Shuru
Apke Nagar Ki App…
योगी सरकार की योजनाओं पर अफसरों की भारी लापरवाही : जहानागंज सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर भाजपा नेता का बड़ा आरोप
Arun Pandey
योगी सरकार की योजनाओं पर अफसरों की भारी लापरवाही : जहानागंज सामूहिक विवाह में अव्यवस्था पर भाजपा नेता का बड़ा आरोप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by RISHI RAI1
- सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी से मांग: मंसूरगंज शिव मंदिर में शौचालय व जीर्णोद्धार की जरूरत आलापुर तहसील के ग्राम सभा मंसूरगंज में सरयू नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं और पहले सरयू मैया में स्नान करते हैं। मंदिर के पुजारी अच्छे लाल व ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के जीर्णोद्धार और शौचालय की सख्त जरूरत है। शौचालय न होने से श्रद्धालुओं को मजबूरी में नदी किनारे शौच करना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है और खासकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- भारत आने वाला पहला जहाज, लाइबेरिया के ध्वज वाला शेनलॉन्ग स्वेजमैक्स, 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चे तेल के साथ, होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते मुंबई पहुंचा। लाइबेरिया ध्वज वाला शेनलॉन्ग नाम का सुएजमैक्स टैंकर 1,35,335 मीट्रिक टन से ज्यादा सऊदी क्रूड ऑयल लेकर बुधवार को मुंबई पहुंचा है। यह जहाज दो हफ्ते से ज्यादा समय से चल रहे संघर्ष के बाद होर्मुज से गुजरकर भारत पहुंचने वाला पहला बड़ा क्रूड टैंकर है। #दलजीतसिंहन्यूज़रिपोर्टर #daljeetsinghjournalist #maupolice #maumahadev #LPGCrisis #HumaraUP #VistaarNews #VikasExpress #IsraelIranWar #SocialMediaDebate #EnergySecureIndia #MiddleEastCrisis #Mumbai #StraitOfHormuz #crudeOil #bharat #shenlong #sea #जहाज#लाइबेरिया #ध्वज #शेनलॉन्ग #स्वेजमैक्स #कच्चातेल #होर्मुज #जलडमरूमध्य #मुंबई #क्रूडटैंकर1
- Post by विनोद मौर्य BRP गोरखपुर1
- गैस किल्लत पर अम्बेडकर नगर डीएम अनुपम शुक्ला का बड़ा फैसला - होटलों में पारंपरिक ईंधन कोयला और लकड़ी का करना होगा उपयोग- आमजनों के लिए केरोसीन की व्यवस्था फिर से होगी शुरू1
- उ0नि0 भर्ती परीक्षा को लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक का सख्त निरीक्षण उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 14.03.2026 को जिलाधिकारी संतकबीरनगर *श्री आलोक कुमार* एवं पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर *श्री संदीप कुमार मीना* द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मौलाना आजाद इण्टर कॉलेज, एचआर पीजी कॉलेज, राजकीय कन्या इण्टर कॉलेज, नेहरू कृषक इण्टर कॉलेज सहित अन्य परीक्षा केंद्रों पर पहुँचकर वहाँ की सुरक्षा व्यवस्था, व्यवस्थापन एवं परीक्षा संचालन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को परीक्षा की शुचिता बनाए रखने, अभ्यर्थियों के लिए सुगम एवं व्यवस्थित प्रवेश व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ न होने देने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था, अनुचित गतिविधि अथवा नकल से संबंधित प्रयासों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारीगण पूर्ण सतर्कता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। *जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा उ0नि0 नागरिक पुलिस भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा को सकुशल एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने हेतु सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।*1
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के जनपद आजमगढ़ अंतर्गत कप्तानगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक हृदयविदारक सड़क हादसा हुआ। स्कूल से पढ़ाई कर घर वापस लौट रही तीन छात्राओं को एक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 12 वर्षीय एक छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी दो सहेलियां गंभीर रूप से घायल हैं। घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार, कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पासीपुर–रसूलपुर नहर के समीप शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे यह हादसा हुआ। जूनियर हाई स्कूल की तीन छात्राएं स्कूल की छुट्टी के बाद पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आ रही एक अनियंत्रित बोलेरो ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आरुषि (12 वर्ष), पुत्री हरेंद्र (निवासी पासीपुर) की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं उसके साथ मौजूद संजना (11 वर्ष), पुत्री रमेश और रोशनी (10 वर्ष), पुत्री फूलचंद (निवासी लहरपार) गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजनों में कोहराम मृतक छात्रा आरुषि के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह तीन बहनों में सबसे बड़ी थी और उसका कोई भाई नहीं है। पिता हरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। आरुषि की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की कार्रवाई हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही कप्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दोनों घायल छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। फरार चालक की तलाश जारी हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन सहित मौके से फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने अज्ञात वाहन और चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।1
- Post by RISHI RAI1
- अम्बेडकरनगर। आलापुर स्थित श्रीमती गायत्री देवी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय में कर्मचारियों की कमी और दवाओं की अनुपलब्धता के कारण स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। 25 शैय्या वाले इस अस्पताल में फार्मासिस्ट न होने से मरीजों को दवा डॉक्टर या वार्ड बॉय के माध्यम से दी जा रही है। अस्पताल परिसर में संचालित योग एवं वेलनेस सेंटर भी लंबे समय से बंद पड़ा है, जबकि विभाग द्वारा यहां कर्मचारियों की नियुक्ति का दावा किया जाता है। इसके अलावा लगभग दो वर्षों से दवाओं की नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण मरीजों को बिना दवा लिए ही लौटना पड़ रहा है। गौरतलब है कि इस चिकित्सालय का शिलान्यास वर्ष 1995 में तत्कालीन नेता Motilal Vora द्वारा किया गया था। स्थानीय लोगों ने अस्पताल में स्टाफ की नियुक्ति और दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित कराने की मांग की है।1