर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने ग्राउंड फ्लोर के तीन कमरों और ऊपर के एक कमरे में रखी लॉकरयुक्त अलमारी का ताला तोड़कर बड़ी चोरी को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात और करीब 50 हजार रुपये नकद लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। शादी वाले घर में मातम जैसा माहौल लेखपाल विक्रम सिंह ने बताया कि बीते 25 फरवरी को ही घर में शादी संपन्न हुई थी। शादी के कारण ही घर में भारी मात्रा में जेवरात और अन्य कीमती सामान रखा हुआ था। सुबह करीब 6:30 बजे जब परिवार के सदस्य सोकर उठे, तब उन्हें बिखरे हुए सामान और टूटी हुई अलमारी को देखकर चोरी का अहसास हुआ। पुलिस जांच में जुटी घटना की तत्काल सूचना डायल 112 और स्थानीय थाने को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया और साक्ष्य जुटाए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष का बयान: "पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस की टीमें संदिग्धों की तलाश में जुटी हैं और जल्द ही घटना का खुलासा कर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"1
- आजमगढ़। नगर पंचायत जहानागंज क्षेत्र के सैय्यद मोड़ पर लगी हाइमास्ट लाइट पिछले दो दिनों से लगातार दिन-रात जल रही थी, जिससे बिजली की अनावश्यक बर्बादी हो रही थी। ऐसे में आज एक पत्रकार ने मौके पर पहुंचकर स्वयं हाइमास्ट लाइट को बंद किया। अगर समय रहते जिम्मेदार विभाग ध्यान दे तो बिजली की इस तरह की बर्बादी को रोका जा सकता है। नगर पंचायत से मांग है कि ऐसी लाइटों की नियमित जांच कराई जाए, ताकि सरकारी संसाधनों की बर्बादी न हो।1
- मऊ । उत्तर प्रदेश पुलिस (UPSI) भर्ती परीक्षा को त्रुटि रहित एवं सकुशल सम्पन्न कराये जाने के क्रम में शांति/सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत शनिवार को जिलाधिकारी मऊ प्रवीण मिश्र, पुलिस अधीक्षक मऊ इलामारन जी के द्वारा पुलिस बल के साथ मऊ नगर क्षेत्र के तालिमुद्दीन इण्टर कॉलेज मऊ DCSK आदि विभिन्न परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया तथा सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग, बायोमेट्रिक, केवाईसी आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस दौरान परीक्षा से सम्बन्धित विभिन्न व्यवस्थाओ के बारे में जायजा लिया गया । ड्यूटी में लगे अधिकारी/कर्मचारीगण को सतर्कता से ड्यूटी करने हेतू निर्देशित किया गया। परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को परीक्षा केन्द्रों के आस-पास ध्वनि विस्तारक यन्त्रों का प्रयोग तथा परीक्षा परिसर में मोबाइल फोन, आई0टी0 गैजेट्स एवं अन्य आपत्तिजनक सामग्री ले जाना पूर्णतया प्रतिबंधित रखने हेतु निर्देशित किया गया। परीक्षा की मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के पालन कराये जाने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये । एवं शांति/सुरक्षा व्यवस्था से संबन्धित विभिन्न बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए सर्वसम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये । इस अवसर पर पुलिस कर्मचारीगण मौजूद रहे।3
- Post by SONI DEVI1
- संवाददाता, आलापुर (अम्बेडकरनगर)। थाना राजेसुल्तानपुर क्षेत्र के सिरसिया ओझा नगर के पास शुक्रवार रात सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नितिन कन्नौजिया (22) निवासी भदया और मुकुल प्रजापति (21) निवासी देवारा जदीद, जनपद आजमगढ़ के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से पेट्रोल भरवाने जा रहे थे, तभी पीछे से आए चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने राजेसुल्तानपुर चौक पर जाम लगा दिया। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक, एसडीएम आलापुर सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- अम्बेडकरनगर गैस के लिए परेशान ना हो उपभोक्ता। पर्याप्त मात्रा में गैस उपलब्ध। सुनें प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्या कहा जिलाधिकारी ने1
- ब्रेकिंग न्यूज | बहराइच घटना से इलाके में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों ने बिजली विभाग की घोर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि यह घटना थाना दरगाह क्षेत्र के गुल्ला बीर इलाके की है, जहां बिजली के खम्भे पर कार्य कर रहे लाइनमैन दीप नरायन मौर्या (40 वर्ष) अचानक बिजली की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक जनपद बहराइच के ग्राम मिर्जापुर, थाना रामगांव का निवासी बताया जा रहा है। घटना के बाद गुस्साए परिजन और स्थानीय लोग डीएम आवास पहुंच गए और बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया। परिजनों का आरोप है कि सुरक्षा व्यवस्था और बिजली सप्लाई बंद किए बिना ही लाइनमैन को खम्भे पर काम करने के लिए भेज दिया गया था।1
- Post by Arun Pandey1