Shuru
Apke Nagar Ki App…
सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी से मांग: मंसूरगंज शिव मंदिर में शौचालय व जीर्णोद्धार की जरूरत आलापुर तहसील के ग्राम सभा मंसूरगंज में सरयू नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं और पहले सरयू मैया में स्नान करते हैं। मंदिर के पुजारी अच्छे लाल व ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के जीर्णोद्धार और शौचालय की सख्त जरूरत है। शौचालय न होने से श्रद्धालुओं को मजबूरी में नदी किनारे शौच करना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है और खासकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।
TEESRI AANKHEN
सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी से मांग: मंसूरगंज शिव मंदिर में शौचालय व जीर्णोद्धार की जरूरत आलापुर तहसील के ग्राम सभा मंसूरगंज में सरयू नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं और पहले सरयू मैया में स्नान करते हैं। मंदिर के पुजारी अच्छे लाल व ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के जीर्णोद्धार और शौचालय की सख्त जरूरत है। शौचालय न होने से श्रद्धालुओं को मजबूरी में नदी किनारे शौच करना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है और खासकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- देखो सुनो और समझो नहीं देखा तो क्या देखा एक बार जरूर देखें गरीबी कहां से आई गरीब है कौन भ्रष्टाचार की गलियारों में जनता रहे अंधियारों में नेता हुआ राजा जनता ही प्रजा1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- फुटबॉल ट्रायल में उमड़ा प्रतिभा का सैलाब, लगभग 300 बच्चों ने दिखाया खेल के प्रति जुनून अंबेडकर नगर में स्थित Awadh Mutineers Sports Club में आयोजित फुटबॉल ट्रायल में कल लगभग 300 बच्चों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया। ट्रायल के दौरान मैदान पर बच्चों का खेल के प्रति जुनून, ऊर्जा और समर्पण देखने लायक रहा। आसपास के कई गांवों और क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा दिखाने पहुंचे। इस ट्रायल को तीन आयु वर्गों — अंडर-10, अंडर-14 और अंडर-16 — में आयोजित किया गया था। चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस, गति, टीमवर्क और खेल कौशल का गहन मूल्यांकन किया गया। पहले चरण के ट्रायल के बाद करीब 150 खिलाड़ियों का चयन अगले राउंड के लिए किया गया है। आज इन चयनित खिलाड़ियों के लिए दूसरे चरण के ट्रायल आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें उनके प्रदर्शन के आधार पर आगे की चयन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। यह ट्रायल Raghuraji Devi Foundation के अंतर्गत संचालित Awadh Mutineers Sports Club द्वारा आयोजित किया गया। संस्था का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को खेल के प्रति प्रेरित करना, उनकी प्रतिभा को पहचानना और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करना है। इस तरह के आयोजनों से न केवल खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है, बल्कि क्षेत्र में खेल संस्कृति को भी मजबूती मिलती है और युवा पीढ़ी खेलों की ओर अधिक आकर्षित होती है। स्थानीय लोगों और अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देते हैं।1
- Post by APDP NEWS1
- “ खलीलाबाद/संत कबीर नगर। नगर में संगीत शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से “द म्यूजिक हब” म्यूजिक क्लास का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा नेता वैभव चतुर्वेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन के बाद उन्होंने संस्थान का अवलोकन किया और इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि संगीत मनुष्य के जीवन को सकारात्मक दिशा देने का कार्य करता है। इस अवसर पर द म्यूजिक हब के प्रोपराइटर गरिमा पांडे ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों और युवाओं को संगीत की विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षित करना है, यह हमारे गुरु जी का स्वप्न था और उसको साकार करने के लिए वह स्वयं यहां उपस्थित हैं ताकि उनकी प्रतिभा को मंच मिल सके और वे भविष्य में संगीत के क्षेत्र में आगे बढ़ सकें।कार्यक्रम में सिंगर अंशुमन निगार, सिंगर अनमोल, म्यूजिकल टीचर एवं कंपोजर जागृति ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और संगीत के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पूर्व सभासद रुद्रनाथ मिश्रा, विकास पांडे सहित कई गणमान्य लोग और संगीत प्रेमी मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने संस्थान की इस पहल की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।2
- आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास पर शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। कार चलाना सीख रही एक महिला की लापरवाही के कारण एक 16 वर्षीय किशोर की जान चली गई। इस घटना के विरोध में शनिवार को परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। घटना का विवरण शुक्रवार को मुबारकपुर कस्बे के निवासी शिवा पटवा (16 वर्ष), पुत्र राजू पटवा, अपनी बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के अंडरपास के पास कार चलाना सीख रही एक महिला ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि शिवा को गंभीर चोटें आईं और अस्पताल ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। शनिवार को सड़क पर फूटा आक्रोश - शुक्रवार रात को पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया था। शनिवार सुबह जब शव घर पहुंचा, तो परिजनों और आक्रोशित लोगों ने सठियांव-मुबारकपुर मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि जब तक आरोपी महिला की गिरफ्तारी नहीं होती, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी जाम की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मुबारकपुर शशि मौलि पांडेय और सीओ सदर आस्था जयसवाल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। आरोपी की पहचान: कार चालक की पहचान गुड़िया यादव पत्नी सोनू यादव, निवासी निबी बुजुर्ग के रूप में हुई। तकनीकी पुष्टि: पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार करने के बाद प्रदर्शनकारियों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी दिखाई, ताकि लोगों का विश्वास बहाल हो सके। शांतिपूर्ण समाधान प्रशासन के आश्वासन और गिरफ्तारी की पुष्टि के बाद परिजन जाम हटाने को तैयार हुए। इसके बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए दोहरीघाट ले जाया गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान पुलिस बल मुस्तैद रहा और शव के रवाना होने के बाद ही प्रशासन ने राहत की सांस ली। इस घटना ने एक बार फिर अनाड़ी चालकों द्वारा सार्वजनिक सड़कों पर ड्राइविंग सीखने के खतरों को उजागर किया है। मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।1
- सरयू तट का शिव मंदिर उपेक्षित, चुनाव में ही याद आते हैं जनप्रतिनिधि जिलाधिकारी से मांग: मंसूरगंज शिव मंदिर में शौचालय व जीर्णोद्धार की जरूरत आलापुर तहसील के ग्राम सभा मंसूरगंज में सरयू नदी के तट पर स्थित शिव मंदिर में दूर-दराज से श्रद्धालु भगवान शिव के दर्शन के लिए आते हैं और पहले सरयू मैया में स्नान करते हैं। मंदिर के पुजारी अच्छे लाल व ग्रामीणों के अनुसार मंदिर के जीर्णोद्धार और शौचालय की सख्त जरूरत है। शौचालय न होने से श्रद्धालुओं को मजबूरी में नदी किनारे शौच करना पड़ता है, जिससे गंदगी फैलती है और खासकर महिला श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से मंदिर के विकास और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्था कराने की मांग की है।1
- Post by Dushyant Kumar Journalist1
- जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, उपभोक्ताओं के लिए होम डिलीवरी व्यवस्था लागू : जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर-- जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान जनपद में एलपीजी गैस सिलेंडर की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है और उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद में कुल 44 एलपीजी एजेंसियां संचालित हैं और 14 मार्च 2026 तक इन एजेंसियों पर 13 हजार से अधिक गैस सिलेंडर उपलब्ध हैं। गैस आपूर्ति की नियमित निगरानी की जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की समस्याओं के स्थायी समाधान के उद्देश्य से पूरे जनपद में होम डिलीवरी सिस्टम लागू कर दिया गया है। सभी गैस वितरकों को निर्देश दिए गए हैं कि बुकिंग के बाद निर्धारित समय के भीतर उपभोक्ताओं के घर तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता को गैस एजेंसी पर आने की आवश्यकता नहीं है, बुकिंग के बाद सिलेंडर सीधे घर पहुंचाया जाएगा। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि सुबह 9 से 11 बजे के बीच गैस बुकिंग नंबरों पर अधिक दबाव होने के कारण कभी-कभी तकनीकी समस्या आ सकती है। इसलिए उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि वे इस समय के अतिरिक्त अन्य समय में भी गैस सिलेंडर की बुकिंग कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के दौरान उपभोक्ता को पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी हॉकर को उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। इसलिए बुकिंग के समय प्राप्त ओटीपी को सुरक्षित रखना जरूरी है। एलपीजी से संबंधित शिकायतों और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। इसमें दो शिफ्टों में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। पहली शिफ्ट सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक श्रीमती ज्योतिमां (मोबाइल: 7355654363) तथा दूसरी शिफ्ट दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक श्री अमित कुमार चौबे (मोबाइल: 8787066712) कार्य करेंगे। जिलाधिकारी ने चेतावनी देते हुए कहा कि गैस की जमाखोरी या ओवररेटिंग की शिकायत मिलने पर संबंधित के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए मजिस्ट्रेट, राजस्व और पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाकर नियमित निगरानी कराई जा रही है। इसके अलावा उपभोक्ताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए जनपद के सभी सीएससी केंद्रों पर एलपीजी गैस कनेक्शन की ई–केवाईसी की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। उपभोक्ता अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर पहुंचकर आसानी से ई–केवाईसी करवा सकते हैं। जिलाधिकारी ने सभी सीएससी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि अपने केंद्रों पर “सीएससी पर गैस कनेक्शन की केवाईसी सुविधा उपलब्ध है” का डिस्प्ले बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं।1